मथुरा

मुंबई । बॉलीवुड के दबंग अभिनेता सलमान खान की बहन के घर चोरों ने तीन लाख के माल पर हाथ साफ कर दिया। सलमान की बहन अर्पिता के घर से 2.25 लाख रुपये की नकदी के अलावा एक 10 ग्राम सोने का सिक्का और डिजाइनर कपडे चोरी हो गए हैं। इस मामले में पुलिस ने अर्पिता की नौकरानी को हिरासत में लिया है। गौरतलब है कि अर्पिता अपने पति आयुष के साथ बांद्रा स्थित पैसेफिक अपार्टमेंट में रहती है। अर्पिता अपने पति के साथ हॉलिडे पर गई हुई थी। जब अर्पिता और उनके पति 21 अगस्त को घर लौटे तो चोरी का पता चला। इस पर अर्पिता ने खार पुलिस ठाणे में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अर्पिता के ड्राइवर और पडौसियों से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने अर्पिता की नौकरानी को नाला सोपारा से हिरासत में लिया। पुलिस का कहना है कि नौकरानी अफसा उनके घर में ही रहती थी। परिजनों का कहना है कि नौकरानी 30 जुलाई से ही घर से गायब थी। पुलिस ने नौकर पर भारतीय दंड संहिता की धारा 381 के तहत दर्ज किया गया है।                    साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई । देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में मंगलवार को हल्की गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.31 बजे 52 अंकों की कमजोरी के साथ 27,933.54 पर जबकि निफ्टी भी लगभग इसी समय 18.55 की मामूली कमजोरी के साथ 8,610.60 पर कारोबार करते देखे गए।   बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 27.02 अंकों की मजबूती के साथ 28,012.56 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 0.8 अंकों की मामूली कमजोरी के साथ 8,628.35 पर खुला।                  साभार-khaskhabar.com  

