मथुरा

नई दिल्ली । वित्तीय सेवा कंपनी नोमुरा ने कहा कि निजी क्षेत्र के कर्जदाता एचडीएफसी द्वारा 3,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए जारी किए गए मसाला बॉन्ड (विदेशों में रुपये में जारी किए जाने वाले बॉन्ड) से अन्य कॉरपोरेट कंपनियों के लिये कोष जुटाने के इस वैकल्पिक स्रोत का रास्ता खुलने की उम्मीद है। एचडीएफसी ने 2,000 करोड़ रुपये के मसाला बॉन्ड जारी करने का प्रस्ताव किया है जिसमें 1,000 करोड़ रुपये तक के अतिरिक्त अभिदान को रखने का विकल्प होगा। एचडीएफसी पहली भारतीय कंपनी है जो इस तरह के मसाला बॉन्ड जारी करने जा रही है। नोमुरा ने कहा कि उसे उम्मीद है कि बाजार में इस बॉन्ड को हाथोंहाथ लिया जाएगा और नि:संदेह यह दूसरी कंपनियों के लिए भी इस तरह कोष जुटाने का वैकल्पिक रास्ता खोलेगा।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । आज से संसद का मानसून सत्र शुरू हो गया है। मानसून सत्र के पहले ही दिन राज्य सभा में हंगामा हो गया और थोडी देर के लिए राज्य सभा को स्थिगित करना पडा। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को राज्यसभा में गुजरात में दलितों पर अत्याचार का मुद्दा उठाया, जिस पर सदन में हंगामा हुआ और सदन की कार्यवाही कुछ देर के लिए बाधित हुई। मायावती ने राज्य सभा में ऊना में दलित उत्पीडन की घटना को लेकर बीजेपी पर नॉनस्टॉप हमला बोल दिया। मायावती ने राज्यसभा में कहा, जबसे भाजपा सत्ता में आई है। देश में दलितों के खिलाफ अत्याचार के मामले बढे हैं। उनके ऐसा कहते ही सदन में हंगामा शुरू हो गया। मायवती के केंद्र सरकार पर हमले के बाद कुछ सांसद वेल में पहुंचकर देश विरोधी यह सरकार नहीं चलेगी के नारे लगाने लगे जबकि लेफ्ट सांसद सीताराम येचुरी ने महंगाई पर सदन में चर्चा की मांग की। हंगामा होता देख स्पीकर ने सदन की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इस बीच कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने राज्यसभा में नोटिस देकर कश्मीर मामले पर चर्चा कराने की मांग की है। अब सदन में कश्मीर हिंसा पर चर्चा हो रही है।  इससे पहले:   रविवार को इसे लेकर हुई सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष से जीएसटी सहित सभी मुद्दों पर सहयोग मांगा। हालांकि कांग्रेस ने साफ कर दिया कि वह अरुणाचल, महंगाई जैसे मुद्दे उठाएगी। सोमवार सुबह पीएम मोदी संसद पहुंचे और सहयोग की उम्मीद जताई। मोदी ने सबको नमस्कार कहने के बाद कहा कि यह 15 अगस्त देश की आजदी के 70वीं साल का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है और उससे पहले यह सत्र हो रहा है। इसलिए आजादी के लिए जीवन न्योछावर करने वाले सभी महापुरुषों को याद करते हुए इस सत्र में देश को एक नई उंचाई और गति देने के लिए बहुत ही अच्छी चर्चा हो। इसके लिए सब मिलकर, कंधे से कंधा मिलाकर देश को दिशा देने का काम हो। मुझे विश्वास है कि सभी दल, सभी से जो अलग अलग बात हो रही है, मिलकर बात हो रही है, उससे ये ही भाव प्रकट हो रहा है कि सबका मूड अच्छे से अच्छे निर्णय करने का है। सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वरिष्ठ मंत्रियों के साथ बैठक की, वहीं सरकार ने सर्वदलीय बैठक भी बुलाकर विपक्ष का सहयोग मांगा। सरकार का मानना है कि देश हित में संसद का चलना जरूरी है। रविवार को सत्र से पहले लोकसभा स्पीकर सुमित्री महाजन के घर डिनर पार्टी में पीएम मोदी और उनके मंत्रियों के साथ विपक्षी दलों के नेताओं की भी मौजूदगी दिखी।   