मथुरा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मध्य मनाया वार्षिक समारोह मथुरा। आशा स्कूल मथुरा ने तारापोर हाॅंल में अपनें वार्षिक समारोह का आयोजन किया इस समारोह में मुख्य अतिथी डाफने चैहान, जोनल प्रेसिडेंट, स्ट्राइक वन कोर आवा (आर्मी वाईव्स वेलफेयर ऐसोशिएशन) थी। आशा स्कूल के बच्चों के द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वार्षिक दिवस के पूर्व कार्यक्रमो में स्कूल के बच्चों के लिए नंेत्र शिविर और खेल दिवस का आयोजन किया गया। आशा स्कूल मथुरा की स्थापना 23 अगस्त 1992 में दिन दयाल उपाध्याय स्मारक ट्रस्ट के अंतर्गत हुई। तभी से आशा स्कूल आवा के संरक्षण मे कार्यरत है। आशा स्कूल का निर्माण मुख्यता अलग रुप से सक्षम बच्चों के लिए हुआ है। सैन्य तथा असैन्य परिवारों से 34 अलग रुप से सक्षम बच्चे इस स्कूल में अभी पढ रहें है। यह बच्चें विभिन्न बिमारीयों से पीडित जो की मानसिक मंदता से लेकर सुनने में परेशानी है। आशा स्कूल इन बच्चों को शिक्षा का अनुकूल वातावरण देता है ताकि वे अपने कौशल का विकास कर सके व अपनी शारीरिक, मानसिक क्षमता के अनुसार आत्मविश्वास के साथ विश्व का सामना कर सके।

Read More

मथुरा। दो बहिनों को दहेज में एक-एक लाख रूपये और बाइक की मांग पूरी न करने पर ससुराल वाले उनका उत्पीड़न कर रहे हैं और मारपीट कर रहे हैं। इस संबंध में वाल्मीकि बस्ती भरतपुर गेट निवासी गुंजन पुत्री साजन ने रिपोर्ट लिखाई है कि मौहल्ला नौलक्खा सदर बाजार आगरा निवासी राकेश पुत्र शंकर लाल आदि आठ लोग उससे व उसकी बहिन सीमा से दहेज में एक-एक लाख रूपये और एक-एक बाइक की मांग पूरी न करने पर दोनों बहिनों से मारपीट और उत्पीड़न कर रहे हैं। पीडि़ता ने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज करायी है।

Read More

मथुरा। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेशीय आव्हान पर धरना लखनऊ के शिक्षा निदेशक कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमें मथुरा से बड़ी संख्या में प्रधानाचार्यों ने भाग लिया। जनपद मथुरा के जिलाध्यक्ष डा. अजय कृष्ण सारस्वत ने धरने में प्रधानाचार्यों की विभिन्न मांगों को विस्तार से रखा। जिला मंत्री वीरेन्द्र सिंह ने जिले की शैक्षिक विसंगतियों के बारे में बताया। इस मौके पर निकल अग्रवाल, गोवर्धन सिंह, तुफैल अहमद, डा. प्रमोद गौतम, डा. दीवाकर चैबे, ओमप्रकाश सिंह आदि मौजूद थे। 

Read More

मथुरा। पीस पार्टी के जिलाध्यक्ष मुस्तकीम कुरैशी ने प्रदेश में सपा सरकार द्वारा लगातार आरएसएस के एजेंडे पर चलकर मुस्लमानों के साथ नाइंसाफी जुल्म और ज्यादती किए जाने का आरोप लगाया है। श्रीमुस्तकीम का कहना है कि इस सिलसिले में गौवध अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम, पशु तश्करी के आरोपियों पर गुंडाअधिनियम व गैंगस्टर लगाकर उनके साथ जुल्म किया जा रहा है। उन्होंने कि इसके विरोध में 30 नवम्बर आज पीस पार्टी जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपेगी। 

Read More

मथुरा। रमनलाल शोरावाला पब्लिक स्कूल के मैदान में स्व. गौरीलाल गोयल स्मृति जिला बाॅलीवाल चैम्पियनशिप (अण्डर 19) का समापन मुख्य अतिथि संजय चैहान, महासचिव भारतीय आरटीएफ महासंघ डा. डीपी शर्मा, सचिव जिला बाॅलीवाली संघ वीरेन्द्र गोयल, चेयरमैन रमनलाल शोरावाला पब्लिक ने स्व. गोयल के चित्र में पुष्पार्चन कर किया। तीन दिन से चल रही चैम्पियनशिप के फाइनल में बालिका वर्ग से रतनलाल फूलकटोरी देवी सीनियर सैकेण्ड्री की टीम ने रमन लाल शोरावाला गलर्स की टीम को 13 के स्थान पर 25 के स्केार पर पराजित कर विजय हासिल की। बालक वर्ग में आर्मी पब्लिक तथा रमनलाल शोरावाला पब्लिक के बीच शानदार मुकाबला रहा। इसमें आर्मी पब्लिक स्कूल की टीम ने शोरा वाला पब्लिक स्कूल की टीम को 23 के मुकाबले 25 के स्कोर से पराजित कर विजय हासिल की।  इस मौके पर अभिषेक गोयल, संजय धनगर, जेपी कुशवाह, पूजा गोयल, केके सारस्वत, बीवी भाटिया स्वेता मिश्रा लक्ष्मी चैधरी, गौरव शर्मा आदि मौजूद थे। 

