मथुरा

मथुरा। कोसीकलां पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक रिट्ज कार में भरी शराब पकड़ी है। इस संबंध मंे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। शराब की कीमत डेढ लाख रूपये बतायी गयी है। इस देशी शराब को दशहरा पर जनपद में खपाने की योजना पर पुलिस ने पानी फेर दिया है। हरियाणा यूपी बाॅर्डर पर पुलिस की निगरानी के कारण शराब माफिया परेशान हैं। इनका धंधा चैपट हो गया है। आज कोटवन चैकी प्रभारी हरवेन्द्र मिश्रा ने कार संख्या 6116 को रोका तो उसमें शराब मिली। नजफगढ दिल्ली निवासी दिनेश पुत्र रविन्द्र को इस संबंध में पकड़ा है।

Read More

उत्पाती बंदरों के पकड़ने को लेकर मिली हरी झंडी  मथुरा।  धार्मिक नगरी वृन्दावन में बंदरों के बढते आतंक की समस्या के समाधान में बंदरों को पकडने की अनुमति वृन्दावन नगर पालिका को मिली है व शीघ्र ही इन बंदरों को पकडकर जंगलों में छोडा जायेगा। उपरोक्त जानकारी पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने दी। पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम के द्वारा शासन प्रशासन को लिखे गये पत्रों के फलस्वरूप बंदरों के आतंक से लोगों को अब छुटकारा मिलेगा।  पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने बताया कि बंदरों की समस्या नगर की भीषण समस्या है, उन्होने कहा कि बंदरों को पकडने के लिये नगर पालिका परिशद को कुछ धनराशि भी प्राप्त हो चुकी है। बंदर पकडने में किसी भी असुविधा से बचने हेतु उन्हें प्रशासन से पुलिस बल मिलेगा, जिसके लिए उन्हें स्वीकृति मिल चुकी है।  गौरतलब है कि वृन्दावन में बन्दरों के द्वारा श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों से  न केवल, पर्स, मोबाइल, चश्मा, कैमरा, खाद्य सामग्री आदि छीन कर ले जाते हैं, बल्कि प्रतिदिन सैकडों लोगों को घायल कर रहे हैं। कई बच्चों एवं महिलाओं को बन्दरों द्वारा छत से गिरा देने के कारण मृत्यु भी हो चुकी है। बच्चों एवं वृद्धजनों का बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। वृन्दावन में बाहर से आने वाले यात्रीगण/पर्यटक बन्दरों के कारण अत्यन्त ही परेशान हैं।

Read More

मथुरा। राहुलगांधी के बयान की आज फरह स्थित शहीद की पत्नी ने घोर निंदा करते हुए केन्द्र सरकार की सराहरना की है। वहीं कोसीकलां के बल्देव गंज स्थित भाजपा नगर अध्यक्ष दयाशंकर अग्रवाल के आवास पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की एक बैठक आहूत की गयी जिसमें काॅग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा देश के जवानों एवं शहीदो के लिए की गयी टिप्पणी की पार्टीजनों ने घोर निन्दा की।  जवानों के प्रति तीखी टिप्पणी पर शनिवार को शहीद बबलू की पत्नी ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है जो सही है। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जवानों के प्रति उनकी ऐसी टिप्पणी सरासर गलत है। मेरे पति के शहीद होने पर उन आतंकवादियों के विरुद्ध सेना का यह कदम सही है। वहीं बैठक को सम्बोधित करते हुए पालिकाध्यक्ष भगवत प्रसाद रूहेला ने कहा कि काॅग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी भाजपा के बढते जनाधार को देख देखकर घवरा गये हैंै। इसलिए वह बोलते समय यह नहीं समझ पाते कि वह किसके लिए क्या बोल रहे है। ठा भानुप्रताप सिह, तरूण सेठ, महेश शर्मा, सतवीर सांगवान ने कहा कि राहुलगांधी भाजपा को देशवासियो के देशप्रेम और देशहित में किये जा रहे कार्यो को देखकर वौखला गये है। बैठक में उपस्थितजनों ने राहुलगंाधी द्वारा देश के जवानों के लिए की गयी विवादित टिप्पणी की घोर भत्र्सना की। बैठक में ठा0 रघुराज सिह, परेश शर्मा, प्रवीन कुमार, अशोक बठैनिया, जितेन्द्र चैधरी, भगवत गुप्ता, हुकुम अग्रवाल, लोकेश दीक्षित, पिन्टू नेता, ख्यालीराम सैनी, शकुन्तला ठाकुर, पूनम शर्मा, ऊषा बसंल, आदि लोग मौजूद थे।

Read More

मथुरा।  जमुनापार क्षेत्र के मथुरा-बलदेव रोड पर शनिवार सुबह एक अनियंत्रित टैम्पो पलट गया। जिसमें मां-बेटी सहित एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।  मिली जानकारी के अनुसार जमुनापार थाना अंतर्गत सुखदेव पुर के समीप लक्ष्मीनगर से महावन जा रहा टैम्पो चालक द्वारा तेजी व लापरवाही से चलाने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें सवार हाथरस मुरसान निवासी 35 वर्षीय अफसाना पत्नी अफसर, पांच वर्षीय महक पुत्री अफसर, 55 वर्षीय रहीशा पत्नी नवलउद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। 

