मथुरा

मथुरा। यदि आप नए साल में कार खरीदना चाहते हैं और आप कार के शौकीन है तो देर मत कीजिए। इसी माह कार खरीदने में समझदारी है। इस माह मारूति कार खरीदने में समझदारी है। इस माह मारूति कारों पर आकर्षक स्कीम दी जा रही है। अगले माह नए साल पर मारूति की कारें रूपए 20,000 हजार तक महंगी हो जायेंगी, कम्पनी ने इस कदम के पीछे कच्चे माल की लागत बढ़ने को कारण बताया। रू0 78,000 हजार तक महाबचत मारूति के स्थानीय अधिकृत विक्रेता उमा मोटर्स के अधिकारी ने बताया है कि इस माह कार खरीदने पर रू. 78,000 हजार तक की महाबचत हो सकती है और बताया इस माह कार खरीदकर आपेक्षित मूल्यवृद्वि का लाभ पायें। प्लांट बंद-मारूति कम्पनी का प्लांट दिसंबर के अंतिम सप्ताह में प्रतिवर्ष वार्षिक मेंटीनेंस के लिए बंद रहता है। उमा मोटर्स के अध्किारी ने बताया कि पिछले कई माह से कारों की मांग बढ़ गई और अधिकांश माॅडलों की आपूर्ति भी पूरी नहीं हो पा रही है। तमाम ग्राहकों को तो मनपसंद कार पाने के लिए इंतजार तक करना पड़ रहा है। प्रत्येक वर्ष नए साल में कारें महंगी होती है, इसलिये नए साल का इंतजार करना बेकार है। समझदारी इसी में है इस माह आकर्षक छूट तथा मूल्यवृद्धि का लाभ लेते हुए इसी माह कार घर ले आइए।

Read More

मथुरा। डीगगेट के राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल व नवीन कन्या पाठशाला में 70 छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरित किये गये। राधाश्रय ट्रस्ट यह सेवा कार्य कर रहा है। इस मौके पर पावर कारपोरेशन के एसपी विजीलैंस एके राय ने कहा कि गरीबों की सेवा जरूरी है। समाज के लोगों को इससे प्रेरणा लेनी चाहिये। इस अवसर पर सुनील दत्त चतुर्वेदी, नरेन्द्र पाठक, महेश चन्द्र गोयल, मंगलदीप, गंगाधर अरोड़ा, केके शर्मा, ब्रजेश यादव आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। म्ंादिरों की नगरी वृंदावन के साथ-साथ गोवर्धन,मथुरा सहित गोकुल, बरसाना इस वीकंड श्रद्धालुओं के आगमन से गुलजार रहने वाला है। छुट्टियां और आने वाले नव वर्ष को श्रद्धालु अपने आराध्य की शरण में मनाने के लिए यहां आने लगे हैं। धर्मशालाओं, गेस्टहाऊस और होटलों के अलावा आश्रमों में अभी से श्रद्धालुओं ने अपने ठहरने के लिए व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही बुकिंग कराना शुरु कर दिया है। वहीं प्रशासन के नाकाफी इंतजामों के चलते बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को यहां असुविधाओं से दो-चार होना पड़ेगा। गोवर्धन, वृंदावन के साथ ही मथुरा में ट्रैफिक जाम की समस्या श्रद्धालुओं की आस्था की राह में बड़ा रोड़ा साबित होगी। बता दें कि  एक्सप्रेस-वे से आने वाले वाहनों को दिल्ली व एनसीआर से आने में भले ही कम समय लगे लेकिन धर्मनगरी वृंदावन में नासूर बनी जाम की समस्या श्रद्धालुओं को अपने आराध्य ठाकुर बांके बिहारी मंदिर तक पहुॅचने के लिए घंटों का समय बर्बाद कर देती है। इतना ही नहीं जाम में फंसे श्रद्धालुओं को गाडि़यों से उतरकर स्वंय ट्रैफिक व्यवस्था संभालनी पड़ती है। गौरतलब है कि 25 दिसम्बर से स्कूल-काॅलेजों और आॅफिसों की छुट्टी होने के बाद नए साल के आगमन के जश्न को धर्म के प्रति आस्था रखने वाले श्रद्धालु पश्चिमी सभ्यता से परे अपने आराध्य की शरण में मनाना सबसे बेहतर समझते है और शायद इसीलिए हर साल दिसम्बर माह के लास्ट वीकंड के दौरान दिल्ली-एनसीआर के अलावा पड़ोसी राज्य हरियाणा और राजस्थान एवं अन्य प्रांतों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु धर्म नगरी पहुॅच कर वृंदावन में जहां विभिन्न मंदिरों के दर्शन करते हैं वहीं गोवर्धन पहुॅच कर गिरिराज जी की सप्तकोसीय परिक्रमा भी लगाते हैं। इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन से धर्म नगरी गुलजार रहने वाली है और विभिन्न आश्रमों, धर्मशाला, गेस्टहाऊसों और होटलों ने भी इसकी तैयारी शुरु कर दी है। बताया गया है कि 25 दिसम्बर से लेकर 03 जनवरी तक वृंदावन के अधिकांश गेस्टहाऊस, धर्मशाला और होटलों में कमरे बुक हो चुके हैं।       एक्सप्रेस-वे ने घटाई दूरी लेकिन वृंदावन में जाम से घंटों में तय होता है बिहारी जी मंदिर तक का सफर   देश-विदेश में भले ही धर्म नगरी मथुरा-वृंदावन का महत्व बढ़ा है लेकिन सरकारी मशीनरी की उपेक्षा के चलते यहां आने वाले श्रद्धालुओं को हमेशा ही जाम और पार्किग जैसी समस्याओं से जूझना पड़ता है। ट्रैफिक समस्या को लेकर सबसे बुरा हाल वृंदावन का है जहां प्रशासन ने तमाम बैठकें करने के बाद भी ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। किसी भी रोड पर यातायात लाइटें भी नहीं लगावाई गई हैं। हालात ये है कि यमुना एक्सप्रेस-वे के रास्ते दिल्ली एनसीआर से आने वाले श्रद्धालु करीब ढाई से तीन घंटे में वृंदावन तक का सफर तय कर लेते हैं लेकिन वृंदावन में प्रवेश के बाद अपने आराध्य ठाकुर बांके बिहारी के मंदिर तक पहुॅचने में उन्हें जाम में फंसकर दो से ढाई घंटे का समय बर्बाद करना पड़ता है। यहीं हाल गोवर्धन का है जहां जाम की वजह से श्रद्धालु घंटों अपने वाहनों में ही कैद होकर रह जाते हैं। 

