मथुरा

मथुरा। ग्रीन यूपी क्लीन यूपी अभियान के तहत जहां पूरे प्रदेश में वृहद स्थल पर वृक्षारोपड़ हुआ तो वहीं मथुरा वृन्दावन मार्ग स्थित वन चेतना केन्द्र में सपा प्रत्यासी डॉ. अशोक अग्रवाल के नेतृत्व सपाईयों ने वृक्षारोपड़ किया गया। सपा नेता डॉ. अशोक अग्रवाल ने कहा कि हम सभी को वृक्षारोपड़ के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी ध्यान देने की जरूरत है, पेड़ पौधे लगाने बाद उनकी देखरेख करना भी हमारी जिम्मेदारी है। सपा नगर अध्यक्ष नारायण यादव ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण में सहयोग हेतु वृक्षारोपड़ करना अतिआवश्यक है। हमारे जीवन में पेड़ पौधों का बड़ा महत्व है। इस अवसर पर अरूण दीक्षित, संदीप शर्मा, मीडिया प्रभारी अशोक कुमार, विनय ठाकुर के अलावा वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Read More

सीसीटीवी कैमरों से रखी जायेगी असामाजिक तत्वों पर नजर मथुरा। गोवर्धन के लक्खी मुड़िया पूर्णिमा मेले को लेकर मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण द्वारा सभी व्यवस्थाऐं पूरी कर दी गयी हैं जो कमियां रह गयी है उन्हें मेले से पूर्व पूरा करा दिया जायेगा।  यह जानकारी मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सीपीसिंह ने प्रतिनिधि से बात करते हुए कही। उन्होंने बताया कि मुड़िया पूर्णिमा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विकास प्राधिकरण द्वारा सप्तकोसीय परिक्रमा मार्ग में शैाचालय की व्यवस्था कर दी गयी है। उन्होंने बताया कि आन्यौर और जतीपुरा तथा राधा कुण्ड परिक्रमा मार्ग में यह व्यवस्था की गई हैं। वहीं सप्तकोसीय परिक्रमा मार्ग में मिट्टी डलवाने का कार्य भी प्राधिकरण द्वारा उज्जवल स्ंास्था के सहयोग से पूरा करा दिया गया हैं। वहीं सप्त कोसी परिक्रमा मार्ग और गोवर्धन में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था भी की गई हैं। वहीं पूरे परिक्रमा मार्ग में प्रकाश व्यवस्था के लिए एलईडी एवं सोलर लाईटे लगाई गई है। जो लाईटे खराब है वह अधिकांश ठीक कर दी गयी है। मेले से पहले सभी व्यवस्थाऐं दुरूस्त हो जायेगी जिससे यात्रियों को कोई असुविधा न हो। 

Read More

पुलिस ने 50 शराब की भट्टियां नष्ट  पुलिस और आबकारी विभाग के संरक्षण में चलता है मथुरा। थाना व कस्बा गोवर्धन के गांव अडींग में आज आबकारी विभाग और पुलिस टीम ने बड़ी छापामार कार्यवाही करते दो हजार लीटर लहन कच्ची शराब नष्ट करायी। इस दौरान पचास भट्टियों को भी नष्ट किया गया। जानकारी के अनुसार कस्बे के अड़ीग गांव स्थित भातू काॅलौनी में कच्ची शराब बनाने का धंधा पिछले बीस वर्ष से जारी हैं। प्रतिवर्ष पुलिस और आबकारी विभाग यहां कच्ची शराब बनाने वाले कजड़ जाति के लोगों की शराब की भट्टियां तोड़ता रहता है लेकिन शराब बनना आज तक बन्द नहीं हुआ। ग्रामीण इसके पीछे तर्क देते है कि पुलिस और आबकारी विभाग पूरे वर्ष शराब बिकवाता हैं। वर्ष में एक बार भट्टियां तोड़कर और कुछ शराब नष्ट कराकर खानापूरी करता हैं। यह उसका खेल है पूरे वर्ष भातू काॅलौनी में कच्ची शराब बनती और बिकती हैं। तब पुलिस और आबकारी विभाग इसपर कार्यवाही क्यों नहीं करता। पिछले वर्ष भी यहां कार्यवाही हुई थी। विधित रहे कि गोवर्धन अडींग में भातू जाति के लोग कच्ची शराब बनाने और बेचने का धंधा करते हैं। जिसमें इलाका पुलिस और आबकारी विभाग का इन्हें पूरा संरक्षण प्राप्त रहता हैं। समझ में नहीं आता कि दोनों विभागों के बड़े अधिकारी इनसे नहीं पूछते कि प्रतिवर्ष भटिट्यां टूटती हैं। ऐसा क्यों? यह धंधा पूरी तरह समाप्त क्यों नहीं होता? जबकि कच्ची शराब पीने से कई बार लोगों की जान जा चुकी हैं। बीमारी का जड़ से ईलाज न करके आबकारी और पुलिस मल्लम- पट्टी कर इसे स्वयं बढ़ावा दे रही हैं। 

Read More

मथुरा। रिफाइनरी क्षेत्र में तेल माफियाओं पर लगाम कसते हुए सीओ रिफाइनरी कंुवर अनुपम सिंह ने अभियान छेड़ा है जिसमें तेल माफियाओं को चिन्हित कर उनके विरूद्ध कार्यवाही के निर्देष दिये गये हैं। थाना रिफाइनरी क्षेत्र स्थित तेल डिपों से होने वाली तेल चोरियों पर अंकुश लगाने व तेल माफियाओं को पकड़ने के लिए सीओ रिफाइनरी के निर्देशन में आज रिफाइनरी पुलिस ने बबूरी गांव से चन्द्र पाल पुत्र सुजान सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस चन्द्र पाल से गहन पूछताछ कर रही है।

Read More

मथुरा। रिफाइनरी सीओ रिफाइनरी के निर्देशन में रिफाइनरी पुलिस ने थाना रिफाइनरी को जनपद का सबसे आदर्श थाना बनाने की कवायद शुरू कर दी है। इसी के चलते एसओ रिफाइनरी अरविन्द पाठक ने गाँव लाडपुर से अवैध खनन करते एक जेसीबी और तीन ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त की हैं जबकि खनन में षामिल लोग पुलिस को देख कर मौके से भाग गये।

Read More

मथुरा। महारानी अन्नपूर्णा देवी ट्रस्ट द्वारा आज सांय 6 बजे छत्ता बाजार स्थित अन्नपूर्णा देवी मंदिर पर विशाल फूल बंगला दर्शन और छप्पन भोग का आयोजन किया गया है। प्रातः 5 बजे अभिषेक कन्या लांगूर पूजन हुआ। संध्या 6 बजे से भजन संध्या और रात्रि 9ः30 बजे छप्पन भोग महाआरती होगी। सर्वेश महरोत्रा, निरंजन गुप्ता, रामभरोसे कपूर, राजीव महरोत्रा, बलराज अरोड़ा, नरेश कपूर, अजय महरोत्रा, रवि सरीन, भारत सेठ, व जगदम्बा कपूर ने सभी भक्तों से कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की हैं।  

Read More