Read More

शहीद की पत्नी ने की राहुल के बयान की निंदा  मथुरा। राहुलगांधी के बयान की आज फरह स्थित शहीद की पत्नी ने घोर निंदा करते हुए केन्द्र सरकार की सराहरना की है। वहीं कोसीकलां के बल्देव गंज स्थित भाजपा नगर अध्यक्ष दयाशंकर अग्रवाल के आवास पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की एक बैठक आहूत की गयी जिसमें काॅग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा देश के जवानों एवं शहीदो के लिए की गयी टिप्पणी की पार्टीजनों ने घोर निन्दा की।  जवानों के प्रति तीखी टिप्पणी पर शनिवार को शहीद बबलू की पत्नी ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है जो सही है। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जवानों के प्रति उनकी ऐसी टिप्पणी सरासर गलत है। मेरे पति के शहीद होने पर उन आतंकवादियों के विरुद्ध सेना का यह कदम सही है। वहीं बैठक को सम्बोधित करते हुए पालिकाध्यक्ष भगवत प्रसाद रूहेला ने कहा कि काॅग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी भाजपा के बढते जनाधार को देख देखकर घवरा गये हैंै। इसलिए वह बोलते समय यह नहीं समझ पाते कि वह किसके लिए क्या बोल रहे है। ठा भानुप्रताप सिह, तरूण सेठ, महेश शर्मा, सतवीर सांगवान ने कहा कि राहुलगांधी भाजपा को देशवासियो के देशप्रेम और देशहित में किये जा रहे कार्यो को देखकर वौखला गये है। बैठक में उपस्थितजनों ने राहुलगंाधी द्वारा देश के जवानों के लिए की गयी विवादित टिप्पणी की घोर भत्र्सना की। बैठक में ठा0 रघुराज सिह, परेश शर्मा, प्रवीन कुमार, अशोक बठैनिया, जितेन्द्र चैधरी, भगवत गुप्ता, हुकुम अग्रवाल, लोकेश दीक्षित, पिन्टू नेता, ख्यालीराम सैनी, शकुन्तला ठाकुर, पूनम शर्मा, ऊषा बसंल, आदि लोग मौजूद थे।

Read More

मथुरा। सरकार बदलती है तो प्रशासन भी मुंह फेर लेता है। एक समय था जब मायावती के समय वृन्दावन में समग्र विकास योजना के तहत वृन्दावन को चमकाने की तैयारियंा की गयी थीं लेकिन आज सरकार के बदलते ही समग्र विकास योजना की शिलापट्टिका को ही उखाड़ फैंकना नहीं वरन उस स्थान को भी तहस-नहस किया जा रहा है। भूमाफिया कब्जा कर रहे हैं और प्रशासन देख रहा है। ऐसा पहले तो देखने को नहीं मिलता था। वृन्दावन नगर के लोग भूमाफिया और प्रशासन की जुगलबंदी के इस खेल की निंदा कर रहे हैं। परिक्रमा मार्ग में वृन्दावन कुंभ मेला स्थल के सामने प्राचीन टिकारी घाट की बुर्जियों पर कब्जा किया जा रहा है। भूमाफिया काफी समय से बुर्जियों को गिराने और सीढियों को उखाड़ने में लगे हैं। बताया गया कि बहुजन समाज पार्टी द्वारा 3.50 करोड़ रूपये की लागत से समग्र विकास योजना के अंतर्गत यह क्षेत्र विकसित कराया गया था और इसे परिक्रमा मार्ग का पड़ाव स्थल घोषित किया गया था। लगभग 1500 वर्गमीटर में बने खाता संख्या 13 के इस स्थल पर जल निगम द्वारा पौने तीन लाख रूपये की लागत से एक प्याऊ और आरओ प्लांट भी लगाया गया था। अर्रूआ खादर के इस क्षेत्र में हो रहे निर्माण से लोगों में भारी बेचैनी है। इस क्षेत्र पर अब भूमाफिया कब्जा कर रहे हैं। यह करोड़ों रूपये की बेशकीमती जगह हैं। एक माह से यहां काम चल रहा है। बहुजन समाज पार्टी की शिलापटिटकायें और सीढियां, बुर्जी तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में वृन्दावन नगर पालिका के ईओ टीएन चैबे ने बताया कि उन्होंने इसकी लिखित में जानकारी मथुरा के जिलाधिकारी और एडीएम को दे दी है। वहीं इस मामले की शिकायत करने वाले समाजवादी पार्टी के मनोनीत सभासद महेन्द्र सिंह चैहान ने इसकी नगर पालिका में शिकायत की। बताते हैं कि नगर पालिका ने यहां नोटिस चस्पा कर दिया था जिसमें लिखा था कि यहां किसी प्रकार का निर्माण नहीं होगा लेकिन माफियाओं ने नोटिस को फाड़ दिया और वहां गोबर का लेपन करा दिया है। वृन्दावन के लोगों ने बताया कि यह प्राचीन महत्व की बेशकीमती जगह है। यहां पर बनी बुर्जी और सीढियां प्राचीनकाल की हैं। इस संबंध में नगर पालिका वृन्दावन के मनोनीत सभासद ने ईओ नगर पालिका, चेयरमैन मुकेश गौतम और नगर पालिका निर्माण शाखा के जेई तथा विंध्यांचल निवासी देवराहा हंस बाबा के खिलाफ आरोप लगाये हैं और कहा है कि ये लोग पुरातत्व महत्व की इस जगह पर कब्जा कर रहे हैं। इनमें भूमाफिया के रूप में देवराहा हंस बाबा का नाम लिया जा रहा है। 

Read More



Mediabharti