मथुरा

तीन महिलाओं की मौत  तीन महिलाओं सहित चार घायल  आग की लपटों से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मथुरा। फरह-रैपुराजाट के मध्य एक ज्वलनशील पदार्थ से भरे एक टैंकर में आग लगने से उसमें सवार तीन महिालओं की मौत हुयी है। जबकि तीन गंभीर रूप से झुलस गयी हैं। संपूर्ण घटना को लेकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पंहुचे लेकिन किसी को भी पुख्ता जानकारी नहीं मिली है। जो कुछ सामने आया उसके मुताबिक डीजल से भरा एक टैंकर मथुरा से आगरा की ओर जा रहा था तभी फरह-रैपुराजाट के मध्य अचानक किसी वाहन को बचाने के चक्कर में टैंकर पलट गया। बताया गया कि उसी समय विद्युत तार उससे टकराये जिससे टैंकर में आग लग गयी। टैंकर में चालक और छह सवारियां अंदर बैठी बतायी गयीं जो बुरी तरह जल गयीं। इनमें से तीन महिलाओं की मौत हुयी है जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुयी हैं जिन्हें आगरा उपचार के लिये भेजा गया है। अपुष्ट जानकार के अनुसार मृतक महिलाओं के नाम बबली, मंजू और श्यामा बताया गया है। जबकि घायलों में कुसुम, सुशीला और कमलेश हैं। इस हादसे में एक अन्य युवक भी गंभीर रूप से झुलस गया है। टैंकर में आग लगने के बाद पूरे हाईवे पर जाम लग गया। हाईवे पर आग की लपटें देखकर वाहन जहां के तहां रूक गये। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पंहुच गयी। पुलिस ने आसपास के इलाके को चारों तरफ से खाली करा दिया गया और आग की भीषणता को देखते लोगों का आवागमन पूरी तरह से रोक दिया गया। घटना के बाद फायरब्रिगेड की गाड़ियां भी पंहुच गयीं जिन्होंने काफी देर बाद जाकर आग पर काबू पाया।  

Read More

मथुरा। यमुना एक्सप्रेस वे के किलोमीटर संख्या 103 के निकट मांट क्षेत्र में नोएडा से आती एक यात्री बस में अचानक आग लग गयी जिससे मौके पर भगदड़ मच गयी। बड़ी मुश्किल से दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। सूत्रों ने बताया कि नोएडा से आगरा जा रही नोएडा डिपो की बस अचानक धधक उठी। सवारियांे में चीख पुकार के बाद बस लपटों से घिर गयी। इस दौरान कई सवारियंा झुलस गयीं। आग किस कारण से लगी यह समाचार लिखे जाने तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इलाका पुलिस मौके पर पंहुच गयीं।

Read More

18 दिसम्बर से शुरू होने वाले जयगुरूदेव मेले की जानकारी देते संस्था के अध्यक्ष पंकज बाबा  विविध कार्यक्रमों के साथ सामूहिक विवाह भी होंगे मथुरा। जयगुरूदेव आश्रम में स्वामी घूरेलाल महाराज की स्मृति में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला वार्षिक भण्डारा, सत्संग मेला 18 से 22 दिसंबर तक आयोजित हो रहा है। पूजन 19-20 दिसंबर की मध्यरात्रि से शुरू होगा। इस पांच दिवसीय मेले में देश के कोने-कोने से भारी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। इस मौके पर निशुल्क दहेज रहित विवाह भी संपन्न होंगे।  जयगुरूदेव धर्म प्रचारक संस्था के अध्यक्ष पंकज महाराज ने आज पत्रकारों को इसकी जानकारी देते बताया कि जयगुरूदेव नाम योग साधना मंदिर पर यह सत्संग मेला आयोजित हो रहा है। मेला इतना विशाल होता है कि लघु भारत नजर आता है। इसका आयोजन विख्यात संत बाबा जयगुरूदेव द्वारा किया जाता रहा है। अपने गुरू घूरेलाल महाराज की पुण्यतिथि पर भण्डारा भी होता रहा है। परंपरा के अनुसार प्रतीकात्मक छायाचित्र के सम्मुख आंतरिक स्मरण, प्रणाम, वंदन द्वारा पूजन किया जाता है जो कई दिनों तक जारी रहता है। इसमें मिलने वाले प्रसाद की बड़ी महत्ता है। इस अवसर पर पंकज बाबा ने नामयोग साधना के बारे में और बाबा द्वारा किये गये कार्यों की संपूर्ण जानकारी दी। बाबा सदा शाकाहारी और सदाचारी का उपदेश जनमानस को देते रहे। मेला प्रभारी चरन सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय उपदेशकों तथा संस्था प्रमुख के सत्संग भी होंगे और दहेज रहित विवाह भी। संस्था महामंत्री रामकृष्ण यादव ने आम नागरिकों से सत्संग का लाभ उठाने की अपील की। मेला प्रबंधक संतराम चैधरी ने बताया कि इस बार मेले की आवासीय व्यवस्था को 38 सैक्टरों में बांटा गया है और 35 विभाग व्यवस्था हेतु स्थापित किये हैं। इस मौके पर संस्था पदाधिकारी मनुभाई डी पटेल उपाध्यक्ष, विनय कुमार मंत्री, डा. केके मिश्र कोषाध्यक्ष, राष्ट्रीय उपदेशक सतीशचंद, बाबूराम यादव, प्रबंध समिति सदस्य पीसी काले, आनंद बहादुर सक्सैना, बीबी दोहरे, जीतू भाई आर पटेल, विजय प्रकाश श्रीवास्तव, अनिल ठाकुर, पीसी यादव, डीडी शुक्ला, डा. राजबहादुर चैधरी आदि उपस्थित थे।  

