मथुरा

बैठक में किसानों की समस्याओ पर जताई चिन्ता मथुरा। भारतीय किसान यूनियन भानू द्वारा संगठन को शक्ति देने के लिये जिले में अपनी पदाधिकारियों की संख्या में विस्तार किया गया। भाकियू भानू की बैठक चै. गिरप्रसाद की अध्यक्षता में गांव मुकदमपुर में गोपाल चैधरी के निवास स्थान पर राष्ट्रीय प्रवक्ता श्योराज सिंह के नेतृत्व में आहूत की गई। बैठक में संगठन का विस्तार करते हुये अमीचन्द को ब्लाक संरक्षक, चै. भान सिंह को ब्लाक अघ्यक्ष, जीतेन्द्र सिंह को न्याय पंचायत अध्यक्ष, दिगम्बर सिंह को ब्लाक मिडिया प्रभारी, एवं ग्राम अघ्यक्ष के रूप में सुरेश सिंह को सर्वसम्मति से मनोनित किया गया। इसके साथ ही बैठक में किसानों की समस्याओं को उठाते हुये किसानों द्वारा ओलावृष्टि के चैकों का अभी तक वितरित न होना, खाद, पानी, बिजली, सड़क आदि की समस्याओं पर भारी रोष व्यक्त किया गया। भाकियू भानू के प्रदेश मुख्य महासचिव हरेश ठेनुआ ने कहा कि नौहझील ब्लाक के किसानों की समस्याओं को जल्द ही यहाॅ धरना प्रदर्शन किया जायेगा। नौहझील क्षेत्र बार्डर पर होने के कारण यहाॅ के लोग सरकारी सेवाओं से वन्चित रह जाते है इसलिये किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू भानू ब्लाक स्तर पर आन्दोलन करेगी और यहाॅ के किसानों की समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया जायेगा। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं किसानों द्वारा ध्वनि मत से हरेश ठेनुआ का समर्थन किया गया। इस अवसर पर मांट तहसील के अघ्यक्ष वीरेश तरकर, वीरपाल सिंह गहलौत, हरचन्द पंडित, रामप्रसाद, रामवीर सिंह प्रमुख, चै कुमरपाल सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। 

Read More

मथुरा। परिवहन विभाग सड़क दुर्घटनाओं में घायलों के परिवारों को सात्वना प्रदान करते हुए मृतकों को श्रद्धाजंलि अर्पित करने की कार्य योजना तैयार किये हैं। इसके लिए शासन से मिलें निर्देशों क अनुपालन में जनपद में विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेगे। जिसमें 15 नवम्बर को 9.30 बजे जिला मुख्यालय मैराथन दौड़, एवं साइकिलोंथोन, वकत्थान का आयोजन किया जायेगा। जिसमें नगर के गणमान्य नागरिक, सपोर्टस अधिकारी, एवं नेहरू युवा केन्द्र तथा स्वयं सेवी सस्थानों की प्रतिभागिता होगी। इसके उपरान्त सांय 5 बजे से 6 बजे तक जनपद के मुख्य चैराहों पर सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्तियों की स्मृति में मोवती जलाकर श्रद्वाजलि अर्पित की जायेगी।  16 नवम्बर को प्रातः 10 बजे जनपद के सभी कालेज व स्कूलों में छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों के पालन हेतु शपथ ग्रहण करायी जायेगी। इसी श्रंखला 17 नवम्बर को उक्त कार्यक्रम का समापन होगा। उक्त जानकारी सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी रंजीत सिंह ने दी हैं। 

Read More

 मथुरा। थाना बल्देव क्षेत्र में विधुत विभाग की घोर लापरवाही के कारण विद्युत लाइन पर कार्य करते समय थानो क्षेत्र बल्देव के गांव बसई निवासी लाइन मैन पप्पू की दर्दनाक मौत हो गयी। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने मथुरा सादाबाद रोड को कई घण्टों तक जाम कर दिया बाद में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद लोगों ने जाम खोला। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने शव का अन्तिम संस्कार कर दिया। दीपावली के त्यौहार पर परिवार व रिश्तेदारों में इस घटना को लेकर मातम छा गया। बताया जाता है कि पप्पू विद्युत नियंत्रण कक्ष से शट डाउन ले कर लाइन पर कार्य कर रहा था तभी किसी लापरवाही के चलते किसी ने आकर विद्युत लाइन में विद्युत चालू कर करन्ट प्रवाहित कर दिया। इस लापरवाही के कारण पप्पू की तारों से ही चिपक कर मौत हो गयी।

