मथुरा

मथुरा। कस्बा अड़़ीग स्थित माधुरी कुण्ड गांव की पाइप लाइन टूटी होने के कारण गांववासियों को पानी की समस्या से रूबरू होना पड़ रहा था। पानी की परेशानी दूर करने के लिए गांववासियों ने प्रधान रामेश्वर से कहा। प्रधान ने गांववासियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए पानी की नई पाइप लाइन डलवाने का कार्य प्रारंभ कराया। पानी की नई पाइप लाइन का माधुरी कुण्ड के प्रधान ठा. रामेश्वर जी, यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा एवं कु. नरेन्द्र सिंह ने नारियल फोड़ कर कार्य का शुभारंभ किया। रामेश्वर प्रधान ने यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा से माधुरी कुंड के जीर्णोद्धार के लिए सहयोग की अपील की। जिस पर मिशन के संयोजक द्वारा आश्वासन दिया गया कि भविष्य में माधुरी कुंड का जीर्णोद्धार भी यमुना मिशन व गांववासियों के सहयोग से पूर्ण कराने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर उपस्थित गांववासियों एवं प्रधान रामेश्वर ने यमुना मिशन के पं. अनिल शर्मा एवं कुं. नरेन्द्र सिंह का पटुका उड़ाकर जोशिला स्वागत किया। इस अवसर पर हरीश शर्मा, गोपाल शर्मा, महेश ठाकुर, अज्जू पंडित, योगेश, पुष्पेन्द्र चतुर्वेदी, मनीष सक्सैना, कौशिक, आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। सपा महानगर अध्यक्ष डाॅ. अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में कल काफी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के विकास कार्यों को जनता के बीच पहुंचाया। इस संदेश यात्रा के जरिये विकास कार्यों का खुलकर गुणगान किया गया। जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया। यह यात्रा मण्डी चौराह से पाली खेङा आदि क्षेत्र में चलती रही।  साईकिल रैली में प्रीतम प्रधान यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष सौरभ चैधरी, मनोज खण्डेलवाल, छैलबिहारी, व्यापार संगठन जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा, लोहिया वाहिनी के भारत भूषण शर्मा, मुन्ना मलिक,नोहवत धनगर  कुलदीप यादव, सचिन शर्मा, अमित यादव, विवेक गर्ग, राजू द्विवेदी, विद्या शर्मा, रिचा शर्मा, अरूण दीक्षित, सभासद कुंजबिहारी भारद्वाज आदि मौजूद थे।

Read More

मथुरा : अन्तर जनपदीय मार्शल आर्ट एवं कराटे-डो प्रतियोगिता का आयोजन भूतेश्वर स्थित श्रीजी बाबा आश्रम में सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में आठ वर्ष आयु वर्ग में पवित्र गौतम पुत्र प्रवेन्द्र कुमार ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। प्रतियोगिता में आगरा, हाथरस, अलीगढ़, फिरोजाबाद आदि जिलों के खिलाडियों ने भाग लिया तथा उम्दा प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक प्राप्त किये। प्रतियोगिता में जिला रायफल क्लब, मथुरा के खिलाडियों ने अपनी आयु एवं भार के अनुसार पदक प्राप्त किये। रायफल क्लब के कोच एसके सर्पाकार तथा राजेन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न आयु वर्ग में पवित्र गौतम, कुशाग्र सिंह, कीर्तिका सिंह, देवांश वाष्र्णेय, मोहित कुमार शर्मा ने स्वर्ण, शाहिल कुमार ने कांस्य तथा अर्जुन सिंह ने रजत पदक प्राप्त किये हैं। 

