मथुरा

तीन गोलियां दागी वृद्धा में, पिता पुत्र फरार  मथुरा। कस्बा व थाना महावन में कलियुगी बेटे ने अपने पुत्र के साथ मिलकर अपनी ही मां की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों पिता-पुत्र ने वृद्धा को तीन गोलियां मारी, गोलियां की आवाज से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद से दोनों हत्यारोपी फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा पुलिस जांच में जुटी है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना व कस्बा महावन क्षेत्र अंतर्गत गांव नगला कामरिया की रहने वाली चंदो देवी अपने बेटे के साथ रहती थीं, उनके साथ उनका बेटा हरी सिंह अपने परिवार सहित रहता है। बताया जाता है कि चंदो देवी का अपने पुत्र से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। चंदो देवी अपनी जमीन को बेटी के नाम करना चाहती थीं, जिसका हरी सिंह व उसका परिवार विरोध करता था। आज इसी बात को लेकर चंदो देवी का बेटा हरी सिंह से झगड़ा हो गया। झगड़ा बढ़ता हुआ तैश में आ गया और हरी सिंह व उसके बेटे राजकुमार ने वृद्धा चंदो देवी पर तमंचे से फायर कर तीन गोलियां दाग दी। गोली लगने से चंदो देवी घटनास्थल पर ही ढेर हो गईं। इसके बाद दोनों हत्यारोपी मौके से भाग गए। यकायक चली गोलियों की आवाज सुनकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। चंदो देवी की हत्या की खबर पाकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंचे एसओ महावन देवकीनंदन मयपुलिस बल के साथ घटना का निरीक्षण किया तथा शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार हत्यारोपी हरी सिंह व राजकुमार दोनों घटना के बाद से फरार हैं जिनकी तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही है। 

Read More

मथुरा। यमुना एक्सप्रेस वे पर एक अनियंत्रित बस पलट गई। हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं। उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। ये बस नोएडा से आगरा जा रही थी।  पुलिस ने घायलों के परिजनों को सूचना दे दी है। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब छह बजे नौहझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 72 पर गांव सुहागपुर के निकट से गुजर रही एक तेजगति से चल रही मिनी बस पलट गयी जिससे उसमें सवार आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिये नोएडा रैफर किया गया है।

Read More

मथुरा। जहरीला पदार्थ खा लेने से वृंदावन निवासी एक युवक की हालत बिगड़ गयी, उसे वृंदावन नगर के वर्मा हाॅस्पीटल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय गौतम पुत्र नारायण निवासी नदवई पिछले कई दिनों से सीएफसी हाॅस्पीटल के पास स्थित एक धर्मशाला में रूका हुआ था। बताते हैं कि पारिवारिक कलह के चलते उसने जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी दशा बिगड़ गयी। धर्मशाला के लोगों ने उसे वर्मा हाॅस्पीटल में भर्ती कराया है। युवक के अचेत होने के कारण विस्तृत जानकारी नहीं मिली।

Read More

मथुरा। गुजरे जमाने की हिन्दी फिल्मों की स्वप्न सुंदरी एवं भारतीय जनता पार्टी से स्थानीय सांसद हेमामलिनी जल्द ही एक मोबाइल रेप जारी करने जा रही है। यह ऐप वे इंटरनेशनल सोसाइटी फाॅर कृष्णा कंसाइसनेस (इस्काॅन) मंदिर की स्थापना के पचास वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जारी करेंगी। जिसे ‘कृष्णा ऐप’ का नाम दिया गया है। जैसाकि सभी जानते हैं कि हेमामालिनी बचपन से ही भगवान श्रीकृष्ण के प्रति आशक्ति भाव से हैं। उन्होंने हमेशा अपनी कला साधना को उनसे जोड़ा है। वैसे भी वे अक्सर जब भी ईश्वर के प्रति आभार प्रकट करना चाहती हैं, तो नृत्य नाटिका के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की रासलीलाओं का मंचन ही उन्हें सबसे ज्यादा पसंद आता है। इसी प्रकार की खुशी मेहसूस करते हुए उन्होंने यह ऐप तैयार कराया है। जिसमें श्रद्धालुओं के इस्काॅन मंदिरों में स्थापित ठाकुरजी की छवि के दर्शन होंगे। भजन तथा गीता के उपदेश सुनने को मिलेंगे। अंत में, हेमामालिनी भी नृत्य प्रस्तुत करती नजर आएंगी। इस बारे में मुम्बई इस्काॅन की एचजी पारिजात देवीदासी का कहना है कि वे इस्काॅन से बहुत ही निकटता से जुड़ी हुई हैं तथा भगवान कृष्ण की अद्भुत लीलाओं के मंचन में भी वे पूर्ण आनंद लेती हैं। इसीलिए उन्होंने इस्काॅन की स्वर्ण जयंती के अवसर पर भगवान के चरणों में इस प्रकार की भावना अर्पण करने का निर्णय लिया है। जो निश्चय ही स्वागत योग्य है। उनके इस प्रयास से इस्काॅन की मूल भावनाओं को देश के युवाओं तक ले जाने में बहुत ही मदद मिलेगी। 

