मथुरा

मथुरा । गत 16 दिनों के आशा कार्यकत्रियों द्वारा अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्य चिकित्साधीक्षक कार्यालय पर धरना दिया जा रहा है। उनका कहना है कि उन्हें सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाये और अस्पतालों में बैठने के लिये उचित व्यवस्था की जाये। इस सम्बन्ध में सुनन्दा चैधरी ने बताया कि हमारे द्वारा की जाने वाली मेहनत के बाद भी हमें सरकार द्वारा सही मानदेय नहीं दिया जाता और न हमें सरकारी कर्मचारी घाषित किया जा रहे है। यदि हमारी मांगे नहीं मानी गई तो हम धरना और प्रदर्शन के माध्यम से अपना विरोध जाहिर करते रहेंगे। इस अवसर पर ममता देवी, साधना शर्मा, नंदकिशोर, रामवीर शर्मा, अनीता शर्मा, सहित काफी संख्या में आशाऐं मौजूद थी। 

Read More

आंगनबाड़ियां का धरना 26वें दिन भी मथुरा । गत 26 दिनों से आंगनबाड़ी कार्यकत्र्रियों का अपनी मांगों को लेकर धरना व प्रदर्शन निरन्तर जारी है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का कहना है कि उनसे सबसे ज्यादा काम लिया जाता है और केवल 3200 रूपये ही मानदेय उन्हें मिलता है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का कहना था कि उन्हें 18000 रूपये मानदेय दिया जाये और सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाये। 26 दिन से धरने पर बैठी इन आंगनबाड़ी महिलाओं की बातों को न तो जिलाप्रशासन ने सुना है न ही सरकार के कानों पर ही जूं रैंगी है। जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होंगी। हम धरना प्रदर्शन करते रहेंगे। इस अवसर पर तारा शर्मा, रंजनी, मौनिका, ललिता, रेखा वर्मा, मंजुला चैहान, सुनीता शर्मा, सरस्वती सहित काफी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्र्री मौजूद थी। 

Read More

मथुरा । राया कस्बे के रामलीला मैदान में गणेश पूजन व ध्वजारोहण के साथ रामलीला मंचन शुरू हो गया। इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष राकेस बंसल ने बताया कि पिछले कई सालों से यहां मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की लीला का मंचन होता आया है जिसमे दूर दराज से भारी संख्या में नगर व ग्रामीण क्षेत्रो से जनता पहुच कर रामलीला मंचन का आनंद लेते है। आज रामलीला के शुभारंभ कार्यक्रम पर विधायक पूरन प्रकाश, जिलाध्यक्ष सपा तुलसीराम शर्मा, श्याम सिंह अहेरिया, अजय पोइया, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष कृष्णकान्त अग्रवाल, रामलीला कमेटी अध्यक्ष राकेस बंसल, मनोज वाष्र्णेय, अनिल सैनी, गुलाब सिंह, संजय गोयल, पवन गोयल, आलोक गर्ग, ललित मोहन गुप्ता, मोहित अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Read More

