मथुरा

 मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने आज शुक्रवार केन्द्र सरकार की नमामि गंगे योजना में प्रदेश सरकार द्वारा लगाए जा रहे रोके से नाराज भाजपाईयों ने आज शुक्रवार को अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में प्रशासन के अधिकारियों को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि देश की नदियों को प्रदूषण मुक्त करने की दृष्टि से नमामि गंगे योजना अंतर्गत महत्वपूर्ण तीर्थ मथुरा-वृन्दावन में यमुना नदी को प्रदूषित कर रहे नालों के उत्प्रवाह को प्रदूषण के शून्य स्तर पर लाने संबंधी कार्य योजना व प्रस्तावित आंगणन प्रदेश सरकार स्तर पर लंबित है। अनापत्ति की प्रतीक्षा में यह योजना कार्यान्वित नहीं हो पा रही है जिसके फलस्वरूप इस पवित्र तीर्थ में यमुना की पावनता नित्य प्रभावित हो रही है और स्थिति बदतर है। इस कार्ययोजना में केन्द्र द्वारा मथुरा-वृन्दावन क्षेत्र हेतु क्रमशः 135 व 30 करोड़ रूपये की राशि का निर्धारण कर यहो स्थापित सीवेज पंपिंग स्टेशन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से संबंधित पंप व पाइपलाइनों का नवीनीकरण व क्षमता वृद्धि कर सिस्टम को उच्चीकृत कराया जाना है। उन्होंने तत्काल प्रदेश सरकार से अनापत्ति निर्गत करने का निवेदन किया है। ज्ञापन देने वालों में पूर्व मंत्री चै. लक्ष्मीनारायण, पूर्व सांसद तेजवीर सिंह, पूर्व चेयरमैन रविन्द्र पाण्डेय, जिलाध्यक्ष डीपी गोयल, ठा. मेघश्याम सिंह, प्रणतपाल, गोपेश्वर चतुर्वेदी, रामकिशन पाठक, ब्रजेन्द्र नागर, योगेश आवा, विजय बहादुर सिंह, रामदास चतुर्वेदी, मनोज फौजदार सहित पार्टी के नेता मौजूद थे।

Read More

मथुरा। बाबा जयगुरूदेव आश्रम में आये एक यात्री की गर्मी के चलते मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार मरया लाल पुत्र रामजी आवन निवासी जीतनगर जिला सतना हाईवे स्थित जयगुरूदेव आश्रम में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी आया हुआ था। बताते हैं कि गुरूवार तेज गर्मी के चलते उसकी अचानक मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पंहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।

Read More

मथुरा। कोसीकलां के गांव हताना में जेसीबी से मिटटी खोदने की मना करने पर एक प्रधान ने महिला से अश्लील हरकतें की और उसे खींचकर कपड़े फाड़ दिये, जान से मारने की धमकी दी। सुनीता पत्नी मुकेश जाटव निवासी हताना ने इस संबंध में भूरा प्रधान पुत्र वीरी सिंह निवासी हताना कोसीकलां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। वहीं थाना बरसाना के गांव रहेड़ा में एक युवक ने महिला के साथ छेड़खानी की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। बताया गया कि ब्रजेन्द्र पुत्र कुंवरपाल की पुत्रवधू सुशीला के साथ गांव के ही पवन पुत्र किशोरी ने छेड़खानी की। घटना की नामजद रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है।  

Read More

मथुरा। राया के नगौड़ा मार्ग पर अज्ञात वाहन चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते रामसिंह की बाइक संख्या यूपी 85 7682 में टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। घटना कल शाम 6 बजे की बतायी गयी है। मृतक के भाई महावीर पुत्र सोबरन  निवासी नगौड़ा ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है।  

Read More

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने उन अफवाहों का खंडन किया है, जिनके मुताबिक, वह अपने माता-पिता से अलग घर में रहने की योजना बना रहीं हैं। इस पर ‘बागी’ अभिनेत्री ने कहा कि वह अपने माता-पिता के बिना रहने की कल्पना भी नहीं कर सकती। श्रद्धा ने कहा, ‘‘मैं कहीं नहीं जा रही। इस तरह की खबरें सही नहीं हैं। मैं अपने माता-पिता के साथ ही रह रही हूं। मैं उनके बगैर जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकती।’’ उन्होंने बताया, ‘‘मुझे अपार्टमेंट मिला है, लेकिन यह मेरे लिए ऐसी जगह है, जहां मैं अपने ऐसे समान रख सकती हूं, जो यहां मेरे कमरे में नहीं आते। मैं वहां रहूंगी नहीं। मैं अपने परिवार के साथ खुश हूं।’’ वर्तमान में फिल्म ‘बागी’ की सफलता का आनंद ले रहीं अभिनेत्री ने पहले ही अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। उन्होंने कहा, ‘‘मेरे लिए फिल्म की शूटिंग का समय है। फिल्म ‘बागी’ रिलीज होने के बाद, मैंने ‘ओके जानू’ की शूटिंग शुरू कर दी।’’ साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित फिल्म ‘बागी’ शब्बीर खान द्वारा निर्देशित है, इसमें टाइगर श्रॉफ भी मुख्य भूमिका में हैं।    साभार-khaskhabar.com        

