मथुरा

भारत में रोज हर जगह कई होते रहते हैं, अगर हम आपसे ये कहें कि मृत्यु के बाद भी लोग जीवित हो सकते हैं। तो आप इसे मजाक ही समझेंगे। लेकिन हकीकत में एक स्थान ऐसा है जहां अगर किसी व्यक्ति के शव को लेकर जाया जाए तो उसकी आत्मा उस शव में पुन: प्रवेश कर जाती है। जी हां, आज हम आपको एक ऐसे शिवलिंग के बारे में बता रहे हैं जहां जाने पर मृत व्यक्ति भी जीवित हो जाता है। प्रकृति की वादियों में बसा यह गांव देहरादून से 128 किलोमीटर की दूरी पर स्थित लाखामंडल नामक स्थान यमुना नदी की तट पर बर्नीगाड़ नामक जगह से सिर्फ 4-5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। समुद्र तल से इस स्थान की ऊंचाई लगभग 1372 मीटर है। दिल को लुभाने वाली यह जगह गुफाओं और भगवान शिव के मंदिर के प्राचीन अवशेषों से घिरा हुआ है। यहां पर खुदाई करते वक्त विभिन्न आकार के और विभिन्न ऐतिहासिक काल के हजारों शिवलिंग मिले हैं। इसके विषय में माना जाता है कि महाभारत काल में पांडवों को जीवित आग में भस्म करने के लिए उनके चचेरे भाई कौरवों ने यहीं लाक्षागृह का निर्माण करवाया था। ऐसी मान्यता है कि अज्ञातवास के दौरान इस स्थान पर स्वयं युधिष्ठिर ने शिवलिंग को स्थापित किया था। इस शिवलिंग को आज भी महामंडेश्वर नाम से जाना जाता है। जहां युधिष्ठिर ने शिवलिंग स्थापित किया था वहां एक बहुत खूबसूरत मंदिर बनाया गया था। शिवलिंग के ठीक सामने दो द्वारपाल पश्चिम की तरफ मुंह करके खड़े हुए दिखते हैं। ऐसी मान्यता है कि मंदिर में अगर किसी शव को इन द्वारपालों के सामने रखकर मंदिर के पुजारी उस पर पवित्र जल छिडक़ें तो वह मृत व्यक्ति कुछ समय के लिए पुन: जीवित हो उठता है। जीवित होने के बाद वह भगवान का नाम लेता है और उसे गंगाजल प्रदान किया जाता है। गंगाजल ग्रहण करते ही उसकी आत्मा फिर से शरीर त्यागकर चली जाती है। लेकिन इस बात का रहस्य क्या है यह आज तक कोई नहीं जान पाया। इस मंदिर के पीछे दो द्वारपाल स्थित हैं, जिनमें से एक का हाथ कटा हुआ है। अब ऐसा क्यों हैं यह बात आजतक एक रहस्य ही बना हुआ है।      साभार-khaskhabar.com  

Read More

अमिताभ बच्चन की ‘पिंक’ बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। वीकेंड में लगभग 22 करोड का व्यवसाय करने वाली इस फिल्म ने अपने प्रथम सप्ताह में 36 करोड से ज्यादा का व्यवसाय करने में सफलता प्राप्त कर ली है। छठे दिन (बुधवार) और सातवें दिन (गुरुवार) के कलेक्शन तो चौथे और पांचवें दिन से भी बेहतर हैं। इससे यह निश्चित लगने लगा है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दूसरे सप्ताह भी दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करते हुए लगभग 20 करोड का व्यवसाय करने में सफल होगी। यदि यह फिल्म आगामी सप्ताह बॉक्स ऑफिस पर 18 से 20 करोड का व्यवसाय कर लेती है तो कुल मिलाकर दो सप्ताह में उसका कलेक्शन 55 करोड के लगभग हो जाएगा, जिसकी पूरी-पूरी उम्मीद है। ज्ञातव्य है कि फिल्म ने पहले दिन 4.32 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 7.65 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 9.54 करोड़ रुपये, चौथे दिन 3.78 करोड़ रुपये, पांचवे दिन 3.51 करोड़ रुपये और छठे दिन 3.87 करोड़ रुपये और सातवें दिन गुरुवार को 3.50 करोड (अनुमानत:) का कलेक्शन किया है। सात दिन का कुल योग होता है 36.17 करोड़ रुपये (अनुमानत:)। इस अनुमान में एक-दो करोड रुपये का कलेक्शन ऊपर नीचे हो सकता है।         साभार-khaskhabar.com  