मोहर्रम के अवसर पर जिला प्रशासन ने किये बेहतर प्रबन्ध मथुरा । जिलाधिकारी नितिन बंसल ने कहा कि मोहर्रम के अवसर पर प्रशासन की ओर से बेहतर प्रबन्धों के प्रयास रहेंगे। उन्होंने अपील की कि रामलीला एवं मोहर्रम के कुछ कार्यक्रम एक ही तिथियों में रहते नगर मजिस्ट्रेटध्क्षेत्राधिकारी नगर दोनों आयोजन समितियों के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ समन्वय बैठक करेंगे इस दौरान कार्यक्रमों का अलग-अलग समय निर्धारित कर और उसके अनुरूप समय से आयोजन करके सहयोग करें। जिलाधिकारी यहां कलेक्ट्रेट सभागार में मोहर्रम की व्यवस्थाओं के संबंध में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि मोहर्रम रूट के सभी मार्गों के गडढे 2 दिन के अंदर दुरूस्त किये जायें सभी गलियों सहित स्ट्रीट लाइट एवं अपेक्षित स्थलों पर विगत वर्षों की भांति दुरूस्त प्रकाश व्यवस्था की जाय। उन्होंने अधिकांश अंडर ग्राउंड लाइट के अलावा जहां कनेक्शन आधारित विद्युत तार लटके हैं उन्हें 2 दिन में ठीक कराने के विद्युत अभियंता को निर्देश देने के साथ मनोरंजन कर अधिकारी को हिदायत दी कि वे केबिल तारों के लटके होने की समस्या का तत्काल समाधान करने के साथ केबिल वालों की बैठक कर निजी पोल आदि की व्यवस्था करायें। इसके अलावा वाधक रूट के सभी बैनर्स आदि हटवाये दिये जायें। डीएम ने पालिका परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे आवश्यकतानुसार टैंकर्स के माध्यम से पेयजल व्यवस्था करें, प्रभावी सफाई व्यवस्था हेतु रोस्टर जारी करते हुए पर्यवेक्षकों के माध्यम से नियमित पर्यवेक्षण करायें। उन्होंने इसकी प्रति भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिये ताकि वे स्वयं भी कार्य की जांच करा सकें।  उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को एम्बुलेंस के अलावा अस्पतालों में दुरूस्त व्यवस्था रखने के निर्देश दिये ताकि किसी समस्या पर किसी प्रकार की कठिनाई न हो। इसी क्रम में अग्निशमन अधिकारी को जरूरत स्थल पर फायर बिगेड की गाडी रखने के भी निर्देश दिये।  जिलाधिकारी ने कहा कि जिन दिनों ट्रेफिक रूकवाने की आवश्यकता हो वह इस भांति डायवर्जन किये जायें जो जनता को समस्या का सामना न करना पडे। इसके अलावा मोहर्रम कमेटी के पदाधिकारियों के सुझावों के अनुरूप विशेष कार्यक्रमों वाले स्थलों पर पर्याप्त संख्या में महिला पुलिस सहित पुलिस जवानों की तैनाती की जाय।  उन्होंने छाता के उप जिलाधिकारी को उनके यहां बडे आयोजनों का स्मरण कराते हुए क्षेत्राधिकारी के साथ रामलीला एवं मोहर्रम कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक कर समन्वय के साथ शांति एवं सदभाव पूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। इसी के साथ जनपद के अन्य क्षेत्रों में भी उप जिलाधिकारियों एवं क्षेत्राधिकारियों को व्यवस्था सुनिश्चित  करने के आदेश दिये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने शहर के 62 सहित जिले में निकलने वाले 96 ताजियाओं संबंधी जानकारी लेते हुए अपील की कि विगत वर्षों की भांति सक्रिय गलियों के रहते हुए इनके आकार का ध्यान रखा जाय और प्रत्येक ताजिया आयोजक मंडल के 5-5 प्रतिनिधि पुलिस के साथ इनके निकलवाने में मदद करें।  नगर पालिका परिषद की चैयरमेन मनीषा गुप्ता ने विश्वास दिलाया कि हमेशा की भांति इस बार भी सभी अपेक्षित कार्य किये जायेंगे, गलियां में रोशनी प्रबन्ध के साथ ही पालिका से संबंधित जहां गडढे आदि होंगे उन्हें समय से ठीक कराया जायेगा।  विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता ने बताया कि ताजियाओं के समय अबाध विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी, कंही तार आदि समस्या के लिए 2 विभागीय व्यक्ति बांस लेकर चलेंगे और किसी भी विद्युत समस्या के लिए 1 मोबाइल एवं 1 बिजली घर पर 2 गैंग हर समय तैनात रहेंगे।  मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष हनीफ आलू वाले, सचिव अवरार खान वारसी, उपाध्यक्ष सुनूस गाजी, मीडिया प्रभारी अलीअब्बास, सदस्य शाहिद कुरैशी आदि ने व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक सुझाव दिये। अपर जिलाधिकारी प्रशासन, वित्त एवं राजस्व, नगर मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारीगण, सभी अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, अन्य विभागीय अधिकारी आदि बैठक में उपस्थित रहे। 

