मथुरा

मुठभेड़ के बाद पकड़े गए  तीन गौ तस्कर के बारे में मीडिया को जानकारी देते एसपी सिटी शैलेष कुमार  मथुरा। गौरक्षकों की सतकर्तता और गोवर्धन पुलिस की तत्कालिक कार्यवाही से गौवंश चुराने वाले तीन तस्कर गिरफ्तार किये गये हैं। कंपकपाती सर्दी की रातों को भी मुस्तैदी से गश्त कर रहे ब्रज मण्डलीय गौ रक्षा समन्वय समिति के गौ रक्षकों ने बीती रात तस्करों द्वारा गौ वंशो और नन्दी को अगुवा करने की सूचना पुलिस को दी। इस पर तत्काल थाना गोवर्धन पुलिस ने गौ रक्षकों के साथ मोर्चा संभाला। पुलिस को देखते ही चिर परिचित टाटा पिक अप सवार तस्करों ने पुलिस और गौ रक्षकों पर फायरिंग शुरू कर बरसाना की ओर भाग निकले। पुलिस ने गौ रक्षकों को साथ ले एवं बरसाना पुलिस को आगाह कर उनका पीछा किया और पुलिस की सशक्त मोर्चाबन्दी के चलते वे सफल नहीं हो पाये और उनकी गाडी पलट गयी। इसके बावजूद वे फायरिंग करते ही रहे और तीन तस्कर भाग निकले लेकिन पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर तीन तस्करों को दबोच लिया। इस दौरान तस्करों की गाडी पलटने के कारण नन्दी महाराज पर लोक सिधार गए। इस अभियान में गौ रक्षक संत किशोरी शरण दास बाबा के सानिध्य में गौ रक्षक दल बरसाना, गौ रक्षक दल आजनौंक और गौ रक्षक सेना गोवर्धन का सहयोग रहा। गौभक्तो ने नन्दी का अंतिम संस्कार किया है।  आज शुक्रवार पत्रकारों को इसके बारे में एसपी सिटी ने मथुरा में जानकारी देते बताया कि गोवर्धन के सौंख अडडे के पास परिक्रमा समाप्ति स्थल पर एक टाटा 407 गाड़ी में कुछ अपराधी गाय व सांड़ों को चढा रहे हैं, इसकी जानकारी मिलने पर गोवर्धन पुलिस की टीम ने पास जाकर उक्त टाटा 407 को रोकने का प्रयास किया तो इसमें बैठे लोगों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी जो गाड़ी में बोनट में लगी। सरकारी गाड़ी में टक्कर मारते ये लोग टाटा 407 लेकर भागने लगे। इस घटना के संबंध में थाना हाजा एवम चार्ली कंट्रोल के जरिये आरटी से सूचना दी गयी। पुलिस वालों ने निर्भीकता से गौ तस्करों की गाड़ी का पीछा किया। ग्राम आजनोंख, बरसाना के पास पंहुचे तभी चार्ली कंट्रोल की सूचना प्रसारित होने पर बरसाना पुलिस द्वारा उक्त गाड़ी की घेराबंदी की गयी तो गौ तस्कर अपने आपको घिरता देखकर तेजी से चलाने के चक्कर में उनकी गाड़ी पलट गयी। तीन अभियुक्त गिरफ्तार किये गये और तीन फरार हो गये। इनके कब्जे से आसलाह, कारतूस, गाय और मृत सांड़ बरामद हुये हैं। उक्त कार्यवाही में गौ रक्षक सेना का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। गिरफ्तार अपराधियों में इलौरी पुत्र मजनू निवासी नदरई थाना मिरहची कासगंज, हनीफ पुत्र इस्माइल निवासी नई थाना पुन्हाना जिला नूह मेवात हरियाणा, सददीक पुत्र गफ्फूर निवासी डोगला थाना नूह हैं। जबकि अहसान पुत्र नबाव, जाहिद व सलीम भागने में सफल रहे। पुलिस ने इनके पास से तीन तमंचे, कारतूस, टाटा 407 गाड़ी, पांच गाय व मृत सांड़ बरामद किये हैं। आज इसकी जानकारी पत्रकारों को एसपी सिटी ने देते बताया कि पुलिस टीम में थानाध्यक्ष गोवर्धन अरविन्द कुमार, हैड कांस्टेबिल सुरेशचन्द्र, कांस्टेबल नेपाल सिंह, नरायन सिंह के अलावा बरसाना के कमलेश, जयसिंह, इन्द्रपाल, जनवेद, प्रताप सिंह सिपाही शामिल हैं।

