मथुरा

 दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित करते राज्यपाल राम नाइक   छात्रों को पीचडी की उपाधि से सम्मानित करते राज्यपा  मथुरा। पं. दीनदयाल पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय में आज पांचवां दीक्षांत समारोह में आये प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक ने 68 छात्र-छात्राओं को बैचलर और पीएचडी उपाधि से सम्मानित किया। इस अवसर पर बोलते हुये राज्यपाल ने कहा कि आज का युग प्रतिस्पर्धा का युग है और छात्रों को कड़ी मेहनत करनी चाहिये। आज जब हमने कुल सचिव से इसके आंकड़े लिये तो उन्होंने बताया कि 68 में से 20 लड़कियांे को मानद उपाधि एवं 6 लड़कियों को गोल्ड मैडल से सम्मानित किया है तथा 3 छात्र गोल्ड और सिल्वर मैडल प्राप्त कर सके हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा के युग में लड़कियां लड़कों से आगे हैं। कहीं ऐसा न हो कि छात्र छात्राओं से पीछे रह जायें। उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिये कृषि का विकास होना जरूरी है।  कृषि और पशुपालन पर विशेष ध्यान देने पर जोर देते कहा कि कृषि के क्षेत्र में उत्पादन की आवश्यकता बहुत जरूरी है। देखने में आ रहा है कि अधिकतर भूिम पर जो उपज होनी चाहिये वह नहीं हो पा रही। इसकी मुख्य वजह यह रही है कि पहले पशुओं के द्वारा खेती की जाती थी लेकिन आज हर घर में ट्रैक्टरों के द्वारा खेती हो रही है इससे उर्वरक संख्या में कमी आ रही है। राज्यपाल ने कहा कि छात्रों के वेश का भारतीयकरण होना चाहिये और मुझे खुशी हो रही है कि विवि प्रबंधक ने हमारी बात को ध्यान में रखते हुये भारतीय संस्कृति के लिये छात्रों को प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि मुख्य वक्ता एमएल मदान ने अपना भाषण अंग्रेजी में दिया लेकिन उन्हें चाहिये था कि वे अपना भाषण हिन्दी में देते तो सभी लोग उनके इस भाषण से प्रभावित होते। उन्होंने कहा कि अब तक बहुत कुछ हुआ है और अभी बहुत कुछ करना बाकी है। इसके लिये शिक्षक और छात्रों को चाहिये कि वे अपने जीवन में ऊंचाईयां प्राप्त करें। इससे पूर्व पांचवें दीक्षान्त समारोह का शुभांरभ सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की प्रोगे्रस रिपोर्ट पेश की गयी।  वेटरनरि विवि के दीक्षान्त समारोह में आज नौ छात्र-छात्राओं को गोल्ड और सिल्वर मैडल प्रदान किये गये। इनमें कु. आकांक्षा सिंह, कु. लवीना, कु. आकांक्षा सिंह, सुधीर सिंह को गोल्ड मैडल प्रदान किया गया। वहीं सिल्वर मैडल आनंद कुशवाह और अर्चना यादव को दिया गया। ब्राॅन्ज मैडल देश दीपक को मिला वहीं वाइस चांसलर मेडल कु. दीपांका और सरस्वती ओझा को दिया गया।

Read More

मथुरा। चैकी जैंत के गांव अरहेरा में आज दो पक्षों के बीच विवाद हो गया जिसमें बड़ा रूप ले लिया। इस दौरान जमकर लाठी, डण्डे, फरसे और बल्लम चले वहीं फायरिंग से क्षेत्र में दहशत मच गयी। इस हमले में एक पक्ष के दो लोग घायल हुये हैं जिन्हें उपचार के लिये जिला अस्पताल लाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार कल क्रिकेट के मैच में दो पक्षों में विवाद हो गया था जिसे कल शातत कर दिया गया। आज सुबह बाजना के रहने वाले रामवीर पुत्र विप्पो और हरगोविन्द पुत्र बलराम मघेरा दर्शन के लिये जा रहे थे तभी अरहेरा के पास जगवीर, जयदत्त, जगत पुत्रगण वीरो और छत्तो पुत्र लक्ष्मण निवासीगण अरहेरा और इनके साथियों ने दोनों को घेर लिया और लाठी डण्डों से मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। यह लोग इनके पास से 15 हजार रूपये, सोने की चेन और मोबाइल भी लूटकर ले गये। वहीं कुछ ग्रामीणों का कहना था कि मामला बीडीसी चुनाव से संबंधित बताया जा रहा है।

