मथुरा

मथुरा । युवा राष्ट्रीय लोकदल ने आज किसानों की समस्याओं को लेकर एक्सप्रेस वे के निर्माण के समय सरकार द्वारा जो किसानों से वायदे किये थे। उन्हें पूरा ने करने के विरोध में उप्र के राज्यपाल को सम्बोधित एक ज्ञापन डीएम कार्यालय पहुंच उन्हें प्रशासन के अधिकारी को सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि किसानों के लिए नोएडा से आगरा तक हाइवे के दोनों तरफ सर्विस रोड निर्माण कराय जाये व तब तक सर्विस रोड नही बन जाते किसानों का टोल फ्री किया जाये। हाइकोर्ट के निर्देशानुसार नोएडा व ग्रेटर की तर्ज पर 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा दिया जाए। वादानुसार 10 प्रतिशत भू भाग प्लाट दिया जाए। जिन किसानों की जमीन एक्सप्रेस वे में गई है उनके परिवार से एक व्यक्ति को नौकरी मिलनी चाहिए। लैण्ड पार्सल के लिए जिन किसानों ने जमीन का आज तक भी करार नहीं किया ना ही मुआवजा लिया। उनको जमीन वापस की जाए। अगर मांगे पूरी न की गई तो राष्ट्रीय लोकदल को किसानों के हित में धरना एवं प्रदर्शन करने के लिये वाध्य होनो पड़ेगा। इसी को लेकर राष्ट्रीय लोकदल 18 अक्टूबर को नोएडा से लेकर आगरा एक्सप्रेस वे तक सांकेतिक धरना व प्रदर्शन करेगा। ज्ञापन देने वालों में युवा राष्ट्रीय लोकदल प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र नरवार, कुंवर नरेन्द्र सिंह, हरीश शर्मा, ठाकुर जितेन्द्र सिंह, संजू चैधरी, मीना चैधरी आदि रालोद कार्यकर्ता मौजूद थे।  

Read More

मथुरा । दीपावली के त्यौहार को देखते हुये सिटी मजिस्ट्रेट रामअरज यादव के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इससे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान नगर पालिका के कर्मचारी और काफी संख्या में पुलिसबल भी साथ था। यह अभियान स्टैट बैंक चैराहे से शुरू होकर भीम नगर आदिवासी काॅलोनी तक चला। इस अभियान से आदिवासी काॅलोनी में रहने वालों लोगों में भी अफरा-तफरी मच गयी। सड़क के सहारे रखे खोके एवं ढकेलों को भी सख्ती के साथ हटवा दिया गया जिससे लोगों को कोई परेशानी न हो और जाम की स्थिति भी न बने। अतिक्रमण हटाओं दौरान के समय अधिशासी अधिकारी नगर पालिका और चैकी प्रभारी बागबहादुर सहित काफी संख्या में पालिका कर्मचारी और पुलिसबल साथ थे।

Read More

मथुरा । फतेहपुर सीकरी से बाइक सवार दम्पति सहित बच्चे को आज दोपहर स्विफ्ट कार ने रौंद डाला। जिसके परिणाम स्वरूप मौके पर ही तीनों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना हाइवे पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया गया कि दुर्घटना में मृत महिला के पेट में आठ माह का बच्चा भी था। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार थाना हाइवे अन्तर्गत चन्दवन स्कूल के पास एक कार चालक द्वारा तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते बाइक सवार में टक्कर मार दी। जिससे पति-पत्नी और पुत्र की मौत हो गई। इस घटना से पूरे घर में कोहराम मचा हुआ है। बताया गया कि बाइक संख्या यूपी 80 बीएक्स 8306 पर सवार होकर रवि उसकी पत्नी सीमा और तीन वर्षीय पुत्र ललित चन्दवन स्कूल के पास से गुजर रहे थे। तभी तेज गति से अती स्विफ्ट डिजायर कार नम्बर एचआर 14 एम 6983 के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते एक परिवार को ही चपेट में ले लिया। जिससे बाइक पर सवार पति-पत्नी और पुत्र की मौत हो गई। बताया गया कि तीनों को चिकित्सा के लिये ले जाते समय मौत हुई। मृतक परिवार आगरा का रहने वाला है। इस सम्बन्ध में मृतक रवि के पिता राकेश पुत्र मबासीलाल निवासी गांव पतसाल थाना फतेहपुर सीकरी आगरा ने स्विफ्ट कार के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है।

Read More

मथुरा । कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के आहवान पर जनपद में आज संदेश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा को आज विधान मंडल दल के नेता और मथुरा वृन्दावन के लोकप्रिय विधायक प्रदीप माथुर ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया भी उनके साथ थे। यह संदेश यात्रा छाता, कोसी, कामर, छटीकरा, वृन्दावन, राया, मांट, नौहझील, बाजना, बल्देव, महावन, फरह, मगोर्रा, गोवर्धन, जतीपुरा, राधाकुण्ड, नंदगांव, बरसाना में कांग्रेस की नीतियों को लोगों तक पहंुचायेगी। इस यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं भारी उत्साह दिखाई दे रहा था। संदेश यात्रा का ग्रामीणों ने जगह-जगह स्वागत किया। यह यात्रा आज से 27 अक्टूबर तक जनपद में भ्रमण करेगी।

