मथुरा

मथुरा। दस दिन तक चली साईकिल संदेश यात्रा का आज स्थानीय एक होटल में समापन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने की। समापन समारोह में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने भारी संख्या में भाग लिया। इस अवसर पर सपा की साईकिल संदेश यात्रा में भाग लेने वाले सपा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बोलते हुये जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जो जोश और खरोश के साथ सरकार की नीतियों और उनके विकास कार्यों को जन-जन तक पंहुचाने में मेहनत की उसके लिये सभी पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी धन्यवाद के पात्र हैं। सरकार द्वारा अपने चार वर्ष के कार्यकाल में सभी वर्गों के लोगांे, किसान, मजदूर सभी के हितों को ध्यान में रखते हुये विकास कार्य कराये। मजदूरों को साईकिलों का वितरण किया। सरकार ने मथुरा जनपद में विकास कार्यों के लिये पैसे की कोई कमी नहीं आने दी।  महानगर अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते कहा कि सभी ने भीषण गर्मी में साईकिल संदेश यात्रा के माध्यम से समाजवादी पार्टी की जनहितकारी नीतियों को जन-जन तक पंहुचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सरकार ने अपने चार वर्ष के कार्यकाल में समाजवादी पेंशन, विधवा पेंशन, मजदूरों की बेबाओं को आर्थिक सहायता दी जो आज तक किसी भी सरकार द्वारा इन लोगों के लिये नहीं किया। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश में सर्वांगीण विकास कराया है और इसमें किसी भी किस्म का कोई भेदभाव न रखते हुये सभी लोगों के लिये कार्य किये हैं। अब हमारे सामने सन 2017 का लक्ष्य है जिसमें पुनः समाजवादी पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी। डा. अशोक अग्रवाल ने कहा कि मथुरा-वृन्दावन क्षेत्र की जनता ने जो साईकिल यात्रा में बढ चढकर हिस्सा लिया है उसके लिये मैं उनका आभारी हूँ। कार्यक्रम में मंचस्थ ठा. कुशलपाल सिंह, अरूण दीक्षित, वीरेन्द्र यादव, तनवीर अहमद, सौरभ चैधरी, भारतभूषण, छैलबिहारी, लोकेन्द्र चैधरी, मनोज खण्डेलवाल, विभोर गौतम, प्रीतम चैधरी, रंजनवाला, बबीता सिंह सिंसौदया, सतीश पटेल, हरेन्द्र चैधरी, चन्द्रभान शर्मा आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये।  कार्यक्रम में राजेश यादव, रवि यादव, शैलेन्द्र शर्मा, किशोरी श्याम, छैलबिहारी अग्रवाल, सुनील शर्मा, नकुल, विकास जिन्दल, रचित शर्मा, सिराज भाई, सभासद पप्पन यादव, कुंजबिहारी भारद्वाज, नीटू शर्मा, गुरूमुखदास, चंद्रमणी अग्रवाल, मुन्ना मलिक आदि मौजूद थे। वहीं मथुरा विधान सभा में युवजन सभा द्वारा निरंतर चली साइकिल संदेश यात्रा का भी आज समापन हो गया। आज अंतिम दिन मंडी चैराहे से प्रारंभ होकर सुखदेव नगर आजाद नगर, राधिका बिहार, नवनीत नगर, मदीना मस्जिद से होकर हैडपंप वाली गली पर समापन हो गया। जिला सचिव वसीम अहमद, व वसीम राजा अब्बासी द्वारा जिलाध्यक्ष साहून खांन व विसभा अध्यक्ष लोकेन्द्र सिंह चैधरी का स्वागत कर तस्वीर भेंट की। जन संपर्क के दौरान जगह-जगह नुक्कड़ सभा की गई व समाजवादी पार्टी की योजनाओं व उपलब्धियों से जनता को अवगत कराया। इस अवसर पर कपिल यादव, हाजी शाकिर, वसीम खांन, लोकेश चैधरी, शहनबाज खांन, अफजल, मौ. काले, आरिफ इमरान, सद्दाम आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

