मथुरा

12 को चलायेगा सफाई अभियान मथुरा। निरंकारी भक्तों ने तीसरी बार रेलवे स्टेशन को चमकाने की तैयारी शुरू कर दी है। संत निरंकारी चैरिटेबल फॉउंडेशन की ओर से 12 दिसम्बर को एक बार फिर रेलवे स्टेशनों की सफाई का अभियान चलाया जाएगा ।  मिडिया प्रभारी किशोर ‘‘स्वर्ण ‘‘ ने बताया कि माननीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु के आग्रह पर सद्गुरू बाबा हरदेव सिंह महाराज के आशीर्वाद से संत निरंकारी चैरिटेबल फॉउंडेशन ने देश के 45 महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों की सफाई करने का बीडा उठाया था , इस ’स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत अभियान’ के  तहत निरंकारी भक्त गत 2 अक्टूबर और 31 अक्टूबर रेलवे स्टेशनों की सफाई कर चुके है , जिसकी हर किसी ने सराहना की थी। मीडिया प्रभारी के अनुसार 12 दिसम्बर को अगले चरण की सफाई के लिए जिला संयोजक हरविन्द्र कुमार ,अशोक अरोड़ा तथा मोहनसिंह के नेतृत्व में तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं। संत निरंकारी चैरिटेबल फॉउंडेशन की ओर से 12 दिसम्बर को प्रातरू 8 बजे से एक बार फिर मथुरा सहित देश के 20,000 से भी अधिक स्वयं सेवक तथा संत निरंकारी सेवादल के सदस्य और संत निरंकारी मिशन से जुड़े तमाम श्रद्घालु-भक्त इस ’स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत अभियान’ में भाग लेंगे ।

Read More

मथुरा। महिला एवं वाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के सौंजन्य से श्रीसत्यसाई शिक्षा एवं ग्राम्य विकास संस्थान द्वारा स्टैप योजना अन्तर्गत शंकर सिंह आईटीआई रैपुरा जाट फरह में निरूशुल्क सिलाई व कढ़ाई प्रशिक्षण शिविर विगत एक नवम्बर से चलाया जा रहा हैं। इसमें अध्ययन करने वाली महिलाओं व युवतियों को छह माह का प्रशिक्षण दिया जायेगा। शिविर में 50 महिलाएं प्रशिक्षण ले रही हैं। सचिव जगदीश प्रसाद गौतम ने बताया कि उक्त शिविर के बाद उन्हें छह माह का द्वितीय शिविर भी आयोजित होगा। कार्यक्रम प्रशिक्षण अधिकारी श्रीमती पुष्पा चैधरी  द्वारा महिलाओं व युवतियों से प्रशिक्षण के पश्चात नमूनें प्राप्त कर लिये हैं। श्रीमती चैधरी ने महिलाओं को प्रशिक्षण के बाद विभिन्न इकाईयों को प्रारंभ करने की जानकारी दी तथा प्रशिक्षार्थियों को मशीन चलाने, सिलाई करने के तरीके बताये। सचिव जगदीश गौतम ने बताया कि छह माह के प्रशिक्षिण के बाद महिला व युवतियों को या तो संस्था की ओर सें स्वरोजगार दिलाया जायेगा अथवा इन्हें दीनदयाल धाम जैसे संस्थानों से सम्बद्घ कराकर इन्हें रोजगार का मार्ग दिया जायेगा।

Read More

आर्मी पब्लिक स्कूल के छात्र जीते पदकों के साथ मथुरा। जनपद के आर्मी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने विगत दिनों दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में इंटरनेशनल शोताकाइ कराटे कप चैम्पियन शिप प्रतियोगिता अपनी अद्भुत विजय के झंडे फरह दिए। इस प्रतियोगिता में विश्व के विविध देशों भारत, अमेरिका, अफ्रीका, जापान, श्रीलंका, थाइलैंड व मलेशिया से आए प्रतिभागियों ने भाग लिया। कोच कुमारी गुंजन दीक्षित के नेतृत्व में नन्हें-नन्हें बाल कलाकारों ने अद्भुत कला का प्रदर्शन कर दर्शकों को हतप्रभ कर दिया। इस अवर्णनीय उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक मंडल व शिक्षक वर्ग ने बधाई दी तथा प्राचार्या श्रीमती दीप्ति चैधरी व उप प्राचार्या डा. सुधा रानी ने पदक एवं प्रमाण पत्र वितरित कर खिलाडि़यों के उज्जल भविष्य की कामना की। आर्मी स्कूल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रितु राजौरा व विनीत शर्मा स्वर्ण पदक विजेता रहे। रजत पदक विजेता थे। मोहिनी, अभिषेक, हर्ष व अमरदीप एवं कांस्य पदक विजेता में अस्तित्व, तेजप्रकाश व कक्षा दो और तीन के छात्र-छात्राएं आकृति, अक्ष्या, अनन्य व दिव्यांश रहे।

