मथुरा

राधाकुण्ड । अखिलेश यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते ही अपने चाचा शिवपाल यादव को अध्यक्ष पद से हटकर नरेश उत्तम की प्रदेश अध्यक्ष पद पर ताज पोशी कर दी। वहीं अखिलेश समर्थक सपा वरिष्ट नेता प्रदीप चैधरी व सैकड़ों समर्थकों ने पार्टी  दफ्तर खोल कर अपने कब्जे में किया। गुल्दस्ता भेंट कर भव्य स्वागत किया। प्रदी चैधरी ने कहा कि नरेश उत्तम पटेल पिछड़ा वर्ग समुदाय से आते है। कुर्मी वोटों के साथ प्रदेश संगठन में उनकी बहुत अच्छी पकड़ है। शिवपाल की जगह पाकर सभी समर्थकों का दिल जीता है।  उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से पार्टी में मजबूती आई है।निशचित ही 2017 में अखिलेश सीएम और 2019 में प्रधानमंत्री बनेंगे। हर जिले में जमबूती रखने वाले प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे जाएंगे।  समाजवादी पार्टी भारी वहुमत से सीट हांसिल कर सरकार बनाऐंगी और प्रदेश का चहुमुखी विकास करेंगी। नये प्रदेश अध्यक्ष को गुल्दस्ता भेंट कर नव वर्ष की बधाई दी साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर युवा नेता कृष्ण मुरारी,दारा चैधरी, अमर खान,गिरधारी ठेकेदार, अनिल वर्मा, गौरव गोस्वामी, अजय सैंन, राजेश सक्सैना, मुरारी लाल शर्मा आदि सैकड़ों समर्थकों ने स्वागत किया।  

Read More

मथुरा । गोवर्धन कस्बे में ठण्ड का फायदा उठाते चोरों ने दो मोबाइल की दुकानों को अपना निशाना बनाया। एक से तो चोर चोरी कर ले गये लेकिन दूसरी दुकान में उन्हें सफलता नहीं मिली। जानकारी के अनुसार बरसाना रोड पथवारी चैराहे पर विष्णु पुत्र मोहनश्याम निवासी सकरवा की कान्हा मोबाइल नाम से दुकान है। प्रतिदिन की तरह वह दुकान को बंद कर गांव चला गया। आज सुबह नौ बजे वह जब दुकान खोलने आया तो उसे शटर के नीचे गडढा मिला। चोर 90 हजार रूपये मूल्य के मोबाइल व गल्ले में रखे तीन हजार रूपये चुरा ले गये। बताते हैं कि करीब सौ मोबाइल दुकान से चोरों ने पार कर दिये। बरसाना रोड पर हुयी इस घटना से लोगों में नाराजगी है। बताते हैं कि शटर के नीचे गडढा कर घटना को अंजाम दिया गया है। पहले भी एक वर्ष पूर्व शटर काटकर मोहनश्याम की दुकान का माल चोरी किया गया था। पास में भोला पुत्र महावीर निवासी जैन गली गोवर्धन की भी गौरव मोबाइल के नाम से दुकान है, जो पचास कदम दूरी पर है। उस जगह पर भी शटर के नीचे गडढा करने का प्रयास किया गया लेकिन वह बच गया।

Read More

मथुरा । नौहझील थाने के निकटवर्ती गांव आजनौंठ में आपसी विवाद के चलते एक महिला को गोली लगने से बाद उपचार को अस्पताल भेजा गया है। लोगों में चर्चा थी कि बेटे द्वारा मां को गोली मारी गयी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

Read More

मथुरा । मांट कस्बे के गांव डांगौली में पशु बाड़े में लटका एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। स्थानीय लोगों में चर्चा है कि उसके द्वारा आत्महत्या की गयी है। युवक का शव फांसी पर लटका मिला। मृतक युवक का नाम राहुल पुत्र पुष्पेन्द्र बताया जा रहा है। लोगों में चर्चा है कि वह नशे का आदी था, इसके चलते घर में गृहक्लेश होता था। संभावना है कि उसी के चलते आत्महत्या की गयी है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

Read More

मथुरा । थाना रिफाइनरी क्षेत्र अंतर्गत नबादा के निकट सड़क पर जा रहे एक टैम्पो में कैंटर ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे उसमें एक एक युवक की मौत हो गयी और अन्य सवारियां घायल हो गयीं। मिली जानकारी के अनुसार भगवती प्रसाद ;48द्ध पुत्र भगवानदास निवासी रांची बांगर गणेश वाटिका रिफाइनरी टैमपो में सवार होकर मथुरा की ओर आ रहे थे तभी नवादा के निकट पीछे से आते एक कैंटर सवार ने टैम्पो में टक्कर मार दी जिससे भगवती गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिये आगरा रैफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी।

Read More

मथुरा । वृन्दावन कोतवाली क्षेत्र के यमुना खादर स्थित मोहिनी नगर में पांच वर्षीय बालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। बच्चे के चाचा ने पड़ोसियों पर हत्या का संदेह जताया है। मिली जानकारी के अनुसार श्याम कुटी खादर में पांच वर्षीय बच्चे का शव मिला है, उसका नाम मोहित पुत्र ओमप्रकाश बाबा बताया जा रहा है। परिजनों का आरोप है कि मोहित की बालू में दबाकर हत्या की गयी है। आरोप पड़ोस के रहने वाले एक पति-पत्नी पर लगाया गया है। 

Read More



Mediabharti