ग्वालियर से दिल्ली लेकर जा रहे थे कार सवार मथुरा। शहर कोतवाली पुलिस को बीतीरात वाहन चैकिंग के दौरान हवाले का एक करोड़ 39 लाख रूपए पकड़ में आया है जिसे ग्वालियर से दिल्ली ले जाया जा रहा था। हवाला का यह धन पकड़ने में पुलिस को कामयाबी मिली। आज इस सब की जानकारी देते एसपी सिटी शैलेष पाण्डेय, सीओ सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी और शहर कोतवाली प्रभारी चन्द्रभान सिंह ने पत्रकारों को बताया कि कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि अवैध शराब धौलीप्याऊ क्षेत्र से जाने वाली है। इस सूचना पर कल शाम करीब साढे सात बजे गाड़ी संख्या डीएल 3सी वीएक्स 2825 इटियाॅस को चैकिंग के लिये रोका, जिसमें 1 करोड़ 39 लाख, 50 हजार रूपये पुलिस को मिले हैं। इस संबंध में परमाल सिंह पुत्र केशव सिंह निवासी जीवाजीगंज थाना जनकगंज लश्कर ग्वालियर मप्र, सुनील पुत्र राजकुमार जैन निवासी सिंगपुर रोड, मुरार, ग्वालियर, जयसिंह डेगले पुत्र भगवंतराम डेगले निवासी गुड़ाकप्पू कृष्णा कालोनी गुना थाना माधोगंज ग्वालियर मप्र को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ पर इन लोगों ने बताया कि यह पैसा मनोज कुमार जैन पुत्र रमेशचन्द्र जैन निवासी नई सड़क श्रीराम कायेले का बाड़ा फिल्मिस्तान टाकीज के पीछे जनकगंज ग्वालियर मप्र का है जिसे ग्वालियर से लेकर दिल्ली जा रहे थे। बरामद रूपया इन लोगों ने हवाला का बताया। पूछताछ में इन्होंने पुलिस को बताया कि चांदनी चैक दिल्ली में यह पैसा किसी को देना था। दिल्ली पंहुचकर इसकी जानकारी मनोज जैन को दी जानी थी। वे ही बताते कि यह धन किसे देना है? हवाले की इतनी बड़ी रकम बरामद कर शहर कोतवाली पुलिस ने सराहनीय कार्य किया है। हवाला का धन बरामद करने वाली पुलिस टीम में शहर कोतवाल के अतिरिक्त उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह चाहर, कांस्टेबिल रियाज खां और सचिन कुमार शामिल हैं।
Read More




