मथुरा

मुंबई । देश के सबसे बडे वाणिज्यिक बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में उसके 5 अनुषंगी बैंकों और महिला बैंक के विलय को मंजूरी मिलने से उसके शेयरों में हुई दमदार लिवाली की बदौलत बीते सप्ताह बाजार पूंजीकरण (एमकैप) में 8 महीने बाद उसने बीएसई की शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में वापसी कर ली है।    एसबीआई का एमकैप 11 दिसंबर 2015 को समाप्त सप्ताह में 1,87,044.11 करो़ड रूपए के मुकाबले 10,751.44 करोड रूपए लुढककर 1,76,292.67 करोड रूपए पर आने से वह शीर्ष 10 की सूची से बाहर निकल गया, लेकिन 33 सप्ताह से अधिक की अवधि के बाद 19 अगस्त 2016 को समाप्त सप्ताह में बाजार पूंजीकरण 1,80,717.45 करोड रूपए की तुलना में सर्वाधिक 19,950.34 करोड रूपए उछलकर 2,00,667.79 करोड रूपए पर पहुंच गया। वहीं देश की सबसे ब़डी फार्मा कंपनी सन फार्मा की बाजार पूंजी 4596.79 करोड रूपए की गिरावट लेकर 188371.95 करोड रूपए रह गई और यह शीर्ष 10 से बाहर हो गई।    बीते सप्ताह हालांकि शेयर बाजार में आई गिरावट के कारण बीएसई की शीर्ष 10 में से 7 कंपनियों के संयुक्त बाजार पूंजीकरण में 52,297.7 करोड रूपए की गिरावट दर्ज की गई जबकि शेष 3 के एमकैप में 31,735.78 करोड रूपए की बढोतरी हुई। बाजार पूंजीकरण में टीसीएस का दबदबा कायम रहा। इसके बाद आरआईएल, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, इंफोसिस, एचडीएफसी लाइफ, सीआईएल, ओएनजीसी, एसबीआई और एचयूएल का स्थान रहा।                 साभार-khaskhabar.com  

Read More

ब्राजील । ब्राजील के रियो शहर में 17 दिन बाद 31वें ओलंपिक खेलों का रविवार को रंगारंग समापन हुआ। क्लोजिंग सेरेमनी ऐतिहासिक मारकाना स्टेडियम में हुई। मेडल टैली में भारत एक कांस्य और एक रजत पदक के साथ 67वें स्थान पर रहा, जबकि सबसे अधिक 121 मेडल के साथ अमेरिका टॉप पर रहा।    रियो ओलंपिक में भारत का प्रदर्शन रियो ओलंपिक में भारत का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। इस बार रियो में 119 खिलाडिय़ों का दल भेजा गया था, जिसमें भारत को सिर्फ 2 मेडल मिले। रियो में सिर्फ पीवी सिंधू (सिल्वर) और साक्षी मलिक (ब्रॉन्ज) ही मेडल जीत पाईं। इस साल किसी भी भारतीय पुरुष खिलाड़ी को मेडल नहीं मिला। दो मेडल के साथ भारत को ओलंपिक की मेडल लिस्ट में 67वां स्थान मिला।    ये देश रहे टॉप-10 में  1. अमेरिका: 46 गोल्ड , 37 सिल्वर, 38 ब्रॉन्ज -कुल मेडल 121  2. ग्रेट ब्रिटेन: 27 गोल्ड, 23 सिल्वर, 17 ब्रॉन्ज - कुल मेडल 67 3. चीन : 26 गोल्ड, 18 सिल्वर, 26 ब्रॉन्ज - कुल मेडल 70  4. रूस: 19 गोल्ड, 18 सिल्वर, 19 ब्रॉन्ज - कुल मेडल 56  5. जर्मनी: 17 गोल्ड, 10 सिल्वर, 15 ब्रॉन्ज - कुल मेडल 42 6. जापान: 12 गोल्ड, 08 सिल्वर, 21 ब्रॉन्ज - कुल मेडल 41 7. फ्रांस: 10 गोल्ड, 18 सिल्वर, 14 ब्रॉन्ज - कुल मेडल 42  8. साउथ कोरिया: 09 गोल्ड, 03 सिल्वर, 09 ब्रॉन्ज - कुल मेडल 21  9. इटली: 08 गोल्ड, 12 सिल्वर, 08 ब्रॉन्ज - कुल मेडल 28 10.ऑस्ट्रेलिया: 08 गोल्ड, 11 सिल्वर , 10 ब्रॉन्ज - कुल मेडल 29 समापन कार्यक्रम की शुरुआत बेहतरीन रंग-बिरंगी रोशनी के बीच हुई। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थामस बाक ने स्थानीय समयानुसार रविवार रात 10.30 बजे (भारतीय समयानुसार सोमवार सुबह 7 बजे) माराकाना स्टेडियम में टोक्यो में 2020 में मिलने के वादे के साथ इन खेलों का समापन किया। टोक्यो को 2020 ओलंपिक की मेजबानी दी गई है और उसने अपने प्रधानमंत्री शिंजो एबे के नेतृत्व में 32वें ओलंपिक खेलों की तैयारियों की अपनी झलक पेश की। बाक ने इस दौरान रियो के मेयर एडवडरे पेस से ओलंपिक झंडा लेकर टोक्यो की मेयर (गवर्नर) यूरीकी कोइके को सौंपा।                     साभार-khaskhabar.com  