Read More

मथुरा। प्रधान पद का चुनाव हारे पांच उम्मीदवारों ने विजयी प्रधान पर धांधली और पैसे देकर चुनाव जीतने का आरोप लगाया है। इस सम्बन्ध में आज जिलाधिकारी निवास पर एडीएम प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर गड़बड़ी उजागर करने और डिब्बों में हुये वोटों की जांच की मांग की है। मामला फैंचरी गांव के प्रधान पद का है जिसको लेकर राजवीर पुत्र नेकराम, गजराज पुत्र सौदान, करनसिंह उर्फ ढोसू, भगत सिंह, रामवीर ने वर्तमान विजयी प्रधान चंदन पर गड़बड़ी और मतपेटियों में कम मत निकलने के आरोप लगाकर इसकी जांच की मांग की है।  

Read More

 बांके बिहारी के प्राकट्योत्सव में भाग लेते श्रद्धालु  मथुरा। ठा. बांकेबिहारी मंदिर में आज भगवान का प्राकट्योत्सव, बिहार पंचमी उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। पूजन, अभिषेक और धार्मिक आयोजनों की मंदिर में आज धूम रही। बिहार पंचमी का पर्व वृन्दावन में बड़ी श्रद्धा, भक्ति के साथ मनाया जाता है। मंदिरों की नगरी वृन्दावन में आज विश्वप्रसिद्ध बांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी का भव्य पंचामृत अभिषेक किया गया तथा ठाकुरजी को भव्य श्रंृगार कर उनकी आरती उतारी गयी। इस मौके पर रसिक समाज द्वारा पद गायन भी किया गया। प्राकट्योत्सव की बेला को लेकर भारी संख्या में भक्तजनों की भीड़ से मंदिर खचाखच भरा रहा। ज्ञात हो कि यह प्राकट्योत्सव बिहार पंचमी के रूप में जाना जाता है। बिहार पंचमी को लेकर तटिय स्थान स्थित श्री हरिदास आश्रम में सुबह से ही समाज गायन, गुरू महिला गायन एवं रसिक पदों का गायन होता देखा गया। यहां स्थित मोहिनी बिहारी की युगलश्री विग्रह की शिष्यों द्वारा भव्य पूजन, श्रंृगार के साथ भोग लगाये गये। यहां दूरदराज से आये शिष्यों की भीड़ से आश्रम भरा रहां श्री हरिदासजी नियमों के अनुरूप सेवा की गयी। यहां भण्डारे का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर में निधिवनराज से बांकेबिहारीजी की शोभायात्रा निकाली गयी जो बांकेबिहारी मंदिर पर आकर संपन्न हुयी। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया।

Read More

मथुरा। सतयुग में जन्मे करकोटक नाग के आज जन्मोत्सव को लेकर असकुण्डा स्थित सिद्ध बड़े हनुमान मंदिर में आज कालसर्प दोष से पीड़ित महिला-पुरूषों द्वारा भव्य करकोटक नाग की पूजा की गयी। प्रातः छह बजे से प्रांरभ पूजा कार्यक्रम दोपहर दो बजे तक बराबर चलता रहा। कालसर्प योग की पूजा करने आये भक्तों से मंदिर परिसर भरा रहा जहां आये लोगों ने करकोटक नाग की पूजा पंचामृत व काले तिलों को मुखर में भरकर रोली, चावल से पूजा की। वहीं तीन महादेव विग्रहों की पूजा करके कोयला व नाग-नागिन का जोड़ा अर्पित किया गया। ज्ञात हो कि यह पूजा एकमात्र इसी मंदिर में होती है जबकि कालसर्प की पूजा उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में की जाती है। यहां के पूर्व महंत गोलोकवासी गोपाल चतुर्वेदी द्वारा इस पूजा को प्रारंभ कराया गया है, तभी से यह पूजा इस मंदिर में प्रतिवर्ष आज ही के दिन होती आ रही है। वर्तमान मंदिर के महंत मनीष कुमार द्वारा भक्तों को पूरा करायी गयी।

Read More



Mediabharti