मथुरा

मथुरा । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार द्वारा अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत सर्विलांस टीम व मांट पुलिस संयुक्त कार्यवाही करते हुए भाड़े पर लाई गई टैक्सियों के चालकों को रास्ते में चालक को नशीला खिलाकर लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन शातिर अपराधियों को पकडने में सफलता प्राप्त की। इनमें दो दस-दस हजार रूपये के इनामी बदमाश हैं। इनसे लूटी गई तीन गाडियों के अलावा नशीला पदार्थ व असलाह बरामद हुए हैं। खुलासा करने वाली टीम को डीआईजी द्वारा पन्द्रह हजार व एसएसपी द्वारा पांच हजार के इनाम की घोषणा की गई। मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार द्वारा अपराधियों की धर पकड के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत सर्विलांस प्रभारी सत्यवीर सिंह यादव व मांट थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार ने मुखबिर की सूचना पर मांट स्थित राधारानी मंदिर के निकट जहर खुरानी कर लूटपाट करने वाले अंतर्राज्जीय गिरोह के तीन सदस्यों को धर दबोचा। पूछताछ में युवकों ने अपने नाम राहुल देव उर्फ  देव चैधरी पुत्र स्व. सुरेंद्र सिंह निवासी मुरादाबाद, गौरव शर्मा उर्फ  गोरू पुत्र जगदीश प्रसाद शर्मा निवासी नागौर राजस्थान व विनोद कुमार पुत्र शिवराज सिंह निवासी गौतमबुद्ध नगर बताए। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर 3 लूटी गई गाडियां बरामद की हैं। जिनमें महिन्द्रा एक्सयूवी, महिन्द्रा बुलेरो, इनोवा शामिल हैं। महेन्द्रा एक्ययूवी यह बदमाश सितारगंज रूद्रपुर से मथुरा के लिए बुक कराकर लाये थे। ड्राइवर को नशीला पाउडर खिला कासगंज में फैंककर गाडी को ले गये। इनोवा गाडी दिव्यापुर औरया से मथुरा के लिए बुक कराकर लाये थे सौंख रोड पर ड्राइवर को बेहोश कर और उसे फेंक गाडी लूट ले गये। बुलेरो गाडी इटावा से मथुरा को बुक कराई थी। चालक को नशीला पाउडर खिला मांट क्षेत्र में फैंक कर गाडी को ले गये। इसके अलावा इन शातिरों ने सात वाहन लूट की घटनाओं को कबूला। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि यह बदमाश विभिन्न जनपदों से मथुरा के लिए टैक्सियां बुक करते थे, इसके बाद रास्ते में चालक को नशीला पदार्थ व कुछ खिलाकर बेहोश कर लूटपाट करते थे। इस काम को पकडे गए राहुल व गौरव शर्मा करते थे, विनोद कुमार लूटी गई गाडियों को पंजाब, हरियाणा व झारखण्ड में फर्जी कागजात तैयार कराकर बिकवाता था। इनसे कई घटनाओं का इकबाल किया है, एसएसपी ने बताया कि पकडे गए राहुल व गौरव शर्मा पर कानपुर से 10-10 हजार रूपए का ईनाम भी घोषित है। शातिर गौरव के ऊपर 22 मुकद्दमें, राहुल पर 22 मुकद्दमें दर्ज हैं। इनके और अपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है। यह पुलिस के लिए अच्छी सफलता है। शातिरों के पास से तीन गाडियों के अलावा दो तमंचे, चार कारतूस, एक किलो नशीला पाउडर और अनुज यादव के नाम से पुलिस का फर्जी पहचान पत्र, जिस पर राहुल का फोटो लगा है भी बरामद हुए है। पुलिस के इस सराहनीय काम के लिए डीआईजी आगरा ने पन्द्रह हजार व एसएसपी ने पांच हजार रूपये की इनाम की घोषणा की है।

