मथुरा। थाना सुरीर क्षेत्र में दिन दहाड़े हो रही चोरी और लूट की घटनाओ पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। विगत एक माह में हुयी चोरी और लूट की घटनाओ ने सुरीर पुलिस की चुस्ती की पोल खोल कर रख दी है पिछले सप्ताह में कस्बा सुरीर से गल्ला व्यापारी के यहाँ हुयी चोरी को पुलिस खोल भी नहीं पायी कि उससे पहले कस्बा टैंटीगाव में एक और गल्ला व्यापारी को चोरों ने निशाना बना लिया। शुक्रवार की रात टेंटी गाव निवासी भानू प्रशाद के यहाँ हुयी चोरी ने पुलिस की गश्त और कार्य शैली पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया, कस्बा टेंटी गाव निवासी भानू सेठ के गोदाम का शटर तोड़ कर अज्ञात चोर गोदाम मे रखे करीब 60 कट्टे गेहूं के चुरा ले गए। सुबह गोदाम का शटर टूटा देखकर व्यापारी के होश उड़ गए। आये दिन हो रही चोरी और लूट की घटनाओं से इलाके के निवासियो में भय व्याप्त हो रहा है लोग रात में चेन की नींद भी नहीं सो पा रहे हैं। पुलिस के प्रति लोगों में रोष उत्पन्न हो रहा है। स्थानीय लोगों ने उच्चाधिकारियों से घटनाओं के खुलासे की मांग की है।
Read More




