मथुरा

ट्रक से 5000 लीटर शराब बरामद सरगना भाग जाने में सफल मथुरा। कोसी थाना पुलिस के अन्तर्गत आने वाली कोटवन चैकी प्रभारी ने मय टीम के साथ शुक्रवार को वाहन चैंिकंग के दौरान मुखविर की सूचना पर 5000 लीटर अवैध अग्रेजी पंजाब मार्का शराब के जखीरे के साथ एक दस टायर ट्रक सहित चालक और परिचालक को गिरफ्तार किया है। वहीं थाना पुलिस को भागे हुए तस्कर की तलाश है।  विदित हो कि हरियाणा, पंजाब दिल्ली से यूपी वार्डर को पार कर बडे पैमाने पर शराब की तस्करी की जाती है। लेकिन पुलिस की सर्तकता के चलते यदा कदा शराब तस्कर पुलिस की गिरफ्त में आ जाते है। बावजूद इसके तस्करी पर लगाम आज तक नहीं लग सकी है। बता दें कि इस शराब तस्करी के खेल में पुलिस कर्मी अपनी जान तक गवा चुंके है। शुक्रवार को थाना अन्तर्गत आने वाली हाॅइवे स्थित कोटवन चैकी के चैकी प्रभारी हरवेन्द्र मिश्रा मय टीम के साथ चैकी पर वाहन चैंिकग में मसगूल थे। इसी दौरान उन्हें मुखविर द्वारा सूचना मिली कि एक ट्रक में हजारो लीटर शराब लायी जा रही है। पुलिस और हरकत में आ गयी और इसी बीच हरियाणा के होडल की ओर से एक ट्रक आर जे 01 जीए 7048 जो कि मुखविर द्वारा बताया गया था। चैकिग के दौरान चैकी प्रभारी ने चैकिग के लिए रूकवा लिया। जिसमें गोदरेज कम्पनी के सेम्पो, इजी, शिकाकाई, आदि प्रोडक्टो का बिल करीब 17 लाख 53 हजार रूपये का बनाकर शराब भरकर ले जायी जा रही थी। चैकिंग के दौरान पुलिस ने ट्रक से 5000 लीटर पंजाब मार्का शराब भरी थी। जिसे कानपुर, इटावा, ओरैया, आदि में सप्लाई के लिए ले जाया जा रहा था। एस पी देहात अजय कुमार पाण्डेय, ने प्रैस कन्फेन्स कर मीडिया के रूवारू होते हुए बताया कि पकडे गये ट्रक चालक और परिचालक ने अपना नाम बल्लू आना थाना आभोर जिला फजिल्का पंजाब निवासी चालक अग्रेज सिह पुत्र अजीत सिह एवं परिचालक विटटू पुत्र मूलचन्द बताया हैं। उन्होने बताया कि सीओ छाता पीयूष कुमार के नेतृत्व में चैकी प्रभारी हरवेन्द्र मिश्रा ने दस टायर ट्रक से 5000 लीटर पंजाब मार्का अग्रेजी शराब यानि 500 पेटी बरामद की है। जिन्हें कानपुर के सिरसागंज, इटावा, औरेया आदि के ढावों पर सप्लाई किया जाता रहा है। उन्होने यह भी बताया कि एक बार तो ये लोग शराब ले जाने में सफल रहे थे लेकिन दूसरी वार पकडे गये है। शराब की कीमत करीब 50 लाख रूपये आंकी जा रही है। श्री शर्मा ने बताया कि इनके पीछे एक शराब तस्कर जो कि भाग जाने में सफल रहा हैं। जिसका नाम आभोर जिला फजिल्का पंजाब निवासी शोरू पुत्र चप्पासिह बताया है जो कि ट्रक के आगे पीछे चलकर पुलिस आदि की चैकिग के वारे में बताया करता है। उन्होने कहा कि आगामी तीन से चार दिनों में तस्कर को भी पकड लिया जाऐगा। फिलहाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ राकेश सिह ने पुलिस टीम को शावासी देते हुए 5000 रूपये इनाम वतौर उत्साहवर्धन दिया है। पुलिस टीम में क्षेत्राधिकारी छाता सहित थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार, एसआई हरवेन्द्र मिश्रा, का0 सुरेन्द्र, कां0 अमजदखान, रामसनेही, दीपसिह, सतेन्द्र सिह, लोकेश, अभिषेक, अजय कुमार, आदि शामिल थे।

