मथुरा

 आर्मी के कमांडर एके साहनी स्ट्राइक वन कोर के सैन्य गतिविधियों की जानकारी लेते हुए  मथुरा। लेप्टिनेन्ट जनरल ए.के. साहनी, उतम युद्ध सेवा मेडल, सेना मेडल, विशिष्ठ सेवा मेडल, आर्मी कमांडर, दक्षिण-पश्चिमी कमाॅंड ने स्ट्राइक वन का दौरा आज किया गया। स्ट्राइक वन कोर के जनरल आॅफिसर कमांडिग लेप्टिनेन्ट जनरल शौकिन चैहान, युद्ध सेवा मेडल, सेना मेडल, विशिष्ठ सेवा मेडल ने उनको सैन्य गतिविधियों एंव प्रशासनिक पहलुओं से अवगत कराया। आर्मी कमांडर ने फार्मेशन के आॅंपरेशन तैयारी, टेªनिंग के लिए किये गये, उपायों की प्रशंसा की एवं सैनिको  और उनके परिवारों की जीवन गुणवता के लिए सराहनीय प्रयासों को भी देखा।

Read More

मथुरा। थाना व कस्बा राया स्थित कोयल रेलवे फाटक पर मृत अवस्था में मिला युवक इगलास अलीगढ निवासी प्रवीण था जिसे दौड़ करने के बहाने नामजद युवक गांव से लेकर आये थे। आज इस संबंध में मृतक के बाबा ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। मिली जानकारी के अनुसार थाना राया के कोयल गांव रेल फाटक पर मिले शव की शिनाख्त हो गयी है। मृतक प्रवीण नामक युवक के बाबा शंकरलाल निवासी मोहकमपुर इगलास अलीगढ ने इस संबंध में राया थाने पर मुकदमा दर्ज कराया है कि उसके नाती प्रवीण को दौड़ लगाने के लिये कहकर श्यामवीर पुत्र वीरपाल व उसके साथी ले गये और हत्या कर शव को पहचान छिपाने के लिये रेल की पटरी पर रख दिया। घटना की रिपोर्ट कल दर्ज हो गयी है। 

Read More

दो युवक घायल, एक गंभीर मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र अंतर्गत मेवाती के समीप भरतपुर रोड पर ड्यूटी से लौट रहे दो युवकों को पीछे से आते हुये वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल से भरतपुर के लिये रैफर किया गया है।  मिली जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय संतोष पुत्र करन सिंह और उसका साथी 22 वर्षीय पीतम पुत्र तेर सिंह निवासीगण रामपुर मगोर्रा बाइक पर सवार होकर ड्यूटी कर अपने गांव लौट रहे थे तभी रास्ते मंे पीछे से आती एक प्राईवेट बस ने बाइक में टक्कर कार दी जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में घायल पीतम की हालत गंभीर बनी हुयी थी जिसे देखते हुये जिला अस्पताल के  डाॅक्टरों ने उसे भरतपुर के लिये रैफर कर दिया है।

Read More

मथुरा। थाना व कस्बा मांट अंतर्गत नगला सुदामा में गृहक्लेश के चलते 35 वर्षीय युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। समाचार लिखे जाने तक कारणों का पता नहीं चला है। जानकारी के अनुसार गांववासी मुकेश ने अपने घर में आज फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब इसकी जानकारी पुलिस को मिली तो वह मौके पर पंहुच गयी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

Read More

मथुरा। प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रविकांत गर्ग ने नगर में पर्यटक और दर्शनार्थियों की निरंतर घटती संख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए इसके मूल कारणों पर मंथन किए जाने का अनुरोध उत्तरदायी प्रशासनिक विभागों के अधिकारियों से किया है।  श्रीगर्ग का कहना है कि कान्हा की नगरी आने वाले पर्यटक व दर्शानार्थियों को मूलभूत सुविधाएं उनकी आवश्यकता के अनुरूप उपलब्ध कराए जाने की जरूरत है। लेकिन लगातार इस ओर प्रशासन के संबंधित विभाग ध्यान नहीं दे रही। यहीं कारण है कि 50 प्रतिशत से अधिक पर्यटक और दर्शनार्थी की संख्या घट गई है, जिससे मथुरा के व्यापार और यहां की जीवनशैली पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। तीर्थ पुरोहित परेशान है। समय रहते दर्शनार्थी और पर्यटकों की सुख-सुविधा के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को ध्यान देते हुए चाहिए कि वो पर्यटक और दर्शनार्थियों को होने वाली परेशानी से निजात दिलाएं। 

Read More

मथुरा। सशस्त्र सैनिक झंडा दिवस के मौके पर भूतपूर्व सैनिक संघ के महासचिव खेमचंद शर्मा नगेश ने कहा कि इस एक मात्र दिन सैनिक, पूर्व सैनिक, वीरागंनाओं व उनके परिजनों के योगदान का मात्र एक ही दिन याद न रखें। बल्कि सदैव उनकी सहायता के लिए तत्पर रहें।  सशस्त्र सैनिक झंडा दिवस-07 के मौके पर आयोजित पूर्व सैनिक संघ एवं जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में श्रीनगेश, देवीचरण शर्मा, मोहन लाल व अन्य पूर्व सैनिकों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी रामसेवक द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेन्द्र प्रसाद, कोषाधिकारी ब्रजबिहारी कुशवाह व अन्य अधिकारियों को प्रतिचिन्ह लगाकर झंडा दिवस का शुभारंभ किया। अधिकारियों ने पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर कैप्टन निरंजन प्रसाद, बीपी सिंह, रामेश्वर, मनोज कुलश्रेष्ठ, जगदीश कुमार, चन्द्रपाल, नीरज, सुमनलता आदि मौजूद थी। 

Read More



Mediabharti