Read More

मथुरा। राया कस्बा में लोक अदालत के प्रचार के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमे आये हुए लोगों को लोक अदालत से सम्बंधित जानकारियां दी गयी।  थाना राया परिसर में हुई बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पवन कुमार श्रीवास्तव ने लोगों से बड़ी संख्या में लोक अदालत में पहुँच कर अपने विवादों का निपटारा करने की अपील की। आयबैठक में राया के अधिशाषी अधिकारी राजीव कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष कृष्णकांत अग्रवाल, एसडीओ जीतेन्द्र कुमार, थाना राया प्रभारी संजीव तोमर, अरविंद अग्रवाल, योगेश वाष्र्णेय, मंशु, अनिल रावत, मुन्ना मेंबर, रहीश अल्वी, करन सिंह आदि मौजूद थे।

Read More

मथुरा। विकलांगजनों की सेवा का कार्य अत्यन्त पुनीत एवं स्तुत्य है। जो संस्थाऐं तथा जो लोग विकलांगों की समर्पित भाव से सेवा कर रहे हैं वे भी वन्दनीय एवं नमनीय हैं। यह विचार डाॅ. राजीव पाठक ने डाॅ. मधु गुप्ता के जन्म दिवस के अवसर पर गुप्ता डाइग्नोस्टिक सेन्टर, झांसी के सौजन्य से आयोजित पोलियो शल्य चिकित्सा शिविर के समापन समारोह के अवसर पर कल्याण धाम प्रांगण में व्यक्त किये। पोलियो शल्य चिकित्सा शिविर के समापन पर पोलियो पीडि़तों के आॅपरेशन किये गये। संस्था महासचिव सुनील कुमार शर्मा ने शिविर की समीक्षा करते हुए बताया कि डाॅ. आर. एस. गुप्ता डाइग्नोस्टिक सेन्टर, झांसी के सौजन्य से कल्याणं करोति मथुरा द्वारा आयोजित निःशुल्क पोलियो शल्य चिकित्सा शिविर मैं दूर-दराज केे अंचलो से आये पोलियों से पीडि़तों ने पंजीकरण कराकर परीक्षण कराया तथा पोलियो से पीडि़त रोगियों के आॅपरेशन जयपुर के प्रख्यात अस्थिरोग विषेशज्ञ डाॅ. वी.के. तिवारी एवं डा. आर.बी. शर्मा की चिकित्सीय टीम द्वारा आॅपरेशन सम्पन्न किये गये। आॅपरेशन के योग्य पोलियो रोगियों के पलंग, बिस्तर, दवा, भोजन आदि की व्यवस्था पूर्णतया निःशुल्क प्रदान की गयी। कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र यादव ने किया। इस शिविर के समापन समारोह के अवसर पर प्रमोद सक्सेना, गौरव अग्रवाल, बी.के. शुक्ला, प्रहलाद पांडे, वी.के. सारस्वत, रमाकान्त शर्मा, रामसनेही राम प्रकाश प्रजापति, देवेश पाठक आदि विशिष्ट जनों की उपस्थिति उल्लेखनीय थी।

Read More

मथुरा। आज गुरु शरणानंद महाराज यात्रा गोवर्धन स्थित चन्द्रसरोवर पहुँचने पर पंडित दाऊदयाल व देवेन्द्र शर्मा द्वारा भव्य स्वागत किया। इस दौरान मिठाई वितरित की गई और यात्रियों का जोरदार स्वागत किया गया। इससे पूर्व काष्र्णि गुरू शरणानन्द एवं संत राजेन्द्र दास ने राधाकण्ुड में पूजा अर्चना की। रमणरेती के संत शरणानंद महाराज की बृज चैरासी कोस परिक्रमा गिरिराज परिक्रमा करते हुयी श्रीधाम राधाकुण्ड पंहुची। यहां नगर के लेागों ने जगह-जगह संतों का फूल मालाओं से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इसके उपरांत राधा-कृष्ण कुण्ड संगम पर संतों को विष्णुकांत शास्त्री ने मंत्रोच्चारण के साथ राधाकुण्ड की पूजा अर्चना करायी। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने राधारानी की पूजा की। 

