मथुरा

यमुना मिशन यमुना एवं बढते पर्यावरणीय संकट को लेकर चिंतित है एवं इसके लिये यमुना मिशन द्वारा सघन वृक्षारोपण एवं यमुना की सफाई का कार्य किया जा रहा है। इसी के साथ यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं द्वारा ,जनसाधारण को जाग्रत किया जा रहा है। यमुना मिशन द्वारा विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जाकर भावी पीढी को इन संकटों से सचेत कर पर्यावरण की रक्षा के लिये तैयार किया जा रहा है।  यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा ने कहा कि हमारे देश के नौनिहाल देश को उसका भविष्य प्रदान करेगें ऐसे में आवश्यक है कि युवा पीढी के मन के अन्दर अभी से प्रकृति संरक्षण के बीज रोपित किये जाये ताकि यह युवा पीढी भविष्य में प्रकृति के साथ खिलवाड़ नहीं बल्कि उसकी रक्षा करे। इसी ध्येय को लेकर यमुना मिशन देश की युवा पीढी को पर्यावरण से प्रेम करने की सीख दे रहा है।  2 दिसम्बर बुधवार को यमुना मिशन द्वारा अडीग ग्राम के मां कस्तूरी देवी बाल विद्या मन्दिर एवं सतोहा ग्राम के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सभा कर बच्चों को प्रकृति प्रेम का पाठ पढाया।  इस अवसर पर पन्नालाल शर्मा, मुकेश ठाकुर, लपुटी पंडित, मनीष राज, आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।                                                               

Read More

लोकनिर्माण मंत्री शिवपाल यादव आज मथुरा आए जहां उन्होंने केडी डेंटल काॅलेज में आयोजित दो दिवसीय सेमीनार के समापन अवसर बोलते हुए  मथुरा। यदि राजनीति में ना आया होता तो में भी आज भगवा वस्त्र धारण कर सन्यासी होता। राजनीति से सन्यास लेने के बाद संतों की शरण मेें ही जाऊॅगा यह बात प्रदेश के काबीना मंत्री शिवपाल यादव ने सोमवार को वृंदावन में कही। विश्वशांति सेवा चेरिटेबिल ट्रस्ट के छटीकरा-वृंदावन मार्ग स्थित शांति सेवा धाम में श्री प्रियाकांत जू राधाकृष्ण प्रतिमा के पूजन समारोह में पहुॅचे प्रदेश के काबीना मंत्री शिवपाल यादव ने मंदिर निर्माण के द्वितीय चरण का फीता काट कर शुभारम्भ किया। इस मौके पर उन्हौने कहा कि महापुरुषों ने दुनिया में सद्भावना व विश्वशांति का संदेश दिया है और राधा-कृष्ण की जन्मस्थली व क्रीड़ास्थली के रुप में मशहूर इस धरती से हमेशा प्रेम का संदेश ही गया है। प्यार, मोहब्बत और संगीत व संस्कृति कभी खत्म नहीं हो सकती। कार्यक्रम में शामिल होने आए काबीना मंत्री ने ट्रस्ट द्वारा संचालित प्रकल्पांे जिसमें निर्धन कन्याओं की समय-समय पर शादी करवाना, प्राकृतिक आपदा में पीड़ित लोगों को राहत सामग्री व वस्त्र वितरण आदि कामों की जमकर तारीफ की। मीडिया से रुबरु होते हुए उन्हौने कहा कि कृष्ण की इस पावन धरा पर आकर खुद को गौरवान्वित महसूस करते हैं। इसी दौरान उन्हौने कहा कि यदि राजनीति में ना आया होता तो आज मैं भी गेरुआ वस्त्र धारण कर सन्तों की जमात में शामिल दिखाई देता। इस दौरान शांति सेवा धाम के प्रमुख कथा प्रवक्ता देवकी नन्दन ठाकुरजी ने शाॅल व राधा-कृष्ण की छवि भेंट कर काबीना मंत्री का स्वागत किया। ठाकुर बांके बिहारी मंदिर का अधिग्रहण पर बोले शिवपाल संस्था व समाज के हित में जो होगा वो करेंगे वृंदावन के प्रख्यात ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के सरकार द्वारा अधिग्रहण करने के प्रस्ताव पर आज मंगलवार को कैबिनेट की मोहर लग सकती है वहीं सोमवार को यहां पहुॅचे काबीना मंत्री शिवपाल यादव से जब मंदिर के अधिग्रहण के बारे में सवाल पूछा गया तो उनका कहना था कि सब की राय लेंगे, जो जनता चाहेगी उसकी राय के अनुसार करेंगे तथा जो भी फैसला होगा वह संस्था व समाज के हित में होगा। काबीनामंत्री के इस बयान से कयास लगाया जा रहा है कि बांके बिहारी मंदिर का अधिग्रहण निश्चित है। 