Read More

मथुरा। श्रीकृष्ण की क्रीड़स्थली श्रीबृजधाम मात्र कृष्ण जी की भक्ति के लिए ही नहीं जाना जाता बल्कि यहाँ महादेव, देवी माता, श्रीराम, जाहरवीर, साईंबाबा, हनुमान आदि देवतागण भी उतनी ही श्रद्धा से पूजे जाते हैं। समय-समय पर श्रद्धालुगण अपने इष्टदेवी-देवताओं के त्यौहार भी बड़े धूमधाम से मनाते हैं।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शुक्रवार को सात दिवसीय मेहदीपुर बालाजी पदयात्रा ने नगर कोसीकलाँ से मेंहदीपुर बालाजी के लिए प्रातः 9 बजे महावीर जी बगीची के बालाजी मंदिर से प्रस्थान किया। जिसकी अगुवाई नगर के मशहूर बैण्ड वाजों ने की। पदयात्रा में श्रद्धालूगण बालाजी की जय लाल लगोटा वाले की जय, सोटा वाले की जय आदि जयकार करते चल रहे थे जिससे समूचा नगर भक्तिमय हो गया। पदयात्रा  महावीर बगीची बालाजी मन्दिर से प्रारम्भ होकर बल्देवगंज, पुराना जीटी रोड, घन्टाघर, हनुमान मन्दिर, अग्रसेन तिराहा, बस स्टैण्ड होते हुए वाइपास होकर मेहदीपुर बालाजी के लिए प्रस्थान कर गयी। पदायात्रा का नगर वासियों ने पग पग पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। इससे पहले बालाजी यात्रा की नगर संयोजक कमेटी ने महावीर बगीची स्थित बालाजी मंदिर में सभा कर आपसी से यह निर्णय लिया। यात्रा में चलने वाले समस्त श्रद्धालुओं की प्रत्येक सुविधाओं के बारे में बारीकी से चर्चा भी कीं। संयोजक कमेटी ने नगर और उसके आसपास के समस्त हनुमान भक्त एवम् श्रद्धालुओं से यह अपील की है कि अपने व्यस्तम् वर्तमान जीवन से सात दिनों का समय निकालकर इस धार्मिक पदयात्रा के सहभागी बनकर इस यात्रा का पुण्यलाभ उठायें। पदयात्रा में बालाजी मंदिर के महंत के साथ शम्भू चैधरी, देवेन्द्र शर्मा, पप्पू झा, राधेश्याम, अन्नू, जगदीश, सुमित पालीवाल, मनोज सक्सैना, मनोज सविता, ओमी, पं0 महेशचन्द बरचावली वाले, कुलदीप सक्सैना, चन्द्रबर्धन अग्रवाल बुल्ली, दीपक गुप्ता, दुलारी काकी, हेमलता बैनीवाल, राहुल अग्रवाल, नरेन्द्र गुर्जर, आदि उपस्थित थे। 

