मथुरा

यमुना शुद्धि के लिए दृढ़ संकल्पित यमुना मिशन मथुरा। यमुना मिशन कार्यालय (रमणबिहारी गौशाला) सरस्वती कुण्ड मथुरा पर आज महाराणा प्रताप के जन्मोत्सव पर उनके चित्र के समक्ष पुष्पमाला, पुष्पवर्षा एवं दीप प्रज्वलित कर उन्हें याद किया गया। यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा ने कहा कि हमने यमुना शुद्धि का जो संकल्प लिया है। उसे हम समाज के बुद्धिजीवियों एवं युवाओं के साथ मिलकर यमुना को स्वच्छ करके ही दम लेंगे। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप की जयन्ती ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष तृतीया को मनायी जाती है। राजस्थान के कुंभलगढ़ में महाराणा प्रताप का जन्म महाराजा उदय सिंह एवं माता राणी जीवत कंवर के घर ई.स.1540 में हुआ था। मेवाड़ की शौर्य भूमि धन्य है जहां वीरता वाले महाराणा प्रताप का जन्म हुआ।  चै.गंगेश्वर प्रसाद एडवोकेट ने कहा कि महाराणा प्रताप ने इतिहास में अपना नाम अजर-अमर कर दिया। उन्होंने धर्म और स्वाधीनता के लिए अपना बलिदान दिया। हल्दीघाटी युद्ध में करीब 20 हजार राजपूतों को साथ लेकर महाराणा प्रताप ने मुगल सरदार राजा मानसिंह की 80 हजार सेना का सामना किया।  रविन्द्र नरवार ने कहा कि महाराणा प्रताप के पास सबसे प्रिय घोड़ा था जिसका नाम चेतक था। इस युद्ध में चेतक की भी मृत्यु हो गई थी। मेवाड़ को जीतने के लिए भी अकबर ने भी प्रयास किये महाराणा प्रताप ने अकबर की अधीनता को स्वीकार नहीं किया। रण-बीच चैकड़ी भर-भरकर चेतक बन गया निराला था। राणा प्रताप के घोड़े से पड़ गया हवा का पाला था। गिरता न कभी चेतक तन पर राणा प्रताप का घोड़ा था। राणा की पुतली फिरी नहीं तब तक चेतक मुड़ जाता था।  इस अवसर पर हरीश शर्मा, गोलू पंडित, अज्जू पंडित, रमेश ठाकुर, गीतम ठाकुर, राधारमण ठाकुर, महेश पंडित शिवा ठाकुर, अनिल ठाकुर, कौशिक, पुष्पेन्द्र चतुर्वेदी, मनीष सक्सेना, मनीष राज, भीम, सिद्धार्थ शर्मा, शंशाक शर्मा, शरद शर्मा, तरुण शर्मा, आदित्य जैन, तुषार पारिक, विष्णु पंडित, ओमप्रकाश चैधरी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गंगाराम सिसौदिया एवं धन्यवाद ज्ञापन मुकेश सिसौदिया ने किया। भगवान परशुराम के चित्रपट पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन मथुरा। प्रतिदिन पूजी जाने वाली भगवान परशुराम के चित्रपट पर यमुना मिशन कार्यालय एवं स्वामीघाट स्थित कृष्ण कुमार शर्मा उर्फ टुनटुन के यहां भगवान परशुराम के चित्र पट पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया। इस अवसर पर अनिल परशुराम ने कहा कि राजा सहत्रबाहु और भगवान परशुराम का महाभारत की तरह घर-घर की लड़ाई थी। राजा सहत्रबाहु भगवान परशुराम के मौसाजी थे। भगवान परशुराम भगवान विष्णु का 6वां अवतार माना जाता है। उन्होंने तत्कालीन अत्याचारी और निरंकुश क्षत्रियों का 21 बार  संहार किया था। 

