मथुरा

मथुरा । थाना छाता पुलिस के उपनिरीक्षक राजवीर सिंह ने 22 पाउआ शराब के साथ पफुरकान पुत्रा इस्लाम निवासी छाता को गिरफ्रतार किया है। वहीं मगोर्रा पुलिस के उपनिरीक्षक प्रवल प्रताप ने अहमल रोड से राजू पुत्रा खच्चेराम निवासी सौंख को 35 पउआ के साथ गिरफ्रतार किया है। वहीं सुरीर पुलिस के उपनिरीक्षक अनुज कुमार ने मीरपुर रोड से छिद्दू पुत्रा वीरवल निवासी सुरीर को 20 पउआ देशी शराब के साथ गिरफ्रतार किया है। 

Read More

मथुरा । नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिध् िमंडल के तत्वावधन में वाणिज्य कर विभाग ने अग्रवाल ध्र्मशाला होलीगेट पर जीएसटी लाॅगइन का शिविर लगाया गया जिसमें दो दर्जन से अध्कि व्यापारियोें ने इस शिविर में पंजीकरण कराया एवं आगामी शिविर कल सर्राफा भवन चैक बाजार में दोपहर दो बजे से पांच बजे तक लगाया जायेगा। व्यापार मंडल ने व्यापारियों से अपील करते हुए अध्कि से अध्कि संख्या में पहुंचकर पंजीकरण कराने का कष्ट करें।  शिविर में शशिध्र साही, डिप्टी कमिश्नर, संदीप कुमार सिंह, असिटेण्ट कमिश्नर, ध्ीरेन्द्र यादव, भूमिका शर्मा, वाणिज्य कर अध्किारी सहित व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष रमेश चतुर्वेदी, सुनील अग्रवाल, गुरूमुख दास, रामचंद खन्नी, सुनील साहनी, राकेश अग्रवाल शिविर में मौजूद रहे।

Read More

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण की आगामी फिल्म हॉलीवुड फिल्म ट्रिपल एक्स-रिटर्न ऑफ जेंडर केज है। यह दीपिका की हॉलीवुड डेब्यू फिल्म है। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का कहना है कि ट्रिपल एक्स-रिटर्न ऑफ जेंडर केज से हॉलीवुड में अपने करियर की पारी शुरू करने को लेकर उनमें उत्साह के साथ ही घबराहट भी है। फिल्म में वह विन डीजल के साथ काम कर रही हैं। दीपिका ने फिल्म के प्रचार के लिए जाने से पहले रविवार को कहा, मैं बेहद उत्साहित हूं। यह हॉलीवुड में मेरे करियर की शुरुआत है। मेरे मन में इसे लेकर घबराहट है, लेकिन मैं साथ ही उत्साहित भी हूं। आज इस यात्रा की शुरुआत है। दीपिका ने प्रचार के बारे में बताया, पहले हम मेक्सिको जाएंगे। जहां तक फिल्म की रिलीज का सवाल है, हम पहले फिल्म को भारत में रिलीज करेंगे। फिल्म की शूटिंग के दौरान मैंने इस पर अपनी यूनिट से चर्चा की थी कि इसे पहले भारत में रिलीज करना अच्छा रहेगा। मैं खुश हूं कि ऐसा ही हो रहा है। इस फिल्म के साथ दीपिका का नाम हॉलीवुड से भी जुड़ जाएगा। इस बारे में उन्होंने कहा, मैं चाहती हूं कि मेरी पहचान एक अच्छी इंसान और एक अच्छी अभिनेत्री के तौर पर हो। लेकिन अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलने पर मुझे बेहद गर्व भी है। डी.जे. कारुसो निर्देशित एक्सएक्सएक्स-रिटर्न ऑफ जेंडर केज में डॉनी येन और सैमुअल एल. जैकसन भी हैं।     साभार-khaskhabar.com  

