मथुरा

मथुरा। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पवन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गत दिवस 26 नवम्बर को जनपद न्यायाधीश दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जनपद न्यायालय के केन्द्रीय कक्ष में शांम 04 बजे विधि दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं द्वारा संविधान के महत्व, मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य आदि पर प्रकाश डाला गया। महर्षि दयानन्द वैदिक विद्यालय की छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से सम्बन्धित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। सभी वक्ताओं द्वारा आगामी 12 दिसम्बर को जनपद की विभिन्न अदालतों में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार पर बल देते देते हुए लोगों का आवाहन किया गया कि लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होकर अपने वादों का निस्तारण करायें। इस अवसर पर अपर जिला जज अनिल कुमार गुप्त, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजवीर सिंह सहित सभी न्यायिक मजिस्ट्रेट, अध्यक्ष, बार एसोसिएशन विजय पाल सिंह तोमर व अन्य अधिवक्तागण, अधिकारीगण तथा प्रधानाचार्य, महर्षि दयानन्द वैदिक विद्यालय व छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।

Read More

 तीर्थ और पुरोहित संघ के कार्यकर्ता यमुना में दुग्धाभिषेक करते हुए  मथुरा। महेश पाठक को तीर्थ पुरोहित महासभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर आज पूरी महासभा के पदाधिकारियों ने विश्रामघाट पर दुग्धाभिषेक और यमुना पूजन किया। इस अवसर पर बोलते हुये महेश पाठक ने कहा कि तीर्थ पुरोहितों ने मुझे एकमत होकर जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे पूरी मेहनत के साथ शिखर पर लाऊंगा। इस अवसर पर महेश पाठक के साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष दुर्लभ मिश्रा, बैजनाथ धाम, महामंत्री श्रीकान्त वशिष्ठ, रामकिशन तिवारी उपाध्यक्ष इलाहाबाद व राजेश त्रिवेदी मीडिया प्रभारी उज्जैन व पूर्व अध्यक्ष श्री प्रकाश मिश्र कुरूक्षेत्र व अन्य तीर्थो के पुरोहितों ने संयुक्त रूप से विश्राम घाट पर यमुना पूजन किया। देवो पंडित, गणेश, माधव ने पूजन कराया। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने तीर्थ पुरोहितों और धर्म स्थलों की रक्षा का संकल्प लिया। इस अवसर पर माथुर चतुर्वेद परिषद के अध्यक्ष दिनेश पाठक ने महेश पाठक को स्वाफा पहनाकर चांदी के मुकुट के साथ भव्य स्वागत किया। सभी  तीर्थ पुरोहितों का दुपट्टा, माला एवं स्वाफा पहनाया गया। इस मौके पर अध्यक्ष दिनेश पाठक ने कहा कि महेश पाठक का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना समाज के लिए गौरव की बात है। माथुर चतुर्वेद परिषद भी उनके निर्देशन में तीर्थों की रक्षा के लिये कन्धे से कन्धा मिलाकर कार्य करेंगी। अपने स्वागत से अभिभूत महेश ने सभी का आधार जताया। इस अवसर पर वृन्दान चेयरमैन मुकेश गौतम, परिषद के संरक्षकगण गिरधारी लाल पाठक, नवीन नागर, राजन पाठक, रंजित पाठक, उपाध्यख अरविन्द चतुर्वेदी भूरा, मुकुन्दलाल चतुर्वेदी बैंक वाले, महामंत्री राकेश तिवारी एडवोकेट, योगेन्द्र चतुर्वेदी, कमल चतुर्वेदी मोला, संजीव चतुर्वेदी, ब्रजेश चतुर्वेदी, आशीष चतुर्वेदी, अमित चतुर्वेदी, मनोज पाठक, प्रदीप पाठक, कृष्णकान्त चतुर्वेदी, राजीव चतुर्वेदी, मुकेश स्वामी, प्रवीन चतर्वेदी, बालकिशन पाठक, अशोक पाठक, नवनीत चतुर्वेदी, राजेश पांडे, सुरेन्द्र चतुर्वेदी पप्पू, अजय चतुर्वेदी, संतोष चतुर्वेदी बब्बू, बालकिशन चतुर्वेदी, अनुराग, भय्यौ बौहरे, सोमनाथ, गणेश बैंक वाले, माधव चतुर्वेदी, शिव कुमार चतुर्वेदी, हजारीलाल, अमित पाठक, अमित कृष्ण, राधावल्लभ, उदित चतुर्वेदी, महिला परिषद की डाॅ.रमा चतुर्वेदी, अनीता चतुर्वेदी, अलका चतुर्वेदी, सविता चतुर्वेदी, साधना चतुर्वेदी आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राकेश तिवारी एडवोकेट ने किया।

