नई दिल्ली । भारतीय टेलीकॉम दिग्गज एयरटेल ने रिलायंस जियो से टक्कर लेने के लिए शुक्रवार को एक नया प्लान लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि स्पेशल 4-जी डाटा पैक के तहत 90 दिनों तक के लिए फ्री 4-जी डेटा दिया जाएगा हालांकि यह पूरी तरह फ्री नहीं है। इस फ्री पैक के लिए प्रीपेड यूजर्स को 1,494 रूपये देने होंगे। फिलहाल यह दिल्ली के लिए ही है और आने वाले कुछ दिनों में दूसेर शहरों में भी शुरू होंगे। कंपनी ने कहा है कि यह प्लान भारतीय टेलीकॉम बाजार में रिलायंस जियो को काउंटर करने के लिए लॉन्च किया गया है। गौरतलब है कि रिलायंस जियो ने दावा किया था कि 50 रूपये में 1जीबी डेटा दिया जाएगा। इसी वजह से अब रिलायंस भी 1,495 रूपये में 30जीबी डेटा दे रही है। यानी यूजर्स को 1जीबी के लिए 50 रूपये पडे और इसकी वैलिडिटी 90 दिनों की होगी। 30जीबी डेटा अगर आपने 1 महीने में ही खत्म कर दिया तो अगले 2 महीने तक आपको 2जी इंटरनेट की स्पीड मिलेगी और वो अनलिमिटेड होगा। हालांकि यह जियो से सस्ता है क्योंकि रिलायंस जियो में 1,499 रूपये में 20जीबी 4जी डेटा मिलेगा वो भी सिर्फ 28 दिन की वैलिडिटी के साथ। साभार-khaskhabar.com
Read More