Read More

चाकूओं से जख्मी युवक की आगरा में मौत मथुरा। शहर कोतवाली के अंतापाड़ा क्षेत्र में चाकूबाजी का शिकार हुये 55वर्षीय किशन शर्मा उर्फ किस्सी की आज तड़के आगरा स्थित अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी। आरोप है कि गत 4 मई को अंतापाड़ा स्थित एक धर्मशाला में उसे चाकूओं से गोद दिया गया था। मृतक युवक पिछले करीब छह वर्ष से यादव धर्मशाला अंतापाड़ा में रहता था जबकि उसके परिजन टाउनशिप स्थित काशीराम मे रहते हैं। चाकू मारने वाले युवक का नाम बिल्लू उर्फ कंजा बताया गया है जो फरार चल रहा है। वह शातिर किस्म का अपराधी बताया जाता है। सूत्रों ने बताया कि आगरा के रामरघु अस्पताल में घायल किस्सी की मौत हुयी है। गत 4 मई को चाकूबाजी की घटना के बाद पहले उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहंा डाॅक्टरों ने उसे आगरा रैफर कर दिया। यहां आगरा में उसका आॅपरेशन भी हुआ था जिसके बाद आज सुबह किस्सी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

Read More

सर्व ब्राह्मण महासभा की शहर इकाई ने किया परशुराम को नमन नवगठित शहर इकाई के पदाधिकारियों का किया गया अभिनंदन मथुरा। सर्व ब्राह्मण महासभा की नवगठित शहर इकाई के बैनर तले रामनगर स्थित शहर कार्यालय पर भगवान परशुराम जयंती  धूमधाम से मनाई गई जिसमें महासभा की नवगठित शहर इकाई के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई व सभी पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया ।सर्व ब्राह्मण महासभा की शहर कैम्प कार्यालय में आयोजित भगवान परशुराम प्रकटोत्सव की शुरुआत में परशुराम जी की आरती उतारी गई ।सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता खगुल भारद्धाज ने भगवान परशुराम के तेल चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया ।कार्यक्रम में हारमोनियम तबले की जुगलबंदी मे प्रसिद्ध भजन गायक देवधर शर्मा ने भगवान परशुराम की जीवनी पर संगीतमय मनमोहक प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता खगुल भारद्धाज ने शहर ईकाई के नवमनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी  पूरे मनोयोग से समाज की सेवा हेतु आगे आयें और विप्र समाज की प्रगति में अपना योगदान दें। हमारा प्रयास है कि विप्र समाज के उत्थान हेत जनपद स्तरीय संस्थाओं को  साथ लेकर सामाजिक गतिविधियों को संचालित करने की मुहिम प्रारंभ की जायेगी। महासभा  के नवनियुक्त प्रदेश सहसचिव संजय शर्मा पिपरोनिया ने कहा कि  हमारी महासभा में सभी   विप्र बंधुओं को सामाजिक उत्थान हेतु अपना योगदान हेत आमंत्रित किया जाता है, और जो भी विप्रसेवी संगठन हमारे साथ महासभा की नीतियों अनुसरण करेगा हम उस संगठन के साथ सामाजिक गतिविधियों का संचालित करेंगे, महासभा के जिलाध्यक्ष पूरन कौशिक व शहर अधयक्ष अखिलेश गौड ने संयुक्त रूप से अपने संबोधन  ने ब्रजमंडलीय विप्र समाज के सक्रिय बंधुओं से महासभा के सक्रिय सदस्य बनकर समाज के उत्थान हेतु आगे आयें, महासभा के मीडिया प्रभारी विनोद दीक्षित ने सभी उपस्थित विप्र बंधुओं को नमन करते हुए विप्र समाज के युवा वर्ग से समाज की रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की।विप्र नेता अमित भारद्धाज व व्रषभान गोस्वामी ने महासभा की सामाजिक गतिविधियों की भूरि प्रशंसा की ।कार्यक्रम में पराजेश तिवारी ,अचिन शर्मा ,चंद्र मोहन दीक्षित ,शिवम शर्मा ,भास्कर तिवारी ,सुभाष तिवारी ,केशव गौड,संजय शर्मा,गौरव महाराज , आदि उपस्थित थे ।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूरन कौशिक ने की। संचालन शहर अध्यक्ष अखिलेश गौड ने किया। 