Read More

मथुरा। थानाध्यक्ष गोवर्धन अरविन्द कुमार और उनकी पुलिस टीम ने शातिर बदमाश झैंदा उर्फ अयूब पुत्र रसूला निवासी दौसेरस गोवर्धन को गिरफ्तार किया है। यह पांच हजार का इनामी बदमाश है। पुलिस को सूचना मिली थी कि बस स्टैण्ड गोवर्धन पर यह कहीं जाने की फिराक में है। इस सूचना पर उसे बस स्टैण्ड से गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि उसका क्षेत्र में भय व आतंक व्याप्त था। इसकी गिरफ्तारी से दौसेरस में होने वाली घटनाओं पर अंकुश लगेगा। इस अपराधी पर दो मुकदमे चल रहे थे।

Read More

 जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण करते टीम के सदस्य    मथुरा। शुक्रवार को जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे दो अपर मुख्य चिकित्साधिकारियों की टीम यहां सफाई व्यवस्था देखकर तन गई। उन्होंने जमकर स्वास्थ्य कर्मियों को फटकार स्वास्थ्य कर्मियों को फटकार लगाई। जल्द सफाई व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. विवेक मिश्रा ने निर्देशन में शुक्रवार को एसीएमओ डा. दिलीप कुमार व डा. एके गुप्ता ने शहर के महर्षि दयानंद सरस्वती जिला चिकित्सालय का निरीक्षण करने पहुंचे। सुबह सुबह अधिकारियों को आता देख जिला चिकित्सालय में हड़कंप मच गया। टीम इमरजेंसी वार्ड पहुंची यहां पर चादर न मिलने पर उन्होंने तैनात चिकित्सक को जमकर लताड़ लगाई। इसके बाद चिकित्सक कक्ष व फार्मासिस्ट कक्ष पहुंचे। इन कक्षों में बने टायलेट बेहद गंदे दिखकर उनकी नाराजगी और बढ़ गई। सीएमएस से यहां के नियमित सफाई व्यवस्था एवं रख रखाव के बारे में निर्देश दिए। इसके बाद टीम ने रजिस्टरों को भी चैक किया। वार्डों में पहुंचकर मरीजों से उनके हालचाल पूछें। 

Read More

पीएम मोदी का पुतला दहन करते युवा कांग्रेस जन के कार्यकर्ता  मथुरा। आज युवा कांग्रेस ने हैदराबाद में दलित छात्र रोहित बेमुला के प्रति भाजपा नेताओं द्वारा किए गए उत्पीड़न से आत्महत्या करने पर मजबूर हुए छात्र के प्रति होलीगेट पर पीएम मोदी का पुतला दहन किया।  आज मथुरा वृंदावन के युवा कांग्रेस ने हैदराबाद में दलित छात्र रोहित बेमुला को बीजेपी की केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी व बंडारू दत्तात्रेय एवं एबीपी के उत्पीड़न से आत्महत्या करने को मजबूर करने के विरोध में एवं दिल्ली में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में शहर के होलीगेट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंका।  इस दौरान युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पं. यतेन्द्र मुकद्दम ने कहा कि जबसे बीजेपी सरकार केन्द्र में बनी है तब से इसके मंत्रियों द्वारा असहिष्णुता एवं नफरत पैदा करने वाले बयानों से देश में एक भय व नफरत का माहौल बन गया है। युवा कांग्रेस ने स्मृति ईरानी एवं बीजेपी के बंडारू दत्तात्रेय दोनों से इस्तीफे की मांग की है। प्रदेश सचिव यूपीसीसी मलिक अरोड़ा ने कहा कि मोदी सरकार आई है तब से इनकी दमनकारी गरीब विरेाधी नीतियों से देश का किसान एवं दलित आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं।  पुतला दहन करने वालों में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव मलिक अरोड़ा, जिलानी कादरी, विनोद शर्मा, अतुल भारद्वाज, दीपक वर्मा, कासिम खांन, विनेश सनवाल, ओमवीर सिंह, गुडडू, देवेन्द्र भटनागर, सलमान खांन, आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे। 

