मथुरा

शहीद पुलिस अधिकारियों को संवेदनायें जारी मथुरा। जवाहरबाग काण्ड में शहीद हुये दोनों पुलिस अधिकारियों को जनपदभर से शोक संवेदनायें दी जा रही हैं। इसी क्रम में मिशन पौसिबल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मिलकर एक संगोष्ठी का आयेाजन किया जिसमें एसपी सिटी व एसओ फरह की यादों को ताजा किया गया। तथा सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर गजेन्द्र सिंह, प्लानिंग हैड ऋषभ अग्रवाल, कोषाध्यक्ष जय अग्रवाल, कृष्णकांत अग्रवाल, राहुल कुमार, देवांग खण्डेलवाल, आकाश भरंगर, राहुल सक्सैना आदि उपस्थित रहे। वहीं जिला व शहर महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा एक शोक सभा का आयोजन कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर श्रीमती ज्योति चतुर्वेदी, पुष्पा रानी, माया शर्मा, पिंकी चतुर्वेदी, शिम्मी बेगम, अनीता चावला, दयारानी वर्मा, कृष्णा माहौर, बंटी गोला, आदि उपस्थित रहे। राष्ट्रीय लोकदल के विधान मंडल दल के नेता ठा. दलवीर सिंह तथा विधायक पूरन प्रकाश एवं अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सिकरवार की अध्यक्षता में एक शोक सभा का आयोजन किया गया तथा सभी रालोद के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं इंटक के जिलाध्यक्ष ताराचंद गोस्वामी की अध्यक्षता में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसके उपरांत सभी इंटक कार्यकर्ताओं ने दोनों शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में अनु शर्मा, लोकेश शर्मा, एसपी सिंह, गोपाल कुंतल एड, मनोज शर्मा, दिनेश अग्रवाल, आरआर उपाध्याय, हरविन्द आदि मौजूद रहे।  वहीं जवाहरबाग आॅपरेशन में शहीद हुये दोनों पुलिस अधिकारियों की प्रतिमा जवाहरबाग मंे लगायी जाये ताकि वे हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहें। कल उनकी याद में ब्रज मण्डल क्षत्रिय राजपूत महासभा के अध्यक्ष ठा. मुकेश सिंह सिकरवार की अगुवाई में कैण्डल मार्च गोवर्धन चैराहे से कृष्णानगर तक निकाला गया जिसमें दोनों शहीदों को उपस्थित लोगों ने श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि घटना को अंजाम देने वाले लोगों पर देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाना चाहिये और दोनों के परिवारों को गैस एजेंसी और पेट्रोल पंप शहीद कोटे से दिया जाये। क्षत्रिय समाज उनकी शहादत को नमन करता है। इस अवसर पर ओमवीर सिंह सिंसौदिया, मीडिया प्रभारी अमित तोमर, दीपक ठाकुर, राजू, विवेक ठाकुर, मदन जादौन, दिवाकर सिंह, कुंजी सिंह, गौरव कौशिक, अमन शर्मा, शनि अरोड़ा, संजीव सागर, राहुल प्रताप, शिवम सिंसौदिया आदि मौजूद रहे। वहीं जन कल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में गोविन्द नगर स्थित कार्यालय पर शोक श्रद्धांजलि का आयोजन लता सिंह चैहान की अध्यक्षता में किया गया। ब्रजवासी गेस्ट हाउस में ब्रजमंडल क्षत्रिय राजपूत महासभा के अध्यक्ष कुं. नरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में एक शोक सभा का आयोजन हुआ, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर पर सीबीआई जांच की मांग की है। 

Read More

मथुरा। मसानी चैराहा स्थित ब्रज कला केन्द्र के प्रांगंण में प्रथम इन्टर स्टेट कराटे-डू चैम्पीयनशिप 2016 को सम्बद्ध पेन्थर मार्शल आर्ट ऐकेडमी के प्रशिक्षु बालक एवम् बालिका, सब जूनियर बालिका वर्ग में जेवा कुरेशी-गोल्ड़ मैड़ल, चंचल चैधरी ब्रांउज मैड़ल, सब जूनियर बालक वर्ग में दानिश कुरैशी-सिल्वर मैडल, साजिद कुरैशी- सिल्वर मैडल, कुनाल ने ब्राउंज मैडल प्राप्त किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि मास्टर मिलन जेटली सारू विरजी (शाओलिन मन्दिर चीन) तकनीकि विशेषज्ञ अरून कुमार सिंह आर्य, मीडिया प्रभारी फैजान जोयल, सचिव सिद्धू कुरैशी, वेद प्रकाश पांडे इत्यादि मौजूद रहे व समस्त क्रीड़ा संस्थानों ने जीत की ।  