Read More

मथुरा। शहर के डैम्पियर नगर में एक टैंट व्यापारी ने घर के कमरे के अंदर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि 42 वर्षीय विजय बंसल उर्फ पप्पू जो बंसल टैंट हाउस के नाम से टैंट का काम करते थे। उसने अपने घर के अंदर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि आत्महत्या के कारणों का खुलासा तो नहंी हो पाया है लेकिन स्थानीय लोगों में इस बात की चर्चा थी कि वह काफी समय से तनाव में था जिसके चलते उसने यह गंभीर कदम उठाया। घटना की सूचना पर पंहुची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

Read More

मथुरा। वृन्दावन परिक्रमा मार्ग स्थित भजनकुटी पर भूमाफियाओं द्वारा किये गये हमले में लापरवाी बरतने पर पांच सिपाहियों को निलंबित किया गया है। इनमें ब्रजनंदन, उमेश, कुलदीप, शिशुपाल और राजवीर के नाम हैं। अभी दो और सिपाहियों पर गाज गिर सकती है। विदित रहे कि इस मामले में तत्कालीन इंस्पैक्टर कोतवाली वृन्दावन उदयराज सिंह को भी निलंबित किया जा चुका है।

Read More

नहीं हो पाया बंदरों से निजात दिलाने का कोई इंतजाम तैयारियों को दिया अंतिम रूप मथुरा। देश के राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी आज बुधवार वृन्दावन आ रहे हैं। चेतन्य महाप्रभु के आगमन के पांच सौ वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में वे भाग लेंगे। इसके लिये कई दिनों से पुलिस-प्रशासन की तैयारियां चल रही हैं। आज सभी को अंतिम रूप दिया गया। जहां-जहां राष्ट्रपति गुजरेंगे वहां सीसीटीवी कैमरों से हर किसी पर पैनी नजर रखी जायेगी। इसके लिये आॅपरेटर रिहर्सल में लगे हुये हैं लेकिन सबसे बड़ी समस्या राधा रमण मंदिर क्षेत्र की है जहां आज भी बंदरों का प्रकोप है। इनसे पुलिसतंत्र कैसे निपटेगा यह सवाल जरूर वृनदावनवासियों के मन में है। पुलिस-प्रशासन भी बंदरों से निपटने का कोई इलाज नहीं कर पाया है। आज रिहर्सल के दौरान भी छतों पर कई बंदर नजर आये। अक्सर ये श्रद्धालुओं के चश्मे और उन पर हमला बोलते रहते हैं। इस पर अभी कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किये गये हैं। पूर्व में राष्ट्रपति के आगमन पर इसके इंतजाम किये गये थे।

Read More

सदभावना व भाईचारे का नजारा देखने लायक  मथुरा। हिंदू-मुस्लिम ब्रज में भेदभाव नहीं रखते। सोमवार को शहर में निकाली जगन्नाथ रथयात्रा में ऐसा ही नजारा देखने को मिला। जब सहिष्णुता, सदभावना व भाईचारे का नजारा देखने लायक था जब मुस्लिम समुदाय के सभी पुष्पवर्षा कर रहे थे। शहर के इस्लामियां इण्टर कालेज के द्वार पर जगन्नाथ रथयात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक मौ. ताफीक, प्रधानाचार्य तुफैल अहमद, वरिष्ठ शिक्षक साजिद इकबाल, मौ. इरशाद, मौ. इमरान, राजेन्द्र सिंह, इमरान कुरैशी, डा. राजवीर सिंह, वृषभान गोस्वामी, चैधरी सईद व सैंकड़ों बच्चों ने रथयात्रा पर पुष्प वषा्र की और रथ के साथ चल रहे भक्तों को पानी की बोतलें बांटी। इस दौरान प्रबंधक और प्रधानाचार्य, अध्यक्ष ने भगवान जगन्नाथ के रथ पर भगवान को माल्यार्पण भी किया। 

Read More



Mediabharti