ईटानगर । अब बीजेपी अरुणाचल प्रदेश की सरकार का हिस्सा बनने जा रही है। बीजेपी नेता पेमा खांडू की सरकार में बतौर मंत्री शामिल होने जा रहे हैं। गौरतलब है कि अरुणाचल में पेमा खांडू के नेतृत्च वाली पीपीए सरकार है। अब बीजेपी के तामियो तागा अरुणाचल सरकार में मंत्री बनने जा रहे हैं। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने इस बात की पुष्टि भी कर दी है। अब पूर भारत में बीजेपी की सत्ता वाले 15 राज्य हो जाएंगे। ज्ञातव्य है कि भारत में कुल 30 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन 30 राज्यों में से जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, छत्तीसगढ़, झारखंड, असम, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, सिक्किम और नगालैंड में बीजेपी की सत्ता है। इनमें से कुछ राज्यों में से बीजेपी की सत्ता सीधे तौर पर तो कुछ में सहयोगी की भूमिका में है। इनमें से 7 राज्यों में बीजेपी की सत्ता गठबंधन के साथ है। जैसे जम्मू कश्मीर में पीडीपी के साथ, महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ, नगालैंड में पीपल्स फ्रंट के साथ, पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के साथए सिक्किम में सिक्किम डेमोक्रैटिक फ्रंट के साथ है। अब अरुणाचल पेमा खांडू की सरकार के साथ गठबंधन होगा। ज्ञातव्य है कि पेमा खांडू ने इस माह के पहले सप्ताह में पीएम मोदी और अमित शाह से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के दौरान खांडू ने बीजेपी को सरकार में शामिल होने का न्योता दिया था। ज्ञातव्य है कि अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस में अंदरूनी घमासान हो गया था, जिसके बाद राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया था।
साभार-khaskhabar.com
Read More