मथुरा। औरा फैंशन और लाइफ स्टाइल एक्जीवेशन एक मुम्बई स्थित ईवेंट कंपनी है।, जो विभिन्न शहरों में डिजाइनर शो आयोजित करती चली आ रही है। जनपद ब्रजभूमि में रक्षाबंधन राखी और तीज पर्व के उपलक्ष्य में पूनम आॅवराय और तन्वी अग्रवाल ने स्थानीय होटल ब्रजवासी राॅयल में आज और कल सुबह 11 बजे से 8 बजे तक डिजाइनर शो का आयोजन रखा है, इस आयोजन में मुम्बई के बेस्ट डिजाइनर, कोलकत्ता, दिल्ली, चण्डीगढ़ के साथ पाकिस्तानी और दुबई के भी डिजाइनर अपनी लेटस्ट कलैक्शन का प्रदर्शन करेंगे। बाॅलीवुड के डिजाइनर कपड़े और वीके अरोड़ा की डायमंड ज्वैलरी का मुख्य आकर्षण होगा। इस शो का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष मनीषा गुप्ता द्वारा आज किया जाएगा।
Read More




