मथुरा। केडी मेडिकल कालेज-हास्पिटल और रिसर्च सेण्टर में आज तुमला गांव, कोसीकलां, मथुरा निवासी रविता ने तीन बच्चियों को जन्म दिया। के.डी. हास्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सीजेरियन आपरेशन से रविता का प्रसव कराया। मां और तीनों बच्चियां स्वस्थ हैं। गौरतलब है कि कोई 10 दिन पहले तुमला गांव कोसीकलां निवासी रविता पत्नी भगत सिंह के.डी. हास्पिटल में चिकित्सकों से मिली तथा पेट दर्द और सांस लेने में परेशानी बताई। विभिन्न जांचों के बाद पता चला कि रविता के पेट में तीन बच्चे हैं। रविता की लगातार बढ़ती परेशानी को देखते हुए महिला रोग विशेषज्ञ डा. ऊषा वत्स और डाक्टरों की टीम ने सीजेरियन आपरेशन ;एलएससीएसद्ध का निर्णय लिया। कोई एक घण्टे चले आपरेशन के बाद रविता ने तीन बच्चियों को जन्म दिया। अब मां और बच्चियां पूरी तरह से स्वस्थ हैं। डाक्टरों की इस टीम में महिला रोग विशेषज्ञ डा. ऊषा वत्स, शिशु रोग विशेषज्ञ डा. डी.के. जुनेजा शामिल थीं।
Read More




