मथुरा

मथुरा। थाना बल्देव क्षेत्र अन्तर्गत खेतों में लगे तारों को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। और विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डन्डा फरसों से मारपीट शुरू हो गई। इस घटना में एक ही पक्ष के दो लोग घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिये जिला अस्पताल लाया गया है। जानकारी के अनुसार आज सुबह 10ः30 बजे रईस पुत्र जानकीप्रसाद निवासी गांव मगना तथा चन्द्रवीर, उदयवीर, पुत्रगण जयवीर के बीच तारों की बाउंड्री को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों की बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच बात मारपीट पर आ गई और दोनों पक्ष लाठी-डन्डे लेकर आपस में भिड गये। जिनमें रईस, गुडडी गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें उपचार के लिये अस्पताल लाया गया है। 

Read More

मथुरा। थाना राया क्षेत्र अन्तर्गत मथुरा राया मार्ग पर अम्बेडकर की मूर्ति के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक पर जा रहे दो भाईयों में टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक ही हालत को गंभीर देखते हुये आगरा के लिये रैफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार लाखन सिंह और उसका भाई धनीराम सिंह पुत्रगण हरीप्रसाद अपनी बाइक पर सवार होकर मथुरा आ रहे थे तभी अम्बेडकर मूर्ति के पास अज्ञात वाहन ने उनमें टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये।   

Read More

मथुरा। आज शुक्रवार चंुगी चैराहा स्थित गांधी पार्क वृन्दावन में यमुना सौन्दर्यीकरण एवं विकास कार्य के पक्ष में विशाल सर्वदलीय सभा आयोजित की गई। जिसमें अनेकों संत-महंत सहित सभी राजनैतिक दल एवं सामाजिक संगठन के वशिष्ठ लोग मौजूद थे। सभी ने केसी घाट पर चल रहे यमुना सौन्दर्यीकरण एवं विकास कार्य में रोड़ा बनने वालों का घोर विरोध किया। इस दौरान सभी लोगों को एलसीडी के माध्यम से रिवर फ्रंट डेवलपमेन्ट द्वारा केसी घाट पर चल रहे विकास कार्य की थ्रीडी विडियों भी दिखाई गई। वहीं मंच पर यमुना रक्षक दल ने एलान किया जल्द ही दल पदाधिकारी इलाहाबाद हाई कोर्ट एवं दिल्ली एनजी टी कोर्ट में पक्षकार बनेगा और इस विकास कार्य को रूकने नहीं देगा। इस मौके पर महंत स्वामी फूलडोल दास महाराज, संत जयकृष्णदास महाराज, स्वामी रामदेवानंद सरस्वती महाराज, स्वामी चित्प्रकाशनन्द महाराज, नवल गिरी महाराज, देव स्वरूपानंद महाराज, डाॅ॰ अशोक अग्रवाल, विधायक प्रदीप माथुर, पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम, राकेश यादव, रमेश सिसौदिया, पंडित उदयन शर्मा, श्रीदास प्रजापति, देवेन्द्र शर्मा, यदुराज सिंह यादव, आचार्य बद्रीश, सौरभ गौड, राजेश पंडित, योगेश द्विवेदी, नारायन यादव, अवनीश यादव आदि सभी राजनैतिक दल एवं सामाजिक संगठन के गणमान्य लोग उपस्थित थे। 

Read More

मथुरा। जिलाधिकारी नितिन बंसल ने आधार परियोजना की खराब प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की और निर्देश दिये कि विभागों से कार्ययोजना प्राप्त कर एजेन्सियों को सौपते हुए तेजी से प्रगति सुनिश्चित की जाय। उन्होंने  उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि वे अपने आपूर्ति निरीक्षकों से राशन कार्ड लिंक होने की पूरी सूचना लेकर जहॅंा खराब प्रगति है उन्हें पूरा करायें।  जिलाधिकारी गुरूवार को कलैक्टेªट सभागार में आधार एवं ई- परि योजनाओं की  प्रगति समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने आधार परियोजना के अन्तर्गत मनरेगा में 70 प्रतिशत, आॅगनवाड़ी के 05 वर्ष तक के 2 लाख 90 हजार से अधिक बच्चों में केवल 76833 के ही कार्ड बनने और परिषदीय विद्यालयों में 05 से 18 वर्ष के 1.40 लाख में केवल 23 हजार छात्रों के ही आधारकार्ड बनने की खराब प्रगति पर निर्देश दिये कि इसमें तत्काल सुधार किया जाय और अपर जिलाधिकारी राजस्व आधार कार्ड एजेन्सियों के साथ अलग से बैठक कर  पहले वास्तविक स्थिति लेें और उसके हिसाब से एजेन्सियों को कार्ययोजना बनाकर देते हुए उसकी नियमित समीक्षा करके प्रगति लायें। उन्होंने जन्म-मृत्यू प्रमाण-पत्र, खतौनी नकल, समाज कल्याण के विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों सम्बन्धी ई-प्रगति समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि समय सीमा का इसमें पूरा ध्यान रखा जाय और समाज कल्याण की विभिन्न पेंशन एवं अन्य योजनाओं के लिये अलग पोर्टल हो जाने पर पुराने मामले लाभार्थियों को अवगत कराते हुए निरस्त करके नये पोर्टल में लेकर तीन दिन के अन्दर निस्तारण की कार्यवाही की जाय। डी0एम0 ने आगे बैठकों में सूचना विज्ञान अधिकारी, सभी एजेन्सियों एवं सभी विभागीय अधिकारियों को बुलाये जाने के भी निर्देश दिये। मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी राजस्व रविन्द्र कुमार, प्रशिक्षु आई0ए0एस0 अनन्दु झा, सभी उप जिलाधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारीगण बैठक में उपस्थित रहे। 

