धर्मेंद्र कुमार

दैनिक जागरण, अमर उजाला, नवभारतटाइम्स.कॉम और एनडीटीवीखबर.कॉम के रास्ते पत्रकारिता में पिछले दो दशक से ज्यादा समय से सक्रिय धर्मेंद्र कुमार मीडियाभारती वेब सॉल्युशन्स के प्रमुख हैं।

कभी एक 'चाणक्य' ने एक 'चंद्रगुप्त' को बनाया था। क्या हो जब आज के दिन कोई शिक्षक उन्हीं पदचिह्नों पर चलते हुए ढेर सारे 'चंद्रगुप्त' बना दे! और, क्या होगा जब ये सभी 'चंद्रगुप्त' एक साथ मिलकर पूरे तंत्र को अपने हिसाब से चलाने में सक्षम बन जाएं। और, इसके बाद, यदि इनमें से एक 'चंद्रगुप्त' विद्रोह कर अपने ही 'चाणक्य' के खिलाफ खड़ा हो जाए, तो...! यह पूरा ताना-बाना बुना गया है प्रकाश झा की नई वेब सीरीज 'संकल्प' में...।

Read More

हाल के दिनों में कैन फिन होम्स ने हाउसिंग फाइनेंस क्षेत्र में स्थिरता की एक शांत लेकिन मजबूत पहचान बनाई है। कंपनी का लोन बुक ₹40,000 करोड़ से ऊपर पहुंच चुका है, जो निरंतर वृद्धि को दर्शाता है, भले ही प्रीपेमेंट और बैलेंस ट्रांसफर ने गति को थोड़ा धीमा कर दिया हो...

Read More

क्या कोई ऐसा मानक है कि फलां फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी और फलां सिनेमाघरों में!? यदि नहीं तो 'सूबेदार' को ओटीटी पर रिलीज करना एक 'भूल' ही कहा जाएगा। अनिल कपूर फिल्म के निर्माताओं में से एक हैं और पूरी फिल्म को अपने कंधों पर रखकर चलते हैं। फिर उन्होंने इसे सिनेमाघरों में रिलीज करने का 'जोखिम' क्यों नहीं उठाया! यह जोखिम ले लेते तो दर्शक शायद उन्हें निराश नहीं करते। उन्हें देखकर 'तेजाब' वाला 'मुन्ना' याद आ जाता है...

Read More

केन्स टेक्नोलॉजी इंडिया लिमिटेड ने बहुत कम समय में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज़ क्षेत्र में सबसे चर्चित नामों में जगह बना ली है, और इसके पीछे ठोस कारण हैं। पिछले कुछ वर्षों में कंपनी ने केवल असेंबली-लाइन उत्पादन पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय डिज़ाइन-आधारित, उच्च-मूल्य समाधान प्रदान करके अपनी अलग पहचान बनाई है। ये समाधान रक्षा, एयरोस्पेस, ऑटोमोबाइल और औद्योगिक इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विविध क्षेत्रों की ज़रूरतों को पूरा करते हैं। इस दृष्टिकोण ने केन्स को अपने कई प्रतिस्पर्धियों से अलग खड़ा किया है, जिससे वह जटिल और मिशन-क्रिटिकल परियोजनाओं के लिए एक भरोसेमंद साझेदार बन गई है, न कि केवल कम लागत वाले विक्रेता...

Read More

भारत में हर 20 मिनट में एक महिला के साथ यौन हिंसा रिपोर्ट की जाती है। इसी भयावह आंकड़े को याद दिलाने के लिए फिल्म ‘अस्सी’  में हर 20 मिनट बाद लाल स्क्रीन पर ‘20 मिनट’ लिखा आता है, मानो दर्शकों को झकझोर कर यह बताने के लिए कि वे जिस कहानी को देख रहे हैं, उसका आधार यह वास्तविकता है। शायद, यही शीर्षक फिल्म के लिए अधिक सार्थक भी होता...

Read More

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक को लेकर बाजार में माहौल अचानक बदल गया। मानो रातों-रात सब कुछ उलट गया हो। चंडीगढ़ शाखा में ₹590 करोड़ के घोटाले का खुलासा हुआ, जो हरियाणा सरकार से जुड़े खातों से संबंधित था। खबर ने बाजार को हिला दिया। हालांकि, सरकार की प्रतिक्रिया तेज और सख्त रही और बैंक को ‘डी-एम्पैनल’ कर दिया गया। राज्य के कारोबार को संभालने की भूमिका छीन ली गई।

Read More