Read More

मथुरा। यमुना मिशन द्वारा नगर के गौवंश के लिये चक्रतीर्थ से लेकर कृष्णगंगा घाट के मध्य गायों एवं नन्दियों के चारे के लिये चारे की बोबाई की गई है। यमुना मिशन द्वारा इस स्थान पर पांच प्रकार का चारा बोया गया है जिसमें ज्वार, बाजारा, बर्शी, जई, गेहॅू की बोबाई की गई है। यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा ने कहा कि गायों की रक्षा के लिये सभी तत्पर है परन्तु गाय की रक्षा के लिये चर्चा से अधिक कार्य करने की आवश्यकता है। गायों की रक्षा के लिये सबसे पहले उसके भरण पोषण की आवश्यकता है। यमुना मिशन द्वारा शहर में इधर उधर घूम रही गायों के लिये चारे का इन्तजाम कर रहा है जिसकी बुबाई का कार्य मंगलवार को प्रारम्भ कर दिया गया है कुछ ही माह में हरा चारा दिखाई देने लगेगा जिसे खाकर गाये अपनी क्षुधा शान्त कर सकेंगी।  

Read More

मथुरा। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन आज शहर कांग्रेस कार्यालय पर सुबह ग्यारह बजे मनाया जायेगा। यह जानकारी शहर अध्यक्ष आबिद हुसैन ने दी। उन्होंने सभी फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पंहुचने की अपील की है। वहीं युवक कांग्रेस के लोकसभा अध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि द्वारा हरिजन बस्ती और मदरसे में बच्चों को भोजन सामग्री वितरित की जायेगी।  

Read More

धार्मिक कार्य सर्वसाधारण को ध्यान मंे रखकर किये जाते हैंरू स्वदेश 18 दिन चलने वाले यज्ञ की 25 दिसम्बर को होगी पूर्णाहुति मथुरा। संसार के उपकार को ध्यान में रखते हुए गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मसानी स्थित श्री गुरूविरजानंद आर्ष गुरूकुल वेद मंदिर में अधिष्ठाता आचार्य स्वदेश जी महाराज के सानिध्य में सोमवार से चतुर्वेद परायण यज्ञ का शुभारंभ हो गया। प्रथम याज्ञिकों द्वारा ऋग्वेद के मंत्रों से आहुति दी गईं। इस अवसर पर आचार्य स्वदेश महाराज ने कहा कि धार्मिक कार्य सर्वसाधारण के कल्याण को ध्यान में रखकर किये जाते हैं। बिना सर्वसाधारणजनों के सहयोग से इनका पूरा होना असंभव है और सबकी सहभागिता के बिना यह कार्य निरर्थक है। यज्ञ के ब्रम्हा आचार्य ब्रजेश शास्त्री ने यज्ञ की महिमा पर प्रकाश डालते हुए यज्ञ का महत्व समझाया। वेदपाठ गुरूकुल विश्वविद्यालय के ब्रम्हचारियों द्वारा सस्वर किया गया। ब्रम्हचारियों द्वारा गाये ईश्वर भक्ति भजनों ने सबका मन मोह लिया। आर्य वीर दल के महामंत्री व वेद मंदिर के मीडिया प्रभारी विवेक प्रिय आर्य ने बताया कि 18 दिन तक चलने वाले चतुर्वेद परायण यज्ञ की पूर्णाहुति 25 दिसम्बर को होगा। कार्यक्रम प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से 11.30 तक और सायं 2 बजे से 5 बजे तक रहेगा। श्री आर्य ने बताया कि पूर्णाहुति वाले दिन वेद मंदिर स्थित नव नर्मित सत्य प्रकाशन का भव्य उद्घाटन होगा। तथा सभी श्रद्धालुओं के लिए भण्डारे का आयोजन किया जायेगा। श्री आर्य सभी याज्ञिकों से यज्ञ में भाग लेने की अपील की है।  प्रथम दिन यज्ञ में आचार्य ब्रजेश शास्त्री, आचार्य शत्रुजित शास्त्री, नवीन शर्मा, विवेक प्रिय आर्य, कृष्णगोपाल गुप्ता, धर्मेन्द्रनाथ सक्सैना, प्रेम सिंह जादौन, राजीव तिवारी, कन्हैयालाल आर्य व गुरूकुल के ब्रम्हचारी उपस्थित थे।

Read More



Mediabharti