मथुरा

 नंदगांव ब्लॉक में प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव में मतदान को लगी लाइन नंदगांव। ग्राम पंचायत के प्रथम चरण में 75 प्रतिशत मतदान हुआ। जानकारी देते हुए जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत  राजेश कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में विकास खण्ड चौमुहां में 72़09 प्रतिशत, छाता में 75़99 तथा विकास खण्ड नन्द्गॉव में 76़01 प्रतिशत मतदान हुआ। उन्होंने बताया कि तीनों विकास खण्डों में मतदान का प्रतिशत 75़06 रहा। उन्होंने बताया कि तीनों विकास खण्डों में शान्तिपूर्ण मतदान सम्पन्न हुआ।  नंदगांव ब्लॉक के विभिन्न गांवों में प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्य का चुनाव शांतीपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। ब्लॉक की 8 न्याय पंचायतों में प्रधान के 38 पदों और ग्राम पंचायत सदस्य के 512 पदों के लिए शनिवार को मतदान कराया गया। ठीक सात बजे से बूथों पर मतदान शुरू हो गया। वोटर पैदल और वाहनों से मतदान स्थल तक पहुंचे। कई बूथों पर मतदान कर्मी दो बजे के बाद खाली बैठे रहे तो कुछ बूथों पर साडे चार बजे के बाद तक मतदान चला। बठैन के एक बूथ पद देर तक मतदान हुआ। करीब सत्तानवे हजार मतदाताओं में से 76 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। ब्लॉक के 64 मतदान केंद्रों पर 152 मतदान स्थल पर जमकर वोटिंग हुई। बरसाना के राधाबिहारी इंटर कालेज में फर्जी मतदान को लेकर प्रत्याशी समर्थकों में वाद-विवाद हो गया। कमई व हाथिया में फर्जी मतदान का आरोप प्रत्याशी लगाते रहे। जिले में शांतीपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए जिलाधिकारी काफिले के साथ केंद्रों पर भ्र्रमण करते रहे। इस दौरान ब्लॉक के दर्जनों गांवों में जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने दौरा कर चुनाव का निरीक्षण किया।   लाठी के सहारे वोट देने आई अनारदेई नंदगांव ब्लॉक के चौधरी चरनसिंह इंटरकालेज बठैनकलां में 90 वर्षीय अनारदेई लाठी के सहारे वोट डालने आर्इं। इस दौरान उनके सम्बंधियों ने भी उनको केंद्र तक पहुंचाने में मदद की। वहीं इसी केंद्र पर बीमार मोहन को गोद में उठाकर वोट डलवाने लाया गया।

Read More

 अमरनाथ शिक्षण संस्थान में दादियों व नानियों का सम्मान करते चेयरमैन डा. आदित्य कुमार वाजपेयी -प्राचीन सभ्यता, लोक संगीत एवं परम्पराओं का हुआ पुनर्जागरण   मथुरा। ‘‘ओल्ड इज गोल्ड’’ कहावत अमर नाथ शिक्षण संस्थान के मातृकृपा आॅडिटोरियम के मंच पर उस समय चरितार्थ हुई जब दादी-नानी के सुनहरी पल ‘‘वो भूली दास्तां-लो फिर याद आ गई’’ कार्यक्रम में दादी व नानियों ने बच्चे के जन्म से विवाह तथा अन्य शुभअवसरों पर गाये जाने वाले लोकगीतों को अपने मधुर स्वर में प्रस्तुत किया । इस अवसर पर अमर नाथ शिक्षण संस्थान द्वारा कार्यक्रम में पधारीं पांच दर्जन से अधिक दादियों एवं नानियों को शॉल तथा स्मृति चिह्न प्रदान कर स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया । अमर नाथ शिक्षण संस्थान के चैयरमेन डा़ आदित्य कुमार वाजपेयी ने बताया कि दादी-नानी के इस कार्यक्रम में घर की उन बुजुर्ग महिलाओं को अपने प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान किया है जो घरों से बाहर नहीं निकल पाती हैं, साथ ही बच्चों को दादी-नानी के माध्यम से अपनी लोक परम्पराओं से भी अवगत कराने का प्रयास किया है। कार्यक्रम मेंं मुख्य अतिथि के रूप में पधारीं मथुरा नगर पालिका परिषद की चैयरमेन मनीषा गुप्ता ने कहा कि मथुरा जनपद में दादियों-नानियों को सम्मानित करने का यह पहला प्रयास है, इसके लिये अमर नाथ शिक्षण संस्थान बधाई का पात्र है । बुजुर्ग दादियों एवं नानियों ने लोकगीत, रतजगा, खोइया, जच्चा गीत, बरना गीत, नौबत, ढोला गीत, भजन, रसिया गीत, लांगुरिया गीतों पर जब अपनी प्रस्तुति दी तो ऐसा लगा मानों सभी प्रकार के उत्सव स्वयं अमर नाथ शिक्षण संस्थान के स्टेज पर उतर आये हैं। इस अवसर पर श्रीमती कुसुम कुलश्रेष्ठ ने विद्यालय के इस प्रयास की सराहना करते हुये कहा कि यह विद्यालय संस्कार, अनुशासन, आदर्शों का आइना है । कार्यक्रम में पांडिचेरी से विशेष रूप से पधारीं अर्चना माहेश्वरी ने भी कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य डा़ अनिल वाजपेयी, प्रशासनिक अधिकारी डा़ अरूण वाजपेयी, शैक्षणिक प्रभारी अनुराग वाजपेयी, मिथलेश, रेनू, मीता, सोनिका शर्मा, असलम खां, ट्विंकल भारद्वाज, अनुराग शर्मा सहित गणमान्य अतिथि एवं सांस्कृतिक कलाकार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।  

