मथुरा

मथुरा। संसार के अनेक देशों में बसे भारत के मूल निवासियों और अब उनकी नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृकृति और यहाँ के पर्व-उत्सवों से परिचित कराने के उद्देश्य से आकाशवाणी दिल्ली ने ‘भारत भारती’ कार्यक्रम प्रारंभ किया है। इस कार्यक्रम में 9 नवम्बर को रात्रि बजे बजे ब्रज लोक संस्कृति मर्मज्ञ मोहन स्वरूप भाटिया से रमा एकादशी, धनतेरस, नरक चैदस, दीपावली, गोवर्धन पूजा तथा यमद्वितीया आदि पर्वों सम्बन्धी भेंट वार्ता प्रसारित की जायगी। संयोजक हैं आकाशवाणी दिल्ली के कार्यक्रम अधिशासी प्रमोद कुमार वत्स।  

Read More

मथुरा। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान एक 70 वर्षीय अज्ञात महिला की आज मौत हो गई। बताते हैं कि इस महिला को 24 सितम्बर में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसका उपचार चल रहा था। लेकिन उसकी आज मौत हो गई। मृतका की समाचार लिखे जाने तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

Read More

मथुरा। थाना रिफाइनरी क्षेत्र अंतर्गत तालाब के पास सो रहे एक 60 वर्षीय वृ( की बजनी वस्तु का प्रहार कर अज्ञात लोगों ने उसकी हत्या कर दी। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैली हुई है। जानकारी के अनुसार गंुजन पुत्र रत्ती  निवासी पहाड़ी कल रात्रि अपने गांव में तालाब के पास सो रहा है, तभी अज्ञात लोगों ने उसके सिर पर प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Read More

मथुरा। जनपद में खाकी की छवि दिन प्रतिदिन दाग-दार होती जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को इस पर मंथन करने की जरूरत है। हालांकि वे इसके निदान भी कर रहे हैं लेकिन उसका प्रभाव सामने नहीं आ रहा है। अभी हाल की घटनाओं को देखे तो वृंदावन में जिस प्रकार ‘भजनकुटी’ जैसे साधु संतों के स्थल पर भूमाफियाओं की बर्बर कार्यवाही हुई और साढ़े तीन घंटे बाद भी इलाका पुलिस नहीं पहुंची। पहले तो मामले को जिले स्तर पर अनसुनी कर औपचारिकताएं निभाई गई लेकिन जब प्रदेश स्तर से डंडा चला तो स्थानीय अधिकारियों को भी इस मामले में लापरवाह वृंदावन कोतवाल और कई चैकी इंचार्जों को हटाना पड़ा। अभी हाल में बलदेव पुलिस के दरोगा पर महिला द्वारा लगाया गया बलात्कार का आरोप और इससे पूर्व भी एक खाकी वर्दी पर ऐसा ही आरोप खाकी की छवि को खराब कर रहा है। जनता का विश्वास कम कर रहा है लेकिन बड़े अधिकारी इस पर नियंत्रण नहीं कर पा रहे। गोविन्द नगर थाना क्षेत्र में जमीनों पर कब्जे की घटनाओं ने भी पुलिस की छवि को प्रभावित किया है। इससे पूर्व थानाध्यक्ष महावन पर जिस प्रकार एक हत्या के मामले में कार्रवाई हुई, वह अपने आपमें अलग घटना है। थानाध्यक्ष रिफाइनरी भी ऐसे ही एक मामले में आरोपों के घेरे में थे लेकिन पीड़ितों की कमजोर देखभाल के चलते खाकी इसमें सफल हो गई। यह उनकी जीत नहीं जनता से घटता विश्वास है। जिसे पुलिस के बड़े अधिकारी महत्व नहीं दे रहे। इस सबसे समाज में गलत संदेश जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को इस पर ध्यान देने की जरूरत है। कई और ऐसे मामले में जिसमें थाने पर तैनात थानाध्यक्षों का व्यवहार इतना रूखा और गंदा होता है कि आम आदमी उनसे बात करने से कतराता है। जनप्रतिनिधि अपने निजी स्वार्थों के चलते कभी इस पर नहीं बोलते। लेकिन जनमानस इस सबसे उबल रहा है। थाने-चैकियांे पर पैसे का खेल आम होता जा रहा है। पीड़ित का रिपोर्ट लिखवाना दूभर हो गया है। दबंग और पैसे वालों के काम में पुलिस नियम-कानून और खाकी का महत्व भी भूल जाती है। ठीक है, सत्ता से जुड़ाव के चलते इस खेल को आप कुछ समय तक तो खेल सकते है लेकिन इस बात को नहीं भूलना चाहिए कि जनता उग्र होती है तो सत्ता और खाकी तो क्या, बड़ी-बड़ी हुकूमतें धरी रह जाती है। जनपद पुलिस में इस समय जो पैसे का खेल प्रभावी हो रहा है, वह अच्छे संकेत नहीं है। थानों पर कुछ ऐसे लोग पैसे के बल पर जगह पा गए हैं, जिनका काम पुलिसिंग न होकर अपराध अपराधियों से लूट और जनमानस को दुत्कार बन कर रह गया है। अब इस पर ध्यान देने की जरूरत है।  

