मथुरा

बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने कंगना रनौत और ऋतिक रोशन के बीच चल रही कानूनी लड़ाई में कंगना का पक्ष लेने की खबरों के जवाब में कहा है कि वह ‘किसी का पक्ष नहीं ले रही हैं।’ रवीना ने हाल ही में एक समाचार पत्र के लिए मेहमान लेखक के तौर पर ब्लॉग लिखा। यह लेख मुख्य रूप से किसी व्यक्ति के अपने हक के लिए लडऩे के संवैधानिक अधिकार पर था।   हालांकि कई ऑनलाइन पोर्टल्स ने इसे गलत रूप में लेकर इसे कंगना के लिए रवीना का समर्थन बताया। रवीना ने जवाब में ट्विटर पर कहा कि वह किसी भी तरह से किसी का समर्थन नहीं कर रहीं।   उन्होंने लिखा, ‘‘वे सभी लोग जो इस बारे में फैसला सुना रहे हैं, मैं उन्हें स्पष्ट करना चाहती हूं कि मैंने किसी को सही या गलत नहीं कहा। मैं साफ तौर पर कहती हूं कि मैं किसी भी व्यक्ति के सच को लेकर लडऩे के संवैधानिक अधिकार का समर्थन करती हूं।’’रवीना ने कहा, ‘‘किसी का भी पक्ष लिए बिना, जो भी झूठ का शिकार है, वह अपना पक्ष रख सकता है चाहे वह लडक़ा हो या लडक़ी।’’ कंगना और ऋतिक के बीच विवाद ने तब तूल पकड़ लिया जब दोनों ने एक दूसरे के खलाफ कानूनी नोटिस भेज दिए। दोनों के बीच विवाद तब शुरू हुआ जब एक साक्षात्कार में कंगना ने कहा था कि उन्हें समझ नहीं आता कि ‘एक्स तवज्जो पाने के लिए मूर्खतापूर्ण हरकतें क्यों करते हैं।’   साभार-khaskhabar.com

Read More

हाइवे स्थित आर्यमन इंटरप्राइजेज शोरूम में हुई लांच मथुरा। राष्ट्रीय राजमार्ग-२ जयगुरूदेव मंदिर के समीप स्थित आर्यमन इंटरप्राइजेज शोरूम में रॉयल इनफील्ड की लेटेस्ट बुलट रॉयल हिमालयन बुधवार को विशेष अतिथि कर्नल एस बनर्जी, ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष व उपजा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट, उमा मोटर्स के एमडी व समाजसेवी पवन चतुर्वेदी एडवोकेट तथा वरिष्ठ अधिवक्ता अजय सिंह द्वारा संयुक्त रूप से लांच की गई।  रॉयल इनफील्ड के एरिया मैनेजर हिमांशु उप्रेति ने बताया कि ४११ सीसी में रॉयल हिमालयन मॉडल रॉयल इनफील्ड का सबसे लेटेस्ट मॉडल है। इसका ऑयल कूल्ड इंजन है तथा २१ इंच फ्रंट टायर है। इसका सस्पेंशन ऑन व ऑफ रोड दोनों कंडीशनों में चल सकेगा। लॉचिंग सेरेमनी में विशेष अतिथि कर्नल एस बनर्जी, उमा मोटर्स के डायरेक्टर विजय चतुर्वेदी, गौरव चतुर्वेदी, पीयूष चतुर्वेदी, समर्थ चतुर्वेदी आर्केटेक्ट, अभिज्ञ सिंह एडवोकेट, कृष्णा सिंह एडवोकेट, पूनम सिंह, प्रतीक्षा जैन, प्रियम चतुर्वेदी, सुगंध सिंह, मनोज जादौन, भोलू गौतम, बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव सुधीर रावत, कोषाध्यक्ष योगेश तिवारी, संजय कश्यप एडवोकेट आदि थे।

Read More

एसपी सिटी के साथ पर्याप्त पुलिसबल होता तो यह घटना नहीं होती  मथुरा। जवाहरबाग प्रकरण को लेकर आज बुधवार रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चैधरी शहीद एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी के आॅफीसर कालोनी स्थित आवास पर पंहुचे और उन्होंने मृतक के परिवारीजनों को सांत्वना दी। इसके पश्चात वे जवाहरबाग पंहुचे और वहां उन्होंने जवाहरबाग में हुये अग्निकाण्ड व अन्य जगह को देखा। रालोद के युवराज ने कहा कि जवाहरबाग में हुयी घटना दुखद है और इसकी जितनी निंदा की जानी चाहिये वह कम है। जब दो साल से यहां कथित सत्याग्रही रह रहे थे तो शासन और प्रशासन ने इसका संज्ञान क्यों नहीं लिया? और क्यों जवाहरबाग को खाली नहीं कराया गया। यदि जवाहरबाग पहले ही खाली हो जाता तो शायद यह दुखद घटना नहीं होती। उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है। अभी इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता लेकिन इतना निश्चित है कि इसमें शासन और प्रशासन दोनों की चूक हुयी है। यदि इसकी निष्पक्षता से जांच हो तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा। हम जवाहरबाग पर कोई राजनीति करने के लिये यहां नहीं आये हैं। इससे पूर्व में जयगुरूदेव आश्रम को लेकर हुये विवाद में भी हमारे विधायक पूरन प्रकाश के खिलाफ मुकदमे दर्ज हुये थे जो आज भी चल रहे हैं। रालोद शुरू से ही इस तरह की घटनाओं में अपनी भूमिका निभाता रहा है और जवाहरबाग की संघर्ष समिति में भी रालोद की अहम भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि जवाहरबाग आॅपरेशन के दौरान एसपी सिटी के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल नहीं भेजा गया। यह प्रशासन की भारी चूक है। यदि उनके साथ पुलिसबल होता तो ऐसी घटना नहीं होती। इस मौके पर रालोद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सिकरवार, विधायक पूरन प्रकाश, कुँ. नरेन्द्र सिंह, रविन्द्र नरवार सहित भारी संख्या में रालोद कार्यकर्ता साथ थे।

