बिना पानी लिये ही आग बुझने के भी काफी देर बाद पहुंची फायर ब्रिगेड
गोवर्धन। थाना क्षेत्र मगोर्रा के गांव नगला शेरा में विगत रोज हुए भीषण अग्निकाण्ड की बार बार सूचना देने पर भी फायर ब्रगेड समय पर नहीं पहुँची। वहीं काफी देरी से मौके पर पहुँची फायर ब्रिगेड की गाड़ी में इस दौरान पानी भी नहीं था। लेकिन समय रहते लोगों ने आग पर काबू पा लिया था लेकिन यदि फायर ब्रगेड के भरोसे ही रह जाते तो पता नहीं ये अग्निकाण्ड क्या गुल खिलाता। इस घटना के बाद से फायर ब्रिगेड सेवा की भारी लापरवाही का सच सबके सामने खुल कर आ गया है।
विदित हो विगत रोज थाना क्षेत्र मगोर्रा के नगला शेरा में सुभाष, राज कुमार पुत्रगण होती लाल के प्लाॅट में अचानक किन्ही कारणों से भयंकर आग लग गयी। धीरे धीरे आग ने भयंकर रुप ले लिया और आग काफी तेजी के साथ बढ गयी। पूरे गाँव के महिला पुरुष तत्काल अपने अपने साधनों और प्रयासों से आग पर काबू पाने के प्रयास करने लगे। लेकिन फिर भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। जिस पर तत्काल लोगों ने आग लगने की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी लेकिन काफी प्रयास के बावजूद फायर ब्रिगेड सर्विस का नम्बर ही नहीं मिल सका। जिस पर पुलिस कंट्रोल रूम को आग की सूचना देकर फायर ब्रगेड को बुलवाया गया। लेकिन जब तक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच पाती आग बढती ही जा रही थी तो लोगों ने मिलकर संयुक्त प्रयास कर भारी मशक्कत कि बाद आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक इस आग से उस गरीब परिवार की 3 कीमती दुधारू भैंसों की जलकर मौत हो गई उसके और उसके अलावा एक अन्य बुर्जी बिटोरा करव भी जलकर राख हो गई। आग पर काबू पा लेने के काफी देर बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी जब मौके पर पहुंची तो गाड़ी चालक ने बताया कि उसमें पानी नहीं है। पहले पानी भरवाओं तब काम हो पायेगा। लेकिन ग्रामीणों ने बताया कि आपके आने मंे काफी देर हो चुकी है आग पर काबू पाया जा चुका ह ैअब न तो पानी की जरूरत है और न ही दमकल की। वहीं ग्रामीणों में फायर ब्रगेड की इस ढुलमुल कार्यप्रणाली को भारी रोष व्याप्त है। यदि आग पर काबू नहीं पाया गया होता तो आज पूरा गाँव जल कर राख हो जाता। वहीं लोगों ने इस मौके पर सूचना पाकर पहुंची पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना भी की हैै। आग लगने की खबर मिलते ही जिला पंचायत के प्रत्याशी सुरेश भगत जी वसंता आदि बहुत से लोग गाँव में पीडित परिवार से मिलने जा पहुंचे। वहीं आग की खबर पर उप जिलाधिकारी गोवर्धन विश्व भूषण मिश्रा ने भी तत्काल तहसील प्रशासन की टीम को नगला शेरा में नुकसान का आँकलन करने को मौके पर भेजा है।
Read More