मथुरा

‘मांझी : द माउंटेनमैन’ और ‘बदलापुर’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री राधिका आप्टे ने लघु फिल्म ‘ऑएस्टर्स’ की शूटिंग शुरू कर दी है। उन्होंने ट्विटर पर बताया कि ‘ऑएस्टर्स’ की शूटिंग गर्मी की रात में शुरू कर दी गई। राधिका ने सोमवार को ट्विटर पर लिखा, ‘‘गर्मी की रात में ‘ऑइस्ट्र्स’ की शूटिंग शुरू हुई। ’’ प्रत्युषा गुप्ता निर्देशित व शर्मिला चौहान द्वारा लिखित ‘ऑएस्ट्र्स’ का निर्माण ‘लंदन कॉलिंग’  के के तहत बनाई जा रही है। राधिका अपनी आगामी फिल्म पवन कृपलानी निर्देशित ‘फोबिया’ में नजर आएंगी, जो 27 मई को रिलीज हो रही है।   साभार-khaskhabar.com

Read More

मुंबई। देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में मंगलवार को गिरावट का रुख बना हुआ है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.40 बजे 31.96 अंकों की गिरावट के साथ 25,656.90 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 13.80 अंकों की कमजोरी के साथ 7,852.25 पर कारोबार करते देखे गए। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 5.88 अंकों की कमजोरी के साथ 25,682.98 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 7.5 अंकों की बढ़त के साथ 7,873.55 पर खुला।   साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा कि दिल्ली सरकार से विरोध की अपनी राजनीति को एक तरफ रख कर दिल्ली के लोगों के मानवधिकार को लेकर सोचें और दिल्ली में मानवधिकार आयोग का गठन कैसे हो, इस पर विचार करें। मामले की अगली सुनवाई 26 जुलाई को होगी। सुप्रीम कोर्ट ने अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर केंद्र ये कदम नहीं उठाता है तो कोर्ट को आदेश पास करने होंगे। मामले की सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार कि तरफ से अटॉर्नी जनरल ने कहा दिल्ली में मानवधिकार आयोग का गठन नहीं हो सकता क्योंकि दिल्ली राज्य नहीं है बल्कि केंद्र शासित प्रदेश है। इसपर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दिल्ली के पास अपना हाईकोर्ट है, महिला आयोग है, इसका मतलब ये है कि दिल्ली को विशेष दर्जा प्राप्त है। ऎसे में दिल्ली में मानवधिकार आयोग हो सकता है। कोर्ट ने दिल्ली सरकार से पूछा अगर केंद्र मानवाधिकार आयोग नियुक्त करे तो आपको तो कोई आपत्ति नहीं। इसपर दिल्ली सरकार ने कहा, हमने सिफारिश दे रखी है और नियुक्ति भी कर रखी है।    साभार-khaskhabar.com    

Read More

      पणजी। पणजी की एक अदालत ने गोवा के पूर्व शिक्षा मंत्री और कांग्रेस के निष्कासित विधायक एटानासियो मोंसरेट की हिरासत तीन दिन के लिए बढ़ा दी। मोंसरेट पर  नाबालिग लडक़ी को खरीदने और उससे बलात्कार करने का आरोप है। राज्य अपराध शाखा ने मोंसरेट को जिला एवं सत्र न्यायाधीश बी पी देशपांडे के समक्ष पेश किया, क्योंकि प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उन्हें जिस तीन दिन के रिमांड पर भेजा था, उनकी अवधि आज समाप्त हो गई।  मोंसरेट के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्हें 16 वर्षीय लडक़ी को खरीदने और उससे बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। लडक़ी की मां और एक अन्य महिला रोजी फेरर्स को पीडि़ता को सेेंट क्रूज के विधायक को 50 लाख रूपए में बेचने को लेकर गिरफ्तार किया गया है। विधायक ने हालांकि आरोपों के राजनीति से प्रेरित होने का दावा करते हुए इससे इंकार किया है। अपराध शाखा ने अदालत से कहा कि मोंसरेट उनके साथ सहयोग नहीं कर रहा है। पुलिस ने 10 दिन की हिरासत की मांग की थी जिसके बारे में उनका कहना था कि यह विस्तार से जांच के लिए जरूरी है लेकिन न्यायाधीश ने सिर्फ तीन दिन की अनुमति दी। मोंसरेट का प्रतिनिधित्व कर रहे बचाव पक्ष के वकील सरेश लोटलिकर ने कहा कि आरोपी जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग कर रहा है।    साभार-khaskhabar.com      

Read More

मथुरा। मथुरा थाना कोतवाली क्षेत्र के कोतवाली रोड पर विगत दिनों एक टेक्सटाइल की दुकान में हुयी चोरी का किया कोतवाली प्रभारी संजय जायसवाल ने खुलासा दो लोगो को किया है। गिरफ्तार लोगों के पास से दो चांदी के सिक्के व 1900 रुपये किये बरामद पकडे गए।  गत दिनों भरतपुरगेट के एक व्यापारी के यहां हुयी चोरी का शहर कोतवाली पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दो चोरों को पकड़कर पुलिस ने उनसे नगदी और चोरी गया सामान बरामद किया है। इनका एक साथी अभी पुलिस के हत्थे नही चढा है। शहर कोतवाल संजय जायसवाल, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार और आरक्षियों ने गत दिनों भरतपुर गेट निवासी ब्रजमोहन अग्रवाल की टाइल की दुकानों से नगदी और चांदी के सिक्के चोरी होने का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने शाकिर पुत्र इरशाद, आमिर पुत्र यामीन निवासी नई बस्ती थाना गोविन्द नगर का व दूसरा खारी कुआ थाना कोतवाली को गिरफ्तार किया है। इन्हें पुलिस ने गश्त के दौरान के आर कॉलेज रोड से गिरफ्तार किया है, इनका एक अन्य साथी फैजान उर्फ पहबा पुत्र साहिदो निवासी मनोहरपुरा अभी फरार है। पुलिस ने इनके पास से नगदी और लूटे हुये चांदी के सिक्के बरामद किये हैं।  

Read More

छाता। कस्बा के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बरसाना रोड चैराहे पर युवक की दुर्घटना मे मौत हो गयी। बताया गया है 30 वर्षीय युवक रज्जो पुत्र थानसिंह नि. गॉव इकलेहरा थाना डीग जनपद भरतपुर सुबह 7 बजे राजस्थान अपने गॉव से बरसाना होते हुए बरसाने चैराहे पर अपनी साइड पर खडा हुआ था। तभी पीछे से आये लापरवाही मे तेज गति से आते हुए ट्रेक्टर ने अपनी चपेट मे ले लिया। और युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने शव का पंचनामा मामले की छानवीन कर रही है। 

Read More



Mediabharti