Read More

मथुरा। कोसीकलाँ पुलिस ने फिर से शराव तस्करों के दीवाली मनाने के अरमानों पर पानी फेर दिया है। पुलिस ने 20 पेटी हरियाणा निर्मित और यूपी में प्रतिबंधित अंग्रेजी शराव पकड़ी है। कोटवन चैकी प्रभारी उप निरीक्षक हरवेंद्र कुमार मिश्रा ने राजमार्ग पर वाहन चैकिंग के दौरान मुखविर की सूचना पर इस शराब को पकड़ा। है। शराब के साथ पुलिस ने हरियाणा के सोनीपत सदर निवासी हरमिंदर सिंह पुत्र मीर सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस को उनके पास से जायलो गाड़ी संख्या एचआर 55एन 1650 भी बरामद हुई है पुलिस ने गाड़ी का सीज कर दिया है जबकि शराव तस्करो जेल भेज दिया है।

Read More

मथुरा। शहर कोतवाली क्षेत्र के बीएसए इन्जीनियर कालेज के पास कृष्ण बिहार कालौनी में एक मकान में फ्रिज का कम्प्रेसर फटनें से घर में मौजूद दम्पत्ति सहित उसके तीन बच्चें व दो पडौसी गंभीर रूप से घायल हो गये। घर में हुई अचानक आवाज व आग लगनें से आसपास के क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोग घटना स्थल पर एकत्रित हो गये और आग पर कावू करने का प्रयास में जूट गये। इसी दौरान सूचना पर फायर विग्रेंड कर्मी गाड़ी के साथ मौके पर पहुंच गये और उन्होंने जनता के सहयोग से आग पर काबू पाया व मकान में फंसें लोगों को वाहर निकाल कर ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया हैं। मिली जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र की रिपोर्टिंग चैकी कृष्णा नगर क्षेत्र के बीएसए इन्जी0 कालेज के पास कृष्णा बिहार कालौनी निवासी प्रदीप वष्र्णेय के मकान में प्रातः काल अचानक घर में रखें फ्रिज का कम्प्रेसर फट गया और घर में आग लग गई। जिसकी चपेट में रसोई में घर कार्य कर रही प्रदीप की पत्नी व तीन बच्चें व ग्रहस्वामी प्रदीप बुरी तरह आग की चपेट में आ गये। अचानक घर में तेज आवास सुन पडोसी प्रदीप के घर में आये तो उन्होंने घर में लगी आग लगी देख प्रदीप व उनके बच्चों को बचाने का प्रयास किया लेकिन वह लोग भी आग की चपेट में आ गये। जिस पर उन्होंने चीख पुकार कर आसपास के अन्य लोगों को बुला लिया और इसी बीच फायर विग्रेंड को सूचना दे दी। फायर बिग्रेंड व स्थानीय लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया व आग में झुलसें सात लोगों को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया हैं।

Read More

मथुरा। थाना राया क्षेत्र के कस्वा में बाजार में खरीददारी करने आये युवक को टैक्टर ट्राली के अज्ञात चालक ने तेजी व लापरवाही से चलातें हुए किशोर को रौंद दिया। जिससें उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। मिली जानकारी के अनुसार राया क्षेत्र के ग्राम चिमला निवासी 15 वर्षीय किशोर रोहित बाजार में खरीददारी करने के लिए आया हुआ था कि कस्वे के पास ही अनियंत्रित टैक्टर ट्राली के चालक ने किशोर रोहित के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी। जिससें कुचल कर रोहित की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। सूचना पर मृतक के परिजन भी आ गये। जिन्होंने घटना की रिपोर्ट अज्ञात चालक के विरूद्व दर्ज कराई हैं।

Read More



Mediabharti