Read More

मथुरा । गोवर्धन बस स्टैड के निकट सैनी मोहल्ला में हुई सपा विशाल महा सम्मेलन में शुक्रवार गोवर्धन आये मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री साहब सिंह ने जमकर प्रदेश सरकार का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि जिस सम्मान के हकदार है आप वो सम्मान, रोजगार के साथ बापस लौटाने का कार्य करूंगा। लेकिन सैंनी और गुर्जर समाज के लोगों पर समाजवादी का कर्ज है उसे उतारने का कार्य करना होगा। क्योंकि समाजवादी पार्टी ने सैंनी और गुर्जर समाज को समझा है वो हैं नेताजी मुलायम सिंह और अखिलेश यादव, उन्होंने आगरा से रामसकल गुर्जर को एमएससी बनाया मीनिस्टर बनाया बुलन्दशहर से नरेन्द्र भारती को एमएलसी बनाया और आपका छोटा भाई साहब सिंह संैनी को कैबिनेट मंत्री बनाया है। यह कर्ज सैंनी और गुर्जर समाज के लोगों को 2017 में व्याज सहित कर्ज लौटाना होगा और गोवर्धन विधान सभा से ठा. किशोर सिंह को भारी मतों से जिताकर विधान सभा मंडल में भेजना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा और शिव सैना को धर्म पंचायत बनानी है तो हरिद्वार, जौनपुर आदि जगहों पर बनाये जहां मुसलमान गढ़ हैं वहां बनाने का कार्य करेें। भाजपा दूहरी रातनीति खेल लोगों को घुमरा करती है।   गोवर्धन विधानसभा प्रात्याशी ठा. किशोर सिंह के पक्ष में जनता से वोट मांगे। सैंनी औ गुर्जर समाज में जोश भरते हुए कहा कि समाज आगे आये किसी के बैकाबे में ना आये। विधान सभा चुनावों में गोवर्धन विधान सभा से ठा. किशोर सिंह का चुनाव नही बल्कि मेरा है और मेरी इंज्जत का सवाल है इन्हें आपको भारी मतांे से जिताना होगा। वहीं ठा. किशोर सिंह ने जनता से झोली फैलाके जनता से वोट मांगा, अन्जाने में हुई गलतियों की मांफी मांगी। गोवर्धन में आयोजित सपा विशाल महा सम्मेलन में नरदेव रागनी कम्पटीशन ने पंडाल में बैठी भीड़ मनोरंजन कराया।  कार्यक्रम का संचालन तनवीर अहमद ने किया अध्यक्षता जिला अध्यक्ष तुलसीराम ने की। गोवर्धन विधान सभा प्रत्याशी ठा. किशोर सिंह, युवा सपा नेता जीतू भईया ने मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री साहब सिंह, विद्यायक हरिओम यादव को राधाकृष्ण की चांदी की छवि भेंट कर 51 किलो फूलों माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर डा. अशोक अग्रवाल, जिला अध्यक्ष तुलसीराम ठा.मुकेश सिकरवार, लोकमणि कांत जादांैन, वीरेन्द यादव, लक्ष्मण प्रधान सेरसा, हरिओम प्रधान फौडर रूप सिंह प्रधान पाली डूंगरा, जयदेव पप्पू प्रधान, महेश प्रधान नारायाण प्रधान, नथ्थो सैंनी सकरवा, सपा जिला सचिव कृष्ण मुरारी लेहिया वाहनी गोवर्धन विधान सभा अध्यक्ष मुरारी लाल शर्मा, अध्यक्ष मनोज शर्मा, रोहन चैधरी, डा. हरस्वारूप, आदि हजारोें की संख्या में लोगांे की भीड़ उपस्थित रही। 