Read More

 जीएलए विश्वविद्यालय के बीटेक मैकेनिकल के छात्र रहे निशांत सिंह को नौसेना में सब-लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन मिला है, उनके साथ खड़े हैं माता-पिता   -वर्ष 2015 में जीएलए से छात्र ने बीटेक मैकेनिकल की डिग्री हासिल की   मथुरा। जीएलए विश्वविद्यालय के एक होनहार विद्यार्थी बीटेक मैकेनिकल के छात्र रहे निशांत सिंह को भारतीय नौसेना में सब-लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन मिला है। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने उनको बधाई दी है। जैंत, मथुरा निवासी ठाकुर राजेंद्र सिंह एडवोकेट के पुत्र निशांत सिंह ने वर्ष 2015 में जीएलए विश्वविद्यालय से बीटेक मैकेनिकल की डिग्री हासिल की। इसके बाद 9 अक्टूबर 2014 को हिन्दुस्तान कॉलेज में साक्षात्कार हुआ और एक मई 2015 को उन्हें नौसेना में एसएसबी के द्वारा सब-लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन मिला। 26 जून को इंडियन नेवी में ट्रेनिंग शुरू हुई।  26 नवंबर 2015 को नौसेना अध्यक्ष आरके धवन की अध्यक्षता में दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान मां पदमावती और पिता ठा़ राजेंद्र सिंह एडवोकेट (राजनीतिज्ञ) ने स्ट्रेप सेरेमनी की रस्म अदा की।  छात्र की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के सेके्रटरी सोसायटी एवं कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल शुभाशीष प्रदान करते हुए कहा कि निशांत ने नौसेना में सब-लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन पाकर जीएलए विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। अपना मुकाम हासिल करने के बाद छात्र निशांत ने इसका श्रेय जीएलए विश्वविद्यालय के शिक्षकों को दिया है। साथ ही उन्होंने विश्वविद्यालय के शैक्षिक स्तर तथा दिन-प्रतिदिन बढ़ते प्लेसमेंट की अच्छाई बयां करते हुए कहा कि जीएलए से शिक्षा हासिल करने के बाद प्रत्येक छात्र-छात्रा अपनी ऊँचाईयाँ स्वयं ही छू लेता है।

Read More

मथुरा। जिला विकलांगजन विकास अधिकारी श्याम सुन्दर इकनौरिया ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि शासन के आदेशानुसार जनपद स्तर पर विकलांगता निवारण बचाव, उपचार एवं पुनर्वासन का व्यापक प्रचार-प्रसार करने वाली पंजीकृत संस्थाओं को अनुदान दिया जायेगा। श्री इकनौरिया ने ऐसी पंजीकृत संस्थाओं से पूर्ण प्रस्ताव चार प्रतियों में उनके राजीव भवन स्थित कार्यालय में एक सप्ताह में जमा करने के लिए कहा है ताकि प्राप्त प्रस्तावों पर अग्रिम कार्यवाही कर शासन को प्रेषित किया जा सके।  

