मथुरा

मायके वालों ने ससुरालीजनों पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप मथुरा। संदिग्ध परिस्थितियों में नशीला पदार्थ खाने से हुयी एक विवाहिता की मौत को मृतका के परिवारीजन दहेज हत्या बता रहे हैं। जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय सखी और उसकी बहिन पुष्पा का विवाह मांट निवासी हुकमा के बेटे गोपाल और सौरन के साथ दस साल पूर्व हुआ था। आज सुबह चार बजे 28 वर्षीय सखी की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गयी। अब यह उसने स्वयं खाया या उसे खिलाकर मारा गया, जांच का विषय है। बहरहाल इस घटना को लेकर सखी के परिवारीजन ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगा रहे थे। उनका आरोप था कि मृतका का पति गोपाल नशेबाज था और कोई काम धंधा नहीं करता था। मृतका के ससुरालीजन उनसे बीस हजार रूपये की मांग करते थे। इस घटना को लेकर मृतका के ससुर हुकमा, पति गोपाल, जेठ मोनू, सास नेमदेवी के खिलाफ रिपार्ट दर्ज करायी गयी है।

Read More

नवरात्रि में कन्या पूजन का विशेष महत्व है। ऎसे श्रद्धालुओं की कमी नहीं है, जो पूरे नौ दिनों तक कन्या पूजन करते हैं। वहीं ज्यादातर लोग अष्टमी के दिन विधि-विधान से कन्या पूजन कर उन्हे भोजन कराते हैं। शक्ति साधना के पर्व में कुंवारी पूजन का महत्वपूर्ण स्थान है। स्त्रेह, सरलता और पवित्रता की दृष्टि से कुंवारी कन्याएं साक्षात शक्ति स्वरूपा हैं। अन्य पूजन और अनुष्ठानों में ब्रहभोज की प्रधानता बताई गई है, लेकिन नवरात्रि में शक्ति की उपासना के दौरान अनुष्ठानों की पूर्णता के लिए कन्या पूजन की प्राथमिता बताई गई है। शक्ति का प्रादुर्भाव कुंवारी रूप में हुआ है जिसे देवताओं ने अंशभूत शक्तियां प्रदान की है। वृहन्नली तंत्र के अनुसार पूजित कुंवारियां विघ्न, भय और उत्कृष्ठ शत्रु को नष्ट करने में सक्षम हैं। कुंवारी का पूजन में जाति भेद का विचार करना भी अनुचित है। दुर्गाष्टमी और महानवमीं के दिन जो साधक कुंवारी कन्याओं का पूजन कर कन्याओं को अन्न-वस्त्र और जल अर्पण करते हैं, उसका फल अन्न मेरू के समान और जल समुद्र के समान अक्षुण्य और अनंत होता है। नवरात्र अनुष्ठान में साधक को दो से दस वर्ष की दस कन्याओं के साथ भैरव पूजन करना चाहिए। दो वर्ष की कन्या कुमारी, तीन वर्ष की त्रिमुति, चार वर्ष की कन्या कल्याणी, पांच वर्ष की रोहिणी, छ: वर्ष की रोहिणी, सात वर्ष की चंद्रिका, आठ वर्ष की शांभवी, नौ वर्ष की दुर्गा और दस वर्ष की कन्या सुभद्रा मानी है। अत: दस वर्ष तक की कन्याओं को ही पूजन में शामिल किया जाना चाहिए। शास्त्र में 11 वर्ष से अधिक आयु वाली कन्याओं के पूजन को शास्त्र सम्मत नहीं माना गया है ।            साभार-khaskhabar.com  