Read More

एमबी एक्ट/चालानों में भी वकालतनामा जरूरी सभी वकीलों का बीमा करायेगी बार दो अधिवक्ताओं के मामले मंे रिपोर्ट दर्ज, दोषियों को जेल भेजने की मांग मथुरा। मथुरा बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक बार एसोसिएशन के पुस्तकालय सभागार में बार अध्यक्ष इन्द्रकुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें अनेक प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित किये गये। मई और जून माह में अदालत का समय 8ः30 बजे से 1ः30 तक ही रहेगा। बैठक का संचालन बार सचिव राजेन्द्र प्रसाद शर्मा द्वारा किया गया।  प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें तय किया गया कि सफेद वकालतनामा, सफेद नकलसवाल, सफेद जमानत पत्र अब मान्य नहीं होंगे, इन सभी कार्यों में बार द्वारा जारी किया गया हरा वकालतनामा व पीले जमानतनामा ही मान्य होंगे। जो यह नियम तोडेंगे बार उनके खिलाफ निष्कासन की कार्यवाही करेगी।  बार के अध्यक्ष श्री वशिष्ठ एवं सचिव श्री शर्मा ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि कार्यकारिणी बैठक में यह भी तय हुआ है कि एमबी एक्ट/चालानों में भी वकालतनामा लगाना जरूरी किया गया है। बैठक में कन्यादान, वकीलों के दुर्घटना उपचार सहायता एवं मृतक सहायता यथावत जारी रखना भी तय किया गया है। मई और जून माह में अदालत का समय 8ः30 बजे से 1ः30 तक ही रहेगा। इस बार बार एसोसिएशन पांच सौ से अधिक अधिवक्ताओं का एक वृहद टूर आंध्रप्रदेश स्थित तिरूपति बालाजी लेकर जायेगी। जिन्हें जाना है वह बार में 20 मई तक अपना रजिस्ट्रेशन करा दें। दो अधिवक्ताओं के साथ प्रशासनिक एवं पुलिस कार्यवाही की तीखी भत्र्सना की गई और यह चेतवानी दी गई कि दोनों मामलें में अगर दाषियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं की गई तो वकील आंदोलन करने को बाध्य होंगे। मथुरा रिफाइनरी थाना में अधिवक्ता अनिल कुमार तिवारी के साथ छिनेती एवं अशोभनीय व्यवहार की निंदा की गई। इसमें सीजेएम न्यायालय द्वारा अधिवक्ता श्री तिवारी के प्रार्थना पत्र पर थाना अध्यक्ष सहित सभी नौ नामजद पुलिसकर्मियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर अंग्रिम कार्यवाही करने के आदेश दिये गये हैं। साथ ही आज अधिवक्ता नरेश शर्मा के साथ हुई राजीव भवन स्थित समाज कल्याण अधिकारी उमाशंकर शर्मा एवं कर्मचारियों द्वारा मारपीट के मामले में अधिवक्ता की तहरीर पर थाना सदर में समाज कल्याण अधिकारी श्री शर्मा सहित पांच लोगों के खिलाफ धारा 307, 120बी, 392 आईपीसी आदि संगीन धाराओं में अभियोग पंजीकृत हो गया है। इस प्रकरण की भी तीखी निंदा की गई और कहा गया कि दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजा गया तो सभी अधिवक्ता आंदोलन को विवश होंगे।  मथुरा बार की कार्यकारिणी बैठक में उपाध्यक्ष मदनगोपाल सिंह, आॅडीटर राजकुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष योगेश कुमार तिवारी, कमलकांत उपमन्यु, भानुप्रताप सिंह, नंदकुमार तिवारी, मुकेश चतुर्वेदी, राहुल उपाध्याय, संदीप मित्तल, ब्रजेश शर्मा, रौली अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, आदित्य शुक्ला, गोपेश शर्मा, देवेन्द्रपाल सिंह, भगवान सिंह वर्मा, बल्देव सिंह, अजय अग्रवाल, अवनीश उपाध्याय, दिनेश शर्मा, सुशील गौतम, संजय शर्मा, अमित गोस्वामी, महेश अग्रवाल, हबीबउर रहमान, धीरेन्द्र सारश्वत, नितिन कौशिक, देवेन्द्र अग्रवाल आदि ने अपने विचार रखे।

Read More

कोसी सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुयी पांच बलदेव में सड़क हादसा, ग्रामीण मृत मथुरा। कोसी में हुयी सड़क दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढकर पांच हो गयी है। वहीं बलदेव रोड पर हुये हादसे में एक ग्रामीण की मौत हो गयी।  राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटवन के समीप एक टैम्पों में टैक्टर ने पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी जिसमेें 5 लोगों की मौत हो गयी और आधा दर्जन लोग घायल हो गये। मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटवन के समीप गांव छौंकर वास से गमी में शामिल होकर लौट रहे डेढ दर्जन से सवारियों से भरे टैम्पों एच आर 74 ए 3515 में टैक्टर ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही टैम्पों दो तीन बार पलट गया और पुलिया से नीचे जा गिरा। टैम्पों में सवार तीन लोगांे जिनमें टैम्पो चालक शमीम खान पुत्र जीवन खान निवासी कुनैना जिला नूह हरियाणा, साहुन पुत्र रहमान, मंगल गौरा पवुत्र इरफान, शेर मौहम्मद उर्फ शेरू पुत्र इतवारी, सुलेमान पुत्र सुपैदी की मौत हो गयी एवं आरजू 2 वर्ष एवं अन्जू 5 वर्ष सहित मामदेयी पत्नी सरदार, आसीन पत्नी मम्मन, मरीयम पत्नी खुर्शीद, अशरफी पत्नी रमजान, मम्मन पुत्र सफेदी, जमील पुत्र सुलेमान, शेरू पुत्र इतवारी, वत्तो पत्नी दीनू, खफीजा पत्नी रहमान, मजीदन पत्नी खलील आदि घायल हो गये। आस पास के गांवों के लोग दौडकर घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को कोसी के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में चार की हालत गम्भीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतकों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। वहीं बलदेव थाना क्षेत्र में खपरपुत्र-महावन जाने वाले मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने बलदेव निवासी 30 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र हरिशचन्द्र में टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।