Read More

भोपाल । मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर में शिवराज सिंह दो पुलिसकर्मियों की गोद में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को लेकर शिवराज सिंह का सोशल मीडिया पर मजाक बन रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवराज सिंह पन्ना जिले के बाढ प्रभावित इलाके अमनगंज के दौरे पर गये थे। वहां एक जगह पर पानी की धार बह रही थी। उस धार को पार करवाने के लिए पुलिसकर्मियों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को गोद में उठा लिया। अब सोशल मीडिया पर शिवराज सिंह की यह खूब शेयर हो रही है। गौरतलब है कि बाढ से मध्य प्रदेश का हाल बेहाल है। ऐसे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह रविवार को बाढ पीडित इलाकों को दौरा करने पहुंचे थे। जब वे पन्ना जिले में पहुंचे तो कमताना गांव के कडवानी में बहुत पानी भरा था। ऐसे में उन्होनें पानी को पार करने के लिए सुरक्षा दल में शामिल जवानों का सहारा लिया। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि शिवराज को दो पुलिसकर्मियों ने गोद में उठा रखा है।                      साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । दिल्ली की साकेत कोर्ट ने सात साल बाद आईटी कर्मचारी जिगिषा घोष मर्डर केस में दो दोषियों रवि कपूर और अमित शुक्ला को मौत की सजा सुनाई है। इस केस में तीसरे दोषी बलजीत मलिक को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने इस जघन्य मर्डर केस को रेयर ऑफ रेयरेस्ट क्राइम माना है। कोर्ट ने रवि पर 20 हजार, अमित पर 1 लाख और बलजीत पर तीन लाख का जुर्माना भी लगाया है। कोर्ट ने पिछले महीने ही तीनों आरोपियों को दोषी करार दिया था। बता दें कि सूचना प्रौद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाली जिगिषा घोष की साल 2009 में अगवा करने के बाद हत्या कर दी गई थी। अतिरिक्त सेशन जज संदीप यादव ने दोषी करार दिए रवि कपूर, अमित शुक्ला और बलजीत सिंह मलिक की सजा तय करने के लिए 22 अगस्त की तिथि तय की थी। अतिरिक्त सेशन जज संदीप यादव ने कहा था कि तीनों अभियुक्त रवि कपूर, अमित शुक्ला और बलजीत सिंह मलिक के खिलाफ मामला साबित पाया गया है। परिस्थितिजन्य सबूतों से यह पूरी तरह स्पष्ट हो जाता है कि तीनों दोषियों ने ही हत्या के लिए जिगिषा का अपहरण किया था। न्यायिक हिरासत के दौरान तीनों आरोपियों के व्यवहार के संदर्भ में रिपोर्ट मांगी गई थी। अभियोजन पक्ष के वकील ने कोर्ट को अगवत कराया था कि ये अपराधी इंडिया टुडे समूह की पत्रकार सौम्या विश्वनाथन और एक टैक्सी चालक की हत्या के मुकदमे का भी सामना कर रहे हैं। वहीं बचाव के वकील ने इनकेसाथ यह कहकर नरमी बरतने का आग्रह किया कि दोषी अभी कम उम्र के हैं और उन्हें सुधार अवसर मिलना चाहिए। कोर्ट ने 14 जुलाई को तीनों को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या), धारा 201 (सबूत मिटाने), धारा 394 (डाका डालने के दौरान जानबूझ कर चोट पहुंचाने के कारण बनना), धारा 468 (धोखा देने के लिए जालसाजी), धारा 471 (फर्जी दस्तावेज को असली रूप में या इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड के रूप में इस्तेमाल करना), धारा 482 (संपत्ति के नकली मुहर का इस्तेमाल करना) और धारा 34 (समान इरादा) के तहत दोषी माना था। बता दें कि हेविट एसोसिएट प्राइवेट लि. में ऑपरेशन मैनेजर के रूप में कार्यरत 28 वर्षीय जिगिषा की 18 मार्च, 2009 को अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। ऑफिस कैब ने जिगिषा को सुबह लगभग चार बजे दिल्ली के वसंत विहार में उसके घर के पास छोड़ा और वहीं से उसका अपहरण कर लिया गया। हत्याकांड का घटनाक्रम - 18 मार्च, 2009: दिल्ली के वसंत विहार स्थित अपने घर के निकट सुबह चार बजे कैब से उतरने के बाद जिगिशा को अगवा किया गया। - 20 मार्च, 2009: जिगिषा का शव हरियाणा के सूरजकुंड के पास एक जगह से बरामद किया गया। - 23 मार्च, 2009: हत्याकांड में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया। - जून 2009: दिल्ली पुलिस ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। - 15 अप्रैल, 2010: दिल्ली की अदालत में मामले की सुनवाई शुरू हुई। - 5 जुलाई, 2016: सुनवाई पूर्ण कर दिल्ली की अदालत ने मामले में फैसला सुरक्षित रखा। - 14 जुलाई, 2016: दिल्ली की अदालत ने तीन लोगों को दोषी करार दिया।                        साभार-khaskhabar.com  