Read More

 क्रांतिकारी राष्ट्रसंत जैनमुनि तरुण सागर मीडिया से बात करते हुए मथुरा। भारत की प्रकृति, संस्कृति व अतीत की स्मृति यह बताती है कि भारत कल भी सहिष्णु था, है और कल भी सहिष्णु रहेगा। असहिष्णुता को कहीं कोई जगह नहीं है। मुगल और अंग्रेजी संस्कृति हावी ना हो तो सहिष्णुता बरकरार रहेगी। यह बात शनिवार को क्रांतिकारी राष्ट्र संत मुनिश्री तरुण सागर ने मीड़िया से कही। पत्रकारों से बातचीत करते हुए जैनमुनि ने देश के ताजा हालातों जैसे असहिष्णुता, सम्मान वापसी और बीफ पर चल रहे विवादों पर बेबाक टिप्पणी करते हुए अपने विचार व्यक्त किए।  मथुरा नगरी में प्रवेश से पूर्व राष्ट्रीय राजमार्ग पर छटीकरा के समीप शनिवार को मीडिया से रुबरु हुए राष्ट्रसंत जैनमुनि तरुण सागर ने कहा कि मथुरा आने का उनका उद्देश्य आदमी की खोई हुई हंसी और खुशी लौटाना है। आज आदमी के पास सब कुछ है लेकिन नहीं है तो चेहरे पर हंसी और खुशी। इसके बाद देश के वर्तमान हालातों पर बोलते हुए मुनिश्री ने कहा कि देश में असहिष्णुता के नाम पर चर्चाए जारी हैं जबकि भारत की संस्कृति में सिर्फ सहिष्णुता को ही आदि काल से स्थान मिला हुआ है। यहां की प्रकृति और संस्कृति में सहिष्णुता ही सर्वोपरि रही है। स्मृति में भी नहीं कि कभी असहिष्णुता का माहौल बना हो। उन्हौने सहिष्णुता के लिए मुगल और अंग्रेजी संस्कृति को दूर रखने की बात कही। हाल ही में फिल्म अभिनेता आमिर खान द्वारा देश छोड़ने सम्बन्धी बयान पर उन्हौन कहा कि मछली जल में रहकर जल का मूल्य नहीं समझती। जब कोई मछुआरा उसे पकड़कर रेत पर डालता है तब मछली की नजर में जल का महत्व आता है। मुनिश्री ने आमिर खान का नाम लिए बगैर कहा कि ईराक और सीरिया जैसे देशों में जाएं तो पता चलेगा कि असहिष्णुता क्या होती है। उन्हौने आमिर खान के देश छोड़ने के बयान पर कहा कि उनमें देशभक्ति और समर्पण की भावना नहीं है। उदाहरण के तौर पर मुनिश्री ने समझाया कि घर में झगड़े के बाद घर का कोई सदस्य घर छोड़कर तो नहीं चला जाएगा। असहिष्णुता को मुद्दा बनाकर साहित्यकारों द्वारा सम्मान वापस किए जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्हौने इसे केवल सस्ती लोकप्रियता और मीडिया में ख्याति हासिल करने का जरिया बताते हुए कहा कि जिस तरह जंगल में लड़िया (सियार) हू-हू की आवाज निकालता है तो जंगल के सभी लड़िया (सियार) उसी की आवाज में बोलने लगते हैं।  उन्हौने कहा कि मैं साहित्यकारों की तुलना जानवरों से नहीं कर रहा हूॅ लेकिन ऐसा ही कुछ माहौल देश में बना हुआ है। इस मामले में विरोध करने के लिए संविधान ने बहुत तरीके दिए हैं किसी भी लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जा सकता है पिछले दो माह से सम्मान वापसी की परंपरा जैसी चल पड़ी है। बीफ को लेकर पूछे गए सवाल के जबाब में मुनिश्री ने कहा कि देश में बहुसंख्यक गाय को मां मानते हैं और सम्मान देते हैं इसलिए अल्पसंख्यकों को बहुसंख्यकों की भावनाओं का खयाल रखना चाहिए। जिस तरह दो अच्छे पड़ोसी एक दूसरे की भावनाओं का ख्याल रख भाई-चारे से रहते हैं। बहु व अल्पसंख्यकों को भी ऐसे ही रहना चाहिए। उन्हौने अल्पसंख्यकों को पड़ोसी देश से भी दूर रहने की नशीहत देते हुए कहा कि देश में समरसता तभी बनेगी जब अल्पसंख्यक व बहुसंख्यक एक दूसरे की भावना को समझे। उन्हौने राजनैतिक लोगों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इन वोट के सौदागरों को किसी की बात समझ नहीं आती इन्हें वक्त ही समझायेगा। आईएसआईएस के बारे में मुनिश्री ने कहा कि वो बहके हुए लोग हैं। किसी के समझाने पर भी वे नहीं समझेंगे, समय ही उन्हें सिखायेगा।