Read More

 यातायात माह के समापन अवसर पर प्रशस्ति पत्र देते एसएसपी डा. राकेश सिंह एवं जिलाधिकारी राकेश सिंह  पिछले साल से ढाई गुना राजस्व वसूला गया मथुरा। आज मसानी रोड स्थित एक होटल में यातायात माह का समापन दिवस समारोह अवसर पर पुलिस मुखिया एसएसपी डा. राकेश सिंह व जिलाधिकारी राजेश कुमार ने जनपद पुलिस के साथ यातायात पुलिस द्वारा सर्वाधिक समन शुल्क वसूली में आ रहे उपनिरीक्षकों को प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया व यातायात को सरल बनाने के लिए विचार गोष्ठी का आयोजन कर भविष्य में यातायात व्यवस्था प्रभावी बनाने का निर्णय लिया गया। यातायात माह के दौरान एसएसपी के निर्देशन में काम कर रही जनपद पुलिस की यातायात इकाई के प्रभारी ब्रजराज सिंह ने 38 लाख का जुर्माना वसूल कर राजस्व वसूली में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं यातायात पुलिस के एचसीपी मंगली प्रसाद ने जनपद में सर्वाधिक एक हजार चालान कर रिकाॅर्ड बनाया। वहीं थाना फरह प्रभारी शंभू नाथ ने भी करीब 6 लाख 47 हजार का जुर्माना वसूल किया। व वसूली में दूसरा स्थान प्राप्त किया। वसूलीमें तीसरे स्थान पर रहे 50 रिफाइनरी करीब पांच लाख 40 हजार का जुर्माना वाहन चालकों से वसूला, जो तीसरे स्थान पर रहे। इसी प्रकार 50 हाइवे ने करीब चार लाख जुर्माना वसूल कर चैथे स्थान पर वसूलीमें रिकाॅर्ड स्थापित किया। इसी प्रकार जनपद के अधिकांश थानों को दिए गए निर्देशों के तहत दो लाख तक जुर्मान वसूले गए। जनपद में कुल समन वसूली के रूप में 64 लाख 51 हजार का जुर्माना वसूला गया। यहीं जुर्माना पिछले वर्ष 26 लाख रुपए का था। बड़े पैमाने पर राजस्व वसूली को पुलिस एक उपलब्धि के रूप में देख रही है। इस अभियान के तहत अच्छा प्रदर्शन करने वाले सभी पुलिस कर्मचारियों को जिलाधिकारी राजेश कुमार व एसएसपी डा. राकेश सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं एसएसपी ने यह भी कहा कि अभी यही सिलसिला आगामी माह में भी जारी रखा जाएगा। ताकि वाहन चालक यातायात नियमों का पालन कर सकें। इस मौके पर जिलाधिकारी ने बताया कि यातायात व्यवस्था को उत्तम बनाने के लिए रमणरेती वृंदावन क्षेत्र में वन-वे प्लान को अंतिम रूप दिए का प्रयास जारी है। वहीं धौली प्याऊ क्षेत्र व शहर के भीड़ वाले क्षेत्रों को भी वन वे प्लान में शामिल किया जाएगा। इस दौरान प्रबुद्ध वर्ग के लोगों ने भी अपने अपने विचार यातायात व्यवस्था पर स्पष्ट किए।   

Read More

मथुरा। थाना राया क्षेत्र अंतर्गत एक बाइक पर सवार होकर स्कूल पढ़ने जा रहे दो युवकों को तेजगति से आते टैªक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।  जानकारी के अनुसार कुलदीप पुत्र कोमल तथा महेश राया से पढ़कर गांव विसावली अपनी बाइक अपने गांव विसावली जा रहे थे।  तभी तेजगति से आते टैªक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे कुलदीप की घटनास्थल पर मौत हो गई। तथा उसका साथी महेश घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए राया के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।   

Read More

मथुरा। थाना छाता क्षेत्र अंतर्गत अकबरपुर और चैमुंहा के बीच अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों में टक्कर मार दी। जिससे एक की घटनास्थल पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची थाना छाता पुलिस ने शव को कब्जे में ले घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  प्राप्त जानकारी के अनुसार अनिल पुत्र रोहन सिंह निवासी नगला मौरा वृंदावन अपने साथियों के साथ अकबरपुर से मथुरा आ रहा था तभी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही अनिल की मौत हो गई तथा उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवा दिया। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है। ज्ञात रहे कि हाइवे पर दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं यातायात माह के समापन अवसर पर पुलिस सफल होने का दावा कर रही है। 

Read More

मथुरा। गोवर्धन क्षेत्र के गांव पलसों में 16 नबंवर की रात हुई बाबूलाल सर्राफ की हत्या व लूट में गोवर्धन पुलिस द्वारा गुडवर्क दिखाने के लिए फर्जी तरीके से मृतक के चचेरे भाई व पड़ौसी को जेल भेज दिया था। जिसके विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन कर निर्दोष लोगों को जेल से छोड़ने की मांग की गयी।  मृतक की पत्नी व बच्चों द्वारा ऐफिडेविट भी दिए गए। एसएसपी डा. राकेश सिंह ने मामले की पुनः विवेचना कराए जाने की बात कही। लेकिन अभी तक निष्पक्ष न जांच हो पाई और न ही बेगुनाह लोगों की जेल से रिहाई हो पाई है। ग्रामीणों में इस खुलासे को लेकर गहरा आक्रोश है, ग्रामीणों के अनुसार अगर इसी तरह जघन्य घटनाओं में निर्दोषों को जेल में ठूंसा जाता रहा तो अपराधियों के हौंसले बुलंद होते जायेंगे। पुलिस दोषियों को छोड़कर निर्दोषों को फंसा रही है, जिससे अपराधियों को और भी घटना करने को बल मिल रहा है। युवा समाजसेवी सुजीत वर्मा ने उक्त घटना के संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अवगत कराते हुए निर्दोष लोगों की शीघ्रताशीघ्र रिहाई व दोषियों को जेल सींखचों में भिजवाने की मांग की है। 

Read More



Mediabharti