जीएसटी जैसे मुद्दों पर विपक्ष को जवाब देने के लिए भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की भी आज बैठक होगी। उसके बाद राजग नेताओं की भी बैठक होनी है। इसके अलावा सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस सांसदों के साथ सोनिया और राहुल की भी बैठक होगी। बहरहाल, आज से शुरू हो रहे मॉनसून सत्र के हंगामेदार होने के आसार हैं। कांग्रेस ने अरुणाचल और उत्तराखंड के साथ-साथ विदेश नीति समेत कई और मुद्दों पर सरकार को घेरने की आक्रामक रणनीति बनाई है। हालांकि मध्य प्रदेश से भाजपा सांसद दलपत सिंह परास्ते के निधन के कारण लोकसभा सोमवार को दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई है।   कल हुई थी बैठक  इससे पहले कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के मॉनसून सत्र की शुरुआत से पहले लंबे समय से लंबित वस्तु एवं सेवाकर विधेयक (जीएसटी) पर विपक्ष के समर्थन की अपील की। उन्होंने कहा कि यह कोई मुद्दा नहीं है कि किस सरकार को इसका श्रेय मिलेगा। कांग्रेस ने अभी इस पर कोई आश्वासन नहीं दिया है। उसका कहना है कि वह विधेयकों का समर्थन उसका गुण-दोष परख कर करेगी। प्रधानमंत्री ने राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि वे राष्ट्रीय हित को सबसे ऊपर रखें। उन्होंने संसद सत्र का समय बढ़ाने पर भी सुझाव मांगा। मोदी ने सरकार द्वारा आहूत सर्वदलीय बैठक में कहा कि जीएसटी सहित महत्वपूर्ण विधेयक सोमवार से शुरू हो रहे मॉनसून सत्र के दौरान पेश किए जाने वाले हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि सत्र के दौरान सार्थक चर्चा होगी और परिणाम आएंगे। जीएसटी का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि मुद्दा यह नहीं है कि इस विधेयक को पेश करने का श्रेय किस सरकार को मिलेगा, बल्कि विधेयक को पारित करने का है। जीएसटी सहित अन्य महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित कराने का आग्रह करते हुए मोदी ने कहा कि हम जनता और पार्टी दोनों का प्रतिनिधत्व करते हैं और राष्ट्र हित को किसी भी और चीज से ऊपर रखने की आवश्यकता है। कांग्रेस ने कहा है कि पार्टी संसद में वैसे किसी भी विधेयक का समर्थन करेगी जो राष्ट्रहित में हो, लेकिन कोई भरोसा नहीं दिया है। जीएसटी के मुद्दे पर लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, सर्वदलीय बैठक में जीएसटी मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई। जीएसटी के मामले में सरकार को कांग्रेस पार्टी की तीन मांगों पर अब भी जवाब देना है। इस बारे में रुक-रुक कर चर्चा हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला है। तीन मांगें हैं- एक फीसदी अतिरिक्त लेवी जिसे राज्यों को लागू करना, जीएसटी की अधिकतम सीमा 18 प्रतिशत रखना और विवाद निवारण तंत्र की व्यवस्था करना। उन्होंने कहा कि हम लोग इन मुद्दों पर सरकार की ओर से ठोस जवाब का अब भी इंतजार कर रहे हैं। यह देश की जनता को बिल्कुल स्पष्ट है कि सरकार अड़ी हुई है।   सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस संसद में महंगाई, बेरोजगारी, राज्यों के मामलों में केंद्र सरकार के हस्तक्षेप और कैराना जैसी घटनाओं को उठाएगी। पार्टी के वरिष्ठ सहयोगी एवं राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने इस बैठक से पहले कहा कि संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस किसी विधेयक को पारित होने में बाधक नहीं बनेगी और वह उस किसी भी विधेयक का समर्थन करेगी जो राष्ट्र, जनता और विकास के हित में होगा। उन्होंने कहा कि हम लोग योग्यता के आधार पर विधेयक को पारित होने देंगे। हम लोग विधेयकों को पारित होने देने में बाधक नहीं बनते। हालांकि उन्होंने लंबे समय से लटके जीएसटी विधेय पर पार्टी का रुख स्पष्ट नहीं किया। सरकार की प्राथमिकता में यह विधेयक शीर्ष पर है।उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस जम्मू एवं कश्मीर के हालात का मुद्दा उठाएगी। उन्होंने विपक्षी दलों की राज्य सरकारों पर निशाना साधने को लेकर केंद्र की आलोचना की। कांग्रेस नेता आजाद ने कहा है कि जम्मू एवं कश्मीर की स्थिति बहुत गंभीर मुद्दा है। संसद में इस पर हर हाल में चर्चा होनी चाहिए और सरकार को इसके लिए जवाबदेह होना चाहिए। माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी नेता सीताराम येचुरी ने कहा कि जीएसटी के मुद्दे का हल सिर्फ कांग्रेस और भाजपा के बीच नहीं निपट सकता।    उन्होंने कहा कि जहां तक जीएसटी विधेयक की बात है, यह ऐसा मुद्दा नहीं है जिसे भाजपा और कांग्रेस आपस में सुलझा लें। मैं दो साल से सरकार से कह रहा हूं कि जीएसटी पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाएं और आम सहमति बनाने के लिए हमारी चिंताएं सुनें। जीएसटी विधेयक पारित कराने को इच्छुक सरकार ने विपक्षी दलों के नेताओं से सिलसिलेवार ढंग से कई बैठकें की हैं। इनमें वित्तमंत्री अरुण जेटली की आजाद और राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता आनंद शर्मा से गुरुवार को हुई बातचीत भी शामिल है। अनंत कुमार के नए संसदीय कार्यमंत्री बनने के बाद यह संसद का पहला सत्र है। भाजपा के वरिष्ठ नेता अनंत कुमार को अपने प्रबंधन कौशल और विपक्ष के कई नेताओं के साथ अच्छे रिश्ते के लिए जाना जाता है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । पूर्व मंत्री और कांग्रेस सांसद शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत मामले में दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तान की मशहूर पत्रकार मेहर तरार से तीन घंटे पूछताछ की। इस दौरान मेहर ने थरूर के साथ अफेयर के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। मेहर ने पूछताछ में बताया कि थरूर से बातचीत होती थी, लेकिन अफेयर की खबरें पूरी तरह गलत है। मेहर तरार से तीन घंटे चली पूछताछ में कई सवाल पूछे गए। सवाल जांच अधिकारी वीके यादव और उनकी टीम ने तैयार किया था। पूछताछ के दौरान पुलिस की महिला अधिकारी भी मौजूद थीं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दो-तीन महीने पूर्व मेहर तरार इस पूछताछ के लिए दिल्ली आईं थी। पुलिस की पूछताछ सेंट्रल दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में हुई थी। दिसंबर 2015 में पुलिस ने तरार को जांच में सहयोग के लिए कहा था। वहीं, पाकिस्तानी पत्रकार ने सहयोग का पूरा भरोसा दिलाते हुए फरवरी में दक्षिणी दिल्ली के डीसीपी को अपना सहमति पत्र भेजा था। सुनंदा पुष्कर की मौत दिल्ली के पांच सितारा होटल लीला में 17 जनवरी 2014 को हुई थी।मौत से एक रोज पहले ही पुष्कर की ट्विटर पर मेहर तरार से तीखी बहस हुई थी। सुनंदा ने मेहर तरार और शशि थरूर के बीच अफेयर होने तक का आरोप लगाया था।मशहूर पत्रकार नलिनी सिंह ने भी दावा किया था कि सुनंदा पुष्कर ने तरार और शशि थरूर के बीच हुए बीबीएम मेसेज देखने के लिए उनसे मदद मांगी थी। पत्रकार नलिनी सिंह ने तो पुलिस और मैजिस्ट्रेट को दिए बयान में कहा था, सुनंदा ने ऐसी आशंका जाहिर की थी कि शशि थरूर 2014 लोकसभा चुनावों के बाद मेहर तरार से शादी करने वाले हैं।     साभार-khaskhabar.com  