Read More

मेलबोर्न । मैन ऑफ द मैच अनुभवी खब्बू स्पिनर ब्रेड हॉग (22/3) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत मेलबोर्न रेनेगेड्स ने रविवार (1 जनवरी) को ऑस्ट्रेलिया के घरेलू टी20 टूर्नामेंट बिग बैश लीग (बीबीएल) में डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर मेलबोर्न स्टार्स को 7 रन से हरा दिया। टॉस हारने के बाद रेनेगेड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 171 रन बनाए। कैमरून व्हाइट ने 43 गेंदों पर चार चौकों व दो छक्कों की मदद से नाबाद 64 रन ठोके। वेस्टइंडीज के टॉम कूपर ने 36, कप्तान आरोन फिंच ने 30 और ओपनर के रूप में उतरे सुनील नरेन ने 21 रन की पारी खेली। बोलैंड, स्टोइनिस, जेम्स फॉकनर व एडम जम्पा ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में स्टार्स की टीम को बरसात के कारण 18 ओवर में 159 रन का संशोधित लक्ष्य मिला। स्टार्स की टीम नौ विकेट पर 151 रन तक ही पहुंच सकी। स्टार्स की ओर से इंग्लैंड के ल्यूक राइट ने सर्वाधिक 45 रन बनाए। उन्होंने 40 गेंदों पर चार चौके लगाए। फॉकनर ने 25, कप्तान डेविड हसी ने 20, स्टोइनिस ने नाबाद 18 और केविन पीटरसन ने 15 रन का योगदान दिया। हॉग ने तीन और कूपर, क्रिस ट्रेमैन व कैमरून स्टीवेनसन ने 1-1 विकेट झटका। नरेन को चार ओवर में 26 रन की कीमत में एक भी विकेट नहीं मिला।  पर्थ । बीबीएल में रविवार को ही खेले गए एक अन्य मुकाबले में पर्थ स्कॉर्चर्स ने सिडनी थंडर को 50 रन से करारी मात दी। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए पर्थ ने चार विकेट पर 177 रन बनाए। इयान बेल ने 38 गेंदों पर दो चौकों व दो छक्कों की बदौलत सर्वाधिक 45 रन बनाए। मिशेल मार्श ने नाबाद 44, माइकल क्लिंगर ने 38 व एश्टन टर्नर ने 20 रन की पारी खेली। कप्तान एडम वोजेस तीन रन पर रिटायर्ड हर्ट हो गए। क्लिंट मैके, पैट कमिंस, क्रिस ग्रीन व शेन वाटसन ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में सिडनी की टीम आठ विकेट पर 127 रन ही बना सकी। कमिंस ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए। विकेटकीपर जे लेंटन ने 16, बेन रोहरर ने 15, ग्रीन ने नाबाद 14 और पैटरसन ने 11 रन का योगदान दिया। कप्तान वाटसन तीन रन ही बना पाए। डेविड विली ने दो और टर्नर, रिचर्डसन, मिशेल जॉनसन, एंड्रयू टाई व मार्श ने 1-1 विकेट निकाला। मार्श को उनके हरफनमौला खेल के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।     साभार-khaskhabar.com  