Read More

बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता फरहान अख्तर सेल्यूलाइड के परदे पर डॉन दाउद इब्राहिम का किरदार में नजर आने वाले हैं। मशहूर गैंगस्टर रहे अरुण गवली पर बनने वाली बायोपिक में वे यह किरदार निभाएंगे। आशिम अहलूवालिया निर्देशित ‘डैडी’ में अर्जुन रामपाल अरूण गवली के रोल में हैं। इस फिल्म में फरहान दाउद के रूप में कैमियो करेंगे, जिसकी शूटिंग वे कर चुके हैं। इन दिनों फरहान अख्तर अपनी फिल्म रॉक ऑन-2 में व्यस्त हैं। यह फिल्म अगले महीने प्रदर्शित होने वाली है। इसके अतिरिक्त फरहान वर्ष की शुरूआत में वजीर में नजर आए थे। वहीं ‘रॉक ऑन’ में फरहान रॉक सिंगर के रोल में हैं। अर्जुन और फरहान काफी पुराने दोस्त हैं। जब फरहान ने ‘डॉन’ का निर्माण किया था, तो उसमें शाहरूख को अमिताभ बच्चन वाला किरदार दिया, जबकि प्राण वाले रोल में अर्जुन रामपाल नजर आए थे। दोनों ने ‘रॉक ऑन’ में भी साथ काम किया और अब इसके सीक्वल ‘रॉक ऑन-2’ में दोनों एक्टर्स साथ हैं। ‘डैडी’ की शूटिंग तकरीबन पूरी हो चुकी है। फिल्म में अर्जुन को अरुण गवली का लुक देने के लिए इटली से मेकअप आर्टिस्ट्स की टीम बुलाई गई है, जिन्होंने प्रॉस्थेटिक्स का इस्तेमाल करके अर्जुन को पूरी तरह बदल दिया है।                      साभार-khaskhabar.com  

Read More

इंदौर । भारत और न्यूजीलैंड के बीच यहां के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में सीरीज का तीसरे व अंतिम टेस्ट के दूसरे दिन का खेल जारी है। अंतिम समाचार मिलने तक भारत ने पहली पारी में 142 ओवर में 446/3 रन बना लिए थे। कप्तान विराट कोहली (200) व अजिंक्य रहाणे (159) क्रीज पर हैं। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 346 रन की साझेदारी कर ली है। खेल के पहले दिन भारत ने तीन विकेट के नुकसान पर 267 रन बनाए थे। कोहली ने अपने टेस्ट क्रिकेट का 13वां शतक जमाया। कोहली ने भारतीय जमीन पर तीन साल बाद टेस्ट शतक जमाया। ये कप्तान के तौर पर देश की धरती पर कोहली का पहला शतक है। आखिरी बार उन्होंने 22 फरवरी 2013 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में 107 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। इससे पहले टेस्ट कप्तान के रूप में भारतीय मैदान पर कोहली का बेस्ट स्कोर 88 रन था, जो उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2015 में अपने होमग्राउंड दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में बनाया था। इससे पहले कानपुर और कोलकाता टेस्ट मैच में वो कोई खास कमाल नहीं दिखा सके थे।                       साभार-khaskhabar.com  

Read More

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में आतंकवादी हमले के खतरे के मद्देनजर ताजमहल सहित अन्य महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों और सरकारी प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आईबी ने राज्य में आतंकवादी हमले की चेतावनी दी है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि विदेशी और घरेलू पर्यटकों के सबसे बड़े आकर्षण स्थल आगरा के ताज महल पर अतिरिक्त सुरक्षा बढ़ाई गई है। अधिकारियों ने बताया कि ताज महल के बाहरी क्षेत्र और प्रवेश द्वारों के आसपास 36 अतिरिक्त कमांडो तैनात किए गए हैं। वहीं, गृह विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रेम की विश्व प्रसिद्ध स्मारक की रक्षा करने के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों को भी आतंकवादी हमले की आशंका के मद्देनजर सतर्क कर दिया गया है।एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्गा पूजा, दशहरा और मुहर्रम जैसे त्योहारों के मद्देनजर लखनऊ, आगरा, कानपुर, मुरादाबाद, बरेली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, वाराणसी और इलाहाबाद जैसे महत्वपूर्ण शहरों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।                          साभार-khaskhabar.com  