Read More

मथुरा। अक्षयपात्र का दूषित दूध पीने के बाद गुरूवार बच्चों की तबियत खराब हो गयी जिसमें दो बच्चों की जान भी चली गयी। आज शुक्रवार जिलाधिकारी राजेश कुमार ने जिला अस्पताल पंहुचकर बच्चों के परिजनों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और डाॅक्टरों को निर्देश दिये कि इन बच्चों को वे बेहतर उपचार करें। उन्होंने बताया कि बच्चों के स्वास्थ्य में तीस फीसदी फायदा है। बच्चों के कल्चरल जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पायेगा कि आखिर किस कारण से इन बच्चों की तबियत खराब हुयी है। उन्होंने बताया कि पचास बच्चे स्वर्ण जयंती अस्पताल में भर्ती हैं तथा 18 बच्चे जिला अस्पताल में अपना उपचार करा रहे हैं जिनका स्वास्थ्य पहले से कुछ बेहतर है। थोड़े समय के बाद यह बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ्य हो जायेंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि दूध के सैम्पल को जांच के लिये भेज दिया गया है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पायेगा कि किन कारणों से इन बच्चों का स्वास्थ्य खराब हुआ है। वहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बनी पानी की टंकियों को खुलवाकर सफाई करायी गयी है तथा काशीराम आवासीय कालोनी में बनी टंकियों की भी सफाई करा दी गयी है। उन्होंने बताया कि एडीएम ई के नेतृत्व में एक जांच कमेटी का गठन किया गया है जो बीमार बच्चों के परिजनों एवम अक्षयपात्र तथा विद्यालय के कर्मचारियों के बयान दर्ज करेगी और इसमें जो दोषी पाये जायेंगे उनके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने बताया कि काशीराम आवासीय कालोनी में अण्डरग्राउण्ड पड़ी पानी की पाइपलाइनों को भी दिखवाया जायेगा। कहीं ऐसा तो नहीं कि सीवरेज के खराब पानी आने के कारण इन बच्चों का स्वास्थ्य खराब हुआ हो। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में पंहुचकर बच्चों के परिजनों से बातचीत की तथा अन्य मरीजों के भी हाल-चाल पूछे तथा अस्पताल से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी मरीजों से जानकारी ली।  काशीराम कालोनी में बच्चों के बीमार होने का सिलसिला जारी मथुरा। काशीराम कालोनी में बच्चों के बीमार होने का सिलसिला अभी थम नहीं रहा है। यहां दूषित दूध पीने के दुष्प्रभाव के चलते एक दर्जन बच्चों को सरकारी एंबूलेंस के जरिये अस्पताल भेजा गया है। वहीं काशीराम कालोनी में हुये इस बड़े घटनाक्रम के बाद प्रशासन पूरी तरह चैकन्ना हो गया है। वहां खाने-पीने वाली वस्तुओं पर पूरी तरह पैनी नजर रखी जा रही है।  जिलाधिकारी की सख्त हिदायत के बाद यहां बाहर से ठेल ढकेल लेकर खाद्य व पेय पदार्थ बेचने वालों पर भी पूर्णतः पाबंदी लगा दी गयी है। स्थानीय सूत्रों की मानें तो तमाम बच्चे ऐसे हैं जिनको सरकारी मदद के रूप में विद्यालय में मिलने वाला दूध अभी भी इंफैक्शन कर रहा है। समाचार लिखे जाने तक यहां से भर्ती कराये गये बच्चों को नाम पता आदि की जानकारी नहीं मिल पायी है।

Read More



Mediabharti