Read More

न्यूयॉर्क । भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक और ‘हॉट योगा गुरु’ के रूप में पूरी दुनिया में मशहूर हुए बिक्रम चौधरी को कोर्ट ने उनकी 500 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति से बेदखल कर दिया है। कोर्ट ने बिक्रम चौधरी को उसकी पूर्व वकील मीनाक्षी जाफा बोडेन को करीब 6 करोड़ 27 लाख रुपए का मुआवजा देने के लिए कहा था लेकिन वह अमेरिका छोडक़र फरार हो गया। बिक्रम के इस कदम से कोर्ट इतना नाराज हुआ कि उसने मीनाक्षी को ही ‘बिक्रम योग स्टूडियोज’ की 700 फ्रेंचाइजी की मालकिन बना दिया है। क्या है मामला मीनाक्षी ने बिक्रम पर आरोप लगाया था कि काम के दौरान उन्हें लिंगभेद का भी शिकार होना पड़ा। बिक्रम ने उनका रेप किया और बाद में उन्हें गलत तरीके से टर्मिनेट कर दिया। कोर्ट में केस हार जाने पर जब कोर्ट ने बिक्रम को 6 करोड़ 27 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऑर्डर दिया तो वह कथित तौर पर भारत भाग गया। मीनाक्षी ने आरोप लगाया है कि कोलकाता की गली से उठकर योग के जरिए यहां तक पहुंचा बिक्रम अपने छात्र को प्रशिक्षण देने के लिए 13,500 पाउंड (करीब साढ़े 11 लाख रुपए) चार्ज करता था। मीनाक्षी के मुताबिक जैसे-जैसे बिक्रम का बिजनेस बढ़ता चला गया, उसका व्यवहार और नीयत भी बदलती गई। शराब और सेक्स बिक्रम की जिंदगी का हिस्सा बन गए थे और पिछले कुछ सालों के दौरान उसने करीब 5000 महिलाओं के साथ अवैध संबंध बनाए। युवा छात्राओं पर बिक्रम की नजर हमेशा टिकी रहती थी और उसने कई लड़कियों को बहकाकर उनके साथ संबंध बनाए हैं। फिलहाल मीनाक्षी ने खुद को बिक्रम का बॉस घोषित कर दिया है। 69 वर्षीय भारतीय अमेरिकी बिक्रम चौधरी ‘बिक्रम योगा’ के संस्थापक हैं और पूरी दुनिया में हॉट योग गुरु के नाम से मशहूर हैं। 220 देशों में उनके 720 योग स्कूल हैं, जहां बिक्रम योग सिखाने जाता है। बिक्रम के फॉलोअर्स में मैडोना, डेमी मूर, बिल क्लिंटन की बेटी चेल्सी क्लिंटन और जॉर्ज क्लूनी जैसे कई हॉलीवुड, खेल और पॉलिटिक्स की दुनिया के हाई प्रोफाइल सेलिब्रिटीज शामिल हैं। बिक्रम चौधरी अपने फॉलोअर्स को 40 डिग्री सेल्सियस तापमान में योग सिखाते हैं और इसे ही वह ‘हॉट योगा’ का नाम देते हैं। फोब्र्स के मुताबिक, बिक्रम एक ट्रेनिंग सेशन का 10 हजार डॉलर लेते हैं। 20 हजार डॉलर में पर्सनल ट्रेनिंग देते हैं। बिक्रम बीते साल अक्टूबर में कॉपीराइट केस हार गए थे। इसमें 26 पोज और तीन ब्रीथ एक्सरसाइज थे। बिक्रम की प्रॉपर्टी में जिन 43 लग्जरी कारों का जिक्र है, कोर्ट ने उनके बारे में भी जानकारी मांगी है। मीनाक्षी ने कोर्ट को बताया है कि बिक्रम की प्रॉपर्टी में उसकी 43 लग्जरी कारें भी हैं, जो गुम हैं। बिक्रम की प्रॉपर्टी में शामिल कारें, जिनमें 13 रॉल्स रॉयस, 8 वेंटले और तीन फेरारी शमिल हैं। अमेरिकी कोर्ट ने बिक्रम के गैरेज मैनेजर को समन जारी कर जवाब मांगा था लेकिन उसने कहा है कि इस बारे में वह कुछ नहीं जानता। मीनाक्षी का आरोप है कि कोर्ट के ऑर्डर के बावजूद बिक्रम ने अपनी प्रॉपर्टी छिपा ली और अब वह अमेरिका छोडक़र भाग चुका है लेकिन उन्हें विश्वास है कि न्याय होकर रहेगा।     साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । समाजवादी पार्टी में मचा घमासान फिलहाल थमता नहीं दिख रहा है। सोमवार को मुलायम अपना दुखड़ा लेकर दिल्ली में चुनाव आयोग के दफ्तर पहुंचे तो आज बेटे अखिलेश की तरफ से साइकिल पर दावा ठोकने के लिए चाचा प्रोफेसर रामगोपाल यादव पहुंचे। इस बीच मंगलवार को दोनों धड़े में सुलह की एक और कोशिश नाकाम हो गई जब मुलायम और आजम खान के बीच होने वाली मीटिंग भी रद्द हो गई। आजम से मिले बिना ही मुलायम लखनऊ के लिए रवाना हो गए। बाद में यूपी के कैबिनेट मंत्री और सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान ने कहा, ‘मेरी भी अपनी सीमाएं हैं। मेरा मकसद था कि अखिलेश का निलंबन वापस हो जाए, इसमें कामयाबी मिली। माइनोरिटी वोट यह नहीं चाहेगा कि सपा सत्ता से जाए। मायूसी तो है, फिकरमंदी भी है, लेकिन अभी समय है। मैं आगे भी कोशिश करूंगा। अभी सब कुछ संभव है।’ उन्होंने कहा कि सुलह की कोशिश जारी रहेगी, सभी दरवाजे अभी बंद नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि सपा में सबकुछ हो सकता है, लेकिन जुदाई नहीं। उन्होंने कहा कि मुसलमान सपा के साथ हैं। चिट्ठी पर मुलायम सिंह के हस्ताक्षरों को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर उन्होंने कहा, ‘दो दस्तखत हैं, एक शॉर्ट फॉर्म में, एक फुल फॉर्म में। कहने वाले तो कुछ भी कहते हैं।’ चुनाव में किसको फायदा होगा, मुलायम को या अखिलेश को? इस सवाल पर आजम ने कहा कि चुनाव अभी बहुत दूर हैं, इस पर कुछ कहना जल्दबाजी होगी। बता दें कि इससे पहले जब मुलायम ने अखिलेश और रामगोपाल यादव को 6 साल के लिए पार्टी से बाहर निकाल दिया, तो अगले ही दिन आजम नेताजी से मिलने के लिए उनके आवास पर पहुंचे। उसके बाद सुलह की कोशिश तेज हुई, जिसके तहत वह अखिलेश को लेकर मुलायम के पास आए और शिवपाल सिंह को भी वहां बुलाया गया। करीब एक घंटे चली बैठक के बाद शिवपाल ने अखिलेश और रामगोपाल के निष्कासन को रद्द करने का ऐलान किया। लेकिन बात तब और बिगड़ गई जब रामगोपाल के लखनऊ में बुलाए गए राष्ट्रीय अधिवेशन में अखिलेश को सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुलायम को मार्गदर्शक बना दिया गया। शिवपाल को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाया दिया गया और अमर सिंह को पार्टी से निकाल दिया गया। इसके बाद उसी दिन, एक जनवरी को मुलायम ने फिर रामगोपाल को पार्टी से निष्कासित कर दिया।     साभार-khaskhabar.com  

Read More



Mediabharti