Read More

संस्कृति ज्ञान खोज प्रतियोगिता में विजयी रहीं छात्र-छात्राएं एवं विद्यालय के अध्यापक -प्रदेश व अन्य जिले से आए छात्रों ने लिया भाग मथुरा। संस्कृति ज्ञान खोज प्रतियोगिता 2015 अन्तर्राविद्यालय अन्तर्राज्य प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन संस्कृति कैम्पस छाता, आज किया गया। जिसमें इलाहाबाद, कानपुर, लखनऊ, आगरा, मथुरा, हाथरस के प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के अलावा उत्तर प्रदेश के अन्य विभिन्न जिलों एवं होडल, पलवल एवं हरियाणा और राजस्थान प्रदेश के समीप के क्षेत्रों के विद्यालयों ने भी शिरकत की। इस प्रतियोगिता को विभिन्न चक्रों में आयोजित किया गया था। प्रारम्भिक चक्रों का आयोजन विभिन्न विद्यालयों के प्रांगण में संपन्न किया गया, जिसके माध्यम से विभिन्न टीमों का चयन किया गया। विभिन्न चयनित टीमों को विभिन्न समूहों में विभाजित कर प्रगतिशील अनुवीक्षण विभिन्न विद्यालयों में दस टीमों की चयन प्रक्रिया के साथ संपन्न हुई जिन्हें महामुकाबले के लिए चुना गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता विभिन्न क्षेत्रों में ज्ञानबोध की परीक्षा होने के कारण इसकी लोकप्रियता विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं में अत्यधिक है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र-छात्राओं को अपने ज्ञान बोध को बढ़ाने में मदद मिलती है। विभिन्न चक्रों में पूछे गये प्रश्नों में कठिनाई का स्तर बढता गया जिसके माध्यम से मेधावी विद्यार्थियों का चयन संभव हो पाया। सर्वोच्च न्यायालय की न्यायाधीश श्रीमती ज्ञानसुधा मिश्रा, एवं एचसी गणेशिया सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता ने क्रमश: मुख्य अतिथि पीठासीन अतिथि एवं अतिथि सम्मान के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।  मुख्य अतिथि न्यायाधीश श्रीमती ज्ञानसुधा मिश्रा ने दर्शकों को संबोधित करते हुए इस तरह की प्रतियोगिता के निरंतर आयोजन पर बल देते हुए इसे आवश्यक बताया जिससे कि विद्यार्थियों के ज्ञानबोध को विभिन्न विषयों एवं क्षेत्रों में बढ़ाया जा सकता है। संस्कृति ज्ञान खोज प्रतियोगिता 2015 के विजेताओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय इनामी राशि संस्कृति ग्रुप समूह के चेयरमैन सचिन गुप्ता के द्वारा प्रदान किया गया। ज्ञान खोज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्रीबाबा सरस्वती विद्या मन्दिर, मथुरा, द्वितीय स्थान होली पब्लिक स्कूल, आगरा तथा तृतीय स्थान  परमेश्वरी धानुका सरस्वती विद्या मन्दिर मथुरा ने प्राप्त किए।  