Read More

 एआरटीओ कार्यालय में निरीक्षण के दौरान फाइलों केा देखतेे प्रमुख सचिव परिवहन किशन सिंह अटोरिया साथ हैं एआरटीओ रंजीत सिंह, डीएम राजेश कुमार एवं अन्य  गंदगी और अव्यवस्थाओं पर भड़के अटोरिया मथुरा। आबकारी और सहकारिता विभाग के प्रमुख सचिव और जनपद के प्रभारी अधिकारी किशन सिंह अटोरिया ने आज सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय पर जिलाधिकारी और प्रशासन के फौज फांटे के साथ अचानक वहां पंहुचकर जांच-पड़ताल की। जनपदभर के अधिकारियों के साथ दस बारह गाडि़यों का काफिला आज अचानक एआरटीओ दफ्तर पंहुचा जहां उनके पंहुचते ही दलालों में अफरा तफरी मच गयी।  उन्होंने एआरटीओ को चैनल गेट बंद कर कार्य करने की हिदायत दी तो फाइलों के रख रखाव ठीक प्रकार से करने तो समय पर लाइसैंस बनाने के निर्देश दिये। इस दौरान प्रशासन और प्रमुख सचिव के छापे से एआरटीओ दफ्तर में हड़कंप मच गया। वहां मौजूद दलाल दीवार फांदकर भागने लगे। प्रमुख सचिव ने दफ्तर में सफाई व्यवस्था रखने और लाइसैंस सही प्रकार से बनाये जाने के निर्देश दिये। प्रमुख सचिव ने इस दौरान तीन-चार केबिनों में जाकर फाइलों को चैक किया।  प्रमुख सचिव परिवहन किशनसिंह अटोरिया एआरटीओ कार्यालय में भारी गंदगी और अभिलेखों के अभिलेखागार से पृथक बाहर रैक लगाकर बेतरतीब रख-रखाव की स्थिति देख भडक गये। उन्होंने एआरटीओ को चेतावनी दी कि वे कार्यों में तत्काल सुधार लायें अन्यथा परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें। उन्होंने कार्यालय परिसर में भारी गन्दगी और पीछे की ओर खुला मैनहाॅल पर भारी नाराजगी व्यक्त की और निर्देश दिये कि नियमति सफाई के साथ मैनहाॅल तत्काल बन्द कराया जाय ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका न रहे।  उन्होंने कार्यालय भवन में प्रवेश के साथ ही रैक लगाकर खुले में अभिलेख बेहतरतीब रखे होने पर और उन पर धूल चढ़ी देख खिन्नता जाहिर करते हुए कार्य प्रणाली में सुधार लाने के कडे निर्देश दिये। श्री अटोरिया ने लाइसेंन्स नवीनकरण की पत्रावली में आवेदकों के हस्ताक्षर तक न होने की स्थिति पर कडा रूख अपनाते हुए राजकुमार शर्मा नामक लिपिक को हिदायत दी कि वे सुनिश्चित करें कि आवेदन पूर्ण भरें एवं हस्तारक्षर युक्त ही हों। उनके साथ डीएम राजेश कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट विजय कुमार, एआरटीओ रंजीत सिंह, एसडीएम सहित जनपद के आला अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान प्रमुख सचिव अटेरिया ने एआटीओ कार्यालय में मौजूद अधिकारियों के साथ मीटिंग भी ली।  