Read More

लखनऊ में बसपा सुप्रीमो मायावती की रैली में भगदड़ मच गया। रैली में भगदड़ मचने से 2 लोगों की मौत हो गई जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए। जिनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को लखनऊ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिनमें से 5 की हालत अभी भी गंभीर है। बसपा सुप्रीमो मायावती की रैली ठीक प्रधानमंत्री के लखनऊ आगमन के पहले आज लखनऊ में सम्पन्न हुआ। हालांकि मायावती ने यह रैली बसपा के संस्थापक कांशीराम की 10वी पुण्यतिथि पर आयोजित की थी। परन्तु श्रद्धांजलि देना ही भूल गयी। मायावती रैली स्थल पर कांशीराम की प्रतिमा पर बिना श्रद्धांजलि दिए ही अपना संबोधन शुरू कर दिया। संबोधन के आखिरी में जब मायावती को अपनी गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने मैनेज करते हुए कहा कि मैं अपने आवास पर कांशीराम की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देकर आई हूं। बाद में उन्होंने जाते जाते कांशीराम को श्रद्धांजलि दिया। मायावती के अपने पूरे संबोधन में मायावती के निशाने पर भाजपा और मोदी ही रहे। हालांकि मायावती अपने संबोधन में भाजपा को आगामी चुनाव में नम्बर 3 और 4 पर बता रही थी। परन्तु उनके संबोधन में भाजपा को निशाने पर रखना उनकी उस पीड़ा और भय को दर्शा रहा था जो भाजपा की तरफ यूपी के बसपा नेताओ ने पलायन करके पैदा किया है। जहाँ एक तरफ मायावती ने अपने निशाने पर भाजपा को रखा वहीँ दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा। बसपा सुप्रीमो मायावती ने अखिलेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना समाजवादी  स्मार्ट फोन योजना पर भी निशाना साधा। मायावती ने कहा कि बसपा की सरकार बनने पर युवाओं को  फ्री लैपटॉप और मोबाइल देने के बजाय मेरी सरकार नगद पैसा देगी जिससे युवा अपने आवश्यक कार्य कर सकें। मायावती ने कहा कि बसपा सरकार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने के वजाय सरकारी और निजी क्षेत्रों में रोजगार देने का काम करेगी। मायावती ने कहा कि सपा सरकार बनते ही गुंडा,माफिया,अपराधी खुलेआम गुंडई करते हैं। प्रदेश में अपराध का ग्राफ बढ़ जाता है। सपा सरकार में सिर्फ एक ही जाति की दबंगई चलती है। मेरी सरकार बनते ही सपा के गुंडे,अपराधी,अपहरणकर्ता और माफिया जेल में होंगे अपराध मुक्त प्रदेश होगा। वही मायावती ने मीडिया और सर्वे को झूठा करार देते हुए कहा कि देश के सभी मीडिया हाउस पूंजीपतियों के हैं। सभी मीडिया की सर्वे रिपोर्ट केंद्र और राज्य सरकार के संरक्षण में होता है। सर्वे रिपोर्ट पर ध्यान ना देने और सिर्फ बसपा को वोट करने की अपील मायावती कार्यकर्ताओ से कर रही थी। अतः किसी भी मीडिया के सर्वे रिपोर्ट से अपना मनोबल ना गिराएं। मायावती ने अपनी पार्टी के सभी नेताओं को निर्देश दिया की कोई भी नेता मीडिया से बातचीत करते समय पहले से लिख कर तैयार स्क्रिप्ट को ही बोले। मायावती ने कहा कि हाल ही में राहुल गांधी बिना लिखकर बोलने के कारण ही उल्ट सीधा बोल दिए। मायावती ने कहा कि मैं खुद ही अपना स्क्रिप्ट लिखकर तैयार करके ही कहीं भी कुछ बोलती हूँ। बिना लिखे मैं कुछ भी नहीं बोलती। वहीँ मायावती ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी किसानों का क़र्ज़ माफ़ कराने की बात करते है। यह कांग्रेस का झूठा प्रचार है। एसी कमरे में बैठकर किसानों के क़र्ज़ माफ नहीं किया जाता। मायावती ने केंद्र सरकार के ऊपर एक बड़ा बयान देकर सबको चौका दिया। मायावती ने कहा कि भारत पाकिस्तान में युद्ध जैसे हालात कभी नहीं थे। केंद्र की मोदी सरकार यूपी चुनाव को देखते हुए भारत पाकिस्तान युद्ध करा सकती है। युद्ध कराकर आगामी होने वाले तीनो राज्यो के चुनाव का ध्रुवीकरण कराने का काम भाजपा द्वारा किया जा सकता है। प्रधानमंत्री मोदी बहुत ही राजनैतिक महत्वकांक्षी व्यक्ति हैं। अपनी महत्वकांक्षा को पूरा करने के लिए वो कुछ भी कर सकते हैं। