मथुरा

दिनभर रही लोगों की भीड़  मथुरा। जवाहर बाग में विगत दो वर्षों से कब्जा जमाए बैठे कथित सत्याग्रहियों एवं मास्टर माइंड रामवृक्ष यादव की विगत बृहस्पतिवार को पुलिस प्रशासन से हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस की कड़ी मशक्कत के उपरांत खाली हुए जवाहर बाग को देखने के लिए आज जनपद के लोगों ने खुलकर जायजा लिया।  विदित हो कि अताताई रामवृक्ष यादव किसी भी सरकारी एवं गैर सरकारी आदमी को अंदर नहीं आने देता था, अगर कोई कोशिश करके अंदर चला भी जाए तो वह उसको बंधक बना लेते थे। इस सबका का खौफ हर आदमी को रहता था। रविवार को देर सायं अलीगढ़ मण्डलायुक्त की जांच के बाद खुला जबाहर बाग आज आम जनमानस के लिए खोल दिया गया। जिसके चलते मथुरा के लोगों का वहां हुजूम सा लगा रहा। हर व्यक्ति के अंदर जवाहर बाग के अंदर क्या क्या है, तथा रामवृक्ष यादव की सलतनत कैसे स्वाहा हुई इन सभी को देखने की ललक लोगों के मन में थी, जिसे आज वह पूरी करने के लिए जवाहर बाग पहुंचे। 

Read More

मथुरा। मथुरा रिफाइनरी जल्द ही अपनी क्षमता में इजाफा करने जा रही हैं। वहीं रिफाइनरी द्वारा यमुना को शुद्ध करने के लिए सरकार को भी प्रस्ताव द्वारा अवगत कराया है कि वह गंगा-यमुना स्वच्छता में 50 प्रतिशत तक की भागीदारी करने में सक्षम हैं। उक्त आशय की जानकारी रिफाइनरी नगर में आयोजित हुए पत्रकार सम्मेलन में रिफाइनरी के महाप्रबन्धक एसएन वैथ्या ने देते हुए बताया कि रिफाइनरी विगत तीन दशकों से अपनी उत्पादन क्षमता में निरन्तर प्रगति की ओर है और आज हम उच्च कोटि का ईधन बनाने में पूर्णता सक्षम है और इसी वर्ष हम लोगों को उच्च कोटि का डीजल और पैट्रौल मुहैया कराने की स्थिति में हैं।

Read More

संचालक सहित आठ लोग पकड़े मथुरा।  थाना व कस्बा राया क्षेत्र अंतर्गत रेतिया बाजार में कुछ समय से चल रहे जुआ घर पर पुलिस ने छापामार कार्यवाही कर यहां से आधा दर्जन से अधिक जुआरियों को गिरफ्तार किया है। बताते हैं कि एक लंबे समय से राया क्षेत्र में यह जुआघर संचालित था जिसमें रोजाना लाखों रूपये की हारजीत होती थी।  मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को काफी समय से जुआरियों के यहां जुआघर चलाने की सूचनायें मिल रही थीं। इस पर कार्यवाही करते हुये थाना राया प्रभारी छत्रपाल ने बीती रात्रि जुआ खेलते हुए  राहुल, पूरन चंद, पुष्पेन्द्र, सत्यप्रकाश, नवीन कुमार, कौशल वर्मा, नरेश कुमार सहित जुआ घर संचालक गोविन्द अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए सभी जुआरियों से 16,230 रूपये 52 ताश के पत्ते बरामद हुये हैं। पकड़े गये आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा गया है। लोगों में चर्चा थी कि यहाँ लाखों के दाँव खेले जाते थे। कुछ लोगों का कहना था कि अभी भी कई जगह जुआ व सट्टे का कारोबार बेखौफ चल रहा है। मालूम हो इससे पूर्व भी इलाके में जुए के कुछ अन्य अड्डे संचालित होने की खबरें आयी थी।

Read More

शासन ने हाई कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस इम्तियाज मुर्तजा को सौंपी जांच मथुरा। जवाहर बाग घटना की न्यायिक जॉंच होगी। शासन ने इसके लिए उच्च न्यायालय के रिटायर्ड जस्टिस इम्तियाज मुर्तजा को तैनात किया है। जिलाधिकारी निखिल चन्द्र शुक्ल ने कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए जानकारी दी कि पूर्व में उच्च स्तरीय प्रशासनिक जॉंच हेतु तैनात जॉंच अधिकारी/मण्डलायुक्त अलीगढ के स्थान पर शासन ने अब घटना की एकल सदस्यीय न्यायिक जॉंच कराने का निर्णय लेते हुए उच्च न्यायालय के रिटायर्ड जस्टिस इम्तियाज मुर्तजा को जॉंच सौंपी है। उन्होंने बताया कि घटना में दिवंगत पुलिस अधीक्षक-नगर मुकुल द्विवेदी एवं थानाध्यक्ष संतोष यादव के आश्रितों को 50-50 लाख रू0 की सहायता का आदेश शासन से जारी हो गया है,और शैक्षिक योग्यता के अनुसार नौकरी संबंधी आदेश जारी हो रहा है। जिलाधिकारी श्री शुक्ल एवं पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने जवाहर बाग घटना की निष्पक्ष एवं शीघ्रता से विवेचना कराके दोषियों के विरूद्ध जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल कर दण्डित कराने की कार्यवाही किए जाने की बात कही और स्पष्ट किया कि कानून एवं व्यवस्था उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी, इसमें कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