Read More

11 लाख की लागत से विद्युतीकरण कार्य का शिलान्यास  मथुरा। उ.प्र. कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता व विधायक प्रदीप माथुर ने बसंत बिहार, अवधपुरी तथा श्यामकुंज काॅलौनीवासियों की विद्युत की परेशानी, बच्चों की पढ़ाई तथा रात में अंधकार एवं आए दिन इन काॅलौनी में विद्युत विभाग द्वारा छापा मारे जाने की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए अपनी क्षेत्रीय विकास निधि 2015-16 से बंसत बिहार, अवधपुरी में 11 लाख रुपए की लागत से विद्युतीकरण कार्य का शिलान्यास किया तथा उसके उपरांत वह श्याकुंज काॅलौनी में 10 लाख रुपए की लागत से विद्युतीकरण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर श्रीमाथुर ने कहा कि अब कोई भी काॅलौनिवासियों को विद्युत समस्या नहीं सहनी पड़ेगी तथा अब बच्चे रात को भी पढ़ सकेंगे। रात में सड़कों पर रोशनी रहेगी तथा अब कोई भी काॅलौनीवासियों को बिजली चुरानी नहीं पड़ेगी एवं सुख नींद सो सकेंगे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी सोहन सिंह सिसौदिया, नीलम कुलश्रेष्ठ, उषा माहौर, मीरा देवी, महाराज सिंह, लीला ठाकुर, बिहारी लाल, पप्पू फौजी, चै. रतन सिंह, रामभरोसी सिंह तथा अन्य व्यक्ति भी उपस्थित रहें। 

Read More

मथुरा। माउण्ट लिट्रा जी स्कूल में दीपावली महोत्सव अंतर्गत जूनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं हेतु आयोजित हुई अति विशिष्ट क्रियात्मक कार्यशाला में कुंभकार ने बच्चों को चाक घुमाकर दीपक बनाने की कला से आत्म सात कराया। इसमें बच्च्े कौतूहलवश सहभागिता कर स्वयं को भारतीय सांस्कृति के समीप पाकर अति प्रसन्न हुए। प्रतियोगिता के सफल  आयोजन में कला/क्राफ्ट अध्यापिका बिदूं चैधरी, रिलेशनशिप प्रबंधक प्रीति गौतम, खेल अध्यापकों गोकलेश शर्मा व कृष्णकांत शर्मा शामिल रहे। 

Read More

मथुरा। अपर जिलाधिकारी ने कम राजस्व वसूली करने वाले विभागों की कार्यशैली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए शासन को पत्र लिखे जाने के निर्देश दिये। श्री कुमार आज यहंा कलेक्ट्रेट के सभागार में इस सम्बन्ध में बुलायी गयी बैठक की अघ्यक्षता कर रहे थे। वाणिज्यकर की समीक्षा के दौरान लक्ष्य से कम वसूली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने निर्देश दिये कि वसूली लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत की जाय। स्टाम्प एवं रजिस्टेªशन में भी स्थिति बहुत खराब पायी गयी जबकि पिछली बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिये गये थे कि बिल्डर्स को नोटिस भेजकर फ्रलैट आवंटियों को रजिस्ट्री कराने को कहा जाय और यह भी कहा गया था कि जिन आवंटियों द्वारा रजिस्ट्री नहीं करायी जाती है तो उनका आवंटन निरस्त कर दिया जाय। लम्बित पड़ी बड़ी वसूली को शीघ्र निस्तारित करके उन्हें रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। मनोरंजन कर की समीक्षा के दौरान महेन्द्र सिंह ने कहा कि जिन केबिल आॅपरेटरों राजस्व जमा नहीं किया जा रहा है उन्हें सील करने की कार्यवाही करें तथा हरहालत में 15 दिसम्बर तक डिजीटाइजेंशन प्रक्रिया को पूरा करने के निर्देश दिये। खनिज अधिकारी से भट्टों के बन्द होने के कारण होने वाली कम वसूली को अन्य विभिन्न तरीकों से बढ़ाने के उपायों पर जोर देने को कहा। श्री सिंह ने अधिशासी अधिकारी मथुरा, नन्दगाॅव, गोवर्धन , राधाकुण्ड से वसूली बढ़ाने के निर्देश दिये। अपर जिलाधिाकारी वित्त एवं राजस्व महेन्द्र सिंह ने बैठक में मुख्य सचिव से प्राप्त उस पत्र का भी उल्लेख किया जिसमें सभी विभागों को ओर बेहतर तरीके से कार्यशैली बनाने तथा राजस्व वसूली को बढ़ाने के बेहतर उपाय दिये गये हैं। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार अवस्थी, नगर मजिस्ट्रेट विजय कुमार, बेसिक शिक्षाधिकारी अशोक सिंह, उप जिलाधिकारी मथुरा राजेश कुमार, मांट अन्जनी कुमार सिंह, गोवर्धन विश्वभूषण व छाता  रामअरज यादव सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।  