Read More

मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार के हवाले से नगर मजिस्ट्रेट विजय कुमार ने बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर स्थित उप्र कर्मचारी कल्याण निगम डीपो में 10 कुन्तल अरहर की दाल उपलब्घ है। उन्होंने बताया कि प्रति राशन कार्ड पर 120 रूपये प्रति किग्रा. की दर से दो किग्रा. दाल उपलब्ध करायी जायेगी। इच्छुक राशन कार्ड धारक उपरोक्तानुसार अरहर की दाल प्राप्त कर सकते हैं।

Read More

मथुरा। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पवन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गत दिवस 26 नवम्बर को जनपद न्यायाधीश दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जनपद न्यायालय के केन्द्रीय कक्ष में चार बजे विधि दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं द्वारा संविधान के महत्व, मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य आदि पर प्रकाश डाला गया। महर्षि दयानन्द वैदिक विद्यालय की छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से सम्बन्धित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। सभी वक्ताओं द्वारा आगामी 12 दिसम्बर को जनपद की विभिन्न अदालतों में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार पर बल देते देते हुए लोगों का आवाहन किया गया कि लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होकर अपने वादों का निस्तारण करायें। इस अवसर पर अपर जिला जज अनिल कुमार गुप्त, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजवीर सिंह सहित सभी न्यायिक मजिस्ट्रेट, अध्यक्ष, बार एसोसिएशन विजय पाल सिंह तोमर व अन्य अधिवक्तागण, अधिकारीगण तथा प्रधानाचार्य, महर्षि दयानन्द वैदिक विद्यालय व छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।  

Read More

मथुरा। पूरे विश्व के लगभग 88 देशों में रहने वाले तकरीबन 350 मिलियन लोगों में कालाजार बीमारी के जोखिम है और लगभग  50 लाख लोग इस जानलेवा बीमारी से ग्रसित हैं।  यह रोग दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र में बहुत हीं आम है, लगभग 200 मिलियन लोगों के इसकी चपेट में आने का खतरा है।  भारत में लगभग 165 मिलियन लोगों को कालाजार होने का जोखिम है। एक सर्वे के अनुसार देश में एक लाख मामले हर साल कालाजार के सामने आते हैं। जिनमें से लगभग प्रत्येक वर्ष 200 रोगी कालाजारी की बीमारी से मौत के मुंह में चले जाते हैं। इस बीमारी को हल्के में नहीं लेना चाहिए। यह जानकारी केडी मेडिकल कालेज, हॉस्पीटल एवं रिसर्च सेंटर अकबरपुर मथुरा में आयोजित देश में बढती कालाजार बीमारी पर एक परिचर्चा कालेज के महिला एवं बाल रोग विभाग में आयोजित सेमिनार में बालरोग विशेषज्ञ डॉ़ डीके जुनेजा ने व्यक्त करते हुए दी। उन्होंने बताया कि कालाजार एक घातक संक्रमण है जो एक परजीवी के कारण होता है।  कीट के काटने से यह एक व्यक्ति से दूसरे में फैल जाता है। उन्होंने बताया कि काला अजार या आंत लीशमनियासिस एक घातक संक्रमण होता है जो परजीवी प्रोटोजोआ लीशमनिया डोनोवनी के कारण होता है।  यह एक संक्रमित व्यक्ति से, संक्रमित स्त्री जाति की सेंड मक्खी के काटने से, दूसरे स्वस्थ व्यक्ति में फैल सकता है जिसका नाम फ्लेबोटोमस अर्जेन्टाप्सि है।  स्त्री रोग विभाग की एमएस डॉ़ उषा वत्स ने कालाजार बीमारी से ग्रसित व्यक्ति या महिला को यदि उनमें अनियमित रूप से बुखार आते जाते रहते हैं जिसके साथ कोई जरुरी नहीं है कि किसी प्रकार की कठोरता या ठंड जुड़ा हुआ हो। कुछ रोगियों का वजन कम हो सकता है तथा  हाइपरगामाग्लोब्युलिनेमिया  के साथ हाइपोअल्ब्युनेमिया हो सकता है। स्त्री रोग चिकित्सक डॉ़ हसना हना चौधरी ने बताया कि काला अजार को अक्सर लोग मलेरिया, टाइफाइड या तपेदिक समझने की भूल कर बैठते हैं क्योंकि इनके  लक्षण और बाकी रोगों के लक्षण लगभग एक जैसे होते हैं।  कुछ  रोगियों को अन्य दूसरी बीमारियों के साथ काला अजार भी हो जाता है। संगोष्ठी की अध्यक्षता आरके ग्रुप के चेयरमैन डॉ़ रामकिशोर अग्रवाल, डायरेक्टर मनोज अग्रवाल ने की।