Read More

मथुरा। हमारा पूरा लोकतंत्र माफियाओं एवं दलालों के गिरफ्त में आ गया है, पंचायत से लेकर संसद तक के चुनाव में शराब एवं धन का बोलबाला है। बोली लगायी जा रही है, लोग अपनी कीमत तय कर रहे हैं, यह स्थिति अत्यंत ही गम्भीर है, अत्यंत विकट है। किसी भी भेदभाव से बचें। ऊँच-नीच, जाति-पंथ के भेद से उपर सबसे ऊपर हमारा देश है, हमारा अखण्ड भारत है। युवक एवं बच्चे संकल्प लें कि वे नकल नहीं करेंगे एवं अपने शिक्षकों का सम्मान करेंगे। उन्होंने अपने उदाहरण देते हुए कहा कि, बच्चों तुम्हारा प्रयास यह होना चाहिए कि तुम्हारे शिक्षक के पास जितना ज्ञान है सबके सब प्राप्त कर लो। यह आपका सौभाग्य है कि शहर से इतनी दूर इस सुरम्य एवं प्राकृतिक वातावरण में आपको ज्ञान एवं संस्कार दिये जा रहे हैं। मुझे यहाँ आकर बहुत प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है एवं मैं आर्य अशोक शर्मा जी से यह वादा करता हूँ कि अगले वर्ष मैं पुनः इस विद्यालय में आऊँगा-यह उद्गार आईएएस एवं उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव डा. सूर्य प्रताप सिंह ने महर्षि दयानन्द सीनियर सैकेण्ड्री स्कूल, राल, मथुरा में छात्रों एवं शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये। इस अवसर पर उन्होंने महर्षि दयानन्द पुनर्वास संस्थान, राल, मथुरा के छात्राध्यापकों को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर युवा कवि रोहित शर्मा एवं गवेन्द्र आर्य ने देशभक्ति की कविताओं से कार्यक्रम को जोशीला बना दिया। कार्यक्रम का संचालन गवेन्द्र आर्य ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्रधानाचार्य आर्य अशोक शर्मा ने किया।  इस अवसर पर मफतलाल अग्रवाल, पतंजलि इण्टरप्राइजेज से उमेश, पवन, महर्षि दयानन्द पुनर्वास संस्थान के प्राचार्य डाॅ0 धनंजय तिवारी, भारत भूषण वशिष्ठ, कु0 दीक्षा, संतोष, के0सी0 आर्य, तेजपाल शर्मा, विद्यालय के सभी अध्यापक, अध्यापिकायें, बच्चे एवं अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। भारत विकास परिषद की मथुरा शाखा का गठन स्टेट बैंक चैराहा क्षेत्र स्थित एक होटल में किया गया। कार्यक्रम में योगेश अग्रवाल को निर्विरोध वर्ष 2016 का अध्यक्ष, ललित अग्रवाल का सहसचिव बनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संजय बंसल, मनीष शोरावाला ने भारत माता के चित्र के समक्ष फूलमाला अर्पित व दीप प्रज्जवलित कर किया। स्वागत भाषण में मनीष शोरावाला ने बताया कि इस वर्ष भारत विकास परिषद की द्वितीय चुनावी सभा मथुरा में हो रही है। जिसका मूल्य उद्देश्य संपर्क सहयोग, संस्कार, सेवा समर्पण हैं। इस मौके पर सुरेश गोयल, संतोष अग्रवाल, हेमंत गर्ग, मुरारी लाल, सुनील सर्राफ, मोहन लाल, धीरेन्द्र अग्रवाल, राधारमण, गौरव अग्रवाल, सीए राजेन्द्र अग्रवाल, मोहनलाल राजकोटी, सुमित अग्रवाल, पंकज अग्रवाल आदि मौजूद थे। 

Read More

मथुरा। चम्पा अग्रवाल इंटर कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में सप्त दिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत छठवें दिन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. आरके गर्ग की उपस्थिति में गंभीर रोगों की निवृर्ती की चर्चा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ डा. गर्ग एवं प्रधानाचार्य अतुल कुमार जैन ने स्वामी विवेकानंद के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्जवलित व माल्यार्पण कर किया। इस मौके पर वृद्धजनों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में डा. मनवीर सिंह, ब्रजभूषण चैहान, आदि ने सारगर्भित विचार व्यक्त किए। 

Read More



Mediabharti