Read More

 सुभाष नगर स्थित नाले के ऊपर बने अवैध अतिक्रमण और दुकानों को ध्वस्त करता बुलडोजर  एक ही स्थान पर चले बुलडोजर से लोगों में रोष दुकानदारों में मची रही अफरा तफरी मथुरा। प्रशासन द्वारा कल नगर पालिका को अतिक्रमण अभियान के तहत तोड़े गये अवैध निर्माणों को दुकानदारों द्वारा पुनः स्थापित कर लेने की शिकायतों पर अल्टीमेटम देकर तत्काल ऐसे लोगों को चिन्हित कर कार्यवाही करने के आदेश दिये जाने के बाद आज विकास बाजार से चले अतिक्रमण हटाओ अभियान में सिर्फ सुभाष बाजार नाले पर लगा अतिक्रमण हटाया गया। क्षेत्रीय लोगों ने चर्चा थी कि किसी व्यक्तिगत विरोध के कारण यह अतिक्रमण हटाया गया है। वहीं महाबली द्वारा इस अतिक्रमण के अन्य किसी भी स्थान पर अतिक्रमण नहीं हटाया गया। जबकि क्वालिटी तिराहे से लेकर विकास बाजार और सुभाष बाजार तक अवैध अतिक्रमण की लंबी लाइन है लेकिन महाबली द्वारा केवल नाले के ऊपर बने अतिक्रमण को ही आज हटाया गया। इसको लेकर आसपास के दुकानदारों में पालिका- प्रशासन के इस रवैय को लेकर बेहद नाराजगी देखी गयी। इस अभियान में गुरूद्वारे के नीचे किये जा रहे अवैध अतिक्रमण को नहंी हटाया गया। नगर पालिका के बुल्डोजर पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में अतिक्रमण हटा रहे थे। पूरे शहर में इस खबर के बाद अतिक्रमणकारियों में खलबली देखी गयी। गुरूवार होने के बाद भी बाजारों में मंगलवार जैसी अघोषित छुटटी का माहौल नजर आया। अतिक्रमण को लेकर आपस में चर्चा करते दुकानदारों के कारोबार आज सुबह से ही प्रभावित रहे। जिन दुकानदारों ने पुनः अतिक्रमण किया है वे फिर चिंतित नजर आये। अतिक्रमण हटाने को लेकर पूरे दिन भर अफरा तफरी का माहौल बना रहा। जिला प्रशासन के आदेश के बाद नगर पालिका के कर्मचारी अतिक्रमण हटाते देखे गये। इस दौरान पुलिस की मौजूदगी भी रही। सबसे पहले सुभाष नगर पर बनी जूस की दुकानों और नाले पर रखी हुयी टीन की दुकानों पर बुलडोजर चला। देखने वालों की भीड़ लगी रही। आगरा रोड के बाजार के व्यापारी अतिक्रमण हटाने वाली टीम को निहारते रहे।   

Read More

मथुरा। आज गोवर्धन ब्लाक के पास राष्ट्रीय पक्षी मोर बुलेरो गाड़ी से टकराकर जख्मी हो गया। पक्षी से प्रेम रखने वाले स्थानीय लोग तत्काल घायल मोर को चिकित्सालय ले गये और उसका उपचार कराया। इसके बाद वनविभाग को सूचना देकर घायल मोर को गोवर्धन के वन विभाग को सौंप दिया।

Read More

मथुरा। गोवर्धन कस्बे के छाता रोड पर एक युवक शव मिला जिसको लेकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक के पास मिले मोबाइल के आधार पर उसकी शिनाख्त हो सकी। लोगों ने बताया कि यह ब्रज मोहन उर्फ बिरजू पूत्र भुदल निवासी सहार थाना बरसाना का रहने वाला है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पंहुच गयी। गोवर्धन पुलिस ने इसकी जानकारी परिजनों को दी जिसके बाद मृतक के परिजन गोवर्धन थाने पंहुच गये। पोस्टमार्टम गृह पर मौजूद मृतके के परिजनों ने बताया कि कल रात्रि साढे आठ बजे के बाद उसे काले रंग की स्कार्पियो गाड़ी में बैठे हुये देखा गया था लेकिन उसका शव पड़ा मिला। सुबह इसकी सूचना पुलिस ने परिजनों को दी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।  