Read More

बलदेव विधान सभा क्षेत्र के रालोद विधायक की पुत्री का सामान चोरी होने पर आज विधायक पूरन प्रकाश मथुरा जंक्शन पर अपने समर्थकों के साथ धरना देते हुए  जंक्शन पर धरने पर बैठे रालोद विधायक  मथुरा। बलदेव विधानसभा क्षेत्र के रालोद विधायक की पुत्री का जबलपुर से मथुरा आते समय झांसी और आगरा के बीच महाकौंशल एक्सप्रेस से सामान चोरी हो गया। घटना को लेकर विधायक आज मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर अपने समर्थकांे के साथ धरने पर बैठ गये और चोरी की घटना के खुलासे की मंाग की।  मिली जानकारी के अनुसार विधायक की पुत्री भावना प्रकाश जबलपुर स्थित अपने निवास से मथुरा भाई की शादी में शामिल होने के लिये महाकौंशल एक्सप्रेस से आ रही थी। वे एक्सप्रेस के एसी कोच में सवार थीं। बताया गया कि झांसी और आगरा के बीच चोरों ने उकना जेवर, नगदी, मोबाइल आदि सामान चुरा लिया। घटना की सूचना जब विधायक को लगी तो उन्होंने मथुरा जंक्शन पर धरना देना शुरू कर दिया। बताया गया कि भावना के बैग से चार लाख रूपये के जवर, पचास हजार रूपये नगद, आईफोन का मोबाइल सभी चोरी कर लिया गया। घटना झांसी व डबरा के मध्य बतायी गयी है।  इस घटना से रेल के अंदर सुरक्षा की पोल खुल गयी है। धरने पर बैठे विधायक को आश्वासन देने के लिये एसपी रेलवे आगरा, सीओ रेलवे और स्थानीय जीआरपी पुलिस के अलावा मथुरा के सीओ सिटी और कई थाने की पुलिस भी मथुरा जंक्शन पंहुची जहां विधायक को चोरी की घटना का जल्द ही खुलासा करने और ऐसी घटनायें रोकने का आश्वासन दिया। तब जाकर विधायक धरने से उठे। विरोध में मथुरा जंक्शन पर धरना प्रदर्शन में पूर्व ब्लाॅक प्रमुख पुष्पा प्रकाश, बृज यातायात व पयार्वरण  जनजागरूकता समिति अध्यक्ष विनोद विनोद दीक्षित, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पंकज प्रकाश, भूपेंद्र सिंह, बलवीर रावत आदि मौजूद थे।

Read More

वृंदावन का होगा समग्र विकास: डॉ अशोक  मथुरा। वृंदावन विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में महानगर अध्यक्ष डॉ अशोक अग्रवाल ने मथुरा-वृंदावन के विकास से संबंधित कई बिंदुओं को बोर्ड बैठक में उठाया वृंदावन को मॉडल सिटी बनाने जाने से वृंदावन का समग्र विकास कराया जाएगा एवं बोर्ड बैठक में डॉ० अशोक अग्रवाल ने ई-रिक्शा वालों की समस्याओं से भी अवगत कराया । कमिश्नर प्रदीप भटनागर ने आश्वासन दिया है कि शीघ्र ही समस्या का निदान करा दिया जाएगा । ई- रिक्शा वालों का एआरटीओ के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराकर सुचारु रुप से चलाए जाएगें जिस से बाहर से आए श्रद्धालुओं को आने जाने में सुविधा मिल सकेगी और गरीबों का रोजगार सुचारु रुप से चल सकेगा डॉ अशोक अग्रवाल ने एक और महत्वपूर्ण समस्या का निदान कराया वृंदावन में डागोली मार्ग का शीघ्र ही निर्माण शुरु हो जाएगा डा. अशोक अग्रवाल  डागोली मार्ग के लिए काफी समय से प्रयासरत थे । आज उनके अनुरोध पर उक्त मार्ग के लिए धन का भी आवंटित करा दिया गया है और शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ होगा जिससे वृंदावन की ट्रैफिक व्यवस्था में भी काफी राहत मिलेगी । बैठक में सपा महानगर से अरुण दिक्षित , शैलेंद्र शर्मा, भगवती चतुर्वेदी, जितेंद्र सेंगर ,छैल बिहारी त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

Read More



Mediabharti