Read More

मथुरा : आखिर उन मासूमों की क्या गलती थी जो एक पत्थरदिल मां-बाप सिर्फ शारीरिक रूप से अक्षम होने की वजह से अपने कलेजे के टुकड़ों को वृन्दावन में छोड़कर रफूचक्कर हो गए। दोनों बच्चे किंकर्तव्यविमूढ़ हो स्वयं को देखने वाले अजनबियों में अपने अपनों को तलाश रहे हैं। 

Read More

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री सुष्मिता सेना इन दिनों काफी उत्साहित है। मॉडलिंग से करियर की शुरूआत करने वाली सुष्मिता पिछले कई दिनों से बडे पर्दे से दूर है। लेकिन साल 2002 की हिट फिल्म ‘आंखें’ में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकीं अभिनेत्री सुष्मिता फिल्म का सीक्वल बनाने की बात को लेकर उत्साहित हैं। डिजाइनर रेबेका दीवान के लिए शोस्टॉपर के रूप में गुरुवार को वॉक कर चुकीं अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने कहा, ‘‘फिल्म का सीक्वल बनने से मैं बेहद खुश हूं क्योंकि यह शानदार फिल्म है। इसकी पटकथा लोकप्रिय मराठी नाटक से लिखी गई। मैं इसका दूसरा सीक्वल देखने के लिए उत्साहित हूं।’’यह पूछे जाने पर कि क्या इस सीक्वल के लिए उनसे संपर्क किया गया है? इस पर अभिनेत्री ने कहा, ‘‘मेरे पास इसके लिए बहुत-ही साधारण जवाब है। मेरा किरदार पहले भाग में ही खत्म हो गया था, क्योंकि वो मर गई थी और अगर निर्माता हॉरर फिल्म बनाना चाहेंगे तभी मैं इसमें आ सकती हूं, लेकिन मैं इसका हिस्सा नहीं हूं इसके लिए मुझे बुरा लग रहा है।’’ ‘मैं हूं ना’ की अभिनेत्री का भी मानना है कि बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने देश को सचमुच गौरवान्वित किया है।                    साभार-khaskhabar.com  

Read More



Mediabharti