Read More

  मतदान केन्द्र पर प्रत्याशी को मारी गोली मथुरा। आज ग्राम प्रधान पद के चुनाव के पहले दिन ही दो स्थानों पर फायरिंग से पुलिस-प्रशासन और चुनाव से जुड़े अधिकारियों में हड़कंप मचा रहा। चौमुहा ब्लॉक के सैनवा गांव स्थित बूथ नंबर 8 के मतदान केन्द्र पर आज एक पक्ष के कार्यकर्ताओं को जबरन पोलिंग बूथ पर घुसने का विरोध करने पर दूसरे पक्ष के प्रत्याशी को किसी ने गोली मार दी। चर्चा में आरोप पुलिस पर लगया जा रहा है तो कुछ लोग दूसरे पक्ष द्वारा गोली चलाया जाना बता रहे हैं। गोली लगने से प्रधान पद का उम्मीदवार 35 वर्षीय राजेश पहलवान जख्मी हुआ है। उसके पैर में गोली लगी है जिसे मथुरा-दिल्ली बाईपास स्थित माहेश्वरी अस्पताल में उपचार के लिये भर्ती किया गया है। उपचार के दौरान घायल राजेश पहलवान ने बताया कि वह चुनाव में मतदान के दौरान बूथ पर दूसरे लोगों के घुसने का विरोध कर रहे थे तभी किसी ने पीछे से गोली चला दी जो उनके पैर में लगी है। घटना सुबह साढे सात और आठ बजे के मध्य की है। घटना के बाद मतदान रूक गया। मतदान केन्द्र पर अफरा तफरी मच गयी। लोग भागने लगे। मतदान करने आये लोगों में दहशत फैल गयी। मतदान अधिकारी ने उस समय मतदान रूकवा दिया। घटनास्थल पर पुलिस और प्रशासन के अािकारी भी पंहुच गये हैं और मतदान शुरू कराने की कोशिश कर रहे थे।  ग्रामीणों में चर्चा थी कि गोली पुलिस के एक सिपाही ने चलायी थी। जिसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई भी कर डाली। एसएसआई और होमगार्ड घायल   मथुरा। चौमुहा ब्लॉक के गांव सैनवा में स्थित मतदान केन्द्र पर आज प्रधान प्रत्याशी राजेश पहलवान को गोली लगने की घटना के बाद जहां ग्रामीण पुलिस पर गोली चलाने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं इस घटना में एक एसएसआई और होमगार्ड भी घायल हुआ है। बताया गया कि ग्रामीणों द्वारा मारपीट किये जाने के बाद दोनों घायल हुये हैं।  घायलों एस एस आई ऊदल सिंह जो गोवर्धन थाने में तैनात हैं और होमगार्ड श्याम सुन्दर को चोटें आयी हैं।     एस़डी़एम़ के आश्वासन के बाद डाली ग्रामीणों ने वोट   शेरगढ। ग्राम पंचायत चुनाव के चलते शनिवार को ग्राम पंचायत बसई के बार्ड 8 व 9 का बूथ ग्राम खडवाई में रखा गया था। जिसमें कुल वोट करीब 213 बतायी गयी। ग्राम पंचायत बसई के ग्रामीण डालने गांव खड़वाई पहुॅचे तो कुछ लोगों को भगा दिया गया और तुम लोगों की वोट डल चुकी हैं। इसी के चलते अन्य ग्रामीण भी आये तो वोट डलने पर नाराज होकर सैकडों ग्रामीण महिलायें एकत्र होकर थाने पहुॅचे जहॉ पर मांग करने लगे कि हमारी वोट पुन: डलवाई जायें। जिस पर प्रशासन के काफी समझाने पर एस़डी़एम़छाता में जॉच कर कार्यवाही के आश्वासन पर अन्य ग्रामीणों ने वोट डाले।  इस अवसर पर मुख्य रूप से बच्चूसिंह, श्यामलाल, मुख्खीसिंह इंजीनीयर, विजयसिंह, महेन्द्र, फतेहसिंह, मोहन, भीमसिंह, मोहनदास, देवेन्द्र, वन्शो, सुखवीर, श्रीमती भूदेई, राजवती,संजू, श्रीमति मंदर आदि उपस्थित रहे।    

