मथुरा । राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित केडी डेंटल कालेज मेें पढ़ने वाले एक छात्र ने फांसी का फन्दा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक छात्र गमनिया अरूणांचल प्रदेश का रहने वाला था। गुरूवार करीब रात्रि 11 बजे उसने फांसी का फंदा लगा लिया। स्कूल के वार्डन आरएस यादव करीब 10ः45 बजे युवक को जिला अस्पताल लेकर आये लेकिन यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक ने तीन पेज का सुसाइड नोट भी छोड़ा है। पुलिस जांच में जुटी है। अभी कुछ कहने को तैयार नहीं है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जाता है। पुलिस ने उसके परिवारीजनों को सूचना देररात ही दे दी थी।
Read More