Read More

मथुरा। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पवन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गत दिवस 26 नवम्बर को जनपद न्यायाधीश दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जनपद न्यायालय के केन्द्रीय कक्ष में शांम 04 बजे विधि दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं द्वारा संविधान के महत्व, मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य आदि पर प्रकाश डाला गया। महर्षि दयानन्द वैदिक विद्यालय की छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से सम्बन्धित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। सभी वक्ताओं द्वारा आगामी 12 दिसम्बर को जनपद की विभिन्न अदालतों में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार पर बल देते देते हुए लोगों का आवाहन किया गया कि लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होकर अपने वादों का निस्तारण करायें। इस अवसर पर अपर जिला जज अनिल कुमार गुप्त, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजवीर सिंह सहित सभी न्यायिक मजिस्ट्रेट, अध्यक्ष, बार एसोसिएशन विजय पाल सिंह तोमर व अन्य अधिवक्तागण, अधिकारीगण तथा प्रधानाचार्य, महर्षि दयानन्द वैदिक विद्यालय व छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।

Read More

 तीर्थ और पुरोहित संघ के कार्यकर्ता यमुना में दुग्धाभिषेक करते हुए  मथुरा। महेश पाठक को तीर्थ पुरोहित महासभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर आज पूरी महासभा के पदाधिकारियों ने विश्रामघाट पर दुग्धाभिषेक और यमुना पूजन किया। इस अवसर पर बोलते हुये महेश पाठक ने कहा कि तीर्थ पुरोहितों ने मुझे एकमत होकर जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे पूरी मेहनत के साथ शिखर पर लाऊंगा। इस अवसर पर महेश पाठक के साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष दुर्लभ मिश्रा, बैजनाथ धाम, महामंत्री श्रीकान्त वशिष्ठ, रामकिशन तिवारी उपाध्यक्ष इलाहाबाद व राजेश त्रिवेदी मीडिया प्रभारी उज्जैन व पूर्व अध्यक्ष श्री प्रकाश मिश्र कुरूक्षेत्र व अन्य तीर्थो के पुरोहितों ने संयुक्त रूप से विश्राम घाट पर यमुना पूजन किया। देवो पंडित, गणेश, माधव ने पूजन कराया। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने तीर्थ पुरोहितों और धर्म स्थलों की रक्षा का संकल्प लिया। इस अवसर पर माथुर चतुर्वेद परिषद के अध्यक्ष दिनेश पाठक ने महेश पाठक को स्वाफा पहनाकर चांदी के मुकुट के साथ भव्य स्वागत किया। सभी  तीर्थ पुरोहितों का दुपट्टा, माला एवं स्वाफा पहनाया गया। इस मौके पर अध्यक्ष दिनेश पाठक ने कहा कि महेश पाठक का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना समाज के लिए गौरव की बात है। माथुर चतुर्वेद परिषद भी उनके निर्देशन में तीर्थों की रक्षा के लिये कन्धे से कन्धा मिलाकर कार्य करेंगी। अपने स्वागत से अभिभूत महेश ने सभी का आधार जताया। इस अवसर पर वृन्दान चेयरमैन मुकेश गौतम, परिषद के संरक्षकगण गिरधारी लाल पाठक, नवीन नागर, राजन पाठक, रंजित पाठक, उपाध्यख अरविन्द चतुर्वेदी भूरा, मुकुन्दलाल चतुर्वेदी बैंक वाले, महामंत्री राकेश तिवारी एडवोकेट, योगेन्द्र चतुर्वेदी, कमल चतुर्वेदी मोला, संजीव चतुर्वेदी, ब्रजेश चतुर्वेदी, आशीष चतुर्वेदी, अमित चतुर्वेदी, मनोज पाठक, प्रदीप पाठक, कृष्णकान्त चतुर्वेदी, राजीव चतुर्वेदी, मुकेश स्वामी, प्रवीन चतर्वेदी, बालकिशन पाठक, अशोक पाठक, नवनीत चतुर्वेदी, राजेश पांडे, सुरेन्द्र चतुर्वेदी पप्पू, अजय चतुर्वेदी, संतोष चतुर्वेदी बब्बू, बालकिशन चतुर्वेदी, अनुराग, भय्यौ बौहरे, सोमनाथ, गणेश बैंक वाले, माधव चतुर्वेदी, शिव कुमार चतुर्वेदी, हजारीलाल, अमित पाठक, अमित कृष्ण, राधावल्लभ, उदित चतुर्वेदी, महिला परिषद की डाॅ.रमा चतुर्वेदी, अनीता चतुर्वेदी, अलका चतुर्वेदी, सविता चतुर्वेदी, साधना चतुर्वेदी आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राकेश तिवारी एडवोकेट ने किया।

Read More