मथुरा । वृन्दावन कोतवाली पुलिस ने एसएस स्पन पाइप पफैक्ट्री से एक राइफल चोरी हो गयी। लाइसैंसी राइफल चोरी के सम्बन्ध् में पीड़ित ने सुरेश पुत्रा लहर सिंह निवासी डिडावली डीग आदि चार लोगों पर संदेह व्यक्त करते उनके खिलापफ रिपोर्ट दर्ज करायी है।
Read More
मथुरा । वृन्दावन कोतवाली पुलिस ने एसएस स्पन पाइप पफैक्ट्री से एक राइफल चोरी हो गयी। लाइसैंसी राइफल चोरी के सम्बन्ध् में पीड़ित ने सुरेश पुत्रा लहर सिंह निवासी डिडावली डीग आदि चार लोगों पर संदेह व्यक्त करते उनके खिलापफ रिपोर्ट दर्ज करायी है।
Read More
मथुरा । छाता थाना क्षेत्रा के बिलौटी कट राष्ट्रीय राजमार्ग 2 पर दो बाइकों पर सवार चार लड़के झोले में रखे तीस हजार रूपये लूटकर ले गये। मथुरा के कृष्णानगर निवासी मुकेशचन्द्र अग्रवाल पुत्रा मुकुटलाल ने इस संबंध् में अज्ञात चार बाइक सवारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है।
Read More
मथुरा । थाना रिपफाइनरी अंतर्गत आरटीओ कार्यालय के पास से रोहताश पुत्रा प्रहलाद निवासी पवेसरा राया की बाइक यूपी 85 7199 चोरी हो गयी। थाना हाईवे अंतर्गत सौंख रोड से अजय पुत्रा दलवीर निवासी जाबरा मांट की बाइक यूपी 85 3727 चोरी हो गयी। वृन्दावन के गिर्राज सेवा सदन से अमृतलाल पुत्रा मेदाराम निवासी डीलसार चैखा बीकानेर की स्विफ्रट कार संख्या आरजे 50 1170 चोरी हो गयी। सदर बाजार स्थित कलैक्ट्रेट से नागेशचन्द्र पुत्रा वेंकटेश्वर निवासी रानीपुरम बगीची सदर की बाइक 6220 चोरी हो गयी।
Read More
मथुरा । कोतवाली वृन्दावन गांव राल में गत 31 दिसम्बर को राशन के चावल की कालाबाजारी करते एक व्यक्ति को पुलिस ने पूर्ति निरीक्षक की रिपोर्ट पर नामजद किया है। प्रीति सिंह पूर्व निरीक्षक सदर ने इस संबंध् में गंगाराम पुत्रा प्रीतमनाथ निवासी राल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। यह सरकारी राशन के चावल को ट्रक संख्या यूपी 85 एएन 9376 में भरकर कालाबाजारी को ले जाते समय ट्रक सहित पकड़ा है।
Read More
मथुरा । हाईवे के औद्योगिक क्षेत्रा में नामजद सहित तीन लोगों पर बलात्कार के प्रयास और सोने के कुण्डल व नगदी छीनने का मामला दर्ज हुआ है। पीड़ित महिला राजकुमारी पत्नी वीरेन्द्र सिंह निवासी औद्योगिक क्षेत्रा पन्ना पोखर में लिखाई रिपोर्ट में कहा है कि राजू पुत्रा बलवीर आदि तीन लोगों ने घर में घुसकर बलात्कार की कोशिश की और कान के कुण्डल व चार सौ रूपये छीन लिये।
Read More
मथुरा । जिले के भरतपुरगेट क्षेत्र स्थित खारीकुंआ में स्थित एक हलवाई की दुकान पर दिल्ली की आयकर टीम ने छापा मारा, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पूछताछ के लिए हलवाई के लड़के को आयकर विभाग ने अपने कस्टडी में ले लिया है समाचार लिखे जाने तक उससे पूछताछ जारी थी। शुक्रवार शहर के भरतपुरगेट क्षेत्र स्थित खारीकुंआ में स्थित एक हलवाई की घर दिल्ली से आई आयकर टीम द्वारा की गयी छापेमारी से हड़कंप मच गया है। बताया जाता है कि नोटबंदी के दौरान बैंक खातों में जमा हुई बड़ी रकम की पड़ताल कर रही टीम को उनके खाते को लेकर कुछ संदिग्ध मिला है। इसी को लेकर पूछताछ की जा रही है। बताया गया कि घीया मंडी निवासी विनोद अग्रवाल हलवाई हैं। इनके साले एन के गोयल का दिल्ली में सराफे का काम है। अन्य धंधे भी करते