Read More

मथुरा। महामानव महाराणा प्रताप की 476वीं जयंती समारोह का आयोजन मयूर बिहार स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर आज सुबह क्षत्रिय राजपूत महासभा द्वारा हवन एवं यज्ञ के साथ किया गया। इस अवसर पर बोलते हुये राष्ट्रीय लोकदल नेता व ब्रज मंडल क्षत्रिय राजपूत महासभा के अध्यक्ष कुँवर नरेंद्र सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप ने हिंदूओं के धर्म की रक्षा के लिये अपने प्राण न्यौछावर कर दिये। आज उन्हीं की बदौलत हिंदू समाज जनेऊ धारण किये हुये है। उन्होंने कहा कि क्षत्रिय समाज ने सदैव गौ-ब्राह्मणों की रक्षा की है और राष्ट्र की एकता एवं अखण्डता के लिये सदैव कार्य किया है। इस अवसर पर वेदमंत्रों के उच्चारण व हवन पूजन के मध्य महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पूजा-अर्चना की गयी। 15 मई को फरह स्थित देवी मंदिर पर महामानव पृथ्वीराज चैहान की जयंती चैहान घार के अध्यक्ष जवाहर सिंह पिपरोठ व कुँवर नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में मनाई जाएगी। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य खजान सिंह, भजन सिंह सिसोदिया, हरेन्द्र सिंह तरकर, जवाहर सिंह, रमेश तोमर, डीएस सोलंकी, अटल सिसोदिया, वीरांगना लता सिंह चैहान, महावीर सिंह राजावत, कुश कुमार राजावत, अनिल राघव, शैलेंद्र प्रताप सिंह, करन ठाकुर, ठाकुर हरीश चंद आदि पदाधिकारी व क्षत्रियगण उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। समाजवाद की साईकिलें पूरे प्रदेश में दौड़ रही हैं। प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाओं और जगह जगह हुये विकास बताये जा रहे हैं। सपा महानगर अध्यक्ष की आज नौवें दिन साईकिल यात्रा फिर अशोक हाॅस्पीटल से शुरू हुयी जिसमें समाजवाद लाने और पार्टी द्वारा इन चार सालों में कराये गये विकास कार्यों को आम जन को बताया गया। साईकिल यात्रा में जनपद के विकास की जगह-जगह ठोस तस्वीरें रखी गयीं। पूरे मथुरा-वृन्दावन क्षेत्र में विकास की साईकिलें दौड़ती रहेंगी। सड़क, बिजली पानी किसी से भी जनता को निराश न होने का डाॅ. अशोक अग्रवाल ने आज फिर वायदा दोहराया। हर जाति, वर्ग, धर्म सभी की एकजुटता को समाजवाद का नारा बताते सपा के नेता ने कहा कि मथुरा-वृन्दावन के लोगों को परेशानियों से नहीं जूझने देंगे। हर समस्या के निदान के लिये उनकी परेशानियां सुनी जायेंगी और उनका हल कराया जायेगा। वे शुरू से इस कार्य में जुटे हुये हैं। आम राजनैतिक दल, जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं देते लेकिन हम विकास और समस्याओं से लोगों को न जूझने देने का वादा करते हैं। सपा महानगर अध्यक्ष डाॅ. अशोक अग्रवाल और उनके साथ इस तेज धूप में चल रहे सपाईयों का जोश दिन प्रतिदिन बढता जा रहा है। जगह-जगह लोग डाॅ. अशोक की स्वच्छ और जनता के लिये की जा रही सेवाओं की छवि के चलते उन्हें सत्कार और सम्मान दे रहे हैं। काफिला आज फिर धौलीप्याऊ, टैंक चैराहा, सिविल लाइन, दामोदरपुरा, औरंगाबाद, तंतूरा, बालाजीपुरम, चंदनवन, मोतीकुंज होता हुआ अशोक हाॅस्पीटल पर समाप्त हुआ। साईकिल यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और स्वल्पाहार देकर कर स्वागत किया गया। इस दौरान प्रदेश सरकार द्वारा वर्तमान में जनता के हितों के लिये और नई योजनाओं को भी जोड़ने की बात लोगों को समझाई गयीं। वहीं पुराने हो चुके जनप्रतिनिधियों से निजात दिलाने की जनमानस से मांग की गयी। अब तक छलावे के अलावा ऐसे नेताओं ने जनता के हितों के लिये कुछ नहीं किया। पार्टी के कार्यकर्ता चिल्ला-चिल्लाकर यह बात यात्रा के दौरान लोगों से कहते देखे गये। आज सपा की साईकिल यात्रा में सपा के महानगर अध्यक्ष डाॅ. अशोक अग्रवाल का अधिवक्ताओं द्वारा कलैक्ट्रेट पर चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर चन्द्रवीर यादव, जगदीश यादव, तनवीर अहमद सहित सैंकड़ों की संख्या में अधिवक्तागण मौजूद थे। वहीं बिरजापुर के भज्जी प्रधान, राधारमन ने नोटों की माला पहनाकर डाॅ. अशोक अग्रवाल का जोरदार स्वागत किया। साईकिल संदेश यात्रा में अरूण दीक्षित, शैलू पंडित, राजेश यादव, मुन्ना मलिक, मनोज खण्डेलवाल, छैलबिहारी, सतीश पटेल, रचित शर्मा, रवि यादव, सौरभ चैधरी, नईम, चंद्रमणि अग्रवाल, जगदीश बंसल, किशोरी श्याम जादौन, नीटू शर्मा, सतीश यादव, छैलबिहारी अग्रवाल, छैलबिहारी त्रिपाठी, गिर्राज पंडित, चै. कमल सिंह, वीरेन्द्र यादव, टीटू तोमर, कन्हैयालाल अग्रवाल, सहित भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद थे।     अशोक अग्रवाल ने की धराशायी मकान की छत बनवाने की घोषणा मथुरा। गत दिनों शहर के चैक बाजार स्थित कुशकगली क्षेत्र में महेश ब्यास के मकान के अचानक धराशायी होने से हुये बड़े हादसे से दुखी समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता डाॅ. अशोक अग्रवाल ने आज परशुराम जयंती के अवसर पर पंडित महेश ब्यास के घर पर जाकर उनकी पीड़ा को समझते काफी दिनों से जर्जर और धराशायी होकर गिरी मकान की छत के निर्माण की घोषणा की। सपा नेता ने इस दौरान कहा कि वे गरीबों के हर दुख-दर्द में उनके साथ हैं। पंडित महेश ब्यास के ऊपर जो विपदा आयी उससे उन्हें भारी दुख पंहुचा है। उनके परिवार के लोगों के प्रति उनकी पूरी सहानुभूति है। वे तो एक छोटा सा सहयोग कर रहे हैं। उन्होने टूटी पड़ी मकान की छत बनवाने की उसी समय घोषणा की। इससे वहां उपस्थित क्षेत्र के लोगों ने डाॅ. अशोक अग्रवाल का आभार व्यक्त किया।

