मथुरा

मथुरा। थाना छाता अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेजगति से आती रोडवेज बस के चालक द्वारा लापरवाही से वाहन चलाते अजीजपुर निवासी एक युवक को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गयी। बताया गया कि रोडवेज बस संख्या यूपी 85 एटी 3778 के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते सड़क पर खड़े अजीजपुर निवासी युवक को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हुयी है। मृतक के भाई गुलशन कुमार पुत्र बलराम निवासी अजीजपुर कोसी ने रोडवेज बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है।

Read More

मथुरा। मांट के गांव जहांगीरपुर, बेलवन, लक्ष्मीमंदिर के सेवायत अनूप गोस्वामी ने आज जिलाधिकारी को दिये शिकायती पत्र में कहा है कि वह लक्ष्मीमंदिर बेलवन, जहांगीरपुर का सेवायत व व्यवस्थापक है और वहां काफी समय से काबिज है। गत 14 जनवरी को जब वह गद्दी पर बैठा था तभी किशोरी पुत्र वासुदेव, सत्तो पुत्र रज्जन, लक्ष्मण पुत्र ओमकार, लखन पुत्र हरीसिंह, हरी पुत्र नत्थी, शत्रुघ्न पुत्र देवो, रामहरि पुत्र बाबू, जवाहर पुत्र परसादी निवासीगण जहांगीरपुर अपने साथ आठ-दस लोगों के साथ आये और बोले कि मंदिर में सेवा करनी है तो आधे रूपये चढावे के हमें तो वरना पूजा नहीं कर पाओगे। ये लोग मांट के एसओ को बुला लाये, उन्होंने मंदिर में आकर मुझे गर्भगृह से बाहर बुला लिया और दरोगाजी के सामने फिर रूपये मांगे। मना करने पर एसओ ने मुझे धमाकते हुये कहा कि डीएम साहब का आदेश है, तुरंत इन्हें बीस हजार दो। भय और दबाव के कारण मैंने एसओ के कहने पर उन्हें 20 हजार रूपये दे दिये। पीडि़त का आरोप है कि थाना पुलिस इसमें लिप्त है। उसने रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है।

Read More

 पैदल मार्च करते समता फाउण्डेशन के कार्यकर्ता  मथुरा। समता फाउण्डेशन द्वारा अनुसूचित जाति-जनजाति के मेधावी छात्र-छात्राओं का षडयंत्रपूर्वक उत्पीड़न, हत्याओं के खिलाफ कल छावनी स्टेशन परिसर से होलीगेट तक शांति पूर्वक पैदल मार्च निकालकर आक्रोश व्यक्त कर अंबेडकर छात्र परिषद के सदस्य रोहित वेमुला को हत्या हेतु उकसाने वाले केन्द्रीय मंत्री वीसी व राजनैतिक संरक्षण प्राप्त संगठनों के खिलाफ कार्यवाही हेतु राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासन को दिया गया जिसमें कुलपति, केन्द्रीय मंत्री और वंडारू दत्तात्रेय को बर्खास्त कर गिरफ्तार करने, विश्वविद्यालयों में जातीय उन्माद पैदा करने वालों पर रोक और एसटी-एससी छात्रों को सुरक्षा की मांग की गयी। इस अवसर पर लुकेश राही, जितेन्द्र सिंह, किशोर कुमार, शैलेन्द्र कुमार, कुलदीप कुमार, भूपसिंह, हीरा चक्रवर्ती, अशोक बौद्ध सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Read More

मथुरा। पंजाबी एसोसिएशन द्वारा वृद्धा विधवा पेंशन योजना अंतर्गत वृद्ध विधवाओं को कंबल, शाॅल, स्वेटर, फल व जरूरी सामान वितरित किया गया। इस मौके पर 31 विधवाओं को पेंशन दी गयी। मियां वाली धर्मशाला में कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर ललित अरोड़ा, सुनील सटानी, मनीष अधलक्खा, दिनेश शर्मा, दिनेश गेरा का सहयोग रहा। इस अवसर पर सपा के डाॅक्टर अशोक अग्रवाल, पंकज अरोड़ा, संजय नंदा, नितिन भाटिया, राजीव अरोड़ा, अनिल गुप्ता, डा. संजय सूद उपस्थित थे। अध्यक्षता देवेन्द्र चैधरी व संचालन जगदीश चावला द्वारा किया गया।

Read More

 गोवर्धन के गांव देविया में शहीद रायफलमैन कुलदीप सिंह की पुण्यतिथि पर आए राजनैतिक नेता  मथुरा। गोवर्धन के गाँव देविया में में शहीद राइफलमैन कुलदीप सिंह की पुण्य तिथि पर उनकी देविया में स्थापित मूर्ति का अनावरण माला पहना कर किया गया। इस अवसर पर जनपद भर के कई राजनैतिक पार्टियों के नेताओं ने शहीद की मूर्ति पर माल्यार्पण कर शहीद की आत्मा की शान्ति की प्रार्थना की। इस अबसर पर पूर्व मंत्री लक्ष्मीनारायण चैधरी ने कहा कि भारत देश अमर वीर शहीदों का देश है। यहां के वीर सपूत भारत माता की आन बान शान के लिए अपनी जान न्योछाबर कर देेते है। कुँवर नरेंद्र सिंह ने कहा कि कारगिल युद्ध के बाद मुझे याद नही कि किसी शहीद को पेट्रोल पम्प या गैस एजेन्सी सरकार द्वारा दी गई हो। शहादत के समय कोरी घोषणाए की जातीं है और समय बीत जाने के पश्चात कोई खैर खबर नही लेता। मंच के माध्यम से नरेंद्र सिंह द्वारा माँग उठाई की राइफलमैन शहीद कुलदीप सिंह के परिवार वालों को या तो गैस एजेन्सी या पेट्रोल पम्प से नवाजा जाए जिससे आने वाले समय में अपने पीछे छोड़ कर गए परिवार वालों का पालन पोषण आराम से चलता रहे।

Read More

मथुरा। वृन्दावन से भागवत भक्ति की अलख जगाने निकले प्रसिद्ध भागवत प्रवक्ता देवकीनन्दन ठाकुरजी महाराज ने इंदौर में कथा श्रवण को आये भक्तों के साथ एक नया इतिहास रच दिया। यहाँ 13 जनवरी से आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में सातवें दिन 1 लाख 10 हजार से ज्यादा श्रोताओं ने एक साथ ‘ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र के उच्चारण के साथ ताली बजाकर एवं हरि भजन पर नृत्य कर सम्पूर्ण आयोजन को ‘गौल्डन बुक आॅफ वल्र्ड रिकार्ड’ में दर्ज करा दिया। कथा स्थल पर पहुॅंचे गोल्डन बुक आॅफ वल्र्ड रिकाड्र्स के को-आर्डिनेटर सैंन्ट्रल इंडिया डाॅ. राजेन्द्र कुमार दुबे ने भागवत प्रवक्ता ठाकुरजी महाराज एवं इन्दौर महापौर मालिनी गौड़ के साथ मंच से इन वल्र्ड रिकाॅर्डों की पुष्टि की। इस सम्बन्ध में विश्व शान्ति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के विजय शर्मा ने बताया कि श्री वृन्दावन बिहारी जी की कृपा से ठाकुरजी महाराज श्रीधाम वृन्दावन की भक्ति को सम्पूर्ण विश्व में फैला रहे हैं। 

Read More



Mediabharti