हैं। विनोद का लड़का मोहित दिल्ली में अपने मामा के साथ ही काम करता था। उसका मथुरा से दिल्ली महीने में करीब 20 दिन आना जाना रहता था। बताया जा रहा है कि इस दौरान 3.5 करोड रुपए मोहित के अकाउंट में उसके मामा ने डलवाये, लेकिन बैंक की गलती से 35 करोड़ आ गए। चूँकि आयकर टीम सितम्बर और फिर नोटबंदी के दैरान एनके गोयल के यहां दिल्ली में छापा डाल चुकी थी तब बड़ी रकम का प्रकरण सामने आने पर आयकर विभाग का ध्यान मोहित की तरफ गया। मोहित का नम्बर ही उसका मामा इस्तेमाल करता था। उसकी काल डिटेल निकलवाई गई। उसके बाद शुक्रवार को 13 सदस्यीय दिल्ली की आयकर टीम ने मथुरा में विनोद के यहां छापा मारा। इस दौरान घरवालों के फोन भी टीम ने अपने कब्जे में ले लिए हैं। समाचार लिखे जाने तक आयकर विभाग की टीम दस्तावेज खंगाल रही थी। इस घटना की जानकारी लगने पर पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। लोग आयकर विभाग की टीम के आने के चलते चिंतित थे वहीं इससे दूसरे व्यापारियों पर भी काफी प्रभाव देखने को मिला। पूरे क्षेत्र में आयकर विभाग के छापे की सूचना ने व्यापारियों में दहशत बनाये रखी।
Read More
मथुरा । राष्ट्रीय राजमार्ग पर रिफाइनरी के पास स्थित कदम्ब बिहार कालोनी में आज पानी गर्म करने की राॅड में आये करंट की चपेट में आ जाने से एक टैम्पो चालक की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार स्थानीय कदम्ब बिहार में आगरा के जारूआ कटरा का रहने वाला गुडडे दुबे किराये का मकान लेकर रह रहा था। बताते हैं कि वह आज सुबह पानी की बाल्टी से राॅड निकालने लगा। इसी दौरान रौड में करंट आने से टैम्पो चालक करंट की चपेट में आ गया। घटना के सम्बन्ध में रिफाइनरी पुलिस को भी सूचना दे दी गयी है।
Read More
मथुरा । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा वर्तमान विधायकों को 2017 के विधान सभा चुनाव टिकट के लिये जिन प्रत्याशियों का चयन किया गया है उनमें प्रथम सूची में मथुरा-वृन्दावन के विधायक तथा नेता कांग्रेस विधान मण्डल दल प्रदीप माथुर को मथुरा-वृन्दावन विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने हेतु प्रत्याशी घोषित किया है। माथुर के प्रत्याशी घोषित हो जाने पर मथुरा-वृन्दावन के सभी कांग्रेसजनों में हर्ष की लहर दौड़ गई है। कांग्रेसियों ने कहा कि माथुर 20 वर्षो से मथुरा-वृन्दावन के विधायक है।
Read More
मथुरा । थाना बलदेव के गांव नगला लोका के रहने वाले प्रधान पति को आज अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी कर घायल कर दिया। इस दौरान उनकी बुलेरो में सवार एक अन्य साथी को भी गोली लगी है। घायलों को जिला अस्पताल में उपचार के लिये लाया गया जहां से उसे उपचार के लिये प्राईवेट अस्पताल में रैफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार आज नगला लोका की प्रधान रामवती का पति मोहन सिंह अपनी बुलेरो कार से गांव की ओर जा रहे थे तभी रास्ते में खानपुर तिराहे के समीप अज्ञात हमलावरों ने उनकी बुलेरो पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। उनके साथी भीष्म को भी गर्दन के ऊपर छर्रे लगे हैं। गोलियांे की आवाज सुनकर आसपास से लोग भी घटनास्थल पर इकटठे हो गये। अज्ञात हमलावर मौका देखकर वहां से भाग गये। घटना के संबंध में सीओ महावन सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि घायल प्रधान पति को अस्पताल दाखिल करा दिया गया है। अभी हमलावरों के विषय में पता नहीं चल सका है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी बदमाशों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी। मौके पर पंहुची पुलिस ने लोगों से घटना के संबंध में जानकारी भी ली। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मामला चुनावी रंजिश का है। पुरानी रंजिश के चलते ही गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है।
Read More
मुंबई । बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता में शुमार ओम पुरी अब हमारे बीच नहीं रहे। शुक्रवार सुबह दिल का दौरा पडने से उनकी मौत हो गई। वे 66 साल के थे। उनकी मौत की खबर सुनकर उनके फैंस सकते में हैं। ओम पुरी उन चंद कलाकारों में से एक थे जिन्होंने समानान्तर सिनेमा से लेकर कमर्शल सिनेमा तक में कामयाबी हासिल की। ओम पुरी ने बॉलीवुड में नहीं बल्कि हॉलीवुड में काम किया है। ओम पुरी का जन्म अंबाला के एक पंजाबी परिवार में हुआ था। 1993 में ओम पुरी ने नंदिता पुरी के साथ शादी की थी। ओम पुरी अपनी पत्नी से 2013 से अलग रह रहे थे और 2013 में उनका तलाक हो गया था। उनका इशान नाम का एक बेटा भी था। ओम पुरी ने बॉलिवुड के अलावा ब्रिटेन और अमेरिका की भी फिल्मों में काम किया। ओम पुरी और नसीरुद्दीन शाह फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टिट्यूट पुणे में एक साथ पढ़ाई कर चुके हैं। ओमपुरी ने कॉमिडी से लेकर गंभीर किरदारों को बखूबी निभाया। आक्रोश, आरोहन, अर्धसत्य, माचिस उनकी उन फिल्मों में है जिन्होंने हर शख्स के दिल को छुआ। उनका अभिनय काबिलेतारीफ रहा है। वह हिंदी के अलावा अंग्रेजी, कन्नड़ और पंजाबी भाषा की फिल्मों में भी काम कर चुके थे। ओमपुरी आवाज के धनी थे। कई डॉक्युमेंट्री और फिल्मों में उनकी आवाज को शामिल किया गया और इसी के बूते उन्होंने उसे एक अलग मुकाम पर पहुंचाया। मराठी फिल्म `घासीराम कोतवाल` (1976) से उन्होंने अपना करियर शुरू किया था। फिल्म अर्धसत्य के लिए ओमपुरी को नेशनल अवॉर्ड मिला था। फिल्म में उनका किरदार सामाजिक और राजनैतिक बुराइयों का विरोध करता है। ओम पुरी ने बॉलीवुड के अलावा ब्रिटेन और अमेरिका की भी फिल्मों में काम किया। ओम पुरी और नसीरुद्दीन शाह फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टिट्यूट पुणे में एक साथ पढ़ाई कर चुके हैं। -ओम पुरी की मौत पर अभिनेता रजा मुराद ने दुख जताया है। रजा मुराद ने कहा कि कहा कि ओम पुरी ने बीच में बहुत ज्यादा शराब पीनी शुरू कर दी, जिसकी वजह से उनकी सेहत ने उनका साथ नहीं दिया। मुराद के मुताबिक, बेहद आम शक्ल सूरत होने के बावजूद ओम पुरी ने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। -खेल मंत्री विजय गोयल ने ट्विटर पर लिखा, भारतीय सिनेमा के प्रतिष्ठित अभिनेता ओम पुरी जी के अचानक देहांत से बेहद दुखी हूं। मेरी प्रार्थना और संवेदना उनके परिवार के साथ हैं। -फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर ने ट्वीट किया, प्रतिभाशाली अभिनेता ओम पुरी हमारे बीच नहीं रहे। फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नुकसान। साभार-khaskhabar.com
Read More