Read More

डीएम, एसएसपी, प्राधिकरण सचिव मौके पर पहुंचे,  क्षेत्रीय अवर अभियन्ता निलम्बित मथुरा। शहर के महौली रेाड़ स्थित हरी नगर में हनुमान मंदिर के सामने आज सोमवार सुबह एक तिमंजिला निर्माणाधीन भवन भरभरा कर धराशायी हो गया जिसके मलबे में दब कर दो युवा मजदूरों की मौत हो गयी तथा दो लोग घायल हो गये।  झमाझम वर्षा के चलते भवन गिरने के साथ ही क्षेत्र में हडकम्प मच गयी घटना की सूचना मिलते ही निखिल चन्द शुक्ला एसएसपी बबलू कुमार मौके पर पहुंच गये राहत और बचाव कार्य के चलते महोली रोड़ का रास्ता आवागमन के लिये बन्द कर दिया गया। मौके पर पहुंचे विकास प्राधिकरण सचिव विजय कुमार के अनुसार धराशाई भवन का प्राधिकरण से नक्षा स्वीकृत नहीं था। प्राधिकरण उपाध्यक्ष सीपी सिंह ने इस मामले में अवर अभियन्ता सतीश शर्मा को निलम्बित कर सहायक अभियन्ता को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। वहीं आयुक्त आगरा ने जांच के आदेश दे दिए हैं। भवन स्वामी पूरे परिवार सहित फरार हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत महोली रोड़ स्थित बजरंग चैराहे के हनुमान मंदिर के सामने बन रहा लक्ष्मण प्रसाद उर्फ पप्पू डेरी वालों की तिमंजिला बिल्डिंग आज सोमवार वर्षा के बीच भरभरा कर गिर गयी जिसके मलबे में यहां काम कर रहे चार मजदूर दब गये। निर्माणाधीन भवन के गिरने के साथ ही आसपास के लोगों में हडकम्प मच गयी। मलबे में दबे मजदूरों के चीखने चिल्लाने की आवाजें सुन कर बडी संख्या में आसपास के लोगों की भींड़ मौके पर एकत्र हो गयी। घटना की खबर लगते ही जिलाधिकारी निखिल चन्द शुक्ला एसएसपी बबलू कुमार मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण के सचिव विजय कुमार व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गयी और राहत बचाव कार्यों के चलते महोली रोड का रास्ता आवागमन के लिये बन्द कर दिया गया। राहत बचाव कार्य में जेसीवी की मदद भी ली गयी मलबे में दवे दिलीप 25 वर्ष निवासी दरेसी रोड भरतपुर गेट व सलीम 28 वर्ष निवासी गुलाब नगर थाना हाईवे को मृत अवस्था में निकाला गया जबकि दो अन्य मजदूरों को घायल अवस्था में मलबे से निकाल कर इलाज के लिये राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित नयती हास्पीटल भेजा गया है। झमाझम वर्षा के चलते षहर में भवन के धराशाई होने की घटना से लोगों में दहशत व्याप्त है।  इस सम्बन्ध में मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सी पी सिंह ने घटना के लिये क्षेत्रीय अवर अभियन्ता सतीश शर्मा को दोषी मानते हुए निलम्बित कर दिया है और सहायक अभियन्ता को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। विप्रा उपाध्यक्ष श्री सिंह का कहना है कि महोली रोड़ का चैडीकरण कार्य प्रस्तावित है इस लिये इस क्षेत्र में नवनिर्माण के कोई लाइसेन्स स्वीकृत नहीं किये जा रहे। भूमि स्वामी लक्ष्मण प्रसाद को अवगत करा दिया गया था कि उनका निर्माण नक्शा स्वीकृत नहीं हो सकता उसके वाद भी उनके द्वारा निर्माण कराया जा रहा था जिसका प्राधिकरण पूर्व में चालान भी कर चुका है।