Read More

मथुरा । दीपावली से देवोत्थानी एकादशी तक विभिन्न पर्वों पर जनपद में समुचित व्यवस्थायें होंगी। नगर के घनी आबादी क्षेत्र में आतिशबाजी दुकान लगाने पर प्रतिबंद रहेगा। इसके लिए चिन्हिंत 6 स्थलों पर प्रशासन द्वारा पानी, प्रकाश एवं फायर ब्रिगेड वाहनों की व्यवस्था सहित लाइसेंस प्रक्रिया समय पूर्व की जायेगी। जिलाधिकारी नितिन बंसल ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में तैयारियों की समीक्षा करते हुए निकाय अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे सफाई, रोशनी, मार्ग, वैरीकैटिंग एवं अन्य सभी अपेक्षित कार्य समय पूर्व पूर्ण कर बेहतर जन सुविधायें सुलभ करायें।  उन्होंने 22 अक्टूबर अघोर अष्टमी को रात्रि 12 बजे राधाकुंड में स्नान, 30 अक्टूबर दीपावली के दिन मानसी गंगा पर विशेष दीपदान, 31 अक्टूबर गोवर्धन पूजा पर अन्य मंदिरों के अलावा मथुरा के द्वारिकाधीश मंदिर में विशेष आयोजन, 1 नवम्बर भैयादूज के दिन नगर के विश्राम घाट पर भोर 4 बजे यमुना आरती के पश्चात स्नान, अक्षय नौमी एवं देवोत्थानी एकादशी पर 9 व 11 नवम्बर को मथुरा एवं वृन्दावन की परिक्रमा सहित 10 नवम्बर कंस बध मेला के दौरान सभी सुदृढ व्यवस्थायें करने के विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये। डीएम ने स्नान वाले स्थलों पर अपेक्षित वैरीकेटिंग, लाइट, गोताखोर,नाव, वस्त्र बदलने सहित परिक्रमा व परिक्रमा-मेला वाले स्थलों पर आवारा पशुओं को रोकने सहित ट्रैफिक आदि सभी प्रबंध सुनिश्चित करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंनेएमवीडीए को गोवर्धन में हाईमास ठीक कराने के अलावा नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी को अन्य सभी अपेक्षित स्थलों पर सफाई, प्रकाश व अन्य सभी सुदृढ अपेक्षित व्यवस्थायें करने के कडे निर्देश दिये।  उन्होंने मथुरा पालिका अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिये कि वे छत्ता बाजार के खराब मार्ग को तत्काल ठीक कराने के अलावा यमुनाघाटों से मिटटी हटवाने का कार्य तत्काल प्रांरभ करें और सिंचाई विभाग के अभियंता यमुना में एक सप्ताह पूर्व पानी छुडवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। इसी के साथ विद्युत विभाग के अभियंता इन महत्वपूर्ण पर्वों पर अबाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करायें। उन्होंने कहा कि यदि कंही रोस्टिंग हो तो उसकी पूर्व सूचना दें ताकि अन्य अपेक्षित व्यवस्थायें करायी जा सकें।  माथुर चतुर्वेदी परिषद के संरक्षक गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, उ0प्र0 व्यापार संगठन के अध्यक्ष रमेश बिंदल आदि ने पर्वों पर अपेक्षित व्यवस्थाओं के संबंध में विचार रखे। पालिका अध्यक्ष मनीषा गुप्ता ने पालिका की ओर से की जाने वाली व्यवस्थाओं की जानकारी दी। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार अवस्थी ने आयोजनों का विवरण प्रस्तुत किया।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार वर्मा, सभी अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी, पुलिस के अपर पुलिस अधीक्षकध्क्षेत्राधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट अन्य विभागीय अधिकारीगण आदि बैठक में उपस्थित रहे। 

