विविधा

भारत रत्न डॉ. बीआर अम्बेडकर ने अपने जीवन के 65 वर्षों में देश को सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, शैक्षणिक, धार्मिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक, औद्योगिक, संवैधानिक इत्यादि विभिन्न क्षेत्रों में अनगिनत कार्य करके राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Read More

मथुरा : जिस मिट्टी में वो जन्मे, वो भी पराई हो गई, जिस जमीन पर पले-बढ़े, उसी मातृभूमि ने साथ छोड़ दिया। नीले आसमान तले जिस खुली हवा में उन्होंने सांस ली वो हवा भी अब बदल गई... और तो अपने ही देश के लोगों ने उन्हें बेगाना बनाकर रख दिया… 

Read More

आधुनिक परिवेश में भी ब्रज की होली ने अपने वास्तविक स्वरूप को बनाए रखा है। होली माधुर्य का पर्व है... प्रेम, रस, रंग और उमंग का प्रतीक पर्व होली का वास्तविक आनन्द केवल ब्रज में ही मिल सकता है। इस आनन्द की अनुभूति के लिए सारे देश के लोग यहां बरबस ही खिंचे चले आते हैं। यही नहीं, यहां की होली विदेशी पर्यटकों को भी यहां आने और इस आनन्द में डूब जाने को मजबूर कर देती है। ब्रज में होली पूरे एक महीने से अधिक दिनों तक खूब मस्ती के साथ मनाई जाती है। होली का वास्तविक आनन्द यहां के देवालयों में मिलता है। मंदिरों में होली एक माह पूर्व ही शुरू हो जाती है। त्योहार की शुरुआत मंदिरों में समाज गायन से होती है। बसन्त पंचमी के दिन से मंदिरों में ठाकुर जी को इत्र और रंग लगाकर होली शुरू की जाती है। वृन्दावन में प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर तथा मथुरा में द्वारकाधीश मंदिर में होली की शुरुआत समाज गायन से की जाती है। पंडा समाज के लोग बड़े-बड़े नगाड़ों और ढोल मंजीरे की धुन पर नाचते गाते हैं।

Read More

जीवन प्रमाण (Jeevanpramaan.gov.in) से पेंशन धारकों को बहुत राहत मिली है। अब पेंशन धारक अपनी पेंशन जारी रखने के लिए डिजिटली से अधिकारियों को वार्षिक जीवन प्रमाण पत्र उपलब्ध करा सकते हैं। अब उन्हें हर साल निर्दिष्ट अधिकारियों द्वारा जारी जीवन प्रमाण पत्र के माध्यम से या शारीरिक रूप से प्रस्तुत करने की जरूरत नहीं है।

Read More

सूरजकुंड शिल्प मेले का आयोजन पहली बार वर्ष 1987 में भारत के हस्तशिल्प, हथकरघा और सांस्कृतिक विरासत की समृद्धि एवं विविधता को प्रदर्शित करने के लिए किया गया था। केंद्रीय पर्यटन, कपड़ा, संस्कृति, विदेश मंत्रालयों और हरियाणा सरकार के सहयोग से सूरजकुंड मेला प्राधिकरण तथा हरियाणा पर्यटन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित यह उत्सव सौंदर्यबोध की दृष्टि से सृजित परिवेश में भारत के शिल्प, संस्कृति एवं व्यंजनों को प्रदर्शित करने के लिहाज से अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन कैलेंडर में एक महत्वपूर्ण स्थान एवं शोहरत रखता है। 

Read More

आज चीन में बनी चीज़ें दुनिया के बड़े - बड़े मुल्कों में धूम मचा रही हैं। सारी दुनिया चीनियों की कर्ज़दार होती जा रही है। हमारे देश की सीमाओं पर दांत गड़ाकर देखने वाले चीनी अपने उत्पाद से हमारे गांवों में भी पहुंच गए हैं। यहां ऑस्ट्रेलिया में भी जहां जाओ चीनी लोगों का बोलबाला दिखाई देता है। मजेदार बात यह है कि चीनी लोगों को कोई पसंद नहीं करता मगर इनके माल को खरीदने के लिए लोग सदैव आगे रहते हैं।

Read More

'खोदा पहाड़, निकली चुहिया' कहावत को गोरों ने झूठा सिद्ध कर दिखाया। अंग्रेजों ने ऑस्ट्रेलिया नामक विशाल टापू का चयन हमारे अंडमान-निकोबार की तरह कैदियों की जेल बनाने के लिए किया था लेकिन यहां की धरती ने अचानक सोना उगलना शुरू क्या किया गोरों ने इसे जन्नत ही बना दिया...।

Read More

दीवाली 11 नवंबर की है। यहां इस दिन छुट्टी का दिन नहीं है इसलिए चार दिन पहले ही शनिवार के दिन सार्वजनिक रूप से दीवाली धूमधाम से मना ली गई। मेलबर्न के मुख्य स्थान 'फेडरेशन स्वायर' पर हजारों भारतीयों का हुजूम दीवाली की खुशियां बटोरता दिखाई दिया। यहां बसे हज़ारों भारतवासी परदेश में रहने की जो कसक झेलते हैं वे उसकी भरपाई के लिए ख़ुशी का कोई मौका नहीं छोड़ते...।

Read More

ऐसा सुना है कि जहां शिक्षा और सम्पनता होती है वहां अंधविश्वासों का बोलबाला नहीं होता लेकिन मेलबर्न में बच्चे और बूढ़ों को 'हैलोवीन' का त्यौहार मनाते देखा तो यह भ्रम उड़नछू हो गया।

Read More

तारीख 30 जनवरी 1948। महात्मा गांधी अपनी सार्वजनिक सायं प्रार्थना सभा में जाने की तैयारी में थे। उसी सभा में जहां नाथूराम गोडसे घात लगाए उनकी प्रतीक्षा कर रहा था। महात्मा गांधी अपनी होने वाली हत्या के षडयंत्र से अनभिज्ञ, एक गंभीर मंत्रणा में व्यस्त थे। जीवन की इस अंतिम निजी बैठक में अपने अनुज-तुल्य और निष्ठावान अनुयायी सरदार वल्लभभाई पटेल के साथ।

Read More