Read More

मथुरा।  थाना सुरीर क्षेत्र अंतर्गत टैंटीगांव के समीप दिल्ली से लौट रहे एक बाइक सवार की गाड़ी में पंचर हो गया जिसे देखने के लिये वह सड़क के किनारे उतरा तभी पीछे आते अज्ञात वाहन ने उसमें टक्कर मार दी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची थाना सुरीर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज, परिवारीजनों को सूचना दे दी है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय राहुल पुत्र रामशंकर निवासी जमूबी मझोआ थाना बरहन आगरा आज बुधवार सुबह दिल्ली से अपनी बाइक संख्या डीएल 35 सीवी 6334 पर सवार होकर यमुना एक्सप्रेस वे से लौट रहा था तभी टैंटीगांव के समीप उसकी बाइक पंक्चर हो गयी। वह ठीक करने के लिये वह नीचे उतरकर खड़ा हुआ था तभी पीछे से आते अज्ञात वाहन ने उसमें टक्कर मार दी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेज, परिवारी को सूचना दे दी। 

Read More

ट्रैफिक पुलिस की अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग मथुरा।   तीर्थ पुरोहित महासंघ ने आज डीएम को ज्ञापन देकर 14 जून को होने वाले गंगा दशहरा पर्व से पूर्व यमुना में स्वच्छ जल छोड़ने की मांग की। यमुनाजल को प्रदूषित कर रहे पंपिंग स्टेशनों की व्यवस्थाओं को सुचारू करने, शहर में अवैध रूप से चल रही मांस-अण्डों की दुकान बंद करने, ट्रैफिक पुलिस द्वारा नगर में अवैध वसूली कर तीर्थयात्रियों और वाहन चालकों से उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग की गयी है। ज्ञापन में कहा गया है कि 14 जून को गंगा दशहरा है। इस दिन लोग यमुना में स्नान करते हैं। यहां स्वच्छ जल छोड़ा जाना जरूरी है। विभिन्न पंपिंग स्टेशन जो यमुनाजल प्रदूषित कर रहे हैं उन्हें सुधारा जाये और दशहरा पर गोताखोर व पुलिस व्यवस्था की जाये। देश-विदेश से आने वाले तीर्थयात्रियों के वाहनों से ट्रैफिक पुलिस द्वारा नगर प्रवेश को लेकर अवैध वसूली होती है। ट्रैफिक पुलिस के दुव्र्यवहार से तीर्थयात्री यमुना और द्वारिकाधीश पर नहीं आ पाते। ज्ञापन मंे प्रयागनाथ चतुर्वेदी, दीपेन्द्र चतुर्वेदी, देवदत्त चतुर्वेदी, अजय चतुर्वेदी, लालजीभाई शास्त्री, गजानंद चतुर्वेदी, बादामछाप पण्डा आदि के हस्ताक्षर हैं।

Read More

मथुरा में ही हुआ रामवृक्ष तथा कथित सत्याग्रहियों का अंतिम संस्कार  गांव वालों ने रामवृक्ष का शव लेने से किया इंकार मथुरा। जवाहर बाग के मुख्य हिंसा आरोपी रामवृक्ष यादव एवं कथित सत्याग्रहियों के शवों का आज मथुरा के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। इससे पूर्व पुलिस प्रशासन ने वृंदावन श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार करने का मन बनाया था लेकिन संतों द्वारा विरोध किए जाने पर हार-थककर पुलिस प्रशासन ने शवों का मथुरा में अंतिम संस्कार किया गया।  विदित हो कि गुरुवार को जवाहर बाग में हुई हिंसा के मुख्य आरोपी रामवृक्ष यादव की मौत की पुष्टि होने के बाद अब उसके गांववालों ने उसका शव लेने से इंकार कर दिया है। मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. राकेश सिंह ने इस आशय का पत्र गाजीपुर भेजा था। जिसके जवाब में ग्रामीणों और प्रधान ने शव मथुरा से लाने से इनकार कर दिया। इसको लेकर आज सोमवार को पुलिस प्रशासन ने उसका मथुरा में अंतिम संस्कार कर दिया। मथुरा के वृन्दावन नगर में जवाहरबाग काण्ड में मारे गये कथित सत्याग्रहियों के शवों का आज सोमवार पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के बाद उन्हें जलाने के लिये श्मशान घाट पर भेजा गया लेकिन वृन्दावन में कब्जाधारियों के शव जलाने का संतों ने विरोध किया है। यमुना रक्षक दल के संतों एवं वहां के साधु-संत यमुना घाट पर पहुंचे और इसका विरोध किया। संतों ने कहा कि हम वृन्दावन में अंतिम संस्कार नहीं होने देंगे। संत नहीं चाहते कि ऐसे उपद्रवियों का यहां अंतिम संस्कार हो। संतों के रोकने के बाद पुलिस द्वारा मथुरा में श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।

Read More



Mediabharti