धर्मेंद्र कुमार

दैनिक जागरण, अमर उजाला, नवभारतटाइम्स.कॉम और एनडीटीवीखबर.कॉम के रास्ते पत्रकारिता में पिछले दो दशक से ज्यादा समय से सक्रिय धर्मेंद्र कुमार मीडियाभारती वेब सॉल्युशन्स के प्रमुख हैं।

बॉलीवुड की ‘आत्मा’ हिंदी फिल्मों में वापस लौट रही है, और ऐसा लगता है कि पिछले कम से कम दो दशकों से हिंदी के दर्शक जिस चीज को बेइंतहा 'मिस' कर रहे थे, उसे अब वापस परोसा जाने लगा है। बात चाहे संगीत की हो, धुआंधार एक्शन की हो या फिर वास्तविक दुनिया से दूर, कहीं बहुत ऊंचाई पर खड़े, अविश्वसनीय खलनायकों की। पिछली कई फिल्मों के बाद, 'ओ रोमियो' भी इसे साबित करती है...

Read More

काफी समय तक बुद्धिलब्धि, यानी आईक्यू, का स्कोर पीढ़ी दर पीढ़ी बढ़ता रहा है। इस प्रवृत्ति को 'फ्लिन प्रभाव' कहा जाता है। लेकिन, हाल के वर्षों में शोधकर्ताओं ने कुछ अलग ही रंग देखा है। नई पीढ़ियां, खासकर जेन-जी, उसी उम्र में मिलेनियल और बूमर्स की तुलना में कम अंक ला रही हैं। क्यों...

Read More

कभी 'खिलाड़ी', 'बाजीगर', 'सोल्जर', 'अजनबी' और 'हमराज' जैसी 'कल्ट' फिल्में देने वाले वाले अब्बास-मस्तान को 'किस किसको प्यार करूं' जैसी फिल्में बनाते देखने से दिल को बहुत दर्द होता है। इतना ही नहीं, दोबारा 'किस किसको प्यार करूं2' जैसी फिल्म बनाने की क्या मजबूरी रही होगी, समझ से बाहर है...

Read More

जब अमेरिका के साथ व्यापार समझौता होने की खबर आई, तो बाज़ार की प्रतिक्रिया लगभग तुरंत दिखी। भारी टैरिफ़ के बोझ तले दबे हुए टेक्सटाइल निर्यातक, अचानक राहत महसूस करने लगे। गोकलदास एक्सपोर्ट्स और केपीआर मिल जैसे शेयर तेज़ी से ऊपर गए और अपर सर्किट तक पहुंच गए, क्योंकि निवेशकों को साफ़ दिख रहा था कि कम शुल्क का मतलब है, बेहतर मार्जिन, मज़बूत प्रतिस्पर्धा और अमेरिकी बाज़ार में विकास का रास्ता बिल्कुल साफ...

Read More

नायिका के नायकत्व को उभारने के लिए हर बार डायलॉग मारने की जरूरत नहीं होती है। मौन का भी बड़ा महत्व होता है। ध्यान ही होगा कि पहले फिल्म 'धुरंधर' में और बाद में ‘छावा’ में अक्षय खन्ना का मौन क्या 'कहर' ढा देता है।

Read More

सोने-चांदी की कीमतों में लगी आग से निवेशकों की झोलियां तो भर गई हैं, लेकिन अभी भी कुछ निवेशक ऐसे हैं, जो इस रैली से 'चूक' गए हैं। यदि वे अब इतना बड़ा जोखिम न लेना चाह रहे हों  तो कुछ दूसरी धातुओं में निवेश करके भी वे अच्छी कमाई कर सकते हैं...

Read More