बढ़ती महंगाई भ्रष्ट कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेसजन विकास मार्केट स्थित गांधी प्रतिमा के नीचे धरना प्रदर्शन करते हुए मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के सांसदों द्वारा बनाये जा रहे भयावह रूप से असहिष्णुता के माहौल और केन्द्र सरकार द्वारा देश में बढती मंहगाई, किसानों को सूखा राहत, भ्रष्टाचार, ध्वस्त कानून व्यवस्था की ओर ध्यान न दिये जाने के विरोध में आज जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने विकास बाजार स्थित गांधी प्रतिमा के नीचे धरना प्रदर्शन कर रोष जाहिर किया। कांग्रेसियों ने कहा कि वर्तमान में केंद्र की एनडीए सरकार ने देश की जनता के साथ लोकतांत्रिक व सामाजिक ढांचे में धार्मिक असहिष्णुता के बीज बोना प्रारंभ कर दिया है जिससे आमजन का राष्ट्रीय विकास के मुददे से विमुख हो केवल भाजपा व उसके सहयोगी संगठनों के बहु प्रचारित व एकमात्र साम्प्रदायितक वादी मुददे को बल मिल सके। केंद्र द्वारा सूखा राहत राशि के चैक प्रदान नहीं किये गये हैं। उप्र सरकार द्वारा कांग्रेस विधायक अजय राय पर झूठे आरोपों के तहत रासुका लगायी गयी है एवं गिरफ्तारी के एक माह बाद भी रिहा नहीं किया गया है। आज तक पूर्व सैनिकों की वन रैंक वन पेंशन की मांग केा पूरा करने हेतु नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिंसौदिया, शहर अध्यक्ष आबिद हुसैन, मलिक अरोड़ा, डा. देवेन्द्र यादव, यतेन्द्र मुकददम, विक्रम वाल्मीकि, उमेश शर्मा, मुकेश धनगर, लता सिंह चैहान, मनोज गौड़, राजरानी निमेष आदि मौजूद थे।
Read More