Read More

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पूर्व सांसद तेजवीर सिंह का आज डैम्पियर नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर बोलते हुये तेजवीर सिंह ने कहा कि मैने दीनदयाल धाम के दर्शनों के बाद जो सीख ली है वह यह है कि मुझसे कोई टूटेगा नहीं, मुझसे कोई छूटेगा नहीं और मुझसे कोई रूठेगा नहीं। हम सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी संगठन को मजबूत करने और पार्टी को उच्च स्तर पर पंहुचाने के लिये प्रयास करेंगे। हमारे सामने 2047 का लक्ष्य है और उस लक्ष्य पर विजय पाना हमारा एकमात्र उददेश्य है। उन्होंने कहा कि अभी तक केन्द्र और प्रदेश नेतृत्व के निर्देश के बाद भी बहुत से बूथों पर कमेटियों का गठन नहीं हुआ है। मेरा प्रयास होगा कि हर बूथ पर कम से कम 15 यूथ हमारे बूथ पर रहें जिससे हमें चुनाव जीतने में बहुत बड़ी सहूलियत होगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और पूर्व पदाधिकारियों से अनुरोध किया कि वे हर तरीके से उनका साथ दें जिससे पार्टी और अधिक मजबूत हो। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता बांकेबिहारी माहेश्वरी, पूर्व मंत्री चै. लक्ष्मीनारायण, रविकांत गर्ग, लक्ष्मीनारायण पाठक, आजय पोईया, श्याम सिंह अहेरिया, प्रणतपाल सिंह, ठा. ओमप्रकाश सिंह, गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, पूर्व चेयरमैन वीरेन्द्र अग्रवाल, डाॅ. देवेन्द्र शर्मा, ठा. मेघश्याम सिंह, चेरमैन मनीषा गुप्ता, महिला जिलाध्यक्ष दीपा अग्रवाल, मदनमोहन श्रीवास्तव, सचिन चतुर्वेदी, विजय शर्मा, डाॅ. मोहिनी शर्मा, राधाकिशन खण्डेलवाल, नटटू पंडित, ब्रजमोहन गौड़, दीपक, सौरभ, सुमित शर्मा, शिवकुमार रावत सहित भारी सख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Read More



Mediabharti