Read More

पोर्ट ऑफ स्पेन (त्रिनिदाद) । भारत-वेस्ट इंडीज के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज भारत ने 2-0 से जीतकर इतिहास रच दिया है, क्योंकि टीम इंडिया को 63 सालों में कभी भी दो टेस्ट मैचों में जीत नहीं मिली है। टीम इंडिया 1953 में पहली बार इंडीज के दौरे पर गई थी। वहीं, सीरीज जीतकर भी टीम इंडिया ने नंबर वन का ताज गंवा दिया है। भारत तथा वेस्टइंडीज की टीमों के बीच क्वींस पार्क ओवल मैदान पर खेला गया चौथा टेस्ट मैच सोमवार को पांचवें दिन बिना परिणाम के समाप्त हो गया। इसी के साथ भारत ने यह सीरीज 2-0 से जीत ली है। भारत ने पहले और तीसरे टेस्ट मैच में शानदार जीत हासिल की थी जबकि दूसरा टेस्ट मैच बराबरी पर छूटा था। चौथा टेस्ट पूरी तरह बारिश की भेंट चढ़ गया। भारत ने सीरीज तो जीत ली लेकिन उसने टेस्ट क्रिकेट मे नम्बर-1 टीम का ताज गंवा दिया है। यह ताज भारत को श्रीलंका के हाथों आस्ट्रेलिया की हार के बाद मिला था। अब यह ताज पाकिस्तान को मिल गया है, जिसने हाल के दिनों में इंग्लैंड सहित कई अन्य टीमों के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है। चौथे टेस्ट मैच में सिर्फ 22 ओवर फेके जा सके। पहले दिन के पहले सत्र में ये ओवर फेके गए थे लेकिन उसके बाद बाकी के 14 सत्रों तक कोई खेल नहीं हो सका। कैरेबियाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में दो विकेट पर 62 रन बनाए थे।                  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । आज तक तो हमने सिर्फ यही पढा और सुना था कि आजादी की लडाई में भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, बिस्मिल जैसे कई स्वतंत्रता सेनानियों को अंग्रेजों ने फांसी की सजा दी थी। लेकिन, देश के शिक्षा मंत्री ने एक नई जानकारी देकर देशवासियों को चौंका दिया है। केंद्रीय मंत्री के मुताबिक सरदार वल्लभभाई पटेल, पंडित जवाहर लाल नेहरू और नेताजी सुभाष चंद्र बोस को भी अंग्रेजों ने फांसी दी थी। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावेडक़र ने एक कार्यक्रम के दौरान यह बयान दिया, जिस पर अब विवाद खडा हो सकता है। जावेडक़र ने कहा कि किसी भी देश के शहीद उसके प्रेरणा स्त्रोत होते हैं। उनके सपनों को अपना सपना बनाने वाला देश ही तरक्की करता है। मानव संसाधन विकास मंत्री ने कहा कि जंगे आजादी की शुरुआत 1857 में हुई। झांसी की रानी लक्ष्मी बाई और तात्या टोपे आदि ने इसकी अगुआई की। तबसे लेकर 1947 में देश के आजाद होने तक यह जारी रही। इसमें पंडित जवाहर लाल नेहरू, वल्लभ भाई पटेल और सुभाष चंद्र बोस जैसे नेता फांसी पर चढ गए और देश के लिए शहीद हो गए। मोदी के मंत्री के ऐसे बयान चौंकाने वाले है, आखिर एक मंत्री को इतिहास की थोडी भी जानकारी नहीं है। उनके इस बयान पर विवाद खडा हो सकता है।                   साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । देश की विमानन कंपनियों ने केंद्र सरकार से गुहार लगाई है कि उन्हें खाड़ी देशों के लिए उड़ान रूट में बदलाव की अनुमति दी जाए, क्योंकि वे पाकिस्तानी रूट से उड़ान नहीं चाहती हैं। कंपनियों ने मांग की है कि उन्हें खाड़ी देशों के लिए पश्चिमी भारत खास तौर पर अहमदाबाद से उड़ान भरने और अरब सागर से ऊपर रूट बनाने दिया जाए। विमानन कंपनियों का कहना है कि पाकिस्तान के रास्ते से जाना घुमावदार है, इसके अलावा भारत-पाक संबंधों के बिगडऩे की वजह से कंपनियों को सुरक्षा की भी चिंता है। एयर इंडिया, जेट एयरवेज, इंडिगो और स्पाइसजेट जैसी कंपनियां पाकिस्तान के रूट से खाड़ी देशों के लिए उड़ानों का संचालन करती हैं।   बीते दिनों भारत ने लौटाए पाक के विमान अंग्रेजी अखबार ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ को एक एयरलाइन कंपनी के अधिकारी ने बताया, बीते कुछ दिनों में भारत ने पाकिस्तान के कुछ अनिर्धारित विमानों (नॉन-शेड्यूल्ड एयरक्राफ्ट्स) को वापस लौटने को कहा था। ऐसे में पाकिस्तान भी ऐसी ही कार्रवाई कर सकता है। विमानन कंपनियों की ओर से पाकिस्तान को रूट से हटाने की मांग की सबसे बड़ी वजह यही है, जबकि इसके अलावा कुछ आर्थिक कारण भी हैं।   एयरफोर्स और नेवी के रूट से जाने की मांगी इजाजत विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने अपने विमानों के लिए अहमदाबाद से सीधे खाड़ी देशों के लिए उड़ान की मंजूरी देने की मांग की है। कंपनी का कहना है कि उसे एयरफोर्स और नेवी की ओर से इस्तेमाल किए जाने वाले रूट पर उड़ानों के संचालन की मंजूरी दी जाए। स्पाइसजेट की ओर से इस मांग के संबंध में रक्षा और नागरिक उड्डयन मंत्रालय को एक प्रजेंटेशन भी दिया गया है।                    साभार-khaskhabar.com  

Read More

वर्तमान में टेलीविजन धारावाहिक ‘बड़े भैया की दुल्हनिया’ में दिखाई दे रहीं अभिनेत्री सोनिया कौर ने बताया कि उन्हें धारावाहिक में अपना किरदार बेहद पसंद है। ‘राहुल दुल्हनिया ले जाएगा’ से सुर्खियों में आईं सोनिया को ‘मीठी छुरी नं 1’, ‘अनामिका’ और ‘हम हैं ना’ जैसे धारावाहिकों में देखा जा चुका है। ‘बड़े भैया की दुल्हनिया’ में अपनी भूमिका के बारे में सोनिया ने कहा, ‘‘शो में रेखा सबसे छोटी बहू है। मेरा किरदार अभिनेत्री रेखा और राखी गुलजार से मिलता-जुलता है। इसमें कई बार मैं रेखा की तरह स्टाइलिश और चुलबुली दिखाई दूंगी और कई बार राखी की तरह भावुक और साधारण।’’सोनिया ने साझा किया कि उनका किरदार सभी भावनाओं का मिश्रण है। उन्होंने कहा, ‘‘यह शरारत, हास्य, फैशनपरस्ती और पागलपन का मिश्रण है, इसलिए एक शो में मुझे सभी किरदार निभाने का मौका मिल रहा है। मुझे रेखा से लेकर राखी तक का किरदार निभाना पसंद है।’’ सोनी एंटरटेंमेंट टेलीविजन पर प्रसारित हो रहे ‘बड़े भैया की दुल्हनिया’ में प्रियांशु जोरा और नमिता दुबे प्रमुख भूमिका में हैं।                 साभार-khaskhabar.com  

Read More



Mediabharti