Read More

मथुरा। राजीव भवन स्थित जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय में पेयजल-सिंचाई समस्याओं के निराकरण हेतु कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। अर्थ एवं संख्याधिकारी इसके नोडल अधिकारी होंगे और उनके अपर संख्याधिकारी उमेश अग्रवाल, संजीव वाष्र्णेय तथा वरिष्ठ सहायक राजीव सक्सैना यहां तैनात रहकर ग्रामीणों की पेयजल एवं सिंचाई सम्बन्धी शिकायत दर्ज करेंगे। इसके लिए कन्ट्रोल रूम पर आम नागरिक शिकायत दर्ज होंगी। मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा जारी आदेश के क्रम में सम्बन्धित अधिकारी, कर्मचारी कन्ट्रोल रूम पर रजिस्टर में निर्धारित प्रारूप के अनुसार प्रतिदिन तिथिबार कन्ट्रोल रूम में उपस्थित रहकर पूर्वान्ह 10 से सांय 5 बजे तक दूरभाष पर प्राप्त होने वाली पेयजल एवं सिंचाई से सम्बन्धित शिकायतों को दर्ज कर सम्बन्धित विभागीय अधिशासी अभियंताओं को और अस्थाई खराब हैण्डपम्पों से सम्बन्धित शिकायत जिला पंचायत राज अधिकारी को सांय 5 बजे के बाद नोट कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने जल निगम द्वादश खण्ड, सिंचाई अपर आगरा कैनालध्मांट ब्रांच के अधिशासी अभियंता, जिला पंचायतराज अधिकारी को निर्देश दिये हैं कि कन्ट्रोल रूम में प्रतिदिन सांय 5 बजे तक प्राप्त होने वानी शिकायतों को नोट करके अपने समुख प्रस्तुत करने हेतु वे कर्मचारी तैनात करें और शिकायतों का नियमानुसार 48 घण्टे में समाधान करके कन्ट्रोल रूम को सूचना दें।

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शहर के एक ट्रैवल एजेंट, दो निजी कंपनियों के प्रमुखों और दिल्ली के एक वकील से 3,600 करोड़ रुपये के अगस्तावेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदे में कथित रिश्वतखोरी के संबंध में मंगलवार को पूछताछ की। सीबीआई सूत्रों ने कहा कि दिल्ली के ट्रैवल एजेंट आर.के. नंदा, आईडीएस इंफोटेक लिमिटेड इंडिया के अध्यक्ष प्रताप कुमार अग्रवाल, एयरोमैट्रिक्स इंफो सल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ प्रवीण बख्शी, और वकील गौतम खेतान से सीबीआई के दिल्ली मुख्यालय में पूछताछ की गई। नंदा ने सीबीआई अधिकारियों को बताया कि बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल के साथ मिलकर उन्होंने 2005 में एक फर्जी कंपनी मीडिया एक्सिम बनाई थी। नंदा ने कहा कि अक्टूबर 2005 से अप्रैल 2007 के बीच मीडिया एक्सिम के खाते में दुबई स्थित मिशेल की कंपनी, ग्लोबल सर्विस एफजेडई से लगभग सात करोड़ रुपये भेजे गए थे। सूत्रों ने कहा कि सीबीआई उस स्थान का सत्यापन करने की कोशिश कर रही है, जहां अंततोगत्वा धनराशि गई थी। अग्रवाल और बख्शी से पूछताछ के बारे में सीबीआई सूत्रों ने कहा कि दोनों से अगस्तावेस्टलैंड को उनकी कंपनियों द्वारा उपलब्ध कराई गईं सेवाओं की प्रकृति के बारे में दोबारा पूछताछ की गई है। सूत्रों ने कहा कि अग्रवाल और बख्शी को बुधवार को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। सीबीआई द्वारा अगस्तावेस्टलैंड मामले में मार्च 2013 में दायर की गई प्राथमिकी में फिनमेकेनिका, अगस्तावेस्टलैंड, आईडीएस इंफोटेक लिमिटेड इंडिया और एयरोमैट्रिक्स इंडिया के नाम आरोपी कंपनियों के रूप में शामिल हैं। सूत्रों ने कहा कि खेतान पूछताछ के दौरान टाल-मटोल करते रहे।  खेतान ने इसके पहले सीबीआई को बताया था कि उसने अगस्ता के बिचौलिए गुइडो राल्फ हश्के और कार्लो गेरोसा से भुगतान लिए थे। वह एयरोमैट्रिक्स के बोर्ड के सदस्य भी रह चुके हैं। खेतान ने आरोपी कंपनियों में से एक आईडीएस इंफोटेक (ट्यूनीशिया) की स्थापना में भी प्रमुख भूमिका निभाई थी। यह कंपनी आईडीएस इंफोटेक (इंडिया) की एक सहयोगी कंपनी है। सूत्र ने कहा कि उनके पास इस बारे में सूचना है कि आईडीएस इंफोटेक ट्यूनीशिया के खाते में इटली स्थित किसी बैंक से ढेर सारी धनराशि स्थानांतरित की गई थी। बाद में इसे अन्य देशों को भेजा गया। लेकिन जानकार सूत्रों ने कहा कि खेतान ने यह नहीं बताया कि उन्होंने किस उद्देश्य के लिए भुगतान प्राप्त किए थे।  यह हेलीकॉप्टर सौदा जनवरी 2013 में रद्द कर दिया गया था, लेकिन यह दोबारा तब उभर कर सामने आया, जब पिछले महीने इटली की एक अदालत ने हेलीकॉप्टर सौदे के संबंध में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का कथित तौर पर नाम लिया, लेकिन दोनों द्वारा की गई किसी गड़बड़ी का कोई विवरण नहीं दिया। पूर्व वायुसेना प्रमुख एस.पी. त्यागी और 13 अन्य लोगों के नाम भी प्राथमिकी में दर्ज हैं। इसमें उनके चचेरे भाइयों और यूरोपीय बिचौलियों के नाम भी शामिल हैं।    साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने केरल में एक रैली में देश प्रेम पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर पलटवार किया। शाह ने कहा कि सोनिया जी देश प्रेम की दुहाई ना दें क्योंकि देश को मालूम है कि उन्हें किसके प्रति प्रेम भाव है। अमित शाह ने सोनिया पर निशाना साधते हुए कहा कि सोनिया गांधी का देश प्रेम पूरा भारत जानता है। उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड के प्रति उनके प्रेम को पूरा देश जानता है। अमित शाह यहीं नहीं रूके, सोनिया के साथ राहुल गांधी को घेरते हुए उन्होंने कहा,आपके पुत्र प्रेम को भी ये देश जानता है, अब देश प्रेम की दुहाई देना बंद कर दें।  गौरतलब है कि सोमवार को तिरूवनंतपुरम में एक चुनावी रैली में बोलते हुए सोनिया गांधी भावुक हो गई थीं।  सोनिया ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि पीएम उनके देश प्रेम को नहीं समझ सकते और ना ही उनके भारत प्रेम को छीन सकते हैं।     साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। लेनोवो इंडिया ने मंगलवार को भारत में लेनोवा जूक जेड1 स्मार्टफोन पेश किया। यह स्मार्टफोन सयानोगेन ऑपरेटिग सिस्टम (ओएश) 12.1 पर चलता है। यह स्मार्टफोन सफेद और भूरे रंगों में उपलब्ध है। इसे अमेजॉन डॉट कॉम पर फ्लैश सेल के जरिए 13,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।   आइए जानते हैं इसके अन्य फीचर्स के बारे में। स्मार्टफोन का डिस्प्ले 5.5 इंच का है। इसमें 2.5 गीगाहर्टज  स्नैपड्रैगन 801 प्रोसेसर के साथ 3जीबी की रैम है। लेनोवो जूक जेड1 में 64जीबी की ईएमएमसी का 5.0 इनबिल्ट  स्टोरेज है। अब बात करें इसके कैमरे की तो इसमें डयूल एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सेल कैमरा लगा है।  इसमें आठ मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा भी है। स्मार्टफोन में 4,100 एमएएच की बैटरी लगी है। एक बार  स्मार्टफोन के पूरी तरह से चार्ज होने के बाद यह फोन की बैटरी के बजाए पावर सोर्स पर भी चल सकता है।  लेनेवो इंडिया के निदेशक सुधिन माथुर ने एक बयान में कहा कि ग्राहक की मांग किफायती कीमत में स्मार्टफोन खरीदकर उसका अधिकतम इस्तेमाल करने की होती है और जूक जेड1 ग्राहक की इस मांग को पूरा करता है। स्मार्टफोन की प्रथम बिक्री के लिए पंजीकरण 10 मई को अपराह्न् एक बजे तक कराया जा सकता है। स्मार्टफोन की प्रथम बिक्री 19 मई को अपराह्न् दो बजे होगी।   साभार-khaskhabar.com