Read More

उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन  मथुरा। उप्र कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सोहन सिंह सिसोदिया निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी जिला महासचिव विनेश सनवाल धरना प्रदर्शन कार्यक्रम पाँच सूत्रीय माँगों के समर्थन मे महावन तहसील पर आयोजित किया गया। जिसमें धरना सभा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विनेश सनवाल ने कहा की उप्र मे अखिलेश सरकार कानून व्यवस्था के मामले मे फैल हो रही है। आम जनमानस खुद को सुरक्षित महसूस नही कर पा रहा है गुड़े माफिया के हौंसले बुलंद है। इसी का परिणाम है कि जवाहर बाग मे अतिक्रमण अतिक्रमणकारियो ने अवैध रुप से कब्जा कर लिया था। जिसको  उच्च न्यायालय के आदेश पर  खाली करवाये पर दो जाँबाज पुलिस अफसर शहीद हुऐ है। मथुरा जनपद को बिजली कटौती से पूर्ण रुप से मुक्त रखा जाये और बलदेव विधान सभा के सभी गावो के खसताहाल सड़क संपर्क मार्गों को अविलंब बनवाया जाये, पैट्रोल ,ड़ीजल ,रसोई सिलैड़र  के मुल्यो मे लगातार भारी वृद्धि की जा रही है। ज्ञापन देने वालों में महेंद्र प्रताप गौतम, पं मुकेश उपाध्याय, भगवान दास गर्ग, साबिर कुरैशी, नईम कुरैशी,, राकेश सारस्वत, सैयद साबिर, सुनील उपाध्याय जी, पं दिनेश आदि सहित काफी संख्या मे अन्य कांग्रेस जन भी मौजूद थे, अध्यक्षता पं दिनेश सरदार ने की और संचालन विनेश सनवाल ने किया 

Read More

नई दिल्ली । मथुरा में हुई हिंसा मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच से इनकार कर दिया है। बीजेपी नेता अश्विनी उपाध्याय ने इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सीबीआई जांच की मांग की थी। जिस पर मंगलवार को सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच के आदेश से इंकार कर दिया है। याचिका में कहा गया था कि रामवृक्ष यादव पर लगे आरोपों की जांच होनी चाहिए। याचिका के मुताबिक रामवृक्ष यादव द्वारा 2014 से पार्क में एक समानांतर सरकार चलाना बिना सरकार के समर्थन के संभव नहीं है। इसके अलावा याचिका में सबूतों को मिटाने का भी आरोप लगाया गया। वहीं, मथुरा हिंसा मामले में यूपी सरकार ने होम मिनिस्ट्री को अपनी रिपोर्ट भेजी है। रिपोर्ट में सरकार ने कहा है कि पुलिस जवाहर बाग में अवैध कब्जा जमाए लोगों को हटाने की कार्रवाई में खतरों का सही अंदाजा नहीं लगा पाई थी। वहीं, अखिलेश सरकार ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि उपद्रवियों को किसी तरह का पॉलिटिकल प्रोटेक्शन नहीं मिला था। गौरतलब है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश पर पुलिस जवाहर बाग से अतिक्रमण हटाने गई थी। इसके बाद यहां हुई हिंसक झड़प में 2 पुलिस अफसरों सहित 25 लोगों की मौत हो गई थी। जिसमें मथुरा हिंसा का मास्टरमाइंड रामवृक्ष यादव भी मारा गया था। पुलिस ने परिजनों को इस बारे में सूचना दी, लेकिन गांववालों और परिजनों ने शव को लाने से इंकार कर दिया था। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने यादव का अंतिम संस्कार करवा दिया था। साभार-khaskhabar.com