Read More

एसएसपी ने चलवाया चैकिंग अभियान मथुरा। जनपद में जब पांच दिन के बाद बैंके खुलीं तो लोगों की भारी भीड़ यहां देखी गई। कई दिन के बाद जब बैंकों के खुलने को लेकर आईजी, डीआई व हर जनपद के एसएसपी से लेकर उनके अधीनस्थ खुद सड़कों पर दिखाई दिये। पुलिस का पूरा अमला बैंकों के अलावा हर भीड़ भाड वाली जगह पर संदिग्ध लोगों व वस्तुओं की चैकिंग करते नजर आये। जनपद के एसएसपी बबलू कुमार ने भी कई बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था परखी। एसएसपी के निरीक्षण से बैंकों में हडकंप मच गया। बताते चलें कि त्यौहारों के चलते बैंकों की पांच दिन की छुट्टियां जब खत्म हुईं तो बैंकों में भारी भीड़ उमड़ पडी। पुलिस प्रशासन को यह अंदेश भी था और आईजी जोन ने इस संबंध में सभी पुलिस कप्तानों को पहले ही निर्देशित कर दिया था कि इस भीड में कोई लूट की वारदात न हो जाये। इसलिए सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में फोर्स के साथ बैंकों की चैकिंग के अलावा भीड भाड वाले इलाकों में भी संदिग्ध व्यक्ति व वस्तुओं की चैकिंग करेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह स्वयं व डीआईजी इस दौरान किसी भी जनपद के थाना क्षेत्र में औचक निरीक्षण कर सकते हैं। जनपद में के  तेजतर्रार एसएसपी बबलू कुमार ने भी सभी थाना चैकी प्रभारियों को निर्देशित किया कि चैकिंग के दौरान कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उनकी इस बात का असर क्षेत्र में देखने को भी मिला। सुबह से लेकर सायं तक पुलिस बैंकों की चैकिंग के अलावा रोड पर हर जगह चैकिंग करती नजर आयी। इतनी भारी पुलिस देख लोगों में यह जानने की उत्सुकता रही कि आखिर क्या हुआ है। एसएसपी बबलू कुमार स्वयं भी बैंकों की चैकिंग व अधीनस्थों को परखने के लिए निकल पडे। उन्होंने  भारतीय स्टेट बैंक मैन ब्रांच, भूतेश्वर रोड स्थित एसडीएफसी बैंक, कृष्णानगर क्षेत्र की पंजाब नेशनल बैंक सहित कई बैंकों का स्थलीय जायजा लिया। इसके अलावा उन्होंने हाइवे क्षेत्र स्थित कई थानों की चैकिंग व्यवस्था परखी। कप्तान की रोड पर निकलने की सूचना पर हर थाने का पुलिस फोर्स पूरी तरह अलर्ट रहा। पुलिस द्वारा चैकिंग में कोई कोताही नहीं बरती गई। अगर इसी तरह पुलिस चैकिंग शुरू कर दे तो बदमाश घटना करने के बाद निकल नहीं सकता। इस दौरान कई संदिग्ध लोगों को पुलिस ने पूछताछ करने को पकडा।

Read More

मथुरा। थाना जैंत क्षेत्र अंतर्गत राल में अनयंत्रित टैम्पो पलट जाने से एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गये। घायलों में एक स्थिति गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार राधाकुण्ड से छटीकरा के लिए आ रही एक टैम्पो जिसमें एक दर्जन से अधिक सवारियां भरी हुईं थी जैंत क्षेत्र अंतर्गत राल में टैम्पो चालक की लापरवाही के कारण पलट गया। दुर्घटना देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायलों को टैम्पो से निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया लेकिन इस दौरान एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। वृद्ध की शिनाख्त 70 वर्षीय कमलदास पुत्र हीरा सिंह निवासी नगला डोकरी जैंत के रूप में हुई। टैम्पो की चपेट में आकर एक मोपेड सवार वृद्ध 65 वर्षीय मुंशी पुत्र पूरन निवासी राल भी गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा टैम्पो बैठे तीन अन्य सवारियां भी घायल हो गईं। इनमें मुंशी की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने हीरा सिंह की तहरीर पर टैम्पो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Read More



Mediabharti