Read More

मथुरा। एक तरफ धर्म और आस्था को लेकर देश और दुनियां में आस्थावान लोग मंदिर, देवालय, चर्च, ईदगाह, गुरूद्वारा जाकर शीश नवाते है। वहीं ऐसे भी लोग है जो धर्म को कुछ भी नहीं मानते है। उनकी नजर में यह एक मनोरंजन का साधन और अन्धविश्वास को बढ़ावा देने वाला होता है। इसी सब को लेकर वृन्दावन में नास्तिक लोगों का एक बड़ा सम्मेलन होने जा रहा है। जिसमें 18 राज्यों के नास्तिक लोग भाग ले रहे है। स्वामी बालेन्दु ने बताया दो दिन के सम्मेलन में 18 राज्यों के लोग भाग लेंगे। धर्म अन्धविश्वास को बढ़ावा देता है और नास्तिक लोग इसे कुछ नहीं समझते। इसी सब पर नास्तिकों का सम्मेलन शुरू होगा।  नास्तिकों के सम्मेलन के विरोध में उतरे साधु, सन्त विवाद की संभावना  मथुरा।  वृंदावन में आस्था को लेकर आने वाले दूर-दूर के श्रद्धालुओं के लिये यहां के संत महंत श्रद्धा का केन्द्र बने है। ऐसे में इन साधु सन्तों पर नास्तिकों से होने वाला सम्मेलन परेशानी का कारण बन गया है। इसको लेकर संतों में भारी नाराजगी है। और वे इसका पुरजोर विरोध कर रहे है। जैसे ही इसकी जानकारी संतों को लगी तो उनमें आक्रोश फैल गया। इस सम्मेलन के विरोध में साधु सन्त इकटठे होते नजर आये। दोनों पक्षों में कभी भी कोई विवाद हो सकता है। साधु, संत नास्तिकों के सम्मेलन को लेकर खफा है और वे वृन्दावन में इसका आयोजन करने वालों का विरोध करने पर उतर आये है। कभी भी इससे विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है।  सिटी मजिस्ट्रेट राम अरज यादव ने बताया कि इस सम्मलेन कि कोई परमिशन नहीं ली गयी है , धारा 144 लागू है. कोई भी सम्मेलन जो समाज के विरोद्ध, सामाजिक विध्वंस इसको फ़ैलाने का अधिकार या किसी के इष्ट देव या धार्मिक ग्रन्थ के विरूद्ध बोलने का अधिकार किसी को नहीं है. बिना परमिशन के कोई भी कार्यक्रम होगा उस पे कार्यवाही की जायेगी।   

Read More

मथुरा। वृन्दावन केातवाली क्षेत्र अंतर्गत गोरे दाऊजी मंदिर परिक्रमा मार्ग पर गुरूवार सुबह एक मजदूर को अज्ञात वाहन द्वारा कुचल देने पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली वृंदावन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरूवार सुबह 7 बजे स्थानीय गोरे दाऊजी मंदिर परिक्रमा मार्ग के निकट एक 22 वर्षीय मजदूर दिनेश पुत्र रामप्रकाश को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। बताया गया कि मुकेश अपने घर से मजदूरी करने जा रहा था तभी यह घटना हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। 

Read More

मथुरा। वृन्दावन क्षेत्र में शैम्पू बनाने वाली कंपनी द्वारा एक मजदूर को वेतन न देने पर पीड़ित द्वारा गुरूवार को वृन्दावन पुलिस से की गई शिकायत के बाद वृंदावन पुलिस ने कंपनी के दो लोगों को हिरासत में लिया है। पीड़ित कर्मचारी का कहना था कि यह फर्जी कंपनी है। जानकारी के अनुसार कानपुर की गोम नामक कंपनी वृन्दावन में शैम्पू बनाकर बेचती है। इसमें काफी संख्या में बच्चे काम कर रहे थे इन्हें टैªनिंग दी जा रही थी और मार्केटिंग करायी जा रही थी। इसी कंपनी में बादा का रोहित नाम का युवक काम कर रहा था। उसने जब अपना वेतन मांगा तो कंपनी के लोगों ने उससे मारपीट की और भगा दिया। बताया गया कि कंपनी का आॅफिस हरवंश नगर वृन्दावन में है। आॅफिस के मैनेजर और अन्य के खिलाफ वृन्दावन थाने में पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज करायी है। इस पर पुलिस ने आशुतोष पुत्र शिवराम निवासी औरेया, नियाच पुत्र शमसू निवासी सिवान बिहार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

Read More



Mediabharti