ब्रज चिकित्सा संस्थान में क्यूआरजी हाॅस्पीटल फरीदाबाद द्वारा निःशुल्क हृदयरोग ओपीडी के शुभारंभ अवसर पर बोलते संस्थान के अध्यक्ष मथुरा। ब्रज चिकित्सा संस्थान में क्यूआरजी हाॅस्पीटल फरीदाबाद द्वारा निःशुल्क हृदयरोग ओपीडी का शुभारंभ किया गया। अग्रवाल शिक्षा मंडल के अध्यक्ष दिनेश चंद विसावर वाले, मंत्री गौरशरण अग्रवाल सर्राफ, संस्थान के मंत्री राजेन्द्र कुमार अग्रवाल द्वारा राधा-कृष्ण की युगल छवि के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। ब्रज चिकित्सा संस्थान की नींव के पत्थर कह जाने वाले श्रीनिवास सर्राफ ने संस्थान की प्रगति व गतिविधि क्रियाकलाप और मरीजों को उपलब्ध सेवाओं के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। क्यूआरजी हाॅस्पीटल फरीदाबाद के हृदयरोग विशेषज्ञ डा. राकेश राय ने बताया कि बिना दवाईयों के जीवन शैली में परिवर्तन लगाया जा सकता है। उन्होंने 148 मरीजों को निःशुल्क परामर्श दिया। शिविर शुगर, बीपी, ईसीजी की जांच निशुल्क की गई। क्यूआरजी हाॅस्पीटल से आए पैरामेडीकल स्टाफ ने दरेसी अस्पताल के स्टाफ को पूरा सहयोग प्रदान किया। अस्पताल की यूनिट हैड चिकित्सा अधीक्षिका डा.सीमा पांडे शिविर में मौजूद रहीं। इस मौके पर किशोर कुमार कोयला वाले राकेश कुमार प्रेस वाले, महेश चंद लोहे वाले, कन्हैयालाल बजाज, नारायण लाल, मोहनलाल देशवाल, खेमचंद शर्मा, अशोक शर्मा, हरिबल्लभ शर्मा, ऋषि कुमार गौड़, रामगोपाल मुखिया, दानी मुखिया, फतेह सिंह, डा. गिरीश चन्द्रा, डा. एके भाटिया, डा. हिमांशु पांडे, डा. जेपी सारस्वत, हेमा ठाकुर, आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
Read More