Read More

मथुरा। विवाहिता की शादी के दस माह बाद ही दहेजलोभी ससुरालीजनों ने आज एक विवाहिता को जहर खिलाकर उसकी हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।  जानकारी के अनुसार चूरामल नगरी कोसी खुर्द की रहने वाली 20 वर्षीय प्रीति चैधरी पुत्र चन्दन सिंह की शादी धर्मेन्द्र सिंह पुत्र विजेन्द्र निवासी मण्डपुरा थाना मगोर्रा के साथ दस माह पूर्व हुयी थी, तभी से ससुरालीजन एक मोटरसाईकिल और भैंस की मांग करते आ रहे थे। जब मृतका के पिता द्वारा उनकी मांग पूरी नहीं की तो ससुरालीजनों ने कल रात्रि प्रीति को जहर देकर उसकी हत्या कर दी। इस संबंध में परिवारीजनों ने पति धर्मेन्द्र, जेठ रवि, सास विमला देवी, और जेठानी सीमा के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।  

Read More

ब्रज चैरासी कोस की यात्रा के शुभारंभ अवसर पर विशाल शोभायात्रा में शामिल नियम लेकर यात्रा करने वाले श्रद्धालु  मथुरा। गोलोकवासी विट्ठलेश महाराज के चतुर्थ वर्ष पर्यन्त चले रहे विभिन्न धार्मिक आयोजन के अन्तर्गत गोपाल वैष्णव पीठाधीश्वर आचार्य डाॅ. पुरुषोत्तम लाल महाराज की अगुवाई में ब्रज चैरासी कोस की यात्रा का शुभारम्भ किया गया जिसका तीर्थ पुरोहित महासंघ ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया। ब्रज चैरासी कोस यात्रा की विशाल शोभा यात्रा आज दोपहर गोपाल पीठ, गोपाल गली, गोपाल मंदिर से प्रारम्भ हुई, जिसमें भारी संख्या में महाराज के शिष्यों ने भाग लिया, सैकड़ों नर-नारियों की हजूम के मध्य चल रहे महाराज के परिवारिजनों का जगह-जगह स्वागत हुआ।  मुख्य डोले पर विराजमान गोलोकपति विट्ठलेश महाराज की चित्रछवि का पुष्पवर्षा दुपट्टा आरती उतारकर महाराज का नमन किया गया।  मथुरा। वेदोक्त परम्परा के अनुसार मंत्रोच्चारण के मध्य श्रीयमुना महारानी का पूजन करके श्रीगोपाल वैष्णव पीठ द्वारा ब्रज चैरासी कोस पदयात्रा का शुभारम्भ पुण्य तीर्थ विश्रामघाट से गोपाल मंदिर से निकाली गयी भव्य शोभायात्रा, शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर किया गया। स्वागत यमुना पूजन के पश्चात् श्री गोपाल वैष्णव पीठाधीश्वर श्री श्री 108 पुरूषोत्तम लालजी महाराज के सान्निध्य में श्रद्घालुओं ने लगायी मथुरापुरी की अन्तगृही परिक्रमा अनन्त श्री विभूषित शुद्घाद्घैत सिद्घान्त के प्रवर्तक जगतगुरू आद्यवैष्णवाचार्य विष्णु स्वामी मतानुयायी वैदिक श्रीगोपाल वैष्णव पीठ माथुर चतुर्वेद कुलगुरू गोलोकवासी श्रीगोपाल वैष्णव पीठाधीश्वर वेदमूर्ति श्रीविट्ठलेश जी महाराज की स्मृति में श्रीगोपाल आधि दैविक आदर्श ब्रज मण्डल चैरासी कोस दर्शन यात्रा के पचास वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अमृतानन्द यात्रा महोत्सव के रूप में आज श्री गोपाल मंदिर, गोपाल गली से ब्रज चैरासी कोस यात्रा का शुभारम्भ शोभायात्रा के रूप में मध्यान्ह काल हुआ।  