Read More

जिस्म-2 के जरिए बॉलीवुड फिल्मों में प्रवेश करने वाली पूर्व पोर्न फिल्म स्टार सनी लियोनी का करियर अब शायद समाप्ति की ओर अग्रसर हो रहा है। दर्शकों का उनके प्रति मोह भंग हो चुका है। इस बात का अहसास इस वर्ष प्रदर्शित उनकी दो फिल्मों से होता है। हाल ही में प्रदर्शित हुई उनकी वन नाइट स्टैण्ड के आँकड़ें तो डराने वाले हैं। इस फिल्म ने अपने प्रथम तीन दिन में मात्र 1.96 करोड़ का कारोबार किया। बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से असफल रही इस फिल्म के शो की संख्या कम कर दी गई है। रविवार के बाद तो दर्शकों का इस फिल्म के प्रति कोई रुझान नहीं है।  सनी की फिल्म के इतने बुरे कलेक्शन देख वो निर्माता डर गए हैं जो सनी को लेकर फिल्म प्लान कर रहे हैं। ये माना जा रहा है कि सनी बॉक्स ऑफिस पर अपनी चमक खो बैठी हैं। पिछले वर्ष भी उनकी फिल्में पिट गई थीं। सनी को अब नए सिरे से करियर प्लान करना होगा क्योंकि सिर्फ अंग प्रदर्शन के बूते पर वे दर्शकों को आकर्षित नहीं कर पा रही हैं।    साभार-khaskhabar.com

Read More



Mediabharti