Read More

मथुरा । शराब माफियाओं के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत दो थाना क्षेत्रों की पुलिस ने अवैध शराब पकड़ी है। पकड़ी गई शराब की कीमत बाजार में 15 लाख रुपए बताई जा रही है।  निवर्तमान एसएसपी बबलू कुमार के निर्देशन में चल रहे अभियान के दौरान शनिवार को जैंत चैकी प्रभारी राकेश कुमार यादव ने ग्राम चैमुंहा के पास चैकिंग के दौरान नेशनल हाईवे पर हरियाणा से आगरा की ओर जा रहे कैंटर नंबर एचआर64ए7120 को रोकने का इशारा किया तो चालक ने कैंटर भगाने की कोशिश की, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड लिया। तलाशी लिए जाने पर कैंटर के अंदर गुप्त चेंम्बर में हरियाणा से 190 पेटी करीब 1684 लीटर हरियाणा निर्मित अवैध अग्रेजी शराब रॉयल स्टेज ऑफिसर चॉइस बरामद की। इसकी कीमत करीब 11 लाख रूपये बताई गई। पकडे गये युवक ने अपना नाम वीरेंद्र पुत्र बंशीलाल निवासी ग्राम सहवाजपुर थाना बांगरमऊ जनपद उन्नाव बताया। वहीं दूसरी ओर कोसीकलां थाना क्षेत्र की कोटवन चैकी प्रभारी हरविन्द्र मिश्रा ने चैकिंग के दौरान एक टाटा सफारी को पकडा, जिसमें 38 पेटी देशी शराब हरियाणा मार्का बरामद की। गाडी में बैठे युवक व चालक अपनी सफारी गाडी को छोडकर फरार होने में सफल रहे। पकडी गयी शराब की कीमत लगभग एक लाख रूपये बताई गई।

Read More

मथुरा । जिलाधिकारी नितिन बंसल ने आव्हान किया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के दौरान जनपद की समस्त विधानसभा क्षेत्रों के बीएलओ 1 जनवरी 2017 को 18 वर्श की आयु पूर्ण करने वाले सभी युवक युवतियों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराके और मृतक शिफ्टेड व डबल नाम वाले मतदाताओं के मामले में नोटिस की प्रक्रिया के साथ नाम काटने और सूची में नाम, आयु आदि अशुद्धियों के शुद्धीकरण कराते हुए सूची को पूरी तरह दुरूस्त करायें। जिलाधिकारी शनिवार को यहां कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों के सबसे खराब लिंग अनुपात वाले 20-20 बूथों के बीएलओ की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उनकी ओर से किसी गलत कार्य का कोई दबाव नहीं है किंतु खराब लिंग अनुपात के मामले में उन्हें हरेक का पंजिका में स्पष्ट कारण अंकित करना होगा।  उन्होंने कहा कि कुछ मतदाताओं ने पिछले पंचायत चुनाव की सूची में नाम होने के कारण अलग से नाम न बढवाने संबंधी भ्रांति हो सकती है जिन्हें बताया जाय कि विधानसभा सूची में यदि नाम नहीं है तो वे विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान के अधिकार से वछिंत हो जायेंगे। साथ ही कहा कि 18 से 19 वर्ष के मतदाताअें का औसत लगभग 4 प्रतिशत होना चाहिए। ऐसे मतदाताओं के नाम बढाने की लंबी प्रक्रिया के चक्कर में वे इसे गडबड न होने दें। उन्होंने विशेष इंगित किया कि निर्वाचन आयोग लिंग अनुपात उम्र अनुपात आदि पर विशेष ध्यान देता है, ऐसे में सूची को पूरी तरह से दुरूस्त किया जाय। डीएम ने हिदायत दी कि इकट्ठे फार्म न लिये जायें, किसी के गलत वोट बढाने के कहने पर कोई ध्यान न दिया जाय, अस्थायी रूप से आकर निवास करने वालों के वोट न बढाये जायें और सामान्यतः मतदाताओं के ही फार्म लेकर साथ-साथ जांच करते हुए सूची में नाम शामिल कराने की प्रक्रिया पूरी कराई जाय। इसी क्रम में जोडा कि बीएलओ 30 अक्टूबर तक फार्म भरवाने के बाद अलगे एक सप्ताह के अंदर जांच आदि प्रक्रिया पूर्ण कर सूची में नाम शामिल कराने की कार्यवाही करें।  उन्होंने छावनी क्षेत्र संबंधी समस्याओं के मामले में उप जिलाधिकारी सदर एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन को सेन्य अधिकारियों से वार्ता कर समस्या का निदान कराने के निर्देष दिये। साथ ही बैठक के दौरान अनुपस्थित रहे बीएलओ के विरूद्ध कार्यवाही प्रस्तावित करने के भी आदेश दिये।  अपर जिलाधिकारी प्रशासन उप जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार अवस्थी ने कल (आज) 16 अक्टूबर को बूथ दिवस के दिन अपने बूथ पर जाकर सूची में नाम शामिल कराने हेतु मतदाताओं के फार्म प्राप्त कर अभियान को सफल बनाने और आगामी 31 अक्टूबर तक चल रहे मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के दौरान क्षेत्र में घर-घर भ्रमण कर शुद्ध सूची तैयार कराने की अपील की।  मुख्य विकास अधिकारी मनीश कुमार वर्मा, प्रशिक्षु आईएएस अनन्दु झा, सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, सहायक निर्वाचन अधिकारी सहित सभी विधानसभा क्षेत्रों के सबसे खराब लिंग अनुपात वाले 20-20 बूथों के बीएलओ आदि बैठक में उपस्थित रहे। 

Read More