पुण्य तीर्थ विश्राम घाट पर वेद ध्वनि के मंत्रों द्वारा श्री यमुना महारानी का पूजन अर्चन करके पंचामृत अभिषेक व महाआरती की गई। सभी श्रद्घालुओं ने महाराज जी के सान्निध्य में 45 दिवसीय यात्रा के लिए नियम ग्रहण किया। यात्रा गंगा देवी, प्राचीन केशवदेव, श्रीनाथ जी मंदिर, स्वेत वाराह, आदि वाराह, कालियमर्दन, द्वारिकाधीश, यमुना जी हवेली दर्शन करते हुए पुण्य तीर्थ विश्राम घाट पर सम्पूर्ण हुई। ब्रज चैरासी कोस की यात्रा जीवों का उद्घार करने वाली है। इसके चैरासी कोस भ्रमण करने से चैरासी लाख योनियों से मुक्ति प्राप्त होती है। अतरू मनुष्य मात्र को ब्रज यात्रा करना परम सिद्घ होता है। तथा मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। यात्रा का सम्पूर्ण शोभा यात्रा मार्ग एवं अन्तगृही परिक्रमा मार्ग में पग-पग पर भव्य पुष्प वर्षा करके मथुरा की कुंज गलियों में घर-घर से स्वागत किया गया। श्री गोपाल जी महाराज के स्वागत के लिए सम्पूर्ण क्षेत्र की जनता आतुर थी।  कल आज प्रातः यात्रा का प्रस्थान गोपाल मंदिर से 11 बजे मधुवन के लिए होगा। इस अवसर पर यात्रा श्री गोपाल मंदिर परिवार के श्री गोपाल बाबा, श्रीकुंज किशोर जी भूरा बाबा, यदुनन्दन जी लाला बाबा, मकरन्द बाबा, सौरभ बाबा, पवन बाबा, प्रमुख समाजसेवी दीनानाथ जी गिरधर मुरारी परिवार, ब्रह्मानन्द चतुर्वेदी ब्रजबिहार, महावीर चतुर्वेदी, विजयचन्द्र बड़े चैबे जी, देवो पंडित, गणेश पंडित, गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, महेश जी चतुर्वेदी एडवोकेट, गणेश चतुर्वेदी बंैक वाले, वंशीधर कांटे वाले, दीनानाथ तिवारी, वीरो काका, पुरूषोत्तम तिवारी, रामदास चतुर्वेदी आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Read More

पुलिस द्वारा पकड़े गए तीनों बाइक चोर  मथुरा। वृन्दावन परिक्रमा मार्ग में पुलिस ने गश्त के दौरान तीन बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने चोरी की तीन बाइक बरामद की हैं। मिली जानकारी के अनुसार कल रात्रि करीब दस बजे पुलिस गश्त कर रही थी तभी संदिग्ध स्थिति में तीन लोगों को देखा। पुलिस को देखते ही इन लोगों ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर इन तीनों युवकों को पकड़ लिया। पकड़े गये लोगों में प्रवीन पुत्र मोहन सिंह निवासी टूंडला फिरोजाबाद, दिनेश पुत्र लक्षमण निवासी प्रतापपुर टूंडला फिरोजाबाद, अजय पुत्र राजकुमार निवासी गांव बैमई थाना बहरन आगरा हैं। इनके कब्जे से पुलिस ने चोरी की तीन बाइकों को भी बरामद किया है। पुलिस तीनों लोगों से पूछताछ कर रही है।

Read More