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि हाल ही में 18 जवान शहीद हो गए। उन शहीदों के चिता की आग भी अभी नहीं बुझी है कि मोदी जी दशहरा मनाने लखनऊ आ रहे हैं। अच्छा होता मोदी दशहरा और दिवाली मनाने के बजाय शहीदों के लिए कुछ करते। मोदी का दशहरा में अयोध्या आना यह बताता है कि भाजपा चुनाव में धर्म की राजनीती करने वाली है। कांशीराम की श्रधांजलि देने के लिए पूरे प्रदेश से बुलाई गई भीड़ में मायावती ने कांशीराम के ऊपर कुछ भी नहीं बोलीं। मायावती ने कहा कि चुनाव करीब आते ही भाजपा वाले मेरे खिलाफ फ़र्ज़ी CD और हैंडबिल बाँटने का काम करेंगे। जिसके बहकावे में नहीं आना है। केंद्र की मोदी सरकार सरकारी तंत्र का दुरूपयोग करके मुझे सीबीआई के फ़र्ज़ी केश में भी फंसा सकते हैं। मायावती ने कहा कि उन्हें गिफ्ट में मिला हुआ पैसा बैंक में जमा करा दिया हैं। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि दिल्ली और लखनऊ में उनका आवास छोटा है और सुरक्षा की दृष्टि से अच्छा नहीं होने के कारण वे अपने सरकारी आवास में रहती हैं। मुस्लिम मतदाताओं को बसपा के पक्ष में वोट देने के मायावती देने की अपील करते हुए कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी का मुख्य वोट बैंक इस बार दो खेमे में बट गया है शिवपाल खेमा और अखिलेश खेमा। मायावती ने कहा कि जिस सीट पर अखिलेश समर्थक उम्मीदवार होंगे उसे शिवपाल समर्थक लोग हराने का काम करेंगे। और जिस सीट पर शिवपाल समर्थक उम्मीदवार होंगे वहां अखिलेश समर्थक उन्हें हराएंगे। वहीँ बसपा का पारंपरिक वोट दलितों और पिछडो का बसपा के साथ है। जहा यूपी के किसी भी सीट पर दलितों का 22 फीसदी वोट बसपा के साथ है वहीँ जिस सीट पर सवर्ण उम्मीदवार बसपा के हैं वहाँ सवर्ण का वोट बसपा की झोली में आयेगा। सपा तथा कांग्रेस को वोट देने से मुस्लिमो का वोट ना सिर्फ बेकार जायेगा बल्कि इसका फायदा सीधे सीधे भाजपा को होगा। मायावती ने कहा कि सर्ज़िकल स्ट्राइक के वीडियो को सार्वजनिक करने का अधिकार मोदी के वजाय सेना को होना चाहिए। मोदी ने सर्ज़िकल स्ट्राइक करने में विलम्ब किया जिसके कारण 18 जवानों को जान देना पड़ा। मोदी सरकार अपने सरकार की नाकामियों को छिपाने के लिए राज्य में हिन्दू मुस्लिम दंगा भी करा सकती है। मायावती ने कहा कि मेरी सरकार बनने पर नया स्मारक और संग्रहालय नहीं बनेगा। बल्कि मेरे द्वारा पूर्व में शुरू किये गए सभी कार्यो को पूरा किया जायेगा  तथा सपा सरकार द्वारा जिस शहर का नाम बदला गया है उसे पुनः नामांकरण किया जायेगा। मायावती ने कहा कि भाजपा में घोर निराशा है जिसके कारण हिन्दू देवी देवताओं का अपमान करने वाले लोगों (स्वामी प्रसाद मौर्य)को भाजपा अपनी पार्टी में शामिल करा रही है। और स्वाति सिंह का नाम लिए वगैर मायावती ने कहा कि अपने भाई की पत्नी को भाई से अलग कराने वाली महिला को महिला अध्यक्ष बना दिया।  अंत में मायावती ने कहा कि प्रदेश में बसपा की सरकार बनाके ही कांशीराम को सच्ची श्रद्धांजलि दिया जायेगा। वही रैली में मायावती के संबोधन के बाद भगदड़ मच गया। जिससे एक आदमी की मौत हो गई और दर्ज़नो लोग घायल हो गए।                          साभार-khaskhabar.com  

Read More



Mediabharti