Read More

मथुरा। शहर के बारों में ही जब दूसरे प्रान्तों की शराव और वीयर ग्राहकों को परोसी जाय तो फिर भला पुलिस कहां तक आबकारी विभाग के लापरवाह अधिकारी कर्मचारियों के कारण राज्य सरकार को हो रही राजस्व की क्षति पर अंकुश लगाने में सफल हो पाये। सूत्रों की माने तो पुराने बस स्टैंड के समीप मॉडर्न बार में खुलेआम वीयर और शराब के नाम पर हरियाणा ब्राण्ड ग्राहकों को परोसी जा रही है सुबह सात बजे से खुलने वाले मोर्डन बार में आधी रात के वाद तक ग्राहकों की आवाजाही देखी जा सकती है। सूत्र बताते हैं कि बार का मुख्य हाल आबकारी नियमों के निर्धारित समय पर खुलता व बन्द होता है लेकिन इसके अलावा बार के कमरों से लेकर केबिन और छत तक ग्राहकों की टेबिल सजी नजर आती है। सबसे पुरानी शहर की बार होने का गोरव प्राप्त इस बार और रेस्टोरेन्ट के स्वामी की पकड़ सूवे की राजधानी लखनऊ तक है बर्तमान में इसके मुख्य मालिक लखनऊ में अपनी सुसुराल की बार चला रहे बताये जाते है। उनका बेटा राजा भईया तो राजा है ही उसी के निर्देशन में आवकारी विभाग को राजस्व का चूना लगना बताया जा रहा है। सूत्रों का यह भी कहना है कि इस बार में ग्राहकों को शहर की अन्य बारों की तुलना में सस्ती वीयर और षराव उपलब्ध होती है इस पूरे खेल में आवकारी विभाग की मिली भगत होना बताया जा रहा है। बास्तविकता कहां तक और कितनी सच है इसकी जानकारी तो आबकारी विभाग के उच्चस्तरीय अधिकारी ही दे सकते हैं। 

Read More

मथुरा। स्ट्राईक वन के द्वारा छावनी के साथ सटी हुई यमुना नदी के प्रवाह को पार करने की क्षमताओं का प्रदर्शन किया गया और इसे ‘मेघ प्रहार‘ कूट नाम दिया गया। इसमें हिसार स्थित आर्मड डिविजन की फार्मेशन के विभिन्न उपकरणों, कमाण्डरस की नवचारी प्रवृति, संयुक्त कार्य क्षमता, व्यावासायिक दृष्टि और डाट डिविजन की युद्धक क्षमता का बेहतरीन प्रदर्शन किया गया। युद्धाभ्यास ’मेघ प्रहार‘ भारतीय सेना के आधुनिक टी-90 टैकं और बीएमपी.2 के द्वारा नदी अवरोधक के आस-पास युद्ध लडने की क्षमता के परीक्षण में मदद करेगा। इस युद्धाभ्यास की मदद से एक अवरोधक के बीच के अन्तर को कम करने के नए आयाम केे महत्व और मैकेनाइज्ड फारमेशन के द्वारा गहरे अवरोधों को कब्जा करने के महत्व को दर्शाया गया। लेप्टीनंेट जनरल शौकिन चैहान, जनरल आफिसर कमाण्ंिडग स्ट्राईक 1 और अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारी इस प्रदर्शन के साक्षी थे। इस अवसर पर संबोधित करते हुए जनरल आफिसर ने युद्धाभ्यास के संचालन और स्ट्राईक वन का युद्ध के सभी आयामों में उच्च स्तर की आपरेषनल तैयारियों के बारे में चर्चा की।

Read More



Mediabharti