Read More

मथुरा। चन्दनवन में मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के द्वारा निर्मित लगभग 35 लाख रुपए की लागत से बनवाई गई सड़कों का सपा महानगर अध्यक्ष डा. अशोक अग्रवाल के द्वारा लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर चन्दनवन, मोतीकुंज, हनुमानगर, नटवर नगर आदि के निवासियोें के द्वारा डा. अशोक अग्रवाल का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर डा. अग्रवाल ने लोगों को भरोसा दिलाया कि चन्दनवन, मोतीकुंज की लगभग सभी सड़कों का निर्माण हमारी सरकार के द्वारा करा दिया गया है शेष बची सड़कों का निर्माण भी शीघ्र प्रारंभ कराया जाएगा। इस अवसर पर अरूण दीक्षित ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में मोतीकंुज, चन्दनवन, नटवर नगर की प्रमुख सभी सड़कों का निर्माण पूर्ण हो चुका है और शेष सड़कों का निर्माण भी मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के द्वारा कराया जाएगा। समाजवादी पार्टी मथुरा के विकास के लिए प्रयास करती रहगी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडवोकेट रामवीर सिंह के द्वारा बताया गया कि छावनी परिषद के द्वारा वहां के निवासियों के साथ गृहकर व अन्य करों की अवैध तरीके से वसूली की शिकायत की। इस पर महानगर अध्यक्ष ने भरोसा दिलाया कि शीघ्र ही जिलाधिकारी से मिलकर समस्या का समाधान कराया जाएगा। सफाई व्यवस्था आदि भी शीघ्र कराई जाएगी। इस अवसर पर बैठक में भगवती चतुर्वेदी, छैलबिहारी त्रिपाठी, जितेन्द्र सहगर, नीटू शर्मा, प्रमोद भारती, श्याम शर्मा, हेमंत कुमार गौतम, रघुवीर सिंह कुंतल, सुरेश चंद दुबे, मुकेश कुमार, सुरेश चंद शर्मा, राकेश कुमार शर्मा, सुशील शर्मा, रमेश चंद शर्मा, भूपेन्द्र यादव, लाल सिंह, सौदान सिंह, भगवती प्रसाद, एमसी जोशी, तुलाराम शर्मा, रतन सिंह, श्रीगोपाल दीक्षित, राकेश कुमार गोपाल शर्मा, पंचम सिंह, डब्बर खां, रामचंद सिंह, आदि लोग उपस्थित रहे। 

Read More

मथुरा। परियोजना अधिकारी, डूडा, मथुरा ने अवगत कराया है राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के उपघाटक स्वरोजगार योजना के अन्र्तगत जिन आवेदकों के द्वारा अपने ऋण आवेदन पत्र डूडा कार्यालय में जमा किये गये हैं उन आवेदनकर्ताओं का साक्षात्कार  09. नवम्बर. को प्रातः 11 बजे करने हेतु बैठक का आयोजन किया गया है। उक्त 09.नवम्बर को दोपहर 1 बजे डूडा कार्यालय लक्ष्मीनगर मथुरा में उपस्थित होने का कष्ट करें जिससे साक्षात्कार कार्यवाही सम्पन्न कर ऋण आवेदन पत्र सम्बन्धित बैंक शाखा को प्रेषित किया जा सके।

Read More

मथुरा। द्वारिकाधीश मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि मंदिर में धनवन्तरि जयंती आज सोमवार को साढ़े चार बजे से मनाई जाएगी। इस अवसर पर औषालय के चिकित्सक अशोक कुमार शर्मा, मंदिर अधिकारी श्रीधर चतुर्वेदी, प्रबंधक बांके बिहारी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने समस्त धनवन्तरि जी के अनुयाई एवं भक्तगणों से कार्यक्रम में उपस्थित हेाने की अपील की है। 

Read More