Read More

वॉशिंगटन । पांच देशों के अपने दौरे के तहत अमेरिका पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यहां भव्य स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां एक समारोह में शिरकत की, जिस दौरान उन्हें अमेरिका में मौजूद भारतीय प्रतिमाएं देश को लौटाई गईं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने मंगलवार को मोदी की मौजूदगी वाले इस समारोह के बारे में ट्विटर पर लिखा, भारत की सांस्कृति विरासत का नवीनीकरण कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मूर्तियां लौटाने वाले समारोह में शिरकत की, जिसमें अमेरिका की अटॉर्नी जनरल मौजूद रहीं। स्वरूप की ट्वीट के मुताबिक, अमेरिका की अटॉर्नी जनरल लोरेटा लिंच ने कहा, हमने आज चोरी हुई 200 से ज्यादा सांस्कृति चीजें भारत को लौटाने की प्रक्रिया शुरू की। मोदी ने भारतीय प्रतिमाएं लौटाने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा का आभार जताया। मोदी ने कहा, मैं राष्ट्रपति बराक ओबामा का हमें ये बहुमूल्य चीजें लौटाने पर शुक्रगुजार हूं, जो हमें हमारे अतीत से जोड़ती हैं। उन्होंने कहा, ये कलाकृतियां कुछ लोगों के लिए पैसे से संबंधित हो सकती हैं, लेकिन हमारे लिए यह उससे कहीं बढक़र हैं। यह हमारी संस्कृति व धरोहर का हिस्सा हैं।   विशेषज्ञ समूह के प्रमुखों से मुलाकात मोदी अमेरिका के विशेषज्ञ समूह के प्रमुखों से मुलाकात की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने मंगलवार को इस मुलाकात का एक फोटो ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, विदेश नीति को आकार देने वालों के मन को टटोल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाशिंगटन में प्रबुद्ध मंडल से बातचीत की। वहीं, प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से ट्विटर पर लिखा गया, प्रबुद्ध मंडल प्रधानमंत्री से मिला। विभिन्न मुद्दों पर दृष्टिकोण साझा किया।   मोदी-मोदी और भारत माता की जय के नारे जॉइंट एयरबेस एंड्रूज पर पीएम के पहुंचने से पहले ही भारतीय मूल के लोग भी एकत्रित हो चुके थे। पीएम के पहुंचने के बाद वहां मोदी-मोदी और भारत माता की जय के नारे लगने लगे। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी अपने काफिले की गाड़ी को हाथ से रुकने का इशारा करते हुए लोगों से मिलने का फैसला लिया। एयरबेस पर मौजूद भारतीय समुदाय के लोगों से पीएम ने मुलाकात की और उनका अभिवादन स्वीकार किया।   ये है आज का पूरा कार्यक्रम  - आज देर रात मोदी वॉशिंगटन पहुंचे। - व्हाइट हाउस में ओबामा से मुलाकात। - पहले डेलिगेशन लेवल पर फिर वन-टू-वन होगी बात। - इसके बाद दोनों नेता ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस को ब्रीफ करेंगे। - प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद लंच पर मोदी यूएस लीडर्स के गेस्ट होंगे। - अर्लिंगटन नेशनल सिमेट्री पर जाकर अनोन सोल्जर्स को श्रद्धांजलि देंगे। - स्पेस शटल कोलंबिया मेमोरियल भी जाएंगे। यहां भारतीय मूल की कल्पना चावला की जान गई थी। - यहां से मोदी ब्लेयर हाउस जाएंगे। यहीं मोदी के रहने का इंतजाम किया गया है। - शाम को अमेरिका के टॉप कॉरपोरेट लीडर्स से मिलेंगे। - इस डेलिगेशन में एमेजन सीईओ जेफ बेजोस भी हैं। - यहां मोदी का फोकस अमेरिका से एफडीआई लाने पर होगा। - मोदी 40वीं यूएस इंडिया बिजनेस काउंसिल को एड्रेस करेंगे। - मोदी का एक कल्चरल इवेंट में भी जाने का प्रोग्राम है।   बुधवार को करेंगे यूएस कांग्रेस को एड्रेस   - यूएस कांग्रेस के ज्वाइंट सेशन को एड्रेस करेंगे - 8 जून की दोपहर मोदी वॉशिंगटन से मेक्सिको सिटी के लिए निकलेंगे ।  साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली । भारत के स्टार पहलवान सुशील कुमार का अगस्त में होने वाले रियो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने का सपना टूट गया है। सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने सुशील की कुश्ती में 74 किग्रा. पुरुष फ्रीस्टाइल श्रेणी में प्रतिद्वंद्वी नरसिंह यादव के साथ चयन ट्रायल की मांग वाली याचिका खारिज कर दी।    जस्टिस मनमोहन ने फैसला सुनाते हुए कहा कि कोर्ट रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यूएफआई) के अधिकार क्षेत्र में तब तक कोई दखलंदाजी नहीं करेगा जब तक कि कोई अनुचित व्यवहार दिखाया नहीं जाता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि चयन प्रक्रिया में फेडरेशन की स्वायत्ता अभिन्न हिस्सा है।इससे पहले दो बार के ओलंपिक पदक विजेता सुशील ने डब्ल्यूएफआई द्वारा रियो के लिए जारी संभावितों की सूची में नरसिंह का नाम इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन को भेजने पर कोर्ट में गुहार लगाई थी। नरसिंह ने पिछले साल विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने के साथ रियो के लिए भारत का कोटा पक्का किया था।    दूसरी ओर, सुशील ने 74 किग्रा. श्रेणी में ही 2014 के कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण जीता था और वे चाहते थे कि रियो के लिए उनके और नरसिंह के बीच मुकाबला कराया जाए। हालांकि 32 वर्षीय सुशील अब भी सुप्रीम कोर्ट में हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दे सकते हैं। सुशील ने वर्ष 2008 के बीजिंग ओलंपिक में देश के लिए कांस्य और फिर 2012 के लंदन ओलंपिक में रजत पदक जीता था।   साभार-khaskhabar.com

Read More



Mediabharti