Read More

नई दिल्ली। गायत्री परिवार के संचालक डॉक्टर प्रणव पांड्या ने राज्यसभा की सदस्यता लेने से इनकार कर दिया है। एक न्यूज चैनल से बातचीत में डॉक्टर पांड्या ने कहा कि उनके पास वक्त की कमी है इसलिए वह राज्यसभा की जिम्मेदारियों को नहीं उठा सकते। उन्होंने राज्यसभा के लिए मनोनीत किए जाने पर प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद भी दिया। डॉ पंड्या ने कहा कि प्रस्ताव मिलने पर उन्हें महसूस हुआ कि वह सदन से गायत्री परिवार के संदेश को पूरे देश में फैला सकते हैं लेकिन अब उन्हें लगता है जिस तरह से राज्यसभा में कामकाज होता है, उसमें वह अपनी बात नहीं कह पाएंगे इसलिए ऐसा कर पाना मुमकिन नहीं होगा। उन्होंने साफ कर दिया कि वह राज्यसभा की सदस्यता की शपथ नहीं लेंगे। आईबीएन7 के कार्यकारी संपादक आरसी शुक्ल से बातचीत में पांड्या ने कहा, ‘राज्यसभा में मनोनित होने के लिए बधाई की बात पर क्या कहूं..., 2-3 दिन पहले की बात है... निश्चित रूप से पीएम के कहने पर ही मुझे मनोनित किया गया होगा। सभी लोगों से बात की तो सभी ने कहा कि मिशन का संदेश आगे पहुंचे। लेकिन फिर मैंने सोचा कि वहां मैं यह संदेश नहीं पहुंचा पाऊंगा। मैंने फैसला लिया है कि मैं यह प्रस्ताव ठुकरा रहा हूं। आज राज्यसभा का जो वातावरण है,  वहां जो बोलने की शैली है, काम करने का तरीका है...वे मेरी बात कब सुन पाएंगे। सही तो ये होगा कि शासन का प्रलोभन लेकर मैं वहां जाऊं लेकिन उससे पहले अपने परिवार की बात सुनूं।’ अपनों से राय के बाद फैसला  पांड्या ने बताया, ‘भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मुझे अपने घर बुलाकर कहा था। मैं उन्हें उसी वक्त मना करके आ गया था। अमित शाह ने मुझसे बात करने के बाद शांति कुंज के कार्यकर्ताओं से बात की। मेरे पास बार बार संदेश आया कि प्रधानमंत्री चाहते हैं, मैं राज्यसभा जाऊं। अगर पढ़े लिखे लोग नही आएंगे तो कौन आएगा? मुझे होम सेकेट्री की तरफ से मैसेज मिला कि आपको नॉमिनेट कर दिया गया है।’ मैने कहा कि मैने प्रधानमंत्री के कहने पर इसे स्वीकार कर लिया है। 5 तारीख को पूरे भारत में खबर प्रसारित हुई। गुरुवार का दिन था तो करीब 1000 कॉल किए और लोगों से पूछा। लोगों ने यही कहा कि आप कल तक जिनके साथ सम्मानपूर्वक बैठते थे आज आप उनके चरणों में बैठ रहे हैं। इससे सही मैसेज नहीं जाएगा। उसके बाद मैने प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति जी को चि_ी लिखकर मना कर दिया, अभी तक शपथ नहीं ली थी तो मना कर दिया। पांड्या ने कहा कि अध्यात्म जीवन की कला है। मेरा सोचना है कि मैं वहां जाकर ऐसा नहीं कर पाता, क्योंकि ये लोग (परिवार से जुड़े लोग) अगर देखेंगे कि मैं राज्यसभा में हूं तो गलत प्रभाव जाएगा। राजनीति का स्तर गिरता जा रहा है। मोदी जी के साथ 30 साल से मेरे अच्छे मित्रतापूर्ण संबंध हैं लेकिन आज की परिस्थितियां ऐसी नही हैं कि राज्यसभा में जाकर बैठा जाए। पीएम की डिग्री पर बोले- प्रधानमंत्री मोदी की डिग्री पर उठे विवाद पर उन्होंने कहा कि यह गलत बात है। ऐसा नहीं होना चाहिए। हमारे देश के प्रधानमंत्री पर इस तरह की छींटाकशी गलत है, वह प्रमाण दिखा रहे हैं उसे मान लेना चाहिए। ऐसा करने से हमें चोट पहुंच रही है। विदेशों में हमें सम्मान मिला है। मैं ऐसा इसलिए नहीं कह रहा हूं कि मैं भाजपा का आदमी हूं बल्कि प्रधानमंत्री सच में अच्छा काम कर रहे हैं। पंड्या ने कहा कि मैंने अपना फैसला इसलिए किया, क्योंकि लोग मुझसे प्यार करते हैं। मैंने मना करते समय अमित शाह को तुलसीदास जी की चौपाई सुनाई थी ‘तुलसी को कहा सीकरी से काम, आने जाने में चप्पल टूटी...’ उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री ने मेरे अंदर कुछ योग्यता देखी होगी इसलिए उन्होंने मुझे लाने का फैसला लिया। मैं इस काम से हटने के लिए क्षमा चाहता हूं। मुझे लगता है कि अब सही फैसला लिया है। मैं उनके बीच रहकर उनकी बहस नहीं सुन सकता। ये मेरे बस की बात नहीं है। मेरी काम गंगा, मंदिरों की और धरोहरों की सफाई है। स्वयंसेवक वैसे तो बहुत काम करते हैं लेकिन यहां आकर सब भूल जाते हैं।    साभार-khaskhabar.com

Read More