Read More

मथुरा । कोसीकलां कस्बा क्षेत्र अंतर्गत खेत में कार्य कर रहे एक वृद्ध किसान की किसी जहरीले कीडा काटने से मौत हो गयी। खेत में उसके साथ कार्य कर रहे अन्य ग्रामीणों ने बताया कि वृद्ध की अचानक चीख निकली और वह जमीन पर गिर गया और उपचार को ले जाने से पहले ही उसने घटना स्थल पर ही दम तोड दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गावं वृजवारी निवासी 67 वर्षीय नवली उर्फ नवलकिशोर पुत्र स्वं0 रामस्वरूप प्रतिदिन की तरह प्रातः अपने खेत पर कार्य करने गया था। जिसके साथ कुछ अन्य ग्रामीण भी खेत पर कार्य कर रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार खेत पर कार्य करते समय अचानक वृद्ध नवलकिशोर की चीख निकली और वह जमीन पर गिर गया देखने पर उसके पैर से भी खून वह रहा था। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते और उसको उपचार के लिए ले जाते उससे पहले ही वृद्ध ने घटना स्थल पर ही दम तोड दिया। ग्रामीणों ने बताया कि वृद्ध की किसी जहरीले कीडे काटने से मौत हुई है। 

Read More

पालिका द्वारा बनवाए गये नव निर्मित स्वामी विवेकानन्द चैराहे का किया शिलान्यास मथुरा । कोसीकलां कस्बे में बेटियों के लिये सोच को बदलना होगा। बेटियां पहले की तरह नहीं। बेटियों ने ही ओलम्पिक में 125 करोड भारतीयों की इज्जत बचाई है जिससे देश के खाते में मैडल आया। बेटियों को हमें पढा लिखाकर बेटों के मुकाबले खडे करने की जरूरत है। इस प्रकार के कार्यक्रमों को करने की जरूरत क्यों पडी क्योंकि आज भी समाज में ऐसे लोग है जो बेेटियों को हीन भावना से देखते है बेटियों को गर्भ मंे ही मार डालते है। हमें यह नजरिया बदलना होगा। उक्त उदगार कोसी मे आर्यसमाज धर्मशाला में आयोजित बेटी महाउत्सव कार्यक्रम में बेटी बचाओं बेटी पढाओं की अलख जगाने पहुंची सांसद हेमा मालिनी ने व्यक्त किये। इससे पूर्व सांसद हेमामालिनी ने नवनिर्मित विवेकानन्द चैक पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया और कहा कि सुनने को मिला और अब देखने को भी कि शहर कोसीकलां में पालिकाध्यक्ष भगवत प्रसाद रूहेला ने शहर के विकास कार्य को लेकर सराहनीय कार्य किये हैं में आगामी दिनों में भी यही उम्मीद करती हूं कि वह आगे भी इसी तरह विकास में अपनी तत्परता दिखाते हुए जनता के लिए सदैव तैयार रहेंगे। परिधि आर्ट ग्रुप दिल्ली और स्वामी विवेकानन्द जन जागृति ट्रस्ट के संयुक्त तत्पवाधान में आयोजित बेटी बचाओं बेटी पढाओं कार्यक्रम में अनेकों प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिसमें बेटी को गर्भ मे न मारने, बेटी किसी से कम नहीं, बेटी पढाओं और देश की तरक्की कराओं जैसे संवेदनशील मुददों पर कई स्कूलों की छात्र छात्राओं ने अनेक नृत्य, नाटक व निबन्ध प्रस्तुत किये। इस अवसर पर एस.पी.एस की आठवी कक्षा की छात्रा गरिमा माथुर ने बेटी बचाओ बेटी पढाओं पर एक गाना प्रस्तुत कर उपस्थित जनों को तालियां बजाने पर मजवूर कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पालिकाध्यक्ष भगवत रूहेला ने कहा कि आज के समाज को जागरूक करने की जरूरत है और समाज में इन्ही कार्यक्रमों के जरिये से यह जागरूकता आती भी जा रही है। हमें अपनी सोच में बदलाव लाना होगा। भाजपा नेता तरूण सेठ ने कहा कि सांसद जी स्वयं एक महिला है और दो बेटियों की मां है वह बेटियां कितनी गर्वांवित करती है उसके बखूबी वाकिफ होंगी और जो लोग बेटियों को गर्भ में ही मारने का कार्य करते है वह राक्षक के समान है। उन्होने बेटी बचाओं का संदेश देते हुये यह नारा बुलन्द किया। इस दौरान परिधि आर्ट गु्रप के संयोजक निर्मल वैध, पूर्व मंत्री चै0 लक्ष्मीनारायण, छाता के नगर पंचायत अध्यक्ष जगपाल चैधरी, ठा. भानू प्रताप सिंह, नरदेव चैधरी, छीतो, सतवीर सांगवान आदि सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित थे।  

Read More



Mediabharti