Read More

ट्रक से 5000 लीटर शराब बरामद सरगना भाग जाने में सफल मथुरा। कोसी थाना पुलिस के अन्तर्गत आने वाली कोटवन चैकी प्रभारी ने मय टीम के साथ शुक्रवार को वाहन चैंिकंग के दौरान मुखविर की सूचना पर 5000 लीटर अवैध अग्रेजी पंजाब मार्का शराब के जखीरे के साथ एक दस टायर ट्रक सहित चालक और परिचालक को गिरफ्तार किया है। वहीं थाना पुलिस को भागे हुए तस्कर की तलाश है।  विदित हो कि हरियाणा, पंजाब दिल्ली से यूपी वार्डर को पार कर बडे पैमाने पर शराब की तस्करी की जाती है। लेकिन पुलिस की सर्तकता के चलते यदा कदा शराब तस्कर पुलिस की गिरफ्त में आ जाते है। बावजूद इसके तस्करी पर लगाम आज तक नहीं लग सकी है। बता दें कि इस शराब तस्करी के खेल में पुलिस कर्मी अपनी जान तक गवा चुंके है। शुक्रवार को थाना अन्तर्गत आने वाली हाॅइवे स्थित कोटवन चैकी के चैकी प्रभारी हरवेन्द्र मिश्रा मय टीम के साथ चैकी पर वाहन चैंिकग में मसगूल थे। इसी दौरान उन्हें मुखविर द्वारा सूचना मिली कि एक ट्रक में हजारो लीटर शराब लायी जा रही है। पुलिस और हरकत में आ गयी और इसी बीच हरियाणा के होडल की ओर से एक ट्रक आर जे 01 जीए 7048 जो कि मुखविर द्वारा बताया गया था। चैकिग के दौरान चैकी प्रभारी ने चैकिग के लिए रूकवा लिया। जिसमें गोदरेज कम्पनी के सेम्पो, इजी, शिकाकाई, आदि प्रोडक्टो का बिल करीब 17 लाख 53 हजार रूपये का बनाकर शराब भरकर ले जायी जा रही थी। चैकिंग के दौरान पुलिस ने ट्रक से 5000 लीटर पंजाब मार्का शराब भरी थी। जिसे कानपुर, इटावा, ओरैया, आदि में सप्लाई के लिए ले जाया जा रहा था। एस पी देहात अजय कुमार पाण्डेय, ने प्रैस कन्फेन्स कर मीडिया के रूवारू होते हुए बताया कि पकडे गये ट्रक चालक और परिचालक ने अपना नाम बल्लू आना थाना आभोर जिला फजिल्का पंजाब निवासी चालक अग्रेज सिह पुत्र अजीत सिह एवं परिचालक विटटू पुत्र मूलचन्द बताया हैं। उन्होने बताया कि सीओ छाता पीयूष कुमार के नेतृत्व में चैकी प्रभारी हरवेन्द्र मिश्रा ने दस टायर ट्रक से 5000 लीटर पंजाब मार्का अग्रेजी शराब यानि 500 पेटी बरामद की है। जिन्हें कानपुर के सिरसागंज, इटावा, औरेया आदि के ढावों पर सप्लाई किया जाता रहा है। उन्होने यह भी बताया कि एक बार तो ये लोग शराब ले जाने में सफल रहे थे लेकिन दूसरी वार पकडे गये है। शराब की कीमत करीब 50 लाख रूपये आंकी जा रही है। श्री शर्मा ने बताया कि इनके पीछे एक शराब तस्कर जो कि भाग जाने में सफल रहा हैं। जिसका नाम आभोर जिला फजिल्का पंजाब निवासी शोरू पुत्र चप्पासिह बताया है जो कि ट्रक के आगे पीछे चलकर पुलिस आदि की चैकिग के वारे में बताया करता है। उन्होने कहा कि आगामी तीन से चार दिनों में तस्कर को भी पकड लिया जाऐगा। फिलहाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ राकेश सिह ने पुलिस टीम को शावासी देते हुए 5000 रूपये इनाम वतौर उत्साहवर्धन दिया है। पुलिस टीम में क्षेत्राधिकारी छाता सहित थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार, एसआई हरवेन्द्र मिश्रा, का0 सुरेन्द्र, कां0 अमजदखान, रामसनेही, दीपसिह, सतेन्द्र सिह, लोकेश, अभिषेक, अजय कुमार, आदि शामिल थे।

Read More



Mediabharti