Read More

ज्ञापन देकर ब्रज फाउण्डेशन और संचालक विनीत नारायण के खिलाफ कार्यवाही की मांग मथुरा। भारतीय बौद्ध महासभा के पदाधिकारियों ने आज जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपते आरोप लगाया कि एनजीओ ब्रज फाउण्डेशन के संचालक विनीत नारायण सौंदर्यीकरण के नाम पर रामताल के विशाल स्वरूप को संकुचित कर बौद्ध अवशेष का हिंदूकरण करने का प्रयास कर रहे हैं, जिसे रोका जाना जरूरी है। ज्ञापनदेने वालों का कहना है कि रामताल जो सुनरख बांगर में स्थित है, आरामताल के नाम से प्रसिद्ध यह जलाशय तमाम ऐतिहासिक व पुरातात्विक महत्व संजोये हुये है। यह निश्चय ही सम्राट अशोक या जनपदकालीन पवित्र पुष्करणीय है जिसे भूमाफियों से बचाने के लिये समन्वित समाज विकास एवं सृजन समिति रामताल ने वर्ष 2004 से पूर्व ही प्रयास किया। यह जलाशय दो प्राचीन अंतर्राष्ट्रीय राजमार्ग के मध्य स्थित है। पहला चीन, भारत एवम अरब देशों से होते हुये यूरोपीय देशों तक जाता था जिसे ऐतिहासिक रूप से रेशम मार्ग के नाम से जाना जाता था। दूसरा अंतर्राष्ट्रीय राजमार्ग जो हिमायल से प्राचीन अहिछत्र ;बरेलीद्ध कुरूक्षेत्र, मथुरा, विधिसा से गुजरात अंतर्राष्ट्रीय बंदरगाह तक जाता था। रामताल कुण्ड जलाशय के उत्तर दिशा में बने हुये कुंए के मध्य होने के साक्ष्य मिले हैं जिसे चीनी यात्री फाहान ने अपनी यात्रा वृतांत में लिखा है जिसकी सीढियां जलाशय में उतरने के लिये मिली हंै और रेशम की रंगाई से संबंधित होने के प्रमाण भी यहां से मिले हैं। सम्राट अशोक के बाद की कुषाणकालीन तथागत गौतमबुद्ध की प्रतिमायें इस कुण्ड से खुदाई के दौरान मिली हैं। सम्राट अकबर अपने नवरत्न तानसेन के संगीत उस्ताद हरिदास के दर्शन की इच्छा लेकर वृन्दावन पधारे तो इसी तालाब पर आराम किया था, तभी से इसका नाम आरामताल पड़ गया। सम्राट की याद में यहां तीन कुंए खुदावाये और बगीचा लगवाया जिसके अवशेष आज भी हैं। सम्राट अकबर के समकालीन भक्ति कवि जगतनंद ने अपने ग्रंथ ‘ब्रज वस्तु वर्णन’ में तालाब की भव्यता का वर्णन किया है। उपरोक्त तालाब की सीढियां एवं भव्यता वर्तमान में ब्रज फाउण्डेशन ने सौंदर्यीकरण के नाम पर खण्डित कर दी हैं। ब्रज फाउण्डेशन सोची-समझी रणनीति के तहत जीर्णो(ार के नाम पर काल्पनिक एवं पौराणिक दंत कथाओं का वास्ता देकर इस राष्ट्रीय धरोहर को खुर्द बुर्द कर कब्जा कर रहा है। यहां कार्य करने वाले मजदूरों ने बताया कि खुदाई के दौरान तमाम मूर्तियां, सिक्के और पुरातत्विक महत्व की स्मृतियां मिली हैं जिन्हें ब्रज फाउण्डेशन के पदाधिकारी संग्रहालय में संरक्षण के नाम पर अज्ञात जगह ले गये हैं, क्योंकि यह राजकीय संग्रहालय में कहीं संरक्षित नहीं है। उन्होंने ब्रज फाउण्डेशन के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष किशोर कुमार, केपी सिंह, टीआर सिंह प्रभाकर, सुजान सिंह, जितेन्द्र सिंह, लुकेश राही आदि के हस्ताक्षर हैं।

Read More



Mediabharti