Read More

राधाकुण्ड के गॉव कुन्जेरा में लगी भीषण आग में बुर्जी पीड़ित ने लगाया परिवारीजनों पर पुरानी रंजिश के चलते आग लगाने का आरोप राधाकुण्ड। राधाकुण्ड के गांव कुंजेरा में बीतीरात्रि को बुर्जी बिटोराओं में लगी भीषण आग से चार भूसा से भरी बुर्जी 15 खात के बोरा और लाखों रूपयों का घरेलू समिग्री जलकर स्वाह हो गया। वहीं पीड़ित ने परिवार के ही कुछ लोगो पर पुरानी रजिंश के चलते चोरी कर आग लगाने का आरोप लगाया हैं। राधाकुण्ड चौकी क्षेत्र थाना गोवर्धन के गॉव कुंजेरा में हुकुम सिंह पुत्र रेखी के खेत पर बनी भूसा से भरी चार बुर्जी बिटोरा में अचानक आग की लपटे उठने लगी, खेतों में खड़ी बुर्जियां बिटोरा में लगी भीषण आग की लपटों को देख राहगीरों द्वारा चींखने चिल्लाने की अवाज सुनकर दर्जनों ग्रामीण रात्रि में आग पर काबू पाने के लिए खेतों की तरफ दौड़ पडेÞ। लेकिन ग्रामीणों ने तब तक आग पर काबू पाया जब तक आग में जलकर भूसा से भरी चार बुर्जी बिटोरा एक इंजन खाट व कुछ कपडें व लाखों रूपयों का सामान जलकर आग में स्वाह हो गया। इस घटना की सूचना पीड़ित हुकूम सिंह ने राधाकुण्ड चौकी एवं थाना गोवर्धन पुलिस को दी गई। वहीं आग की सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा फायर स्टेशन को अवगत कराया गया लेकिन फायर बिग्रेड की गाड़ी आग लगने की सूचना दिये जाने के घंटों बाद मौके पर पहॅुची। तब तक भूसा की भरी बुर्जी व लाखों रूपयों का सामान आग में जल कर स्वाहा हो चुका था। वहीं पीड़ित हुकुम सिंह ने अपने ही परिवार के नरशी, धरमी ,नरेन्द्र पुत्रगण नथोली आदि कई लोगोे पर पुरानी रंजिश के चलते बुर्जी बिटोराओं में आग लगाने का आरोप लगाया है।  पीड़ित ने 20 दिन पूर्व आरोपी के खिलाफ पुलिस को दी चोरी की तहरीर कुंजेरा गांव में विगत रार्त्री को बुर्जी बिटोर में लगी भीषण आग की घटना से 20 दिन पूर्व ही पीड़ित हुकम सिंह पुत्र रेखी निवासरी कुन्जेरा ने आरोपी नरशी पुत्र नथोली के खिलाफ चोरी एंव रास्ता अवरूद्ध व हनुमान मन्दिर के गेट को तोड़ दिये जाने को लेकर राधाकुण्ड चौकी पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया था लेकिन चौकी प्रभारी रनवीर सिंह व स्थानिय पुलिस आरोपी के कड़ी कार्यवही न किये जाने पर पीड़ित हुकम सिंह ने उक्त घटनाओं के बारे में थाना प्रभारी अरविन्द्र कुमार को अवगत कराया, वहीं पीड़ित की तहरीर पर थाना प्रभारी ने उक्त मामले की जानकारी कर आरोपियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के आदेश राधाकुण्ड चौकी प्रभारी को दिये लेकिन सत्ता के मद मे डूबे राधाकुण्ड चौकी प्रभारी रनवीर सिंह ने थाना प्रभारी के आदेशों की अवेहलना करते हुए मामले को ठण्डे बस्ते में डाल दिया।  

Read More



Mediabharti