Read More

मथुरा। थाना व कस्बा बरसाना क्षेत्र में बीतीरात अज्ञात चोरों ने एक दुकान का शटर तोड़कर लाखों रूपये का माल चोरी कर लिया। घटना की जानकारी सुबह तब हुयी जब पास के लोगों ने दुकानदारों को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकान का निरीक्षण कर दुकानदार से तहरीर ले ली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।  मिली जानकारी के अनुसार बीतीरात बरसाना कस्बा स्थित बरेली भवन मार्केट में चोर ने फोटोग्राफर की दुकान का शटर तोड़कर लाखों रूपये का सामान चोरी कर लिया। स्टूडियो संचालक धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि रात आठ बजे वह दुकान बंदकर घर चला गया। सुबह पड़ोसी दुकानदार ने फोन कर बताया कि दुकान पर ताला नहीं है शटर टूटा हुआ है। दुकान पहुंचे तो ताला टूटा हुआ था। दुकान से स्टील कैमरा, वीडियो कैमरा, कंप्यूटर, दो प्रिंटर, लेमिनेशन मशीन, इन्वर्टर, बैटरी व गल्ले से 15 हजार रूपये गायब थे। घटना को लेकर पुलिस को जानकारी दे दी गयी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकानदार से तहरीर ले मामले की जांच में जुट गई है। 

Read More

डीएम-एसएसपी का निलंबन कर हो जांचः माथुर मथुरा। जवाहरबाग की घटना प्रदेश सरकार के लिये बड़ा सबक है। यह तत्कालीन डीएम और एसएसपी की चूक का नतीजा है। आज मंगलवार लखनऊ में पत्रकारों से बात करते कांग्रेस विधानमण्डल दल के नेता और मथुरा-वृन्दावन के विधायक प्रदीप माथुर ने सीएम अखिलेश यादव पर आरोप लगाते कहा कि इस घटना में डीएम-एसएसपी का स्थानान्तरण कोई दण्ड नहीं है, मात्र दिखावा है। जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों को निलंबित करके जांच करनी चाहिये थी। सरकार को हाईकोर्ट के पदासीन न्यायाधीश से जांच करानी चाहिये ताकि पता चल सके कि जवाहरबाग में रामवृक्ष यादव और उसके साथ रह रहे चार हजार लोगों को किसका संरक्षण प्राप्त था। जब चार जून को बाग खाली कराये जाने का आदेश था तो दो जून को बिना तैयारी के एसपी सिटी को वहां क्यों भेजा गया? भारी मात्रा में वहां हथियार और गोला बारूद इकटठा होना खुफिया विभाग की विफलता उजागर करता है। उन्होंने कहा कि केवल डीएम-एसएसपी के तबादल से कुछ होने वाला नहीं है। मथुरा में व्यापक स्तर पर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों में फेरबदल की जरूरत है। जवाहरबाग में रह रहे लोगों के वोटर आईडी कार्ड और आधार कार्ड कैसे बन गये? यह जांच की बात है।    बॉक्स  राष्ट्रीय लोकराज पार्टी के संयोजक मनोज चौधरी ने जवाहरबाग प्रकरण की जांच करने आये अलीगढ के कमिश्नर द्वारा पार्टी की ओर से दिये गये न्यायिक जांच की मांग के आवेदन को लेने से मना कर दिया।  इस आवेदन में डीएम-एसएसपी की भूमिका पर सवाल उठाये गये और उनकी बर्खास्तगी की मांग की गयी थी। जांच अधिकारी का ऐसा व्यवहार देख राष्ट्रीय लोकराज पार्टी का प्रतिनिधिमण्डल सन्न रह गया। उन्होंने कहा कि अन्य माध्यमों से इस मांग को राष्ट्रपति तक पंहुचायेंगे। उन्होंने कहा कि एसपी सिटी के सुरक्षा गार्डों को तुरंत बर्खास्त किया जाये। डीएम-एसएसपी घटना के समय देरी से क्यों पहुंचे? पूरे प्रकरण की वीडियोग्राफी क्यों नहीं करायी गयी? एसपी सिटी को अकेले क्यों भेजा गया? आदि दस सूत्रीय मांगपत्र शासन को भेजा है। बॉक्स  भुलाया नहीं जा सकता बलिदान इण्टक नेता ताराचन्द्र गोस्वामी ने जवाहरबाग में शहीद हुये मुकुल द्विवेदी और संतोष यादव के बलिदान को न भुलाने वाला बताते कहा कि मथुरावासी उनका ऋण कभी नहीं चुका पायेंगे। जवाहरबाग में उनकी प्रतिमा लगायी जाये जिससे उन्हें हमेशा याद किया जा सके और घटना की सीबीआई से जांच करायी जाये। इस अवसर पर अन्नू शर्मा, लोकेश शर्मा, गोपाल कुंतल, मनोज शर्मा आदि उपस्थित थे। बॉक्स  जयगुरूदेव मंदिर की जांच हो मथुरा। ब्रज मण्डलीय क्षत्रिय राजपूत महासभा के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में शोक सभा हुयी जिसमें जवाहरबा में हुये खूनी संघर्ष में मारे गये एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और एसओ संतोष यादव की शहादत पर उन्हें नमन किया गया और संपूर्ण प्रकरण की सीबीआई से जांच की मांग की तथा जयगुरूदेव मंदिर की भी जांच कराने की मांग की। इस मंदिर को खाली कराकर सरकार वहां कब्जा ले। अंत में दो मिनट का मृतात्माओं की शांति हेतु मौन रखा गया। शोकसभा में भजन सिंह सिंसादिया, रमेश सिंह, लतासिंह चौहान, थान सिंह, कुशकुमार सिंह, समय सिंह, अटल सिंह, दिवाकर सिंह, महावीर सिंह मौजूद थे।

Read More



Mediabharti