Read More

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास सीमा पार से संदिग्ध गतिविधि देखी गई है, जिसके बाद सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने फायरिंग की और अब पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा बल इलाके के चप्पे-चप्पे पर नजर गड़ाए हुए हैं। वहीं, जम्मू के अखनूर सेक्टर मे बीएसएफ ने एक पाक घुसपैठिये को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शख्स अखनूर के राजपुरा इलाके में लगी तारंबदी को पार करने की कोशिश कर रहा था। बता दें कि उरी में हुए आतंकी हमले के बाद से ही एलओसी के आसपास तनाव की स्थिति बनी हुई है।संदिग्ध गतिविधियां सिर्फ नियंत्रण रेखा तक ही सीमित नहीं है बल्कि देश के दूसरे हिस्सों में भी हलचल जारी है। महाराष्ट्र के उरन में स्कूली बच्चों ने हथियारों से लैस 4-5 संदिग्ध व्यक्तियों को देखा था, जिसके बाद उरन में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। ऐहतियात के तौर पर उरन के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। नेवी, एनएसजी और कोस्टगार्ड साथ मिलकर पूरे इलाके में तलाशी अभियान चला रहे हैं।          साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई । महाराष्ट्र में कल स्कूली बच्चों द्वारा देखे गए हथियारबंद संदिग्धों का स्कैच जारी किया है। गौरतलब है कि कल गुरूवार को स्कूली बच्चों ने उरन और करन्ला इलाके में काले पहने हुए लोगों के एक समूह को देखा। उनके पास हथियार भी थे। अब इन संदिग्धों को स्कैच जारी किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार संदिग्धों में से एक लडका और एक लडकी है। वहीं इन संदिग्धों के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। भारतीय नौसेना महाराष्ट्र पुलिस के साथ तलाशी अभियान चल रही है। गौरतलब है कि इन संदिग्धों को नेवी बेस के पास देखा गया। इसके बाद मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे और रायगढ में हाई अलर्ट जारी किया है। साथ ही तट के पास के सभी थानों को तुरंत अलर्ट जारी कर दिया। अलर्ट जारी होने के बाद गेटवे ऑफ इंडिया, राजभवन, बंबई हाई, भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र और अन्य बडे प्रतिष्ठानों सहित संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा बढा दी गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बच्चों ने बताया कि उन्होंने पठान सूट जैसी ड्रेस में चार लोग देखे हैं, जो एक दूसरे अलग ही भाषा में बात कर रहे थे। छात्रों ने संदिग्धों को नेवल बेस के दूसरी साइड देखा था। बच्चों का कहना है कि उन लोगों ने अपने चेहरे ढके हुए थे।            साभार-khaskhabar.com  

Read More

चम्बा । हमारे देश में लोग आस्था पर बहुत विश्वास करते है। विशेषकर मंदिरों को लेकर तो लोग के मन में बडी श्रद्धा है। मंदिर को लेकर लोग में अनेक मान्यता प्रचलित है। आज आपको एक अनोखे मंदिर के बारे में बात रहे है जो घर की तरह नजर आता है। लेकिन इस मंदिर के पास पहुंच कर भी बहुत से लोग मंदिर में प्रवेश करने का साहस नहीं जुटा पाते हैं। बहुत से लोग मंदिर को बाहर से प्रणाम करके चले आते हैं। इसका कारण यह है कि, इस मंदिर में धर्मराज यानी यमराज रहते हैं। संसार में यह इकलौता मंदिर है जो धर्मराज को समर्पित है। यह मंदिर देश की राजधानी दिल्ली से करीब 500 किलोमीटर की दूरी पर हिमाचल के चम्बा जिले में भरमौर नामक स्थान में स्थित है। इस मंदिर में एक खाली कमरा है जिसे चित्रगुप्त का कमरा माना जाता है। चित्रगुप्त यमराज के सचिव हैं जो जीवात्मा के कर्मो का लेखा-जोखा रखते हैं। मान्यता है कि जब किसी प्राणी की मृत्यु होती है तब यमराज के दूत उस व्यक्ति की आत्मा को पकडक़र सबसे पहले इस मंदिर में चित्रगुप्त के सामने प्रस्तुत करते हैं। चित्रगुप्त जीवात्मा को उनके कर्मो का पूरा ब्योरा देते हैं इसके बाद चित्रगुप्त के सामने के कक्ष में आत्मा को ले जाया जाता है। इस कमरे को यमराज की कचहरी कहा जाता है। कहा जाता है कि यहां पर यमराज कर्मों के अनुसार आत्मा को अपना फैसला सुनाते हैं। यह भी मान्यता है इस मंदिर में चार अदृश्य द्वार हैं जो स्वर्ण, रजत, तांबा और लोहे के बने हैं। यमराज का फैसला आने के बाद यमदूत आत्मा को कर्मों के अनुसार इन्हीं द्वारों से स्वर्ग या नर्क में ले जाते हैं। गरूड़ पुराण में भी यमराज के दरबार में चार दिशाओं में चार द्वार का उल्लेख किया गया है।                साभार-khaskhabar.com  

Read More

सुप्रसिद्ध निर्देशक राजकुमार हिरानी के पास ‘मुन्नाभाई सीरीज’ की तीसरी फिल्म की पटकथा तैयार है, लेकिन इसका निर्माण वे संजय दत्त पर बनने वाली बायोपिक के बाद ही करेंगे। इस फिल्म में रणबीर सिंह संजय दत्त की भूमिका निभा रहे हैं। हिरानी इससे पूर्व ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ और ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ बना चुके हैं। इस बात की जानकारी बॉलीवुड में अपने कॉमिक अभिनय के लिये मशहूर अरशद वारसी ने दी है। उनका कहना है कि मुन्ना भाई सीरीज की तीसरी फिल्म की पटकथा तैयार हो गयी है। अरशद वारसी ने संजय दत्त के साथ ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ और ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ में काम किया था। फिल्म में संजय दत्त ने मुन्ना भाई और अरशद वारसी ने सर्किट का किरदार निभाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था। अब ‘मुन्ना भाई 3’ बनने जा रही है। इससे पूर्व मुन्ना भाई सीरीज की फिल्म ‘मुन्ना भाई चले अमेरिका’ की घोषणा की गयी थी लेकिन बात नहीं बन सकी। अरशद वारसी ने कहा, पटकथा का आईडिया तैयार है। मैं इस फिल्म के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। ‘मुन्ना भाई चले अमेरिका’ फिल्म नहीं बन पाने का दुख है मुझे, वह एक जबरदस्त कांसेप्ट था लेकिन मुझे पूरा यकीन है कि ‘मुन्ना भाई 3’ का निर्माण जरूर होगा। संजय दत्त की बायोपिक के खत्म होने के बाद ‘मुन्ना भाई 3’ पर काम शुरू होगा।            साभार-khaskhabar.com  

Read More



Mediabharti